सेहत का ध्यान रखेंगे Havells के ये बढ़िया Water Purifier, जो हर प्रकार के दूषित पानी को करे शुद्ध

अगर आप भी एक ऐसा वॉटर प्यूरीफायर तलाश रहे हैं, जो पानी को शुद्ध करने के साथ-साथ उसमें जरूरी मिनरल्स को जोड़कर उसे हेल्दी बनाए, तो Havells के वॉटर प्यूरीफायर एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं, जिनके 5 विकल्प नीचे दिए गए हैं।
बेस्ट हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर
बेस्ट हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर

क्या आप भी एक भरोसेमंद ब्रांड का Water Purifier लेने का विचार कर रहे हैं? तो हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर पर आप एक नजर डाल सकते हैं, जो कई चरणों में पानी को शुद्ध करता है और पानी में कॉपर व जिंक जैसे मिनरल्स को जोड़ता है। इसी के साथ यह ब्रांड अपने वॉटर प्यूरीफायर में वोल्टेज प्रोटेक्शन और स्मार्ट अलर्ट जैसी सुविधाएं भी देता है, जो बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से प्यूरीफायर को खराब होने से बचाता है और इसका स्मार्ट अलर्ट समय-समय फिल्टर को बदलने की जानकारी देता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके प्यूरीफायर्स हर प्रकार के पानी को शुद्ध करते हैं, जैसे - बोरवेल, टैंकर और नगरपालिका आदि। तो आइए नीचे दिए हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर्स के 5 विकल्पों को देखते हैं, ताकि आप भी अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells MAX Water Purifier with mounting design

    7 लीटर क्षमता वाला यह हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। यह वॉल माउंट डिजाइन में आता है यानी आप इसे किचन में दीवार पर आसानी से टांग सकते हैं। यह वॉटर प्यूरीफायर 7 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ आता है यानी यह 7 अलग-अलग तकनीक से पानी को साफ करता है, जिससे पानी पीने योग्य बनता है। इसमें RO+UV तकनीक शामिल है। जहां RO तकनीक पानी में मौजूद भारी धातु व गंदगी को साफ करती है, तो वहीं UV तकनीक प्रकाश के माध्यम से बैक्टीरिया व वायरस को खत्म करके पानी को 100% शुद्ध करती है। इस Havells वॉटर प्यूरीफायर में आपको कॉपर+जिंक+pH बैलेंस तकनीक शामिल मिलती है, जो पानी को शुद्ध करने के साथ-साथ उसमें कॉपर और जिंक जैसे मिनरल्स को भी जोड़ती है, जिससे पानी ना केवल पीने योग्य बनता है बल्कि हेल्दी भी बनता है। यह वॉटर प्यूरीफायर इलेक्ट्रिकल प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ आता है, जो 170V से 330V तक के वोल्टेज रेंज को आसानी से हैंडल करता है। इससे प्यूरीफायर के खराब होने का डर नहीं रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Max
    • कलर - व्हाइट और ग्रीन
    • क्षमता - 8 लीटर
    • विशेष सुविधा - RO, UV
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 7 स्टेज

    खूबियां

    • यह वॉटर प्यूरीफायर 7 स्टेज प्यूरीफिकेशन के साथ आता है, जो पानी को पूरी तरह से शुद्ध करने में मदद करता है।
    • इसमें मौजूद RO+UV तकनीक पानी को 100% बनाती है और पानी के स्वाद को भी बढ़ाती है।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस प्यूरीफायर को लेकर अभी कोई खास शिकायत नहीं की है।
    01
  • Havells FAB UTC (Under The Counter) Alkaline Water Purifier

    यह अंडर द काउंटर वॉटर प्यूरीफायर है, जिसे आप किचन सिंक के नीचे लगा सकते हैं। यह आपकी किचन का स्पेस बचाता है। फीचर्स की बात करें, तो यह 9 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ आता है, जो पानी को 9 अलग-अलग तकनीक के साथ शुद्ध करता है। वहीं इसमें RO+UV+Alkaline तकनीक शामिल है, जो पानी में मौजूद गंदगी, बैक्टीरिया और वायरस को निकाल देती है और फिर पानी में pH लेवल बढ़ाकर उसे अल्कलाइन करती है, जिससे पानी शुद्ध होता है और पीने योग्य बनता है। इसमें 7 लीटर की स्टेनलेस स्टील टैंक शामिल होती है, जिसमें पानी शुद्ध रहता है और इस टैंक में जंग लगने का डर भी नहीं रहता है। खास बात है कि यह Water Purifier हर प्रकार के पानी के लिए उपयुक्त होता है यानी यह म्यूनिसिपल और बोरवेल जैसे पानी को भी साफ करता है। यह 33% तक पानी को रिकवर करता है, जिससे पानी की बर्बादी कम होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - FAB UTC ALKALINE
    • कलर - ब्लैक
    • क्षमता - 7 लीटर
    • विशेष सुविधा - स्मार्ट इंडिकेटर
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 9 स्टेज

    खूबियां

    • इसमें स्मार्ट इंडिकेटर लगा होता है, जिसमें 4 इंडिकेटर शामिल हैं। इनमें डाग्नोस्टिक मोड, प्यूरीफिकेशन प्रोसेस, फुल टैंक और एरर शामिल है।
    • यह वॉटर प्यूरीफायर 2000 तक TDS लेवल को कम करता है, जिससे पानी पीने योग्य और हेल्दी बनता है।

    कमी 

    • इस वॉटर प्यूरीफायर को लेकर यूजर्स ने अभी कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Havells Delite DX Water Purifier with 24*7 Tank Sanitization

    हैवेल्स का यह वॉटर प्यूरीफायर 6.5 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो छोटे परिवारों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 8 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो पानी को 8 अलग-अलग स्तर पर साफ करता है और पानी को पीने योग्य बनाता है। इस प्यूरीफायर में स्टेनलेस स्टील टैंक शामिल होती है, जिसमें जंग लगने जैसी समस्या नहीं होती है और यह टैंक लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। यह वॉटर प्यूरीफायर टैंकर, बोरवेल और नगरपालिका के पानी को भी शुद्ध करने में पूरी तरह से सक्षम होता है। इसमें 24x7 टैंक सैनिटाइजेशन सिस्टम शामिल है, जो स्टोरेज टैंक को हमेशा सैनिटाइज रखता है। इससे टैंक में जमा पानी शुद्ध रहता है और इसमें बैक्टीरिया व वायरस नहीं पनपते हैं। इसमें कॉपर+जिंक+मिनरल्स तकनीक शामिल है, जो पानी को शुद्ध करने के साथ-साथ उसमें कॉपर और जिंक जैसे मिलरल्स को जोड़ती है, जिससे पानी हेल्दी बनता है। इसमें स्मार्ट अलर्ट दिया होता है, जो प्यूरीफायर के फिल्टर को बदलने की जानकारी देता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Delite DX
    • कलर - ग्रीन
    • क्षमता - 6.5 लीटर
    • विशेष सुविधा - ब्रास टैप
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 8 स्टेज
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस वॉटर प्यूरीफायर में UV LEDs लगी होती है, जो स्टोरेज टैंक में जमा पानी को बैक्टीरिया व वायरस से बचाता है और पानी को ताजा बनाए रखता है।
    • इसमें शामिल इलेक्ट्रिकल प्रोटेक्शन सिस्टम वोल्टेज से होने वाले उतार-चढ़ाव से प्यूरीफायर को खराब होने से बचाता है।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस प्यूरीफायर को लेकर अभी कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    03
  • Havells Aquas Neo Water Purifier Ideal for Borewell, Tanker & Municipal Water

    हैवेल्स का यह वॉटर प्यूरीफायर एडवांस तकनीक से लैस है, जो ना केवल पान को शुद्ध बनाता है बल्कि उसे हेल्दी भी बनाता है। इसमें शामिल RO+UV तकनीक पानी में मौजूद गंदगी, भारी धातु, बैक्टीरिया व वायरस को बाहर निकालकर पानी को शुद्ध और पीने लायक बनाता है। यह 7 लीटर स्टोरेज टैंक के साथ आता है, जो 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसकी वॉटर सेविंग तकनीक पानी की बर्बादी को कम करता है, जिससे पानी की बचत होती है। यह वॉटर प्यूरीफायर BIS द्वारा प्रमाणित है, जो इसे भरोसेमंद बनाता है। यह Havells Water Purifier बोरवेल, टैंकर और नगरपालिका के पानी को भी शुद्ध करने में सक्षम होता है। इसमें शामिल विटल मैग्निशियम इनरिच्ड तकनीक पानी में जरूरी मिनरल्स जोड़ने का काम करता है, जिससे पानी ना केवल शुद्ध बनता है बल्कि हेल्दी भी बनता है। इसमें स्मार्ट एलईडी इंडिकेटर लगा होता है, जो जानकारी देता है कि प्यूरीफायर पानी को शुद्ध कर रहा है या नहीं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Aquas Neo
    • कलर - ब्लैक
    • क्षमता - 7 लीटर
    • विशेष सुविधा - वॉटर सेविंग तकनीक
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 7 स्टेज
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें 7 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो पानी को 7 अलग-अलग तरह से साफ करता है।
    • यह प्यूरीफायर 2000 TDS वाले पानी को भी अच्छी तरह से शुद्ध करता है, जिससे पानी का स्वाद बेहतर होता है।

    कमी 

    • इस वॉटर प्यूरीफायर को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Havells FAB Alkaline Water Purifier Suitable for all Water Sources

    हैवेल्स का यह 7 लीटर वॉटर प्यूरीफायर कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है, जो छोटी जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है। इसमें लगी टैंक को आप आसानी से हटा सकते हैं और साफ करने के बाद आसानी से दोबारा लगा भी सकते हैं। यह 8 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ आने वाला प्यूरीफायर है, जो पानी को 8 अलग-अलग तकनीक के साथ शुद्ध करता है। यह स्मार्ट अलर्ट के साथ आता है, जो प्यूरीफायर का फिल्टर बदलने और TDS की मात्रा अधिक होने की जानकारी आपको देता है, ताकि आप इसकी सही देखभाल कर सकें। यह हर तरह के पानी को शुद्ध करने में सक्षम होता है, जैसे - बोरवेल, नगरपालिका और टैंकर आदि। यह RO प्यूरीफायर ना केवल पानी को शुद्ध करता है, बल्कि पानी में कॉपर जैसे जरूरी मिनरल्स को भी जोड़ता है। यह वॉटर प्यूरीफायर इलेक्ट्रिकल प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ आता है, जो वोल्टेज से होने वाले उतार-चढ़ाव को आसानी से हैंडल करता है और प्यूरीफायर को खराब होने से बचाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - FAB Alkaline
    • कलर - व्हाइट
    • क्षमता - 7 लीटर
    • विशेष सुविधा - स्मार्ट अलर्ट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 8 स्टेज
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस वॉटर प्यूरीफायर में 2 साल की फ्री सर्विस की सुविधा मिलती है यानी 2 साल तक आप इसकी सर्विस कंपनी से बिना पैसे दिए करवा सकते हैं। 
    • इसका ऑटो एनर्जी सेविंग तकनीक पानी को शुद्ध होने पर अपने आप बंद हो जाता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है।

    कमी 

    • यूजर्स को इस वॉटर प्यूरीफायर को लेकर कुछ खास शिकायत नहीं है।
    05

हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने Havells Water Purifier के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

कैपेसिटी 

प्यूरीफिकेशन स्टेज 

विशेष सुविधा 

Havells MAX Water Purifier  

7 लीटर 

7 स्टेज 

वॉल माउंट डिजाइन, Copper+Zinc+pH बैलेंस तकनीक, RO+UV प्यूरीफिकेशन, 7 लीटर ट्रांसपेरेंट टैंक

Havells FAB UTC  

7 लीटर 

9 स्टेज 

स्टेनलेस स्टील टैंक, हर प्रकार के पानी के लिए उपयुक्त, 33% वॉटर रिकवरी

Havells Delite DX  

6.5 लीटर 

8 स्टेज  

24x7 टैंक सैनिटाइजेशन, स्टेनलेस स्टील टैंक, Copper+Zinc+Minerals

Havells Aquas Neo 

7 लीटर 

7 स्टेज   

RO+UF प्यूरीफिकेशन, वॉटर सेविंग तकनीक, BIS प्रमाणित

Havells FAB Alkaline 

7 लीटर 

8 स्टेज 

स्मार्ट अलर्ट, ऑटो एनर्जी सेविंग, पर प्रकार के पानी के लिए उपयुक्त

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर्स पर कितने साल की वारंटी मिलती है?
    +
    हैवेल्स अपने वॉटर प्यूरीफायर्स पर लगभग 1 से 2 साल तक वारंटी देता है। हालांकि, मॉडल के आधार पर वारंटी कम या ज्यादा हो सकती है।
  • क्या हैवेल्स के वॉटर प्यूरीफायर्स महंगे होते हैं?
    +
    जी नहीं, हैवेल्स के वॉटर प्यूरीफायर्स की शुरुआती कीमत 6 हजार होती है। हालांकि, यह कीमत मॉडल और उसके फीचर्स के हिसाब से 20 हजार या उससे ज्यादा की भी हो सकती है।
  • हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं?
    +
    इसमें आपको 6 स्टेज से लेकर 9 स्टेज तक प्यूरीफिकेशन तकनीक मिलती है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट अलर्ट, वोल्टेज प्रोटेक्शन, RO+UV, वॉटर सेविंग और एनर्जी सेविंग जैसे फीचर्स शामिल मिलते हैं।