Inalsa के बेहतरीन Air Fryer के साथ झटपट तैयार करें स्वादिष्ट कुरकुरे पकवान

कम तेल में स्वाद से भरपूर डिशेज तैयार करने के लिए Inalsa एयर फ्रायर बहुत काम आ सकता है। इन्हीं के कुछ बढ़िया विकल्प यहां शामिल किए गए हैं, जो अलग-अलग क्षमता में आते हैं और अमेजन पर बजट से लेकर मिड-रेंज तक में उपलब्ध हैं। आप इनमें से किसी को भी अपने बजट और जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।
बेस्ट Inalsa एयर फ्रायर मॉडल्स
बेस्ट Inalsa एयर फ्रायर मॉडल्स

एक अच्छे ब्रांड का एयर फ्रायर फ्राइंग, रोस्टिंग, ग्रिलिंग और बेकिंग जैसे कई कामों को आसान व तेज बना सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए अमेजन पर मिलने वाले कुछ बढ़िया एयर फ्रायर के विकल्प लेकर आए हैं, जो Inalsa ब्रांड के हैं। दरअसल, यह एक ऐसा ब्रांड है जो बजट-रेंज में ही बढ़िया Air Fryer पेश करता है। वहीं, इसकी तेजी से खाना पकाने की क्षमता, विभिन्न कैपेसिटी वाले मॉडल्स और एकसमान गर्म हवा फैलाने वाला 360 डिग्री रेपिड एयर फंक्शन कम तेल में ही बेहतरीन स्वाद और कुरकुरे टेक्सचर वाला खाना देता है। इनमें उपयोगकर्ताओं के लिए आसान और सुविधाजनक रहने वाले कई फीचर्स जैसे कि, प्री-सेट मेन्यू, आसानी से साफ होने वाली बास्केट मिलती है, जो इन्हें भारतीय घरों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। अगर आपको भी अपने घर के लिए एक ऐसा ही बढ़िया एयर फ्रायर चाहिए, तो नीचे शामिल विकल्पों को देख सकते हैं।

हमने यहां अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया Inalsa एयर फ्रायर शामिल किए हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • INALSA Air Fryer for Home 6.5L Capacity

    1600W की शक्तिशाली क्षमता और एडवांस्ड क्विक हीट सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी के साथ यह एयर फ्रायर कम तेल के इस्तेमाल में ही करीब 50% अधिक तेजी से चीजों को पका सकता है, जिससे समय व बिजली दोनों की बचत होती है। इसमें एकसाथ अच्छी मात्रा में चीजों को भूनने और पकाने के लिए 6.5 लीटर की क्षमता मिलती है। यह एक 4-इन-1 अप्लाइंस है, जिसे बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग और एयर फ्राइंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका स्मार्ट डिजिटल टच कंट्रोल तापमान, मेन्यू, पावर आदि को आसानी से नियंत्रित करने की सुविधा देता है। वहीं, यह फ्राइस, चिकन, पिज्जा, केक जैसे कुल 8 प्री-सेट मेन्यू के साथ आते हैं, जिसमें बस आप एक बटन दबाकर अलग-अलग व्यंजन मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इसका कम जगह में फिट होने वाला डिजाइन और प्रीमियम स्टेनलेस स्टील बॉडी इसे देखने में शानदार व टिकाऊ बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
    • क्षमता- 6.5 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वॉटेज- 1600 वॉट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम तापमान सैटिंग- 80 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम तापमान सैटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • स्मार्ट टच कंट्रोल से तापमान और समय को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
    • यह 99% तक कम तेल का इस्तेमाल करके हेल्दी कुकिंग का अनुभव दे सकता है।
    • ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें ऑटो शट-ऑफ फीचर भी दिया गया है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों द्वारा अभी तक किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया गया है।
    01
  • INALSA Air Fryer 4.2 ltr

    इस इनालसा एयर फ्रायर की एयर क्रिस्प टेक्नोलॉजी तेज गर्म हवा के साथ खाने-पीने की चीजों को एकदम कम या फिर बिना तेल के भी कुरकुरे स्वाद के साथ भूनने का काम करती है। यह 8 प्रीसेट प्रोग्राम्स के साथ आता है, जिसमें फ्रोजेन आलू से लेकर सभी प्रकार की सब्जियां, चिकन, मीट, केक आदि पकाया जा सकता है। इसका नॉन स्टिक कुकिंग पैन किसी भी चीज को जलाए और चिपकाए बिना अच्छी तरह से पकाने का काम करता है। 4.2 लीटर की क्षमता में आने वाला यह एयर फ्रायर 1400 वॉट की शक्ति के साथ खाने को तेज व एकसमान रूप से पकाता है। इसमें फुली डिजिटल कंट्रोल मिलता है, यानी बस आप एक टच के जरिए इसके तापमान, समय आदि को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, इसका डिस्प्ले आपको सैटिंग्स की जानकारी देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- टेंप्रेचर कंट्रोल
    • क्षमता- 4.2 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • वॉटेज- 1400 वॉट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम तापमान सैटिंग- 80 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम तापमान सैटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • नॉन-स्टिक इंटीरियर इसे साफ-सफाई के लिए आसान बनाता है।
    • 360 डिग्री रेपिड हॉट एयर सर्कुलेशन एकसमान गर्म हवा फैलाता है।
    • इसका पैन आसानी से खिसकाते हुए बाहर निकाला जा सकता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने डिस्प्ले सही से काम ना करने की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • INALSA Air Fryer for Home

    यह एयर फ्रायर 5.5 लीटर की क्षमता में आता है, जो कि रोजमर्रा से लेकर मेहमानों के आने पर एकसाथ कई पकवानों को बनाने के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें 360 डिग्री पर एकसमान गर्म हवा फैलाने वाली एयर क्रिस्प टेक्नोलॉजी मिलती है, जो चीजों को तेज व एकसमान रूप से पकाने में मदद करती है। इस Inalsa Air Fryer में नई डिजाइन वाली विंडो मिलती है, जो पारदर्शी होने की वजन अंदर पक रही चीजों को बाहर से ही देखने की सुविधा देती है। इसका डिजाइन काफी सुरक्षित और सुविधाजनक है, जिसके लिए इसमें संचालन के बाद भी गर्म ना होने वाला कूल टच हैंडल दिया गया है। वहीं, यह स्मोक वेंट के साथ आता है, ताकी इसमें किसी प्रकार की दुर्गन्ध और धुंआ जमा ना होने पाए। 1600 वॉट शक्ति के साथ यह चीजों को कम-से-कम समय में तेजी से पकाने में सक्षम है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- पारदर्शी विंडो
    • क्षमता- 5.5 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • वॉटेज- 1600 वॉट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम तापमान सैटिंग- 80 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम तापमान सैटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • यह आसानी से बाहर निकल जाने वाले रिमूवेबल पैन के साथ आता है।
    • इसका नॉन स्टिक पैन चीजों को नीचे से चिपकने से बचाता है।
    • इसमें स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ एलईडी डिस्प्ले भी दिया गया है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को सही से काम ना करने की समस्या हुई है।
    03
  • INALSA Air Fryer Oven

    अलग-अलग व्यंजनों को कम समय में स्वादिष्ट तरीके से बनाने के लिए यह एयर फ्रायर 10 प्रीसेट मेन्यू के साथ आता है। इसमें आसान तापमान और समय को कम-ज्यादा करने की सुविधा भी मिलती है, जिसे आप टच की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। यह एक एयर फ्रायर Oven है, जो ना सिर्फ चीजों को तलने बल्कि भूनने, बेक करने आदि के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी 1500W की शक्तिशाली एयर सिस्टम टेक्नोलॉजी समय की बचत करते हुए चीजों को तेजी से पकाती है, जिससे टाइम और बिजली दोनों की बचत हो सकती है। 12 लीटर क्षमता में आने की वजह से यह पार्टी वगैरा के लिए डिशेज तैयार करने के लिए भी अच्छा हो सकता है। इसमें मिलने वाला सुविधाजनक लाइट कंट्रोल आपको अंदर पक रही चीजों को पारदर्शी विंडो के जरिए बाहर से ही देखने की अनुमति देता है। 360 डिग्री हॉट एयर सर्कुलेशन के साथ चीजों को एकसमान रूप से पकाने वाल प्रदर्शन मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- पारदर्शी विंडो
    • क्षमता- 12 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वॉटेज- 1700 वॉट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • न्यूनतम तापमान सैटिंग- 40 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम तापमान सैटिंग- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • स्टेनलेस स्टील मटेरियल की वजह से दुर्गन्ध पैदा नहीं होती है।
    • 1700W की शक्ति 50% तेजी से खाने को पकाने का काम करती है।
    • इसमें 60 मिनट तक का टाइमर लगाया जा सकता है।

    कमी

    • किसी खास कमी का जिक्र अभी तक ग्राहकों ने नहीं किया है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर ऐसी ही अन्य जानकारी देख सकते हैं।

    04
  • INALSA Air Fryer Oven With 23L Capacity

    इनालसा ब्रांड के इस एयर फ्रायर में 16 प्रीसेट फंक्शन दिए गए हैं, जिन्हें आप डिश के हिसाब से सेट करके आसानी से अलग-अलग व्यंजन पका सकते हैं। यह 23 लीटर की बड़ी क्षमता के साथ आता है, जिसकी वजह से इसमें एकसाथ ज्यादा मात्रा में चीजों को भूनना, पकाना या तलना आसान हो जाता है। तेज और शक्तिशाली प्रदर्शन देने के लिए यह 1700 वॉट की शक्ति के साथ काम करता है, जिससे कम समय में ऊर्जा कुशल प्रदर्शन मिल सकता है। यह एक बड़े आकार वाली पारदर्शी विंडो के साथ आता है, जिसकी वजह से अंदर पक रहे खाने पर बाहर से नजर रखी जा सकती है। इसका स्मार्ट कंट्रोल आपको मात्र टच की मदद से एयर फ्रायर के तापमान और टाइमर जैसी सैटिंग्स को आसानी से नियंत्रित करने का अनुभव दे सकता है। इसे 24 घंटे तक के टाइमर पर सेट किया जा सकता है और साथ ही यह 230 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर गर्म किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- डिजिटल
    • क्षमता- 23 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वॉटेज- 1700 वॉट्स
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • अधिकतम तापमान सैटिंग- 230 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • डुअल एयर सिस्टम टेक्नोलॉजी खाने को तेज व समान रूप से पकाने का काम करती है।
    • इसमें बिल्ट-इन ओवरहीट प्रोटक्शन और ऑटो शट-ऑफ फीचर भी दिया गया है।
    • गर्म हवा के तेज प्रभाव के लिए 6 हीटिंग एलिमेंट्स और शक्तिशाली एयर फ्लो मिलता है।

    कमी

    • इसे लेकर अभी तक ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    05

इनालसा एयर फ्रायर के 5 बढ़िया मॉडल्स की तुलना

मॉडल्स

क्षमता

प्रीसेट फंक्शन

अन्य

INALSA Air Fryer for Home

6.5 लीटर

8

डिजिटल कंट्रोल

INALSA Air Fryer 4.2 ltr

4.2 लीटर

8

एयरक्रिस्प टेक्नोलॉजी

INALSA Air Fryer for Home

5.5 लीटर

8

6-इन-1 अप्लाइंस

INALSA Air Fryer Oven

12 लीटर

12

अवन फंक्शन

INALSA Air Fryer Oven

23 लीटर

16

रोटिसरी और कन्वेक्शन

अन्य कैटेगरी की जानकारी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इनाल्सा एयर फ्रायर में क्या-क्या बना सकते हैं?
    +
    इनाल्सा एयर फ्रायर में आप फ्रेंच फ्राइज़, समोसे, कटलेट, चिकन टिक्का, भुनी हुई सब्जियां, ग्रिल्ड मछली, और यहां तक कि कुछ बेक्ड आइटम जैसे मफिन भी बना सकते हैं।
  • इनाल्सा एयर फ्रायर की औसत कीमत क्या है?
    +
    इनाल्सा एयर फ्रायर की कीमत मॉडल, क्षमता और सुविधाओं के आधार पर भिन्न होती है, लेकिन आमतौर पर यह ₹4,000 से ₹8,000 तक हो सकती है।
  • क्या इनाल्सा एयर फ्रायर स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?
    +
    हां, इनाल्सा एयर फ्रायर स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है क्योंकि यह पारंपरिक डीप फ्राइंग की तुलना में 80% तक कम तेल का उपयोग करता है, जिससे भोजन में वसा की मात्रा कम होती है और कैलोरी भी बचती है।