2026 में इन बेहतरीन Induction Cooktops को बनाएं अपना कुकिंग पार्टनर

क्या आप 2026 में अपनी रसोई को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं और एक ऐसे इंडक्शन कुकटॉप की तलाश में हैं जो न केवल कुशल हो बल्कि सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से भी लैस हो? तो यहां पर Prestige, Bajaj, Philips जैसे मशहूर ब्रांड्स के कुछ बढ़िया विकल्पों को देख सकते हैं।
2026 में देखिए बढ़िया इंडक्शन कुकटॉप
2026 में देखिए बढ़िया इंडक्शन कुकटॉप

वही पुराने गैस चूल्हे पर खाना बनाकर तंग हो चुके हैं, तो 2026 में इंडक्शन कुकटॉप सही निवेश साबित हो सकता है। जी हां, इसपर खाना जल्दी पकता है और साथ ही LPG गैस खर्च के मुकाबले आपके लिए सस्ता बैठ सकता है। इंडक्शन कुकटॉप एक आधुनिक रसोई उपकरण है जो बिजली का इस्तेमाल करके सीधे बर्तन को गर्म करता है, जिससे खाना पकाने की प्रक्रिया तेज और अधिक ऊर्जा कुशल हो जाती है। पारंपरिक गैस स्टोव के विपरीत, Induction Cooktop की सतह गर्म नहीं होती, जिससे यह सुरक्षित विकल्प बनता है। इस पर कास्ट आयरन या स्टेनलेस स्टील के बर्तनों को आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें तापमान नियंत्रण, टाइमर, अलग-अलग कुकिंग मोड्स जैसे कई आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं, जो खाना बनाने के काम को आसान कर सकते हैं। आप यहां पर कुछ प्रमुख ब्रांड्स के विकल्प देख सकते हैं, जो भारतीय रसोई के लिए अच्छे माने जाते हैं।

नीचे देखिए 5 बढ़िया इंडक्शन कुकटॉप के विकल्प-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Hawkins Futura Dual Hob Induction Cooktop

    यह Hawkins ब्रांड का इंडक्शन चूल्हा है, जो आपकी रसोई के लिए एक बेहतरीन पसंद साबित हो सकता है। इसका डुअल हॉब डिजाइन आपको एकसाथ दो बर्तनों में खाना पकाने की सुविधा देता है। इसमें ऑटो कट-ऑफ का फीचर मिलता है, जो प्रक्रिया पूरी होने पर संचालन को बंद कर देता है ताकी फिजूल बिजली खर्च और ओवरहीटिंग के जोखिम से बचा जा सके। इस इंडक्शन कुकटॉप में बॉइल-ड्राई प्रोटक्शन भी दिया गया है, जिसकी वजह से पैन खानी होने या फिर तेल ज्यादा गर्म होने अधिक ऊबाल की स्तिथि में प्रक्रिया अपने आप बंद हो जाती है। यह चाइल्ड लॉक फीचर के साथ आता है, ताकी बच्चे इसे ऑन-ऑफ ना कर सकें और संचालन के वक्त सेटिंग्स से छेड़छाड़ ना कर पाएं। इसका पैन डिटेक्टर प्रक्रिया को तभी चालू करता है, जब इसपर उपयुक्त पैन रखा गया हो। इसमें सुविधाजनक टाइमर भी दिया गया है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Hawkins
    • हीटिंग एलिमेंट- 2
    • स्पेशल फीचर्स- एडजस्टेबल टेंप्रेचर, ऑटो शट-ऑफ, डबल इंडक्शन
    • बर्नर टाइप- इंडक्शन
    • इग्निशन सिस्टम- इलेक्ट्रॉनिक
    • कंट्रोल टाइप- टच
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 3600 वॉट्स

    खूबियां

    • अलग-अलग कुकिंग जरूरतों के लिए यह 20 पावर लेवल्स के साथ आता है।
    • पॉज़ फंक्शन का के जरिए आप सेटिंग्स खोए बिना खाना पकाने की प्रक्रिया रोक सकते हैं।
    • ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें हाई-वोल्टेज प्रोटक्शन भी मिलता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
    01
  • Philips Viva Collection HD4928/01 2100-Watt Induction Cooktop

    इसकी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ खाना पकाने की प्रक्रिया तेजी से पूरी होती है, जिससे बेहतर ऊर्जा दक्षता वाला प्रदर्शन भी मिल सकता है। यह खास भारतीय खाने बनाने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस Philips Induction में 0-3 घंटे तक टाइम को सेट करने के लिए टाइमर की सुविधा दी गई है। इसमें स्टिर फ्राई, रोटी/डोसा, ग्रेवी, स्लो कुक और प्रेशर कुकर 5 प्रीसेट मेन्यू मिलते हैं, जिन्हें बस एक बटन दबाकर आप डिश के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इसकी स्मार्ट सेंस टेक्नोलॉजी इंडक्शन पर इस्तेमाल होने वाले बर्तन के प्रकार का पता लगाती है, और सही होने पर ही प्रक्रिया चालू करती है। यह 2100W की शक्ति के साथ खाने को तेजी से पकाने में सक्षम है, जिससे समय और बिजली दोनों बच सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Philips
    • हीटिंग एलिमेंट- 1
    • स्पेशल फीचर्स- ऑटोमैटिक शट-ऑफ
    • बर्नर टाइप- इंडक्शन
    • इग्निशन सिस्टम- इलेक्ट्रॉनिक
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 2100 वॉट्स

    खूबियां

    • आसान कंट्रोल के लिए इसमें सॉफ्ट टच बटन दिए गए हैं।
    • वोल्टेज के ऊतार-चढ़ाव में भी बेहतर तरीके से काम कर सकता है।
    • बेहतरीन लुक के लिए यह पूरे ग्लास पैनल के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ लोगों का कहना है कि इंडक्शन फीचर ठीक से काम नहीं कर रहा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bajaj ICX 200FP 2000 W Induction Cooktop

    सुरक्षित खाना बनाने का अनुभव देने के लिए यह इंडक्शन कुकटॉप कूल टच सर्फेस के साथ आता है, यानी इसका ऊपरी हिस्सा गर्म नहीं होता है। इसमें मिलने वाली 2000W की शक्ति खाने को कम समय में तेजी से पकाने में मदद करती है। यह अपने वोल्टेज प्रो फीचर के जरिए वोल्टेज के कम-ज्यादा होने पर भी स्थिर और सुरक्षित प्रदर्शन देता है, जो इसके जीवनकाल को भी लंबा बनाता है। इस Bajaj इंडक्शन कुकटॉप में 7 प्रीसेट मेन्यू मिलते हैं, जिनमें फ्राई, मिल्क/वॉटर, ग्रेवी, चपाती, सूप, स्लो कुक और प्रेशर कुकर शामिल हैं। इसका पैन सेंसर ऑटोमैटिक तरीके से पैन का पता लगाने और उपयोग में न होने पर खुद से बंद करने का काम करता है। इसकी वजह से, इंडक्शन कुकटॉप तब तक गर्म नहीं होगा जब तक कि इसपर सही बर्तन न रखा जाए।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bajaj
    • हीटिंग एलिमेंट- 1
    • स्पेशल फीचर्स- टेंप्रेचर कंट्रोल
    • बर्नर टाइप- इंडक्शन
    • इग्निशन सिस्टम- इलेक्ट्रॉनिक
    • कंट्रोल टाइप- फ्रंट मैकेनिकल
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 2000 वॉट्स

    खूबियां

    • इसपर कॉकरोच को दूर रखने के लिए एक खास प्रकार का जेल लगाया गया है।
    • इसमें पावर और तापमान को एडजस्ट करने का सुविधाजनक फीचर मिलता है।
    • प्रीमियम पॉलिश्ड ग्लास सर्फेस इसे देखने में शानदार और सफाई में आसान बनाता है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने बटन सही से काम ना करने की शिकायत की है।
    03
  • Prestige PIC 16.0 Plus 2000 Watts Induction Cooktop

    2200 वॉट के शक्तिशाली पावर आउटपुट के साथ इस Prestige इंडक्शन पर आप फटाफट से खाना तैयार कर सकते हैं। इसमें हाई वोल्टेज सर्ज प्रोटक्शन मिलता है, जो 4 kV तक के वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी सुरक्षित और लंबा प्रदर्शन देने का काम करता है। यह प्रेशर कुकर, करी, डोसा/चपाती, इडली, डीप फ्राई, मिल्क, कीप वॉर्म और सॉटे जैसे 8 प्रीसेट इंडियन मेन्यू के साथ आता है, जो आपको आसानी से अलग-अलग व्यंजनों को बनाने में मदद कर सकते हैं। इसका सॉफ्ट टच कंट्रोल पैनल आपको आसानी से पावर, टाइम, तापमान आदि को अपने हिसाब से नियंत्रित करने की सुविधा देता है। इस Induction Cooktop में बिल्ट-इन टाइमर फंक्शन भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप खाना पकाने के लिए टाइम को सेट कर सकते हैं। इसकी पावर सेवर टेक्नोलॉजी बिजली का फिजूल खर्च रोककर ऊर्जा कुशल प्रदर्शन दे सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Prestige
    • हीटिंग एलिमेंट- 1
    • स्पेशल फीचर्स- ऑटोमैटिक इग्निशन
    • बर्नर टाइप- ऑटोमैटिक वोल्टेज रेगुलेटर
    • इग्निशन सिस्टम- इलेक्ट्रॉनिक
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 2000 वॉट्स

    खूबियां

    • सपाट और चिकना सर्फेस साफ-सफाई करने में आसान रहता है।
    • ऑटोमैटिक वोल्टेज रेगुलेटर बेहतर और टिकाऊ प्रदर्शन दे सकता है।
    • इंटेलिजेंट सेंसर खाने के हिसाब से तापमान और टाइमर को सेट करते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों को प्रोडक्ट क्वालिटी पसंद नहीं आई।

    ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखें।

    04
  • IBELL CROWN200Y Induction Cooktop 2200 Watt

    इस इंडक्शन कुकटॉप में मिलने वाला एलिगेंट क्रिस्टल ग्लास टॉप रख-रखाव और सफाई को आसान बनाने के साथ ही देखने में शानदार लगता है। यह उपयोग में आसान रहने वाले टच बटन कंट्रोल के साथ आता है, जिसकी मदद से आप पावर, तापमान और टाइमर को आसानी से सेट कर सकते हैं। इस IBELL इंडक्शन में 8 प्रीसेट कुकिंग ऑप्शन भी मिलते हैं, जो आपको अलग-अलग प्रकार की डिशेज को उनकी जरूरत के हिसाब से अच्छी तरह पकाने में मदद करते हैं। इसे खास बड़े आकार में डिजाइन किया गया है, ताकी इसपर बड़े बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सके। इसका ऑटोमैटिक शट-ऑफ और ओवरहीट प्रोटक्शन लंबा व सुरक्षित प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं। तापमान और टाइमर जैसे फंक्शन की जानकारी देखने के लिए इसमें एलईडी डिस्प्ले भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IBELL
    • हीटिंग एलिमेंट- 1
    • स्पेशल फीचर्स- ऑटो शट-ऑफ, डिजिटल डिस्प्ले
    • बर्नर टाइप- इंडक्शन
    • इग्निशन सिस्टम- इलेक्ट्रॉनिक
    • कंट्रोल टाइप- टच
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • वॉटेज- 2200 वॉट्स

    खूबियां

    • मल्टीपल सेफ्टी प्रोटक्शन सुरक्षित इस्तेमाल का अनुभव दे सकते हैं।
    • हाई क्वालिटी क्रिस्टल ग्लास मजबूती के मामले में बढ़िया हो सकता है।
    • तेज कुकिंग के लिए यह हाई क्वालिटी कॉइल्स के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने इसके सही से काम ना करने की समस्या बताई।
    05

तुलना: कौन-सा इंडक्शन कुकटॉप 2026 में अच्छा रहेगा?

हमने इस साल के लिए बाजार में उपलब्ध सबसे लोकप्रिय और बढ़िया प्रदर्शन वाले इंडक्शन कुकटॉप्स का चयन किया है। प्रत्येक मॉडल की विशेषताएं, प्रदर्शन, ऊर्जा दक्षता, उपयोगकर्ता अनुभव और कीमत की तुलना आपको सही Induction चुनने में मदद कर सकती है। नीचे देखिए सूची में शामिल पांचों मॉडल्स की विभिन्न पहलुओं पर की गई सरल तुलना-

मॉडल्स

पावर

हीटिंग एलिमेंट

फीचर्स

Hawkins Futura Dual Hob Induction Cooktop

3600W

2

ऑटो कट-ऑफ, चाइल्ड लॉक, 20 पावर सेटिंग्स

Philips Viva Collection Induction Cooktop

2100W

1

टाइमर सेटिंग, स्मार्ट सेंस टेक्नोलॉजी, 5 प्रीसेट मेन्यू

Bajaj ICX 200FP Induction Cooktop

2000 W

1

7 प्री-सेट मेन्यू, डिजिटल डिस्प्ले, कूल टच सर्फेस

Prestige PIC 20 Induction Cooktop

1600W

1

सॉफ्ट टच बटन, मेन्य ऑप्शन और टाइमर

IBELL CROWN200Y Induction Cooktop

2200 W

1

ऑटो शट-ऑफ, टच बटन, 8 प्रीसेट मेन्यू

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी के लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इंडक्शन कुकटॉप सामान्य इलेक्ट्रिक कुकटॉप से ​​कैसे अलग है?
    +
    इंडक्शन कुकटॉप चुंबकीय प्रेरण का उपयोग करके सीधे बर्तन को गर्म करता है, जबकि सामान्य इलेक्ट्रिक कुकटॉप अपनी सतह को गर्म करता है और फिर गर्मी को बर्तन तक पहुंचाता है। इंडक्शन अधिक कुशल और तेज होता है।
  • क्या सभी बर्तन इंडक्शन कुकटॉप पर काम करते हैं?
    +
    नहीं, केवल फेरोमैग्नेटिक सामग्री (जैसे कास्ट आयरन, कुछ स्टेनलेस स्टील) से बने बर्तन ही इंडक्शन कुकटॉप पर काम करते हैं। आप बर्तन के नीचे एक चुंबक लगाकर जांच कर सकते हैं कि वह इंडक्शन-संगत है या नहीं।
  • इंडक्शन कुकटॉप कितनी बिजली की खपत करता है?
    +
    इंडक्शन कुकटॉप अपनी उच्च दक्षता के कारण कम बिजली की खपत करता है। यह आमतौर पर 1200W से 2000W तक की शक्ति का उपयोग करता है, लेकिन क्योंकि यह तेजी से गर्म होता है, यह कुल मिलाकर कम ऊर्जा उपयोग करता है।