घर के लिए अमेजन पर मौजूद श्रेष्ठ 750 वॉट के Mixer Grinder विकल्प

घर की हर रेसिपी के लिए यहां बताये जा रहे बढ़िया 750 वॉट मिक्सर ग्राइंडर हैं शानदार विकल्प, जो हैं तेज, टिकाऊ और मल्टीफंक्शनल किचन साथी। ये 5 ग्राइंडर मिक्सर रसोई के लिए भरोसेमंद साथी हैं और उपयोग करने में भी आसान है।
750 वॉट के बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर
750 वॉट के बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर

750 वॉट मिक्सर ग्राइंडर रसोई के लिए एक पॉवरफुल और भरोसेमंद गैजेट है। यह मिक्सर मशीन मसाले पीसने, चटनी बनाने और लिक्विड मिक्सिंग जैसे कार्यों को आसानी से करती है। इसकी मजबूत मोटर, स्टेनलेस स्टील ब्लेड और मल्टीपल जार इसे हर परिवार के लिए बढ़िया विकल्प बनाते हैं। ऐसे ही बढ़िया 5 750 वाट वाले मिक्सर ग्राइंडर के बारे में यहां बताया जा रहा है, जो 750 वॉट की मोटर के साथ आ रहे हैं। इनकी हाई पावर मोटर न केवल मसाले पीसने, बल्कि गीले और सूखे दोनों तरह की ग्राइंडिंग को आसानी से करती हैं। इन मिक्सर ग्राइंडर में आपको मल्टीपल जार मिलते हैं जैसे ग्राइंडिंग जार, चटनी जार और लिक्विड जार, जो हर जरूरत के हिसाब से काम करते हैं। स्टेनलेस स्टील की ब्लेड, ओवरलोड प्रोटेक्शन और शॉकप्रूफ बॉडी इन्हें और भी सुरक्षित बनाती हैं। यहां आपको कई ब्रांड्स जैसे एटमबर्ग, Philips,बटरफ़्लाई, Bajaj के मॉडल मौजूद हैं, जिन्हें आप आज ही घर के लिए ले सकते हैं। आइये नीचे लिस्ट देखें। 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Atomberg Yulia 750 Watt Mixer Grinder

    एटमबर्ग का मिक्सर ग्राइंडर 750 वाट के साथ एक आधुनिक और दमदार मशीन है जो आपकी किचन की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। इसकी सबसे खास बात है पावरफुल मोटर, जो हल्के से लेकर सख्त से सख्त सामग्री जैसे हल्दी, गरम मसाला, और कॉफी बीन्स को पीसने में सक्षम है। यह ग्राइंडर 4 मल्टीपर्पज़ जार के साथ आता है, जिसमें 1.5 लीटर लिक्विडाइजिंग, 1 लीटर मल्टीपर्पज़, 0.5 लीटर चटनी और मसाला ग्राइंडिंग जार, और एक अनोखा 0.5 लीटर चॉपर जार शामिल है। इस मिक्सर मशीन में आने वाला कोर्स मोड पारंपरिक सिलबट्टा या अम्मीकल की तरह बनावट देता है जिससे चटनी, मसाले और डिप्स में असली स्वाद आता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - एटमबर्ग
    • रंग - पेबल ग्रे
    • उत्पाद साइज - 47.5D x 25.5W x 26.2H सेंटीमीटर
    • ब्लेड सामग्री - स्टेनलेस स्टील
    • नियंत्रण टाइप - दबाने वाला बटन

    खूबी 

    • इंटेलिजेंट मोटर तकनीक आसानी से ग्राइंड करती है।
    • 4 मल्टीपर्पज़ जार + चॉपर जार किचन के सभी काम के लिए बढ़िया है।
    • जार लॉक डिटेक्शन, फॉल्ट इंडिकेशन और पावर कट के बाद ऑटो-स्टार्ट जैसे सुरक्षा फीचर मौजूद है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को कीमत ज्यादा लगी है। 
    01
  • Philips HL7756/01 750 Watt Mixer Grinder

    Philips का Grinder Mixer एक भरोसेमंद और दमदार है जिसमें 750 वॉट की मोटर दी गयी है, जो घरेलू उपयोग के लिए बढ़िया है। इसमें 3-स्पीड कंट्रोल + पल्स फंक्शन दिया गया है, जिससे सामग्री को मनचाहे टेक्सचर में पीसा जा सकता है। साथ में आने वाले जार और ब्लेड स्टेनलेस स्टील से बने हैं और बॉडी मजबूत ABS प्लास्टिक की है, जो टिकाऊ और स्टाइलिश दोनों है। मोटर पर 5 साल और प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी मिलती है। इसमें आपको 3 मल्टीपर्पज़ स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं, जिसमें 1.5 लीटर का वेट जार, 1 लीटर का मल्टीपर्पज़ जार और 0.3 लीटर का चटनी जार है, जो रोजमर्रा के काम के लिए बढ़िया है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - फिलिप्स 
    • रंग - काला
    • उत्पाद साइज - 37D x 21W x 26H सेंटीमीटर
    • ब्लेड सामग्री - स्टेनलेस स्टील
    • क्षमता - 1500 मिलीलीटर
    • नियंत्रण प्रकार - नॉब 

    खूबी 

    • यह 3-स्पीड कंट्रोल + पल्स फंक्शन के साथ आ रहा है।
    • मोटर पर 5 साल की वारंटी मिल रही है।

    कमी

    • यूजर्स ने जार का प्लास्टिक बेस खराब बताया है। 

     

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Butterfly Smart Plus 750W Mixer Grinder

    बटरफ्लाई ब्रांड का यह 750W मिक्सर ग्राइंडर बहुत दमदार काम करता है, जिसे खासतौर पर मल्टीफंक्शनल उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी 750 वॉट की हेवी ड्यूटी मोटर कठिन और ठोस सामग्री को भी आसानी से पीस देती है। सुरक्षा को ध्यान रखते हुए इस मिक्सर मशीन को शॉकप्रूफ ABS मटेरियल से बनाया गया है, जो सुरक्षा के साथ मजबूती से लम्बे तक साथ देता है। इसमें कुल 5 जार मिलते हैं, जिसमें 3 स्टेनलेस स्टील मल्टीपर्पज़ जार, एक PC जूसर जार (एक्सट्रैक्टर के साथ), और एक खास ग्राइंड एंड स्टोर जार, जिसमें सामग्री पीसने के बाद स्टोर की जा सकती है। वहीं ट्रांसपेरेंट पॉलीकार्बोनेट लिड जार होने से आप अंदर देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - बटरफ्लाई 
    • मॉडल नाम - स्मार्ट प्लस मिक्सर ग्राइंडर
    • रंग - इंक नीला
    • उत्पाद साइज - 40.5D x 24.5W x 31.5H सेंटीमीटर
    • ब्लेड सामग्री - स्टेनलेस स्टील
    • कंट्रोल टाइप - नॉब कंट्रोल 
    • आइटम का वजन - 5700 ग्राम

    खूबी 

    • मजबूत और सुरक्षित डिजाइन शॉकप्रूफ ABS बॉडी है।
    • ट्रांसपेरेंट पॉलीकार्बोनेट लिड की मदद से अंदर देख सकते हैं।
    • जार को डिशवाशर में धुलाई कर सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर्स ने मिक्सर की क्वालिटी को अच्छा नहीं बताया है।
    03
  • Bajaj Military Series 750W Mixer Grinder

    मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और शानदार कार्यक्षमता के साथ आने वाला यह बजाज मिक्सर ग्राइंडर आपके किचन के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें इस्तेमाल की गई डोरा कट ब्लेड्स पर लाइफटाइम वारंटी मिलती है, जो तेजी से मिक्सिंग और ग्रीडिंग का काम करती है। साथ में आने वाले ड्राय जार में 2-इन-1 फंक्शन ब्लेड दिए गए हैं, जिससे यह मसाले और सूखी सामग्री को बेहतर ढंग से पीसता है। वहीं रोजाना काम में लेने पर यह मिक्सर मशीन ज्यादा बिजली नहीं लेती है, जिससे बिजली का बिल कम आता है। इस बजाज मिक्सर में कुल 4 जार हैं, जिनमें एक 1.5 लीटर का जूसर जार शामिल है। सभी जार में पीसी ट्रांसपेरेंट ढक्कन दिए गए हैं। वहीं पकड़ने के लिए मजबूत हैंडल हैं, जिससे उपयोग आसान और सुरक्षित हो जाता है.

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - बजाज
    • मॉडल नाम - मिलिट्री
    • रंग - लाल काला
    • उत्पाद साइज - 14D x 12W x 40H सेंटीमीटर
    • ब्लेड सामग्री - स्टेनलेस स्टील
    • क्षमता - 1.5 लीटर
    • कंट्रोल टाइप - नॉब 
    • आइटम का वजन - 5000 ग्राम

    खूबी 

    • जार की तेज धारधार और टिकाऊ ब्लेड आती है। 
    • मसाले और सुखी सामग्री के लिए 2-in-1 फंक्शन ब्लेड जार है। 
    • इसको बनाने के लिए मजबूत और टिकाऊ मटेरियल का उपयोग किया गया है।

    कमी 

    • चलने पर ज्यादा शोर करता है।
    04
  • Prestige Iris 750 Watt Mixer Grinder

    Prestige 750 वॉट मिक्सर ग्राइंडर एक आकर्षक और उपयोगी घरेलू उपकरण है, जो आपकी किचन की जरूरतों को आसानी से पूरा करता है। इसमें 3 स्टेनलेस स्टील जार - वेट, ड्राय और चटनी के लिए दिए गए हैं, जो बढ़िया गुणवत्ता के स्टील से बने हैं और इन पर मिरर फिनिश दी गई है। साथ ही, एक ट्रांसपेरेंट जूसर जार भी मिलता है, जिसको जूस बनाने के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है। यह ग्राइंडर मिक्सर शानदार डिज़ाइन वाला है जिसमें हैंडल मजबूत ग्रिप और लंबे समय तक टिकाऊ उपयोग के लिए बनाए गए हैं। इसमें लगे 4 धारधार ब्लेड बेहतर क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील से बने हैं, जो तेज़ और बेहतर ग्राइंडिंग देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - आइरिस
    • ब्रांड - प्रेस्टीज 
    • रंग - सफेद और नीला
    • उत्पाद साइज - 11D x 20.1W x 11.6H सेंटीमीटर
    • ब्लेड सामग्री - स्टेनलेस स्टील
    • क्षमता - 1.5 लीटर
    • नियंत्रण प्रकार - नॉब कंट्रोल 
    • आइटम का वजन - 6000 ग्राम

    खूबी 

    • यह 4 इन 1 जार सेट है।
    • इसका मजबूत और सुविधाजनक डिज़ाइन है। 

    कमी 

    • कुछ खास नहीं। 
    05

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मिक्सर ग्राइंडर 750 वाट का किसके लिए सबसे अच्छा है?
    +
    मिक्सर ग्राइंडर 750 वाट मध्यम आकार के परिवारों के लिए रोजाना उपयोग के लिए बढ़िया है, जैसे कि मसाला पीसना, चटनी बनाना और स्मूदी बनाना।
  • 750 वाट मिक्सर ग्राइंडर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    750 वाट मिक्सर ग्राइंडर लेते समय मोटर की गुणवत्ता, जार की क्षमता, गति नियंत्रण और वारंटी जैसी बातों पर ध्यान देना चाहिए।
  • क्या 750 वाट मिक्सर ग्राइंडर बिजनेस या होटल रेस्टोरेंट में उपयोग के लिए उपयुक्त है?
    +
    ऐसा कुछ नहीं कह सकते हैं। अगर आपके पास काम ज्यादा है, तो इस पावर के मिक्सर ग्राइंडर का उपयोग करने से बचे। 750 वाट ग्राइंडर घरेलू उपयोग के लिए बेहतरीन विकल्प है।