Amazon पर उपलब्ध भारत के सर्वश्रेष्ठ Voltas Refrigerator, जो कम बिजली खपत संग देंगे पावरफुल कूलिंग

वोल्टास Fridge ऊर्जा कुशल, मजबूत बनावट और शानदार कूलिंग प्रदर्शन के कारण काफी लोकप्रिय हैं। यहां 173 लीटर से लेकर 472 लीटर क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर की जानकारी दी गई है, जो सिंगल डोर, डबल डोर और साइड बाय साइड डिजाइन में आते हैं।
अमेजन पर भारत के बढ़िया वोल्टास रेफ्रिजरेटर
अमेजन पर भारत के बढ़िया वोल्टास रेफ्रिजरेटर

जब भारत के सर्वश्रेष्ठ रेफ्रिजरेटर्स की बात हो, तो इसमें वोल्टास का नाम भी जरूर आता है। वोल्टास रेफ्रिजरेटर्स कम बिजली खपत के साथ अपनी शानदार कूलिंग प्रदर्शन के लिए काफी मशहूर है। यह ब्रांड किफायती से लेकर प्रीमियम रेंज तक के मॉडल्स पेश करता है, जिनमें सिंगल डोर से लेकर साइड बाय साउड तक के विकल्प आपको मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो जहां डबल डोर Voltas Refrigerator प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर, मल्टी-एयर फ्लो, इलेक्ट्रोनिक कंट्रोल और डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है, तो वहीं वोल्टास के सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर्स में आपको इन-बिल्ट स्टेबलाइजर, एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट, 2-3 स्टार एनर्जी रेटिंग, फ्रेश बॉक्स, ह्यूमिडिटी कंट्रोल और LED लाइट्स जैसी तकनीक शामिल मिलती हैं। नीचे वोल्टास के बढ़िया रेटिंग वाले 5 रेफ्रिजरेटर्स के विकल्पों को आप देख सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-चॉइस पर ऐसी अधिक जानकारी को प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Voltas Beko, A Tata Product 472 L Side by Side Frost Free Refrigerator

    यह वोल्टास रेफ्रिजरेटर 472 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो 5 से अधिक लोगों के परिवार के लिए बढ़िया विकल्प माना जा सकता है। इसका साइड बाय साइड डिजाइन आपको अधिक स्टोरेज स्पेस प्रदान करता है। इसमें प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक शामिल है, जो फ्रिज के तापमान को सेंसर के माध्यम से समझकर उसी अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को कम या ज्यादा करता है। इससे कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है और बिजली की खपत भी कम हो सकती है। इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में आपको एडजस्टेबल ग्लास शेल्फ मिलते हैं, जिन्हें आप बड़े-छोटे बर्तनों के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इस फ्रिज में लगी ड्यूल LED अंधेरे में भी आपको अधिक रोशनी के साथ फ्रिज में रखे सामान को साफ दिखाने में मदद करती है। इसकी मल्टी एयर फ्लो तकनीक फ्रिज के अंदर हर कोने में ठंडी हवा को फैलाता है। इससे खाने-पीने का सामान लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर है, जो बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव को आसानी से झेलता है और रेफ्रिजरेटर को खराब होने से बचा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ‎RSB495/FPV300RXID
    • क्षमता - 472 लीटर
    • कलर - स्टील
    • विशेष सुविधा - फ्रो स्मार्ट इन्वर्टर
    • रेफ्रिजरेटर प्रकार - साइड बाय साइड
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम - फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • इसमें LED डिस्प्ले के साथ इलेक्ट्रोनिक कंट्रोल मिलता है, जिससे आप रेफ्रिजरेटर के तापमान को एडजस्ट कर सकते हैं और अन्य सेटिंग्स को भी आसानी से बदल सकते हैं। 
    • इस वोल्टास रेफ्रिजेरटर में लगे आरामदायक हैंडल के कारण इसे खोलना और बंद करना आसान हो सकता है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि यह रेफ्रिजरेटर बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है।
    01
  • Voltas Beko, A Tata Product 183 L 3 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    वोल्टास का यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 183 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो खासतौर पर छोटे परिवारों या सिंगल रहने वाले लोगों के लिए उपयुक्त माना जाता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर की सुविधा मिलती है, जो 130V से लेकर 300V क्षमता तक के वोल्टेज रेंज को झेलने में सक्षम माना जाता है। इस सिंगल डोर वोल्टास रेफ्रिजरेटर में फ्रेश बॉक्स शामिल होता है, जो टेम्परेचर स्टेबलाइजेशन तकनीक के साथ काम करता है। इससे बॉक्स में रखी सब्जियां और फल लंबे समय तक ताजा बने रह सकते हैं। वहीं इसमें ह्यूमिडिटी कंट्रोल तकनीक भी मौजूद है, जो बॉक्स में नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इससे भी सब्जियां और फल जल्दी खराब नहीं होते हैं। इस रेफ्रिजरेटर में आपको 2 लीटर तक की बोतल रखने की जगह मिलती है। इसमें एडजस्टेबल ग्लास शेल्फ लगे होते हैं, जिसे आप ना केवल अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं, बल्कि इस पर 135 किलोग्राम तक के भारी बर्तनों को भी बिना किसी टेंशन रख सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ‎‎RDC215C/S0XIR0M0000GO
    • क्षमता - 183 लीटर
    • कलर - सिल्वर
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
    • विशेष सुविधा - फ्रेश बॉक्स 
    • रेफ्रिजरेटर प्रकार - सिंगल डोर
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा होता है, जो फ्रिज के अंदर गंदगी और बैक्टीरिया को जाने से रोकता है, ताकि फ्रिज के अंदर रखा सामान लंबे समय तक फ्रेश बना रहे।
    • इसमें Chiller Zone मौजूद है, जो अन्य कम्पार्टमेंट्स की तुलना में अधिक ठंडा होता है। इसमें आप डायरी प्रोडक्ट्स को रख सकते हैं। 

    कमी 

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Voltas Beko, A Tata Product 183 L 2 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    अगर आप भी सिंगल रहते हैं या आपका बजट कम है, तो वोल्टास का यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह 183 लीटर की क्षमता में आता है, जिसमें आपको अच्छा-खासा स्पेस मिल जाता है। इस रेफ्रिजरेटर का सबसे आकर्षक भाग इसका डोर होता है, जो नीले रंग में आता है और इस पर फ्लोरल आर्ट बना हुआ है। यह आपकी किचन की शोभा बढ़ा सकता है। इस Single Door Fridge में आपको एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा मिलता है, जो बाहरी गंदगी और बैक्टीरिया-वायरस को फ्रिज के अंदर प्रवेश करने से रोक सकता है। इससे अंदर रखा खाना सुरक्षित रहता है। इसमें आपको बड़ा और फ्रेश बॉक्स मिलता है, जो ह्यूमिडिटी कंट्रोल तकनीक के साथ काम करता है। इससे बॉक्स में रखे फल और सब्जियां लंबे समय तक ताजा बने रह सकते हैं। आप इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में 1 से 2 लीटर तक की बोतलों को आसानी से रख सकते हैं। इसमें लगी LED लाइट्स फ्रिज के अंदर अधिक रोशनी प्रदान करती है, जिससे आप कम रोशनी में भी अंदर रखा सामान साफ दिख सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ‎‎RDC215D/S0WBR0M0000GO
    • क्षमता - 183 लीटर
    • कलर - ब्लू
    • एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
    • विशेष सुविधा - स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन 
    • रेफ्रिजरेटर प्रकार - सिंगल डोर
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • इसमें FlexLift तकनीक शामिल होती है, जो फ्रिज के अंदर शेल्फ को एडजस्ट होने की सुविधा प्रदान करता है। इसका फायदा यह होता है कि आप सामान के हिसाब से शेल्फ को सेट कर सकते हैं। 
    • यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की खपत को कम कर सकता है।

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • Voltas Beko, A Tata Product 243 L Frost Free Inverter Double Door Refrigerator

    यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर है, जिसमें आपको फ्रिज और फ्रीजर सेक्शन अलग-अलग मिलते हैं। इसमें 170 लीटर फ्रिज कैपेसिटी और 73 लीटर फ्रीजर कैपेसिटी होती है यानी कुछ मिलाकर यह 243 लीटर क्षमता वाला वोल्टास रेफ्रिजरेटर है। 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक के साथ आता है। इसमें कंप्रेसर अपनी स्पीड को तापमान के हिसाब से कम या ज्यादा करता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और शोर भी बहुत कम होता है। इसमें NeoFrost तकनीक शामिल है, जो ड्यूल कूलिंग करती है और फ्रिज के दोनों कम्पार्टमेंट को ठंडा रखती है। इसमें लगी LED लाइट्स फ्रिज के अंदर बेहतर रोशनी प्रदान करती है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में आपको ह्यूमिडिटी कंट्रोल के साथ बड़ा क्रिस्पर मिलता है, जिससे सब्जियां और फल लंबे समय तक ताजा बने रह सकते हैं। इसमें रेपिड कूलिंग तकनीक शामिल है, जो फ्रिज को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। इस वोल्टास रेफ्रिजरेटर में एडजस्टेबल टफ्न्ड ग्लास शेल्फ होते हैं, जिन्हें आप बर्तनों के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इससे सभी बर्तन फ्रिज में आसानी से आ सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - RFF280D/WPXIR0I0000GO
    • क्षमता - 243 लीटर
    • कलर - सिल्वर
    • एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
    • विशेष सुविधा - फ्रॉस्ट फ्री तकनीक 
    • रेफ्रिजरेटर प्रकार - डबल डोर
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है, जो बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से रेफ्रिजरेटर को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
    • इसमें लगे डिजिटल डिस्प्ले के कारण आप फ्रिज के कूलिंग तापमान को देख व बदल सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस रेफ्रिजरेटर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Voltas Beko, A Tata Product 173 L Made-in-India Direct cool Refrigerator

    किफायती कीमत में आने वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 173 लीटर क्षमता में आता है, जो छोटे परिवारों के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें आपको बड़े साइज का फ्रेश बॉक्स मिलता है, जिसमें आप हफ्तेभर की सब्जियों और फलों को रख सकते हैं। वहीं इस बॉक्स में ह्यूमिडिटी कंट्रोल तकनीक शामिल होती है। यह फीचर बॉक्स के अंदर नमी को बनाए रखता है, जिससे सब्जियां और फल लंबे समय तक ताजा बने रह सकते हैं। इसमें आपको Chiller Tray लगा मिलता है, जो फ्रिज के अन्य कम्पार्टमेंट्स की तुलान में अधिक ठंडा होता है। इसमें आप बटर या अन्य डयरी प्रोडक्ट्स को रख सकते हैं। इसके एडजस्टेबल शेल्फ को बर्तनों के हिसाब से एडजस्ट करना काफी आसान होता है। इस सिंगल डोर Voltas Refrigerator में आपको 2 लीटर तक की बोतल रखने की जगह मिलती है। यह 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला रेफ्रिजरेटर है, जो बिजली की कम खपत के साथ कूलिंग करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - RDC205D/S0PWR0M0000GO
    • क्षमता - 173 लीटर
    • कलर - वाइन
    • एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
    • विशेष सुविधा - फ्रेश बॉक्स 
    • रेफ्रिजरेटर प्रकार - सिंगल डोर
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है, जो बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव को आसानी से झेलता है और रेफ्रिजरेटर को खराब होने से बचा सकता है।
    • इसमें लगा एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट फ्रिज के अंदर गंदगी और बैक्टीरिया को जाने से रोकता है, जिससे खाना सुरक्षित रह सकता है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स की इस रेफ्रिजरेटर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

अमेजन पर उपलब्ध वोल्टास रेफ्रिजरेटर्स के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां Voltas Fridge के 5 मॉडल्स की तुलना हमने की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत व बजट के अनुसार इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम

रेफ्रिजरेटर प्रकार

क्षमता

अन्य फीचर्स

Voltas Beko RSB495/FPV300RXID  

साइड बाय साइड 

472 लीटर 

प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर, इलेक्ट्रोनिक टेम्परेचर कंट्रोल

Voltas Beko RDC215C/S0XIR0M0000GO 

सिंगल डोर 

183 लीटर  

फ्रेश बॉक्स तकनीक, इन-बिल्ट स्टेबलाइजर

Voltas Beko RDC215D/S0WBR0M0000GO 

सिंगल डोर 

183 लीटर 

2 स्टार एनर्जी रेटिंग, Chiller Zone

Voltas Beko RFF280D/WPXIR0I0000GO  

डबल डोर 

243 लीटर 

फ्रॉस्ट फ्री तकनीक, डिजिटल डिस्प्ले

Voltas Beko RDC205D/S0PWR0M0000GO   

सिंगल डोर 

173 लीटर 

एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट, FlexLift तकनीक

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वोल्टास रेफ्रिजरेटर पर कितने साल की वारंटी मिलती है?
    +
    आमतौर पर वोल्टास रेफ्रिजरेटर पर 1 साल की उत्पाद वारंटी और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिलती है। हालांकि, समय के साथ इन वारंटी में बदलाव हो सकता है।
  • क्या वोल्टास रेफ्रिजरेटर बिजली की कम खपत करते हैं?
    +
    हां, वोल्टास कई 3-स्टार और 5-स्टार ऊर्जा कुशल इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर प्रदान करता है जो बिजली की खपत को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • वोल्टास सिंगल डोर या डबल डोर रेफ्रिजरेटर में से कौन सा बेहतर है?
    +
    यह आपकी परिवार की जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। छोटे परिवारों के लिए सिंगल डोर और बड़े परिवारों के लिए डबल डोर बेहतर माना जाता है।