क्या आप भी आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के बीच कपड़ों की सफाई के काम को आसान, तेज और प्रभावी बनाना चाहते हैं, तो सैमसंग आपके लिए एक भरोसेमंद नाम है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां हम आपको Amazon पर उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ सैमसंग वॉशिंग मशीन के बारे में बताएंगे, जिन्हें यूजर्स ने टॉप रेटिंग लिस्ट में शामिल किया है। इनमें 7 किलोग्राम, 8 किलोग्राम, 9 किलोग्राम और 10 किलोग्राम की क्षमता शामिल है, जो छोटे से बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। ये फ्रंट लोड और टॉप लोड वॉशिंग मशीन बिजली व पानी की कम खपत के लिए अच्छी मानी जा सकती है क्योंकि इनमें 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इन Samsung Washing Machines का हाइजीन स्टीम फीचर कपड़ों को लगभग 99.9% कीटाणुओं से मुक्त रखता है। साथ ही इन वॉशिंग मशीन का डायमंड ड्रम कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करने के लिए छोटे छिद्रों के साथ डिजाइन किया गया है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
यहां आपको अमेजन पर उपलब्ध सैमसंग वॉशिंग मशीन के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
Samsung 7 kg, 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine
अमेजन पर मिलने वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन AI कंट्रोल और WI-FI तकनीक के साथ आती है, जिसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है। 7 किलोग्राम की क्षमता वाली यह फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। साथ ही इसमें कम बिजली की खपत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ और बेहतरीन तरीके से धुलने के लिए 20 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसका हाइजीन स्टीम 99.9% कीटाणुओं और एलर्जी को हटाता है। साथ ही इसमें ड्रम क्लीन फंक्शन है, जो गंदगी और 99.9% गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटाता है। अमेजन पर मिलने वाली इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में इनबिल्ट हीटर की सुविधा है, जो कपड़े धुलने के लिए गर्म पानी की सुविधा प्रदान करता है। 1200 आरपीएम की शक्तिशाली मोटर वाली यह ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - WW70T502NAN1TL
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- आरपीएम स्पीड - 1200 आरपीएम
- आइटम का वजन- 30 किलोग्राम
खासियत
- चाइल्ड लॉक
- AI एनर्जी सेविंग मोड
- हाइजीन स्टीम
- AI कंट्रोल पैनल
- डायमंड ड्रम
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने वॉशिंग मशीन में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
01
Samsung 9 kg, 5 star Fully-Automatic Top Load Washing Machine
इकोबबल तकनीक के साथ आने वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन सॉफ्ट क्लोजिंग डोर के साथ आती है, जो ढक्कन को धीरे-धीरे और सुरक्षित रूप से बंद करती है, जिससे वह अचानक से नीचे नहीं गिरता है। इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई की सुविधा है। साथ ही इस मॉडल में 700 आरपीएम की शक्तिशाली मोटर मिलती है। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में जींस, सामान्य, सॉफ्ट, बिस्टर और अन्य फैब्रिक वाले कपड़ों को धुलने के लिए 10 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। अमेजन पर मिलने वाली इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में डायमंड ड्रम के साथ पानी के निकास छिद्र 25% छोटे होते हैं और प्रत्येक हीरे के आकार के गड्डे गहरे में स्थित होते हैं। यह ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लाल LED डिस्प्ले के साथ आती है, जो कठोर पानी में भी कपड़ों को बेहतरीन तरीके से धुलती है। चाइल्ड लॉक के साथ आने वाली इस फुली ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में डिजिटल इन्वर्टर तकनीक है, जिससे यह कम बिजली खपत, कम शोर और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - WA90BG4542BDTL
- क्षमता - 9 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.8D x 54W x 100H सेंटीमीटर
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 700 आरपीएम
- आइटम का वजन - 29.5 किलोग्राम
खासियत
- डुअल स्टॉर्म
- डिजिटल इन्वर्टर तकनीक
- मैजिक फिल्टर
- इको टब क्लीन
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने वॉशिंग मशीन के फंक्शन में कमी बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 9 kg, 5 star Fully-Automatic Front Load Washing Machine
अगर आप भी अमेजन से एक अच्छे ब्रांड की वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो सैमसंग बेहतर विकल्प हो सकता है। 9 किलोग्राम की क्षमता वाली इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में ड्रम क्लीन फंक्शन है। इसमें बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक मिलता है। इस मॉडल में हाइजीन स्टीम का फंक्शन है, जो कपड़ों को धोने के लिए पानी के साथ-साथ उच्च तापमान वाली भाप का इस्तेमाल करता है। इस ऑटोमेटिक Samsung वॉशिंग मशीन की बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली प्लास्टिक के साथ तैयार किया गया है, जिसकी वजह से यह बेहद टिकाऊ और मजबूत है। इस Washing Machine में अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को धुलने के लिए 14 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। 1400 आरपीएम की शक्तिशाली मोटर के साथ आने वाली यह फुली ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने का काम करती है। इस मॉडल में AI एनर्जी मोड फीचर है, जो कपड़े धोने के लिए ऊर्जा की खपत को कम करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - WW90DG5U24AXTL
- क्षमता - 9 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 आरपीएम
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- आइटम का वजन - 65 किलोग्राम
खासियत
- DIT मोटर
- इनबिल्ट हीटर
- AI इकोबबल
- डिले स्टार्ट फंक्शन
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने वॉशिंग मशीन की कस्टमर सर्विस में कमी बताई है।
03
Samsung Smart Choice 10 Kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine
यह सैमसंग वॉशिंग मशीन 10 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है, जो बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। डिजिटल इन्वर्टर तकनीक वाली इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में 700 RPM की शक्तिशाली मोटर है। अमेजन पर उपलब्ध इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई की सुविधा है, जिसे स्मार्टफोन की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में ड्रम क्लीन फंक्शन है, जो मशीन के ड्रम को बैक्टीरिया और कीटाणुओं को साफ करने के लिए बनाया गया है। इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को धुलने के लिए 12 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली प्लास्टिक के साथ तैयार किया गया है, जिसकी वजह से यह बेहद टिकाऊ और मजबूत है। इस ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में इकोबबल तकनीक है, जो डिटर्जेंट को पानी और हवा के साथ मिलाकर बुलबुले बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- क्षमता - 10 किलेग्राम
- मॉडल - WA80F10E2LTL
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 0.01 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.8D x 54W x 100.8H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 30 किलोग्राम
खासियत
- बबलस्टॉर्म
- बेहतर प्रदर्शन
- टच डिस्प्ले
- इको टब क्लीन
- मैजिक फिल्टर
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने वॉशिंग मशीन के प्रदर्शन में कमी बताई है।
04
Samsung 8 kg, 5 star Fully-Automatic Top Load Washing Machine
8 किलोग्राम की क्षमता वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन डिजिटल इन्वर्टर तकनीक के साथ आती है, जो कम शोर और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करती है। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में 700 आरपीएम की शक्तिशाली मोटर है, जो कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने में मदद करती है। अमेजन पर उपलब्ध इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में विभिन्न प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ तरीके से धुलने के लिए 6 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इस वॉशिंग मशीन के ड्रम को स्टेनलेस स्टील और प्लास्टिक से तैयार किया गया है। इस ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में सॉफ्ट क्लोजिंग डोर फीचर है, जो दरवाजे को धीरे-धीरे सुरक्षित रूप से बंद होने देता है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन कम बिजली की खपत करती है। इसका मैजिक फिल्टर आपके कपड़ों से निकलने वाले लिंट और कणों को प्रभावी ढंग से इकट्ठा करता है, जिससे कपड़े बेहतरीन तरीके से साफ हो जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- मॉडल - WA80BG4441BGTL
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 54D x 56.8W x 98.8H सेंटीमीटर
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 700 आरपीएम
- आइटम का वजन - 28 किलो 500 ग्राम
खासियत
- डिजिटल इन्वर्टर तकनीक
- इको बबल
- डुअल स्टॉर्म
- सॉफ्ट क्लोजिंग डोर
- डायमंड ड्रम
- डुअल पल्सेटर
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने वॉशिंग मशीन के फंक्शन में कमी बताई है।
05
अमेजन पर उपलब्ध सैमसंग वॉशिंग मशीन खासियत क्या है?
यहां आपको तालिका के माध्यम से अमेजन पर मिलने वाली सैमसंग ब्रांड की टॉप लोड और फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के टॉप विकल्प मिलेंगे, जो आपके कपड़े धोने के काम को आसान बना सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।