भारत के बढ़िया स्मार्ट वाई फाई Inverter एसी से बचाएं बिजली और पाएं बेहतरीन कूलिंग

घर में अभी भी पुराने फंक्शन वाला एयर कंडीशनर का इस्तेमाल हो रहा है, तो अब बदल दीजिए क्योंकि यहां हम आपके लिए भारत में बढ़िया माने जाने वाले स्मार्ट वाई फाई इन्वर्टर एसी के विकल्प लेकर आए हैं, जो न केवल बिजली की बचत करते हैं बल्कि भीषण गर्मी में भी पावरफुल कूलिंग करते हैं।
भारत में सबसे अच्छे स्मार्ट वाई-फ़ाई इन्वर्टर एसी
भारत में सबसे अच्छे स्मार्ट वाई-फ़ाई इन्वर्टर एसी

अगर आप भी घर के लिए स्मार्ट फंक्शन वाला एयर कंडीशनर लेने का विचार बना रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए स्मार्ट वाई फाई इन्वर्टर एसी के 5 विकल्प लेकर आए हैं, जिसमें हायर, Blue Star, कैरियर, LG और लॉयड ब्रांड्स शामिल है। इनमें आपको 1 टन और 1.5 टन की क्षमता मिलेगी, जिनका चयन आप कमरे के अनुसार कर सकते हैं। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और तापमान को अपने आप कम और ज्यादा करता है। इन स्मार्ट एसी में WIFI की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इन्हें आप मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल सकते हैं। 

यहां आपको भारत में लोकप्रिय स्मार्ट वाईफाई इन्वर्टर एसी के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC

    अगर आप भी घर के लिए स्मार्ट एसी लेना चाहते हैं, तो हायर ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें WIFI की सुविधा है जिसे मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • अगर आपका कमरा 120 से लेकर 190 वर्ग मीटर तक का है, तो आपके लिए 1.5 टन की क्षमता वाला Haier इन्वरर्टर एसी अच्छा रहेगा। साथ ही यह 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे को केवल 10 सेकंड में ठंडा कर सकता है। 
    • यदि आप Split एसी को अलग-अलग क्षमताओं पर चलाना चाहते हैं, तो इसमें 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड मिलते हैं जिनका उपयोग आप अपनी ठंडक आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं। 
    • बारिश के मौसम में उमस से राहत पाना चाहते हैं, तो इस एयर कंडीशनर का डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 101.7W x 31.9H सेंटीमीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत 

    • 20 मीटर लंबा एयर थ्रो 
    • फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन 
    • कॉपर कंडेंसर कॉइल

    कमी 

    • इसके इंस्टॉलेशन में समस्या आ सकती है। 
    01
  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    ब्लू स्टार ब्रांड के इस स्प्लिट एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को ऑटोमैटिक कम और ज्यादा करता है। इस मॉडल की 5 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • 1.5 टन की क्षमता वाले इस Blue Star स्मार्ट AC में वाईफाई की सुविधा मिलती है, जिसे आप मोबाइल से कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही इसमें वॉइस कमांड टेक्नोलॉजी शामिल है यानी आप इसे अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के जरिए भी नियंत्रित कर सकते हैं।  
    • अगर आपका इन्वर्टर एसी सिर्फ एक ही दिशा में हवा फेंक रहा है, तो अब उसे बदल दीजिए क्योंकि इसमें 4 वे स्विंग की सुविधा है, जिसकी ठंडी हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है और कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 
    • यदि आप बार-बार सर्विसिंग के खर्चे से बचना चाहते हैं या फिर कम रखरखाव वाला एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं, तो ब्लू स्टार ब्रांड के इस एयर कंडीशनर में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल मिलती है। यह बेहतर कूलिंग, जंग से सुरक्षित और टिकाऊपन के लिए अच्छा माना जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Blue Star 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17401 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • आइटम का वजन - 13 किलोग्राम 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 701.68 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खासियत 

    • 12 घंटे का स्लीप मोड 
    • डिजीक्यू हेप्टा सेंसर
    • सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी 

    कमी 

    • इस प्राइस रेंज में अधिक क्षमता वाला एयर कंडीशनर मिल सकता है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Carrier 1 Ton 5 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    बिजली की कम खपत करने वाले इस कैरियर एसी में वाईफाई की सुविधा मिलती है, जिसे आप मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इस एसी में R32 रेफ्रिजरेंट गैस है, जो पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • अगर आप भी स्प्लिट एसी के इवेपोरेटर कॉइल पर जमी गंदगी, धूल और बैक्टीरिया को खुद से साफ करते हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि इसमें ऑटो क्लीन का फंक्शन मिलता है।
    • 1 टन की क्षमता वाले इस Carrier इन्वर्टर एसी में 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार चला सकते हैं और भीषण गर्मी में भी कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 
    • अगर आप साफ व स्वच्छ हवा चाहते हैं, तो कैरियर ब्रांड के इस एयर कंडीशनर में HD और पीएम 2.5 फिल्टर हवा मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पावर - 3400 किलोवाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 470.04 वाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.5D x 94W x 27.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • डिह्यूमिडिफायर
    • फास्ट कूलिंग 
    • स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले 

    कमी 

    • इसमें गैस लीकेज की समस्या हो सकती है।
    03
  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Inverter Split AC

    लॉयड ब्रांड के इस स्प्लिट एसी में 1.5 Ton की क्षमता मिलती है, जिस वजह से यह 160 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए अच्छा माना जाता है। यह एयर कंडीशनर 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी पावरफुल कूलिंग करता है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • अगर आप कहीं बाहर से घर आ रहे हैं और चाहते हैं कि कमरा जल्दी से ठंडा हो जाएं तो इस Lloyd इन्वर्टर एसी में टर्बो कूल का फंक्शन मिलता है, जिससे बेहद कम समय में कमरा तेजी से कूलिंग करने लगता है। 
    • यदि आप कम रखरखव और बेहतर कूलिंग करने वाला एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं, तो इसके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है। इस वजह से यह जंग से सुरक्षित, बेहतर कूलिंग, कम रखरखाव और बेहद मजबूत है। 
    • इस स्मार्ट एसी में वाई फाई की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इसे आप मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.7D x 87W x 30H सेंटीमीटर 
    • वाट क्षमता - 1390 वाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 831.01 किलोवाट घंटे

    खासियत 

    • क्लीन फिल्टर इंडिकेशन
    • गोल्डन फिन इवेपोरेटर 
    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन

    कमी 

    • लॉयड ब्रांड के इस एसी में इंस्टॉलेशन की समस्या आ सकती है।
    04
  • LG 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi Enabled, Energy Manager+, Smart Inverter Split AC

    इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह एलजी एसी लंबे समय तक कूलिंग का बेहतरीन अनुभव देता है। 4 स्विंग वाले इस एयर कंडीशनर की हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से फैलती है, जिससे कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • अगर आप स्प्लिट AC को अलग-अलग ठंडक क्षमता पर चलाना चाहते हैं, तो इसमें आपको 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड मिलते है। इससे आपको भीषण गर्मी में भी कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 
    • एलजी ब्राड के इस एयर कंडीशनर में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WI FI की सुविधा मिलती है, जिस वजह से आप इसे मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • यदि आपके इलाके में अधिक धूल मिट्टी रहती है और साफ व स्वच्छ हवा चाहते हैं, तो इस एयर कंडीशनर में एंटी वायरस सुरक्षा के साथ HD फिल्टर मिलता है। यह कमरे की ठंडी हवा में को ताजा व स्वच्छ बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 671.15 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 
    • शोर स्तर - 31db 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 99.8W x 34.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • कम शोर करें
    • बिजली की भारी बचत 
    • पावरफुल कूलिंग 

    कमी 

    • कुछ समय बाद कूलिंग में समस्या आ सकती है। 
    05

भारत में सबसे अच्छे स्मार्ट वाईफाई इन्वर्टर एसी की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से भारत में सबसे अच्छे माने जाने वाले वाईफाई इन्वर्टर एसी के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनका चयन आप अपनी जरूरत, सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए चुन सकते हैं।

ब्रांड्स व मॉडल्स 

क्षमता 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास सुविधा 

Haier-HSA18KU-RAI4NB-I

1.5 टन 

735.94 वाट 

डिह्यूमिडिफायर

Blue Star-IA518ZXUS

1.5 टन 

701.68 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 

सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी 

Carrier-CAI12EE5R36W0 

1 टन 

470.04 वाट

वाईफाई सक्षम 

Lloyd-GLS18V3AGGSC

1.5 टन

831.01 किलोवाट घंटे

6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 

LG-AS-Q19YWZE1

1.5 टन 

671.15 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 

4-वे स्विंग 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्मार्ट वाईफाई इन्वर्टर एसी क्या होते हैं?
    +
    स्मार्ट वाईफाई इन्वर्टर एसी वे एयर कंडीशनर होते हैं जो इन्वर्टर तकनीक (ऊर्जा बचत) के साथ-साथ इन-बिल्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इन्हें स्मार्टफोन ऐप या वॉयस असिस्टेंट की मदद से दुनिया के किसी भी कोने से नियंत्रित किया जा सकता है।
  • क्या स्मार्ट इन्वर्टर एसी वास्तव में बिजली बचाते हैं?
    +
    हां, इन्वर्टर तकनीक कंप्रेसर की गति को कमरे के तापमान के अनुसार समायोजित करती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है। वाईफाई कनेक्टिविटी से आप इसे दूर से बंद कर सकते हैं, जिससे और बचत होती है।
  • भारत में स्मार्ट इन्वर्टर एसी के लिए कौन सा ब्रांड अच्छा है?
    +
    अगर आप भी भारत में बढ़िया माने जाने वाला स्मार्ट इन्वर्टर एसी लेना चाहते हैं, तो हायर, एलजी, कैरियर, ब्लू स्टार और लॉयड जैसे ब्रांड्स का चयन करना बेहतर विकल्प होता है।
  • भारत में स्मार्ट एसी लेने से पहले मुझे किन विशिष्ट फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    घर के लिए जब भी स्मार्ट एसी का चयन करें, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, जैसे कि एनर्जी रेटिंग (5-स्टार), ऐप कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, स्लीप मोड, एयर प्यूरिफिकेशन और सेल्फ-क्लीनिंग फीचर्स आदि।