बिजली बचाते हुए ये Split एसी आपके मीडियम आकार वाले कमरे को करेंगे जबरदस्त तरीके से ठंडा

मध्यम आकार का कमरा है और भीषण गर्मी में लगातार कूलिंग चाहते हैं, लेकिन बिजली की कम खपत के साथ। तो यहां देखिए एनर्जी एफिशिएंट स्प्लिट एसी के बेहतरीन विकल्पों की सूची, जो न केवल ठंडक करते हैं बल्कि कम शोर पर भी काम करते हैं।
मीडियम साइज़ के कमरे के लिए एनर्जी-एफ़िशिएंट स्प्लिट एसी
मीडियम साइज़ के कमरे के लिए एनर्जी-एफ़िशिएंट स्प्लिट एसी

हर कोई चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं क्योंकि इससे शरीर पर चिपचिपा महसूस नहीं होता है। लेकिन, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ने लगता है क्योंकि ठंडक का बेहतरीन तरीके से अनुभव लेने के लिए हम पूरा दिन एसी चलाते हैं। ऐसे में अगर आपका कमरा मध्यम आकार है और आप बिजली की कम खपत करने वाला एसी लेना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए हायर, ब्लू स्टार, डाइकिन, लॉयड और गोदरेज ब्रांड्स के विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें 1.5 टन की क्षमता मिलती है। इसके अलावा, इनमें बिजली की कम खपत के लिए इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर और 3 स्टार व 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है, जो ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। 

यहां आपको मध्यम आकार के कमरों के लिए बिजली की कम खपत करने वाले स्प्लिट एसी के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 3 Star,New star rated, Wi-Fi HEXA Inverter Smart AC

    यदि आपका कमरा मध्यम आकार का है, तो आप Haier ब्रांड के 1.5 टन एसी का चयन कर सकते हैं। अगर आप एयर कंडीशनर को 7 अलग-अलग कूलिंग क्षमताओं पर चलाना चाहते हैं तो इसमें 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है। 

    क्यों लेना सही रहेगा? 

    • अगर आप एक ऐसा इन्वर्टर एसी लेना चाहते हैं जिसमें बार-बार सर्विसिंग की झंझट न हों या फिर कम रखरखाव करना पड़े, तो आप इस मॉडल का चयन कर सकते हैं क्योंकि इसके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर कॉइल से तैयार किया गया है। यह जंग से सुरक्षित, बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव के लिए अच्छा माना जाता है। 
    • यदि आपके पास आधुनिक फंक्शन वाला स्प्लिट AC नहीं है, तो अब उसे बदल दीजिए। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WIFI की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 
    • यह इन्वर्टर एसी लेना इसलिए बढ़िया रहेगा क्योंकि 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे को 10 सेकंड में ठंडा कर देता है। इससे आपको भीषण गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.3D x 91W x 30.6H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 890.57 वाट 
    • आइटम का वजन- 25.4 किलोग्राम 

    खासियत 

    • 20 मीटर लंबा एयर थ्रो 
    • फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन 
    • 4 वे स्विंग

    कमी 

    • इस एयर कंडीशनर की कस्टमर सर्विस अच्छी नहीं है। 
    01
  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव लेना चाहते हैं, तो इस Blue Star एसी में 4 वे स्विंग की सुविधा है, जिसकी हवा कमरे के हर कोने में समान रूप से पहुंचती है। बिजली की कम खपत करने के लिए इस स्प्लिट एसी में 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग है। 

    क्यों लेना सही रहेगा? 

    • ऑफिस से घर आने के बाद कमरा के एकदम ठंडा चाहते हैं, तो इस इन्वर्टर एसी का अच्छा चयन करना बढ़िया रहेगा क्योंकि इसमें टर्बो कूल का फंक्शन है, जो तेजी से आपके मध्यम आकार वाले कमरे को ठंडा करने में मदद करता है। 
    • 1.5 Ton की क्षमता वाला यह ब्लू स्टार स्प्लिट AC 120 से लेकर 180 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी पावरफुल कूलिंग करता है। 
    • सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी वाले एयर कंडीशनर का चयन करना इसलिए सही रहेगा क्योंकि यह अंदर जमी धूल और गंदगी को अपने आप साफ करता है। इससे बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं और कूलिंग भी अच्छी होती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Blue Star 
    • कूलिंग पावर - 17401 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 5100 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 111.4W x 33.6H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • डिजीक्यू हेप्टा सेंसर
    • कॉपर कंडेंसर कॉइल 
    • वॉयस कमांड टेक्नोलॉजी 

    कमी 

    • यह स्प्लिट एसी चलते समय अधिक शोर करता है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Daikin 1.5 Ton 5 Star,New Star rated, Inverter AC

    अगर आप मध्यम आकार वाले कमरे के लिए बिजली की कम खपत करने वाला स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो इस Daikin एसी में 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। 

    क्यों लेना सही रहेगा? 

    • यदि आप चाहते हैं कि कमरे का हर कोना समान रूप से कूलिंग हों, तो इस इन्वर्टर एसी में 3D एयरफ्लो का फंक्शन मिलता है, जिसकी ठंडी हवा चारों तरफ पहुंचती है। 
    • जब बाहर से घर आते हैं, तो हम चाहते हैं कि कमरा एकदम चिल्ड हो जाएं, तो इस एयर कंडीशनर का पावर चिल ऑपरेशन बेहद कम समय में तेजी से ठंडक करने में मदद करता है। 
    • अगर आपके इलाके में अधिक धूल-मिट्टी है और आप साफ व स्वच्छ हवा चाहते हैं, तो इसका PM 2.5 फिल्टर हवा में मौजूद बैक्टीरिया, कीटाणु और सूक्ष्म कणों को साफ करके फ्रेश एयर प्दान करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Daikin 
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • शोर स्तर - 31db 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 28.4D x 106W x 32.5H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 678.92 किलोवाट घंटे 

    खासियत 

    • ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी
    • पेटेंटेड डीएनएनएस कोटिंग
    • ट्रिपल डिस्प्ले 

    कमी 

    • इस एयर कंडीशनर के इंस्टॉलेशन में समस्या हुई है।
    03
  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    1.5 टन की क्षमता वाला यह Lloyd एसी 160 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए अच्छा रहेगा। 34db के शोर पर संचालित होने वाला यह मॉडल चलते समय बेहद कम शोर करता है। 

    क्यों लेना सही रहेगा? 

    • अगर आप लॉयड ब्रांड के स्प्लिट Inverter एसी को 6 अलग-अलग ठंडी क्षमताओं पर चलाना चाहते हैं, तो इसमें 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है। इससे भीषण गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 
    • यह एयर कंडीशनर इसलिए लेना सही रहेगा क्योंकि इसमें हिडन एलईडी डिस्प्ले है, जो बंद होने के बाद पूरी तरह से छुप जाती है। लेकिन, जब हम एसी चालू करते हैं, तो तापमान और सेटिंग्स सीधे प्लास्टिक पैनल के अंदर चमकने लगती हैं। 
    • इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर वाले इस स्प्लिट एसी में एंटी वायरल फिल्टर + PM 2.5 फिल्टर है, जो कमरे की ठंडी हवा को साफ और शुद्ध बनाने में मदद करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • कूलिंग पावर - 5.8 किलोवाट 
    • शोर स्तर - 34db 
    • वाट क्षमता - 1390 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • आइटम का वजन - 32 किलो 600 ग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.7D x 87W x 30H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • क्लीन एयर फिल्टर 
    • लो गैस डिटेक्शन 
    • टर्बो कूल 

    कमी 

    • इसमें कूलिंग की समस्या हो रही है। 
    04
  • Godrej 1.5 Ton 5 Star AC

    गोदरेज ब्रांड का यह स्प्लिट एसी 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी पावरफुल कूलिंग करता है। मध्यम आकार वाले कमरे के लिए यह मॉडल बढ़िया रहेगा क्योंकि इसमें 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है, जो ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। 

    क्यों लेना सही रहेगा? 

    • 1.5 टन की क्षमता वाला यह Godrej एयर कंडीशनर मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया रहेगा। साथ ही इसमें 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिन्हें आप 5 अलग-अलग कूलिंग क्षमताओं पर चला सकते हैं। 
    • मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया माने जाने वाला यह इन्वर्टर Split एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी पावरफुल करता है। इससे कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 
    • आई-सेंस टेक्नोलॉजी वाला एयर कंडीशनर लेना इसलिए सही रहेगा क्योंकि यह रिमोट के अंदर लगे सेंसर का इस्तेमाल करके आसपास के तापमान को मापता है और उसी के हिसाब से कूलिंग करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Godrej 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट 
    • वाट क्षमता - 1090 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 100W x 29.5H सेंटीमीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 657.81 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खासियत 

    • आई सेंस टेक्नोलॉजी 
    • सेल्फ क्लीन तकनीक 
    • 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 

    कमी 

    • इस स्प्लिट एसी के कॉपर पाइप में समस्या है। 
    05

मीडियम साइज वाले कमरे के लिए एनर्जी एफ़िशिएंट स्प्लिट एसी की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से बिजली की कम खपत करने वाले स्प्लिट एसी के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो मीडियम साइज वाले कमरों के लिए बढ़िया माने जाते हैं। इनका चयन आप कमरे के आकार, बजट, जरूरत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

एनर्जी रेटिंग 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास फीचर्स 

Haier-HSA18KU-GAI3NB-I

3 स्टार 

890.57 वाट

4-वे स्विंग

Blue Star-IA518ZXUS 

5 स्टार 

701.68 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 

डिजीक्यू हेप्टा सेंसर

Daikin-MTKM50XV16 

5 स्टार 

678.92 किलोवाट घंटे

ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी

Lloyd-GLS18I3AGGSC

3 स्टार

831.01 किलोवाट घंटे

क्लीन फिल्टर इंडिकेशन 

Godrej-AC 1.5T EC HIC 18J5TG WA

5 स्टार 

657.81 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मध्यम कमरे के लिए कितने टन का एसी सही रहेगा?
    +
    आमतौर पर 120-180 वर्ग फुट के मध्यम कमरे के लिए 1.5 टन का एसी उपयुक्त होता है, लेकिन यह कमरे की धूप, खिड़कियों और छत की ऊंचाई पर भी निर्भर करता है।
  • बिजली की बचत के लिए किस ब्रांड का स्प्लिट एसी बढ़िया रहेगा?
    +
    अगर आपका कमरा मध्यम आकार का है और बिजली की कम खपत वाला एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं, तो भारत में हायर, डाइकिन, लॉयड, ब्लू स्टार और गोदरेज ब्रांड का चयन करना बेहतर विक्लप माना जाता है।
  • बिजली की कम खपत के लिए एसी में कितने टन की क्षमता होनी चाहिए?
    +
    अगर आप मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बिजली की बचत करने वाला एसी लेना चाहते हैं, तो 3 स्टार और 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स का चयन करना बेहतर विकल्प होता है।
  • स्प्लिट एसी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    अगर आपका कमरा मध्यम आकार है और आप पावरफुल कूलिंग वाला स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले ब्रांड, एनर्जी रेटिंग, क्षमता, आधुनिक फीचर्स और बजट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।