Amazon पर उपलब्ध सोलो Microwave Oven में तैयार कर सकेंगे ढ़ेरो व्यंजन

घर में फटाफट स्वादिष्ट डिशेज तैयार करने के लिए Solo Microwave ओवन बढ़िया हो सकते हैं। इस गाइड में, हमने अमेजन पर उपलब्ध बेस्ट सोलो माइक्रोवेव ओवन को शामिल किया है, ताकी आप अपने लिए एक बढ़िया विकल्प चुन सकें।
अमेजन पर मिलने वाले बढ़िया सोलो माइक्रोवेव ओवन
अमेजन पर मिलने वाले बढ़िया सोलो माइक्रोवेव ओवन

सोलो माइक्रोवेव ओवन छोटे घरों और दो-तीन व्यक्तियों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। ये कॉम्पैक्ट, कुशल और उपयोग में आसान होते हैं। अमेजन पर कई अलग-अलग प्रकार के सोलो माइक्रोवेव ओवन उपलब्ध हैं, इसलिए अपनी आवश्यकताओं के लिए सही विकल्प चुनना महत्वपूर्ण है। इस लेख में, हम अमेजन पर सर्वश्रेष्ठ सोलो Microwave Oven पर चर्चा करेंगे और उनके कुछ अच्छे विकल्पों को यहां शामिल करते हुए उनके फीचर्स के बारे में भी बताएंगें। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता के मॉडल्स भी मिलते हैं और साथ ही कई सुरक्षा सुविधाओं के साथ आते हैं, ताकी किचन में इन्हें सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सके। आप नीचे इनके विकल्पों पर एक नजर डालते हुए अपने लिए बढ़िया सोलो माइक्रोवेव ओवन चुन सकते हैं-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 19 L Inverter Technology 5 Power Levels Solo Microwave Oven

    यह सोलो माइक्रोवेव ओवन Haier ब्रांड का है, जो 19 लीटर की क्षमता में आता है। छोटे परिवार, कपल्स या फिर एक व्यक्ति के लिए उपयुक्त रहने वाले इस माइक्रोवेव में पावर लेवल और टाइमर को नियंत्रित करने के लिए दो नॉब दिए गए हैं। यह कम से लेकर हाई तक 5 अलग-अलग पावर लेवल पर चलाया जा सकता है। इसमें खाने को तेजी से पकाने और बिजली को बचाने वाली इंवर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है। वजन में हल्का होने की वजह से इसे किचन में एक जगह से दूसरी जगह पर रखना या हिलाना आसान रहेगा। इसका स्टीम क्लीन फीचर माइक्रोवेव कैविटी को अच्छी तरह से साफ करने का काम करता है। इसमें मिलने वाले डिफ्रॉस्ट सिस्टम के जरिए फ्रोज़न फूड को भी आसानी से पकाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 19 लीटर
    • हीटिंग मेथेड- सोलो
    • ब्रांड- Haier
    • वॉटेज- 700 वॉट्स
    • फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
    • मटेरियल टाइप- लोहा
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट

    खूबियां

    • कॉम्पैक्ट साइज की वजह से किचन काउंटर पर आसानी से रखा जा सकता है।
    • डिफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ बस एक सिंपल प्रेस से जमे हुए खाने अनफ्रीज कर सकते हैं।
    • इसे शांत ढंग से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

    कमी

    • कुछ लोग कहते हैं कि यह काम करना बंद कर देता है।
    01
  • Panasonic 25L Solo Microwave Oven

    25 लीटर क्षमता वाले इस Panasonic सोलो माइक्रोवेव ओवन को छोटे परिवार या बैचलर्स आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 900 वॉट की हाई पावर के साथ काम करते हुए तेज, एक समान खाना पकाना और बेहतरीन नतीजे दे सकता है। इसमें 85 प्री-सेट रेसिपी के साथ आने वाला ऑटो कुक मेन्यू दिया गया है, जिसकी मदद से आप बिना किसी झंझट के स्नैक्स से लेकर डेज़र्ट तक मिनटों में तैयार कर सकते हैं। यह ग्लास टर्नटेबल वाला काउंटरटॉप माइक्रोवेव आकार में कॉम्पैक्ट है, जिससे आप इसे किचन में कम जगह होने पर भी आसानी से रख सकते हैं। इसे अंदर से साफ, दुर्गन्धमुक्त और दाग-धब्बों से दूर रखने के लिए वैपोर क्लीन फीचर मिलता है, ताकी इसमें धूल, गंध या गंदगी जमा ना होने पाए।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 25 लीटर
    • हीटिंग मेथेड- सोलो
    • ब्रांड- Panasonic
    • फिनिश टाइप- पॉलिश्ड
    • वॉटेज- 900 वॉट्स
    • डोर ओरिएंटेशन- फ्रंट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटर टॉप

    खूबियां

    • पाउडर कोटेड कैविटी लंबा टिकाऊपन सुनिश्चित करती है।
    • क्विक 30 सेकेंड के साथ खाने को फटाफट पका सकते हैं।
    • बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक सेफ्टी फीचर दिया गया है।

    कमी

    • अमेजन पर ग्राहकों ने अभी तक कोई खास समस्या नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 24L Solo Microwave Oven with 69 Auto Cook Menus

    इसके 69 ऑटो कुक मेन्यू के साथ आप इसमें मल्टी स्टेज कुकिंग से लेकर, फूड डिफ्रॉस्ट, क्विक रिहीट, कप मील्स, पिज्जा रिहीट, वन पॉट मील और डेजर्ट डिलाइट जैसे अलग-अलग प्रकार की कुकिंग आसानी से कर सकते हैं। यह सुविधाजनक टच कीपैड के साथ आता है, जिसकी मदद से इसकी पावर, टाइमर आदि को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें चाइल्ड सेफ्टी लॉक भी दिया गया है, ताकी बच्चे इससे किसी प्रकार की छेड़खानी ना कर पाएं और यह उनके लिए सुरक्षित रहे। इस IFB Microwave की क्षमता 24 लीटर है, जिसे दोबारा गर्म करने, डीफ़्रॉस्ट करने और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका स्टीम क्लीन फीचर अंदर के हिस्से को साफ रखता है, जिससे इसमें दाग नहीं पड़ते हैं, गंदगी नहीं जमती है और साथ ही दुर्गन्ध भी नहीं आती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 24 लीटर
    • ब्रांड- IFB
    • हीटिंग मेथेड- रेडिएंट
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
    • वॉटेज- 900 वॉट्स
    • फ्रेक्वेंसी- 2450 MHz
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • लॉक टाइप- डोर इंटरलॉकिंग सिस्टम

    खूबियां

    • अलग-अलग कुकिंग जरूरतों के लिए इसमें 10 पावर लेवल दिए गए हैं।
    • एक्सप्रेस कुक के साथ कम समय में तेजी से खाना पकाया जा सकता है।
    • अपने अनुसार खाना पकाने के लिए इसमें टाइमर भी सेट कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहक बताते हैं कि माइक्रोवेव ओवन बहुत ज्यादा आवाज करता है।
    03
  • LG 20 L Solo Microwave Oven

    इस LG सोलो माइक्रोवेव ओवन को किफायती रीहीटिंग, डीफ़्रॉस्टिंग और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मिलने वाले 5 पावर लेवल के जरिए आप खाने को अलग-अलग हीट के साथ जरूरत के अनुसार पका सकते हैं। यह 44 ऑटो कुक मेन्यू और रेसिपी के साथ आता है, जिनमें आप भारतीय व्यंजनों से लेकर मिठाई, नाश्ता, स्नैक्स और हेल्दी डिशेज आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसकी पेटेंटेड i-wave टेक्नोलॉजी कैविटी के अंदर गर्माहट को समान रूप से फैलाकर तेज और हेल्दी कुकिंग सुनिश्चित करती है। इसमें मिलने वाले सुविधाजनक टच कंट्रोल के जरिए फंक्शन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इस माइक्रोवेव में पकने की प्रक्रिया पूरी होने पर संकेत देने के लिए कंपलीशन बीपर भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 20 लीटर
    • हीटिंग मेथेड- सोलो
    • ब्रांड- LG
    • इंस्टॉलेशन टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
    • वॉटेज- 700 वॉट्स
    • फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
    • लॉक टाइप- चाइल्ड लॉक
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स

    खूबियां

    • एंटी बैक्टेरिया कैविटी माइक्रोवेव में अंदर बैक्टेरिया को पनपने से रोकती है।
    • इसका क्वार्ट्ज हीटर हीटिंग की प्रक्रिया को तेज करके खाने को तेजी से पकाता है।
    • स्टीम क्लीन फीचर सूखे दाग-धब्बों को फिर से गीला करने के लिए स्टीम बनाता है, जिससे सफाई करना आसान हो जाता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों द्वारा बिल्ड क्वालिटी को लेकर शिकायत की गई है।
    04
  • Midea 20L Solo Microwave Oven

    Midea का 20 लीटर क्षमता वाला सोलो माइक्रोवेव ओवन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ यह पक्का करता है कि खाना बहुत कम समय में गर्म या पक जाए, जिससे स्पीड और एफिशिएंसी मिलती है। इसके पांच एडजस्टेबल पावर लेवल के साथ अपने कुकिंग अनुभव को आसान बना सकते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से आसानी से गर्मी को कंट्रोल कर सकते हैं। यह माइक्रोवेव जल्दी और समान रूप से डीफ़्रॉस्ट करने की सुविधा देता है, जो इसे व्यस्त परिवारों या अकेले रहने वाले लोगों के लिए एकदम सही बनाता है। इसमें इस्तेमाल में आसान रहने वाले नॉब्स दिए गए हैं, जिनसे आप आसानी से कुकिंग टाइम और पावर लेवल एडजस्ट कर सकते हैं। इसका 255mm का घूमने वाला टर्नटेबल यह पक्का करता है कि खाना समान रूप से गर्म हो, और इसमें बार-बार एडजस्ट किए बिना मीडियम साइज की प्लेटें आ जाती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Midea
    • क्षमता- 20 लीटर
    • स्पेशल फीचर्स- डीफ़्रॉस्ट, हल्का, टाइमर, टर्नटेबल
    • वॉटेज- 700 वॉट्स
    • कंट्रोलर टाइप- नॉब
    • पावर लेवल की संख्या- 5
    • हीटिंग मेथेड- रेडिएशन
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • अपने मॉडर्न, साफ-सुथरे लुक के कारण, यह किसी भी किचन डेकोर में आसानी से फिट हो सकता है।
    • इसे कम से कम शोर के साथ काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।
    • कॉम्पैक्ट आकार वाले इस माइक्रोवेव को कम जगह में भी आसानी से रख सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों को इसकी क्वालिटी पसंद नहीं आई।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आप ऐसी ही अन्य जानकारी देख सकते हैं।

    05

अमेजन पर मिलने वाले सोलो माइक्रोवेव ओवन की तुलना

विभिन्न मॉडलों के बीच एक सही विकल्प का चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप नीचे पांचों माइक्रोवेव की तुलना के जरिए अपने लिए उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं, जो आपकी जरूरत को पूरा करे और बजट में भी फिट हो सके-

मॉडल्स

क्षमता

ऑटो कुक मेन्यू

खूबी

Haier Inverter Technology,Solo Microwave Oven

19 लीटर

-

स्टीम क्लीन

Panasonic Solo Microwave Oven

25 लीटर

85

डिजिटल डिस्प्ले

IFB Solo Microwave Oven

24 लीटर

69

पावर सेव

LG Solo Microwave Oven

20 लीटर

44

I-wave पेटेंटेड टेक्नोलॉजी

Midea Solo Microwave Oven

20 लीटर

-

सुविधाजनक डीफ़्रॉस्टिंग

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सोलो माइक्रोवेव ओवन के क्या फायदे हैं?
    +
    सोलो माइक्रोवेव ओवन कॉम्पैक्ट, कुशल और उपयोग में आसान होते हैं।
  • सोलो माइक्रोवेव ओवन की कीमत कितनी होती है?
    +
    सोलो माइक्रोवेव ओवन की कीमत ब्रांड, फीचर्स और आकार के आधार पर अलग-अलग होती है। अमेजन पर आपको 4,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के सोलो माइक्रोवेव ओवन मिल जाएंगे।
  • सोलो माइक्रोवेव ओवन का उपयोग क्या है?
    +
    सोलो माइक्रोवेव ओवन का उपयोग मुख्य रूप से भोजन को गर्म करने, पकाने और डीफ्रॉस्ट करने के लिए किया जाता है।