जब घर में सर्दियों की ठंडी हवा बिल्कुल आपको कपानें लगे, तो सिर्फ नार्मल हीटर ही समाधान नहीं देता। टॉवर हीटर्स ऐसे हीटिंग डिवाइस हैं जो स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन के साथ कमरे के भीतर तेजी से गर्माहट फैलाते हैं, बिना ज़्यादा जगह घेरें। इन Heaters का लंबा टॉवरशेप हवा को ऊपर से नीचे तक प्रभावी रूप से सर्कुलेट करता है, जिससे पूरे कमरे में संतुलित तापमान मिलता है। खासकर छोटे लिविंग रूम, बेडरूम या होम ऑफिस के लिए यह डिजाइन एक स्मार्ट विकल्प है। कई tहीटर्स में मल्टीपल हीट सेटिंग्स, ऑटो शटऑफ और ओवरहीट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे उपयोग सुरक्षित और आरामदायक बनता है। अपने रुम साइज के हिसाब से सही मॉडल चुनकर आप न सिर्फ कम जगह में गर्माहट पा सकते हैं बल्कि बिजली की खपत को भी नियंत्रित रख सकते हैं।
नीचे देखें रुम के लिए टॉवर हीटर्स के 5 बेहतरीन ऑप्शन और जानें विस्तार से।
Havells Jade 9 Fin Oil Filled Room Heater
ठंड के मौसम में जब लगातार और आरामदायक गर्माहट चाहिए, तब Havells का रूम हीटर भरोसे के साथ काम आता है। इसमें इस्तेमाल किया गया सुपीरियर ग्रेड ऑयल लंबे समय तक गर्मी बनाए रखता है, जिससे बार-बार ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती है। U-Tech फास्ट हीटिंग फिन डिजाइन कमरे में तेजी से गर्माहट फैलाता है और तापमान को स्थिर बनाए रखता है। इस हीटर में थर्मोस्टेटिक हीट कंट्रोल के साथ 3 पावर सेटिंग दी गई हैं, ताकि आप मौसम और जरूरत के हिसाब से तापमान चुन सकें। झुका हुआ कंट्रोल पैनल इसे इस्तेमाल में और भी आसान बनाता है, जहां सभी नॉब्स आसानी से हाथ की पहुंच में रहते हैं। मूवेबल हैंडल और रिट्रैक्टेबल व्हील्स इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना आसान बनाते हैं और स्टोरेज के समय जगह भी कम घेरते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें डबल प्रोटेक्शन दिया गया है। टिल्ट ओवर स्विच और ऑटो शट-ऑफ फीचर हीटर के गिरने या ज्यादा गर्म होने की स्थिति में अपने आप पावर काट देते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Havells Jade
- कलर - ग्रे
- स्पेशल फीचर - ए़डजस्टेबल स्पीड, कूल टच एक्सटीरियर, ऊर्जा कुशल, ओवरहीट प्रोटेक्शन, व्हील्स
- फॉर्म फैक्टर - टॉवर
- हीट आउटपुट - NA
खासियत
- कमरे में तेजी से गर्माहट फैलाने और टेम्प्रेचर बनाए रखने के लिए U-Tech फास्ट हीटिंग फिन डिजाइन
- मौसम और जरुरत के हिसाब से तापमान सेट करने के लिए 3 पावर सेटिंग
- एक कमरे से दूसरे में लेकर जानें के लिए मूवेबल हैंडल और रिट्रैक्टेबल व्हील्स
कमी
- हीटर की बिजली खपत ज्यादा होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Bajaj Majesty RH 9F Plus Oil Filled Radiator Room Heater With Fan
2400 वॉट की पावर के साथ यह हीटर तेज हीटिंग देता है, लेकिन साथ ही ऊर्जा की खपत को भी संतुलित रखता है। इस में मौजूद 9 फिन्स कमरे में गर्मी को धीरे-धीरे और समान रूप से फैलाते हैं, जिससे हवा सूखी नहीं लगती और लंबे समय तक आराम बना रहता है। इस हीटर में तीन हीट सेटिंग दी गई हैं, 800 वॉट, 1200 वॉट और 2000 वॉट, ताकि मौसम की तीव्रता के अनुसार आप तापमान को आसानी से नियंत्रित कर सकें। Bajaj के इस Room Heater का एडजस्टेबल थर्मोस्टेट कमरे के तापमान को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है और जरूरत से ज्यादा गर्म होने से बचाता है। इसका इंटरनेशनल और स्टाइलिश डिजाइन इसे किसी भी कमरे के इंटीरियर में आसानी से फिट कर देता है। इसमें क्वाड्रा सेफ्टी सिस्टम दिया गया है, जिसमें मैनुअल थर्मल कट आउट, ऑटो थर्मल कट आउट और सेफ्टी टिल्ट स्विच शामिल हैं। बजाज की DuraProtek टेक्नोलॉजी और एंटी लीक फिन्स इसकी उम्र को बढ़ाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Bajaj Majesty RH
- कलर - ब्लैक
- स्पेशल फीचर - एंटी-लिक फैन्स, 3 हीट सेटिंग्स
- फॉर्म फैक्टर - Pedestal
- हीट आउटपुट - 2400 वॉट
खासियत
- कमरे को धीरे-धीरे और सामान रुप से गर्मी को फैलाने के लिए 9 फिन्स डिजाइन
- अलग-अलग जरुरत के हिसाब से 800 वॉट, 1200 वॉट और 2000 वॉट जैसी 3 हीट सेटिंग्स
- रुम के इंटीरियर से मेल खाने वाला इंटरनेशनल और स्टाइलिश डिजाइन
कमी
- हीटर का प्लग ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Morphy Richards OFR Room Heater
सर्दियों में पूरे कमरे को बिना शोर के गुनगुनी गर्माहट के लिए यह 13F ऑयल फिल्ड रूम हीटर बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है। यह हीटर 2500 वॉट की ऑयल फिल्ड हीटिंग से कमरे में समान रूप से गर्मी फैलाता है, जिससे लंबे समय तक सुकून मिलता है और हवा भारी या सूखी महसूस नहीं होती। इस Morphy Richards हीटर की खास बात इसका 400 वॉट का PTC फैन हीटर है, जो जरूरत पड़ने पर हीटिंग को और तेज कर देता है। कुल 2900 वॉट की पावर के साथ यह बड़े कमरे को भी जल्दी गर्म करने में सक्षम है। एडजस्टेबल थर्मोस्टेट की मदद से आप कमरे के तापमान को अपनी पसंद के अनुसार नियंत्रित कर सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें सेफ्टी टिल्ट स्विच और ऑटो थर्मल शट ऑफ दिया गया है, जो ओवरहीटिंग या हीटर के गिरने की स्थिति में इसे खुद बंद कर देता है। नीचे लगे मजबूत कास्टर व्हील्स इसे एक कोने से दूसरे कोने तक आसानी से ले जाने में मदद करते हैं, और वॉल माउंटिंग प्लेट की वजह से जरूरत हो तो इसे दीवार पर भी लगाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Morphy Richards
- कलर - सिल्वर
- स्पेशल फीचर - मैनुअल थर्मोस्टेट, ओवरहीट प्रोटेक्शन, टिप-ओवर प्रोटेक्शन, व्हील्स
- फॉर्म फैक्टर - टॉवर
- हीट आउटपुट - 2500 वॉट
खासियत
- जरुरत को पड़ने हीटिंग को तेज करने के लिए 400 वॉट का PTC फैन हीटर
- कमरे के टेम्प्रेचर को अपनी पसंद अनुसार नियंत्रित करने के लिए एडजस्टेबल थर्मोस्टेट
- सुरक्षा के लिए सेफ्टी टिल्ट स्विच और ऑटो थर्मल शट ऑफ फीचर
कमी
- कस्टमर को डेमेज प्रोडक्ट मिलने को लेकर कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Orient Electric Comforter Collection Heater
यह ऑयल फिल्ड रेडिएटर सर्दियों में पूरे कमरे को आरामदायक और सुरक्षित गर्माहट देने के लिए बनाया गया है। इसमें हाई क्वालिटी डायथर्मिक ऑयल का इस्तेमाल किया गया है, जो जल्दी गर्म होकर एडवांस S शेप्ड फिन्स के ज़रिये आसपास की हवा में समान रूप से गर्मी फैलाता है। इन S शेप्ड फिन्स का सरफेस एरिया ज्यादा होने की वजह से यह पारंपरिक हीटर्स के मुकाबले करीब 11 प्रतिशत ज्यादा प्रभावी गर्माहट देता है। यह Oil Heater कमरे की नमी और ऑक्सीजन लेवल को बनाए रखता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी हवा भारी या सूखी नहीं लगती। इसमें दिया गया PTC फैन हीटर गर्म हवा को तेजी से पूरे कमरे में फैलाने में मदद करता है, जिससे कुछ ही समय में समान और आरामदायक तापमान मिल जाता है। 3 हीट सेटिंग्स के साथ एडजस्टेबल थर्मोस्टेट दिया गया है। इस्तेमाल और स्टोरेज को आसान बनाने के लिए इसमें मजबूत कास्टर व्हील्स, कॉर्ड वाइंडर और सॉकेट डॉक दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Orient Electric Comforter Collection
- कलर - ब्लैक
- स्पेशल फीचर - इलैक्ट्रिक
- फॉर्म फैक्टर - Pedestal
- हीट आउटपुट - NA
खासियत
- कमरे में बराबर गर्मी बनाकर रखने के लिए एडवांस S शेप्ड फिन्स के साथ में हाई क्वालिटी डायथर्मिक ऑयल
- गर्म हवा को तेजी से कमरें में फैलाने के लिए PTC फैन हीटर
- उपयोग को आसान बनाने के लिए मजबूत कास्टर व्हील्स, कॉर्ड वाइंडर और सॉकेट डॉक
कमी
- हीटर को उपयोग करने में कठिनाई को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
USHA OFR 4211 F PTC Room Heater
ठंड के मौसम में अगर आप ऐसी गर्माहट चाहते हैं जो जल्दी भी मिले और लंबे समय तक बनी रहे, तो USHA का यह ऑयल फिल्ड रेडिएटर एक भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आता है। 11 फिन वाले इस हीटर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कमरे के हर कोने तक समान गर्मी पहुंचे और ठंड का एहसास पूरी तरह खत्म हो जाए। इसमें दिया गया एडवांस PTC हीटिंग एलिमेंट और इन-बिल्ट फैन मिलकर तेज़ और प्रभावी हीट सर्कुलेशन करते हैं, जिससे मीडियम से बड़े कमरों में भी कुछ ही समय में आरामदायक तापमान बन जाता है। 1000W, 1500W और 2500W की तीन हीट सेटिंग्स आपको मौसम और जरूरत के हिसाब से हीट कंट्रोल करने की पूरी आज़ादी देती हैं। एडजस्टेबल थर्मोस्टेट तापमान को स्थिर बनाए रखता है, जिससे बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन, टिप-ओवर सेफ्टी और IP23 प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो लंबे समय तक निश्चिंत इस्तेमाल सुनिश्चित करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Usha OFR
- कलर - ब्लैक
- स्पेशल फीचर - 3 हीट सेटिंग्स, एडजस्टेबल थर्मोस्टेट, बिल्ट-इन फैन, औवरहीट प्रोटेक्शन
- फॉर्म फैक्टर - टॉवर
- हीट आउटपुट - 2400 वॉट
खासियत
- कमरे के हर कोने तर गर्मी पहुचांने के लिए 11 फिन वाला डिजाइन
- मध्यम से बड़े कमरों में आरामदायक हीटिंग के लिए एडवांस PTC हीटिंग एलिमेंट और इन-बिल्ट फैन
- सुरक्षा के लिए ओवरहीट प्रोटेक्शन, टिप-ओवर सेफ्टी और IP23 प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स
कमी
- हीटिंग कम और फैन ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: रुम के लिए 5 टॉवर हीटर मॉडल्स
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।