अगर आप ₹10,000 से ₹12,000 के बजट में एक अच्छी और बढ़िया वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपके काम आ सकता है। इसमें आपको अमेजन पर मौजूद उन 5 बढ़िया वॉशिंग मशीन के बारे में बताया गया है, जिनकी कीमत बजट में है। अक्सर लोगों के मन में सवाल उठते हैं कि सस्ती Washing Machine लेने पर वॉश क्वालिटी अच्छी नहीं मिलती, ज्यादा बिजली या पानी खर्च होता है, या मशीन जल्दी खराब हो जाती है। लेकिन लिस्ट में मौजूद बढ़िया फीचर्स वाली मशीन चुनकर आप इन सभी परेशानियों से बच सकते हैं। हालांकि इनको यूजर्स की रेटिंग और फीडबैक के आधार पर चुना गया है। इस बजट में आपको सेमी-ऑटोमैटिक और फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिल रही हैं, जो अच्छी वॉशिंग, कम बिजली खपत और टिकाऊ डिजाइन के साथ आती हैं।
Disclaimer:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी वॉशिंग मशीन की कीमत ₹12,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें।
तो चलिए ₹10,000 से ₹12,000 के बजट में मिलने वाली वाशिंग मशीन के विकल्पों पर एक नजर डाल लेते हैं -
Haier 7 Kg 5 star SEMI Automatic Top Loading Washing Machine
हायर की यह 7 किलो की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प है, जो ₹10,000 से ₹12,000 के बजट में एक दमदार और एफिशिएंट वॉशिंग मशीन की तलाश कर रहे हैं। यह 7 किलोग्राम कैपेसिटी वाली Semi-Automatic Machine है, जो छोटे से मीडियम या बड़े परिवार के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और हर धुलाई में आपको अच्छा रिजल्ट मिलता है। इस Haier मशीन में एंटी बैक्टीरियल-वर्टेक्स पल्सेटर दिया गया है, जो कपड़ों को गहराई से साफ करता है और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है, जिससे कपड़े ज्यादा साफ और हाइजीनिक बनते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- प्रोडक्ट का डायमेंशन - 46.2D x 78W x 93H सेंटीमीटर
- कंट्रोल टाइप - दबाने वाला बटन
- मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 1300 RPM
- साइकिल प्रोग्राम की संख्या - 3
- ऑपरेशन मोड - सेमी - ऑटोमैटिक
खूबियां
- 1300 RPM स्पिन स्पीड होने से कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।
- इसका औसतन 40 मिनट का वॉश साइकिल रोजमर्रा की धुलाई को आसान बना देता है।
- इसमें दिया गया मैजिक फ़िल्टर कपड़ों से निकलने वाले धागे और गंदगी को अलग करता है, जिससे वॉशिंग क्वालिटी बेहतर रहती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इस्तेमाल किया हुआ उत्पाद मिलने की शिकायत की है।
01
LG 7 Kg 5 Star Wind Jet Dry Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
यह 7 किलो कैपेसिटी वाली मशीन 3-4 सदस्यों वाले परिवार के लिए बिल्कुल सही है। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जिससे बिजली और पानी दोनों की बचत होती है और रोजमर्रा की धुलाई किफायती बन सकती है। यूज़र फ्रेंडली बनाने के लिए इसमें नॉब कंट्रोल, वॉश टाइमर, स्पिन टाइमर और वॉटर सेलेक्टर जैसे आसान फीचर्स दिए गए हैं, जिससे कोई भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। इस Washing Machine LG में विंड जेट ड्राई तकनीक दी गई है, जो तेज हवा और स्पिन के जरिए कपड़ों की नमी कम करती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं । वहीं 1300 RPM स्पिन स्पीड तेज ड्राइंग में मदद करती है, जिससे आपका समय बचता है। चमकदार धुलाई के लिए इसमें 3 वॉश प्रोग्राम जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग दिए गए हैं, जिससे आप अलग-अलग कपड़ों के हिसाब से सही वॉशिंग कर सकते हैं ।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- प्रोडक्ट का डायमेंशन - 48D x 81W x 98H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- कंट्रोल टाइप - दबाने वाला बटन
- मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 1300 RPM
- साइकिल प्रोग्राम की संख्या - 3
- ऑपरेशन मोड - सेमी - ऑटोमैटिक
खूबियां
- इसका नॉर्मल पल्सेटर पानी का अच्छा फ्लो बनाकर कपड़ों से गंदगी को आसानी से निकालता है, जिससे हर बार बेहतर धुलाई मिलती है।
- इस मशीन में रैट अवे तकनीक है, जिसमें खास प्लास्टिक कोटिंग है जो मशीन को चूहों से बचाती है।
- कॉलर स्क्रबर फीचर कफ और कॉलर की गंदगी साफ करने में मदद करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने पहिये न होने की शिकायत की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Whirlpool 6.5 Kg 5 Star Magic Clean Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
6.5 किलो सेमी-ऑटोमैटिक व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन का 66 लीटर का बड़ा वॉश टब कपड़ों को ज्यादा जगह देता है, जिससे वे अच्छे से घूमते हैं और गंदगी आसानी से निकलती है। ऐस वॉश स्टेशन इस Whirlpool सेमी ऑटोमैटिक मशीन में एक खास फीचर है, जिसमें आप कपड़ों को पहले भिगो सकते हैं, रगड़ सकते हैं या हाथ से साफ कर सकते हैं। ₹10,000 से ₹12,000 के बजट में यह एक दमदार और एफिशिएंट वॉशिंग मशीन का विकल्प है, जो रोजमर्रा की धुलाई को आसान बना देती है। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग होने से बिजली और पानी दोनों की बचत होती है। इसकी 1400 RPM स्पिन स्पीड काफी तेज है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं और आपका समय बचता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 6.5 किलोग्राम
- प्रोडक्ट का डायमेंशन - 49D x 79.5W x 95.6H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- कंट्रोल टाइप - नॉब
- मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
- साइकिल प्रोग्राम की संख्या - 3
- ऑपरेशन मोड - सेमी - ऑटोमैटिक
खूबियां
- इस मशीन में 3 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं, जिससे हर तरह के कपड़ों की सही तरीके से सफाई हो जाती है।
- स्पिन शॉवर फीचर कपड़ों से डिटर्जेंट और साबुन के कणों को हटाने में मदद करता है, जिससे कपड़े ज्यादा साफ और फ्रेश महसूस होते हैं।
- इसमें लगे पहिए की मदद से आप मशीन को आसानी से इधर-उधर घुमा सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने डिफेक्टिव उत्पाद होने की शिकायत की है।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
03
Samsung 7 kg, 5 star, Semi Automatic Top Load Washing Machine
इस सैमसंग मशीन का डबल स्टॉर्म पल्सेटर फीचर पानी की तेज और बदलती हुई लहरें बनाकर कपड़ों को अच्छे से घुमाता है, जिससे गंदगी जल्दी और अच्छी तरह निकलती है। साथ ही इसमें मैजिक फिल्टर दिया गया है, जो कपड़ों से निकलने वाले धागे और गंदगी को इकट्ठा करता है, जिससे कपड़े साफ दिखते हैं और पाइप ब्लॉक नहीं होता है। वहीं इसकी 7 किलोग्राम की क्षमता 3-4 सदस्य वाले परिवार के लिए बढ़िया विकल्प है। इस Semi Automatic काम करने वाली Samsung ब्रांड की इस Washing Machine में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जिससे बिजली की खपत कम होती है जिससे आपका बिल कम आता है। वहीं इसमें 3 वॉश प्रोग्राम नॉर्मल, हेवी और जेंटल होने से आप अलग-अलग तरह के कपड़ों के अनुसार बढ़िया धुलाई कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- प्रोडक्ट का डायमेंशन - 48.5D x 83W x 96.5H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- कंट्रोल टाइप - पुश बटन
- मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 1300 RPM
- साइकिल प्रोग्राम की संख्या - 3
- ऑपरेशन मोड - सेमी - ऑटोमैटिक
खूबियां
- एयर टर्बो ड्राइंग सिस्टम कपड़ों से ज्यादा पानी निकालकर उन्हें जल्दी सुखाने में मदद करता है।
- रैट प्रोटेक्शन फीचर मशीन को चूहों से होने वाले नुकसान से बचाता है।
- रस्ट-प्रूफ प्लास्टिक बॉडी होने से इस पर जल्दी से जंग नहीं लगता है और लंबे समय तक चलती है।
- ऑटो रीस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बाद मशीन को वहीं से दोबारा चालू कर देता है, जहां पहले काम कर रही थी।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह चलने पर बहुत अधिक शोर करती है।
04
VW V9 UltraSpin 9 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine
वीडब्ल्यू ब्रांड की यह टॉप लोड फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन एक शानदार और मॉडर्न विकल्प है, जो ₹10,000 से ₹12,000 के बजट में आ रही है। इसकी बड़ी 9 किलोग्राम कैपेसिटी मीडियम से बड़े परिवार के लिए आराम से काम कर सकती है और वॉशिंग के साथ ड्राइंग दोनों काम अपने आप करती है, जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचते हैं। VW की इस Fully-Automatic Machine में डबल वाटरफॉल तकनीक दी गई है, जो पानी को ऊपर से गिराकर कपड़ों को गहराई से साफ करती है, जिससे बेहतर वॉश क्वालिटी मिलती है। 740 RPM स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी निकालने में मदद करती है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं। इसमें 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जैसे स्टैंडर्ड, क्विक, स्ट्रॉन्ग, सॉफ्ट, एयर ड्राय, सोक वॉश, स्पिन ओनली आदि, जिससे आप हर तरह के कपड़ों के लिए अलग-अलग सेटिंग चुन सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड -Visio World
- क्षमता - 9 किलोग्राम
- प्रोडक्ट का डायमेंशन - 59D x 58W x 102H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- कंट्रोल टाइप - टच
- मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 740 RPM
- साइकिल प्रोग्राम की संख्या - 10
- ऑपरेशन मोड - फुली-ऑटोमैटिक
खूबियां
- इसमें स्टेनलेस स्टील जेंटल वेव ड्रम दिया गया है, जो कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना अच्छे से साफ करता है।
- प्योर स्ट्रीम पल्सेटर पानी का अच्छा फ्लो बनाकर गंदगी को आसानी से हटाता है।
- ड्रम क्लीन फीचर मशीन के अंदर की सफाई करता है, जिससे बैक्टीरिया और गंदगी नहीं जमती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया थोड़े दिन बाद काम करना बंद कर देती है।
05
₹10,000 से ₹12,000 के बजट में मिलने वाली वाशिंग मशीन मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद वाशिंग मशीन मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे इन्वर्टर तकनीक, एनर्जी रेटिंग, कैपेसिटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं, और सही फैसला ले सकते हैं। इन सभी मशीन की कीमत 12 हजार से कम है।
निष्कर्ष: ऊपर बताई गई सभी वॉशिंग मशीन बढ़िया विकल्प हो सकती हैं। इनको उपभोगता की जरूरत, इस्तेमाल, बजट के आधार पर और यूजर्स की रेटिंग और फीडबक के आधार पर चुना गया है, इसलिए इनका कोई निर्धारित विकल्प नहीं है।
ऐसे ही जरूरी प्रोडक्ट के अपडेट के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।