बजट कीमत में आप Crompton के इस 25 लीटर 5-स्टार स्टोरेज वॉटर हीटर को ले सकते हैं, जो एक आधुनिक, सुरक्षित और ऊर्जा-बचत करने वाला गीजर है, जो आपके घर में हर मौसम में लगातार गर्म पानी की सुविधा देता है। इसे नेशनल एनर्जी कंज़र्वेशन अवॉर्ड 2023 से भी सम्मानित किया गया है, जो इसकी कम बिजली खपत और टिकाऊ निर्माण का प्रमाण है। इसमें 5-स्टार BEE रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि यह बिजली की बहुत कम खपत करता है और आपके बिजली के बिल में भी कमी लाता है। यह क्रॉम्पटन गीजर 2000 वॉट की पावर और 25 लीटर की बड़ी क्षमता के साथ आता है, जिससे यह मध्यम से बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें हाई ग्रेड PUF इंसुलेशन दिया गया है, जो गर्मी को लंबे समय तक बरकरार रखता है और हीट लॉस को रोकता है। इसमें लगा 1200 ग्राम का पॉवरफुल हीटिंग एलिमेंट मात्र 10 मिनट में 45°C तक का तापमान प्राप्त कर सकता है, जिससे आपको तुरंत गर्म पानी मिलता है। एलिमेंट निकेल कोटेड ISI मार्क्ड है, जो स्केल और जंग से सुरक्षा देता है, खासकर उन जगहों पर जहां हार्ड वॉटर का उपयोग होता है। Crompton के Geyser की सबसे खास बात है इसका एडवांस्ड 3-लेवल सेफ्टी सिस्टम, जिसमें कैपिलरी थर्मोस्टेट, ऑटोमैटिक थर्मल कट-ऑफ, और मल्टी-फंक्शनल सेफ्टी वाल्व शामिल हैं। यह तीनों सुरक्षा उपाय गीजर को बिजली के झटकों, ओवरहीटिंग, और अत्यधिक प्रेशर जैसी स्थितियों से सुरक्षित रखते हैं। इसका स्टैंडबाय कट-ऑफ फीचर सुनिश्चित करता है कि यदि गीजर लंबे समय तक ऑन भी रहे, तो वह केवल 1 वॉट से भी कम बिजली खर्च करे। यानी अगर आप गीजर को 7-8 घंटे ऑन छोड़ देते हैं, तो यह बिजली की बर्बादी नहीं करेगा। यह फीचर न केवल बिजली की बचत करता है, बल्कि इस वाटर हीटर की उम्र को भी बढ़ाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Crompton
- गीजर की साइज - 37.5W x 54.2H सेंटीमीटर
- रंग - स्लेटी
- वाट क्षमता - 2000 वाट
- क्षमता - 25 लीटर
- विशेष सुविधा - स्वतः पुनःप्रारंभ, जल्दी गर्म होना
- वोल्टेज 240 वोल्ट
- गीजर का वजन - 9500 ग्राम
खूबियां
- इसकी नैनो पॉलीबॉन्ड तकनीक टैंक को जंग और ऑक्सीकरण से बचाती है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है, भले ही पानी का तापमान और दबाव ज्यादा क्यों न हो।
- इसमें लगा मैग्नीशियम एनोड रॉड टैंक को अंदर से जंग लगने से बचाता है और उम्र को बढ़ाता है।
- इस क्रॉम्पटन गीजर की बॉडी रस्ट-फ्री मेटैलिक बॉडी से बनी है, जिस पर पाउडर कोटिंग की गई है। यह परत गीजर को नमी और पानी के प्रभाव से बचाती है, जिससे इसकी बाहरी सतह लंबे समय तक नई जैसी बनी रहती है।
- इसमें टेम्परेचर कंट्रोल नॉब भी दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार पानी का तापमान सेट कर सकते हैं और नहाने के लिए एकदम सही गर्म पानी पा सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।