आजकल ज्यादातर Split AC में सेल्फ-क्लीन फीचर दिया जाता है, लेकिन अधिकतर लोगों को इस फीचर के बारे में पता ही नहीं होता और जिन्हें पता होता है उन्हें यह समझ नहीं आता कि इसको इस्तेमाल कैसे करना है? हर हफ्ते या महीने में एक बार या फिर जब एसी ठंडी हवा देना कम कर दे तब? ऐसे में हमने यूजर्स की इस समस्या को समझते हुए आज इस टॉपिक को चुना है, ताकि अपने अनुभव के आधार पर हम आपको इस फीचर के बारे में अच्छी तरह समझा सकें और इसका सही इस्तेमाल करना बता सकें।
जानिए सेल्फ-क्लीन मोड कब और कैसे चलाएं?
अभी कुछ समय पहले मेरा एसी बहुत कम कूलिंग कर रहा था। मुझे ऐसा लगा कि एसी में गैस की कमी है और मैंने एसी तकनीशियन को घर बुलाया, लेकिन बाद में पता चला कि एसी के अंदर धूल और बैक्टीरिया जमा थी। हालांकि, तकनीशियन अच्छा था तो बिना ज्यादा पैसे लिए उसने Self Clean Mode का इस्तेमाल कर मेरे एसी को ठीक किया और उसके बाद मेरा एसी 25 पर भी जबरदस्त कूलिंग कर रहा था। बाद में मैंने सेल्फ क्लीनिंग मोड पर थोड़ी रिसर्च की और पता लगाया कि इस फीचर का इस्तेमाल कब और कैसे किया जाता है। आइए आपको भी इसकी पूरी जानकारी देती हूं -

- इसका रोजाना इस्तेमाल नहीं किया जाता। आप केवल महीने में 1 से 2 बार भी सेल्फ क्लीनिंग मोड ऑन करेंगे, तो एसी के अंदर की सफाई अपने आप हो जाएगी।
- गर्मी का मौसम शुरू होने और खत्म होने, दोनों टाइम सेल्फ क्लीनिंग मोड ऑन करना है। इससे अंदर जमा कचरा काफी हद तक साफ हो जाएगा।
- लेकिन अगर आपके एसी वाले कमरे में खिड़की के कारण ज्यादा धूल-मिट्टी आती है या फिर घर में पालतू जानवर हैं, तो इस मोड को हर 10 से 12 दिन पर ऑन करें।
- जो नहीं जानते हैं कि सेल्फ क्लीनिंग मोड का इस्तेमाल कैसे करना है? तो आपको बता दें कि रिमोट पर सेल्फ क्लीन या फंक्शन का बटन होता है, जिसे दबाने पर क्लीनिंग अपने आप शुरू हो जाती है। इसमें लगने वाला समय ब्रांड और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होता है।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
