ऊंची इमारत में ले लिया है फ्लैट! तो जानिए AC क्यों रहेगा आपके लिए सबसे अच्छा?

ऊंची इमारतों के ऊपरी फ्लोर्स पर सीधी धूप और कंक्रीट के कारण ग्राउंड फ्लोर के मुकाबले कहीं ज्यादा गर्मी होती है, जहां तेज हवाओं की वजह से एयर कूलर पूरी तरह फेल होकर सिर्फ उमस पैदा करते हैं। ऐसे में तपते कमरे को बिना किसी झंझट तुरंत ठंडा करने के लिए एक AC ही एकमात्र बेहतर और असरदार समाधान है। इस क्विक गाइड में जानिए कि क्यों हाई-राइज फ्लैट्स के लिए एसी ही सबसे पैसा-वसूली चॉइस है और आपको अपने नए घर के लिए कौन सा मॉडल चुनना चाहिए!
ऊंची इमारतों में स्थित फ्लैटों के लिए एसी क्यों अच्छे माने जाते हैं?
ऊंची इमारतों में स्थित फ्लैटों के लिए एसी क्यों अच्छे माने जाते हैं?

ऊंची इमारतों के फ्लैट्स निचले घरों की तुलना में काफी गर्म होते हैं। जाहिर है ऊपरी मंजिलों पर सीधी और तेज धूप पड़ती है, जिस कारण कूलर भी ठीक तरह से ठंडक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में तपती गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर लगाना बहुत जरूरी हो जाता है। हालांकी, ऐसा क्यों है, इसे 5 आसान प्वाइंट्स में समझा जा सकता है-

  • कंक्रीट और सीधी धूप का असर: हाई-राइज बिल्डिंग्स के ऊपरी फ्लोर्स पर पेड़-पौधों की छांव नहीं होती और उन पर दिनभर सीधी धूप पड़ती है। कंक्रीट की छत और दीवारें इतनी गर्म हो जाती हैं कि रात के समय भी कमरा भट्टी की तरह तपता है, जिसे सिर्फ एक दमदार AC ही ठंडा कर सकता है।
  • तेज हवाओं के कारण कूलर का फेल होना: ऊपरी मंजिलों पर हवा का दबाव बहुत ज्यादा होता है। जब बाहर तेज हवा चलती है, तो एयर कूलर की घास/हनीकॉम्ब पैड बहुत जल्दी सूख जाते हैं और कूलर ठंडी हवा देने के बजाय कमरे में भारी उमस (Humidity) पैदा करने लगता है।
  • बालकनी और खिड़कियां खोलने की मजबूरी से राहत: ऊपरी मंजिलों पर धूल-मिट्टी, तेज आंधी और मच्छरों का डर ज्यादा होता है, जिसकी वजह से आप खिड़कियां खुली नहीं छोड़ सकते। एसी बंद कमरों में भी बिना वेंटिलेशन की चिंता किए शानदार कूलिंग देता है।
  • मॉडर्न आर्किटेक्चर और ग्लास विंडोज: आजकल के फ्लैट्स में बड़ी ग्लास विंडो होती हैं, जो 'ग्रीनहाउस इफेक्ट' पैदा करती हैं यानी गर्मी अंदर आ तो जाती है पर बाहर नहीं निकल पाती। एसी इस फंसी हुई गर्मी को खींचकर बाहर फेंकता है।
  • इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से बिजली की बचत: लोग सोचते हैं कि एसी का बिल बहुत आएगा, लेकिन आज के 5-स्टार Inverter AC कमरे के तापमान के हिसाब से बिजली की खपत को खुद कंट्रोल कर लेते हैं। यह कूलर के मुकाबले कहीं अधिक सुखद नींद और लंबे समय में पैसे की बचत सुनिश्चित करता है।

अगर आपका फ्लैट भी किसी ऊंची इमारत में है, तो यहां कुछ बढ़िया कूलिंग और फीचर वाले एसी मॉडल्स शामिल किए गए हैं। ये आपको भीषण गर्मी में राहत देने का काम करेंगे-

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC

    1.5 टन की क्षमता में आने वाला यह हायर एसी 120 से 190 वर्ग फुट तक के बड़े कमरों में लगाने के लिए उपयुक्त है। ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह मॉडल 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जो आपको अलग-अलग कूलिंग मोड्स सेट करने की सुविधा देता है। इस Split AC का डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है। HD फिल्टर वाला यह Haier एसी उन फ्लैट्स के लिए अच्छा हो सकता है, जहां धूल-मिट्टी ज्यादा आती है क्योंकि यह कमरे की हवा को ठंडा करने से पहले उसे साफ व स्वच्छ करता है। इस इन्वर्टर एसी का ऑटो क्लीन फंक्शन इवेपोरेटर कॉइल पर जमी गंदगी को ऑटोमैटिक साफ करता है, जिस वजह से बार-बार सर्विसिंग कराने की झंझट भी कम होती है। 2 वे स्विंग के साथ यह 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे को कम समय में ठंडा करने में सक्षम है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - HSA17VP-R3NB-I
    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
    • वाट क्षमता - 1435 वाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 854.39 वाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 91W x 31H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 22.7 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसका कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग और कम रख-रखाव में अच्छा व टिकाऊ प्रदर्शन देता है। 
    • 1.5 टन की क्षमता वाले इस एसी में 15 मीटर का लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिससे ठंडी हवा दूर तक जाती है। 

    कमी 

    • यह एक 3-स्टार एसी है। यानी 5-स्टार एसी की तुलना में यह सालाना लगभग 15% से 20% अधिक बिजली की खपत करेगा।
    01
  • Blue Star 2 Ton 3 Star, New Star Rated, Smart Inverter Split AC

    ब्लू स्टार ब्रांड का यह एयर कंडीशनर 4 वे स्विंग के साथ आता है, जिसकी हवा कमरे के हर कोने में समान रूप से पहुंचती है। इसमें 7 डिजिटल सेंसर दिए गए हैं, जो माइक्रोकंट्रोलर के साथ भीषण गर्मी में जबरदस्त ठंडक करते हैं। इस 2 टन एसी में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी ठंडक की आवश्यकता के हिसाब से हिसाब से कर सकते हैं। Blue Star के इस स्प्लिट एसी में WIFI की सुविधा है, जिस वजह से इसे आप मोबाइल फोन के साथ जोड़कर कभी भी और कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह एसी उन लोगों के लिए अच्छा है, जो भीषण गर्मी में कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करना चाहते हैं क्योंकि इसमें टर्बो कूल का फंक्शन मिलता है। इसका सेल्फ डायग्नोसिस फंक्शन एयर कंडीशनर में होने वाली तकनीकी खराबी और समस्याओं को पहचानकर एरर कोड दिखाता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IA322DXU
    • ब्रांड - Blue Star
    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पावर - 21838 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • खास सुविधा - 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग, एआई प्रो, कम्फर्ट स्लीप, डिजीक्यू हेप्टा सेंसर, स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन
    • वाट क्षमता - 6300 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.5D x 111W x 33.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • इसकी सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी एसी के अंदर नमी और बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है, जिससे साफ व स्वच्छ हवा मिलती है। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेलने में सक्षम है।

    कमी 

    • इसके इनडोर यूनिट पर जो डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, उसकी लाइट रात के समय काफी तेज लगती है। ऐसे में सोते समय यह थोड़ा दिक्कत दे सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Carrier 2 T 5Star,New Star rated,Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    2 टन की क्षमता में वाला यह कैरियर एयर कंडीशनर 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है, जो आपको तापमान व मौसम के हिसाब से बढ़िया कूलिंग देते हैं। फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह मॉडल हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। इस Inverter AC में रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर है, जो गैस लीकेज की जानकारी देता है। अगर आपके फ्लैट में अधिक गर्मी रहती है और आप उसे कम समय में तेजी से ठंडा करना चाहते हैं, तो कैरियर के इस एसी में मिनटों में कूलिंग करने वाला कूल मोड मिलता है। 38db के शोर स्तर पर संचालित होने वाला यह एयर कंडीशनर चलते समय बेहद कम शोर करता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई की सुविधा है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - CAI24EE5R36W1
    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पावर - 6000 किलोवाट
    • वाट क्षमता - 1440 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट  
    • खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 104.5W x 31.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • कैरियर के इस एसी में एचडी और PM 2.5 फिल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद धूल, बाल और अन्य कणों को कमरे में हवा के साथ फैलने से रोकता है। 
    • इसका कंडेंसर कॉइल 100% कॉपर से बना है, जो जंग से सुरक्षित, बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव के लिए अच्छा होता है। 

    कमी 

    • 2 टन क्षमता के कारण इसका इनडोर यूनिट काफी लंबा और भारी है। इसे इंस्टॉल करने के लिए ज्यादा जगह चाहिए होगी।
    03
  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह हिताची एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करता है और साथ ही लगातार कूलिंग करता है। इस मॉडल में 4 वे स्विंग और 550 CFM IDU एयरफ्लो की सुविधा है, जो पावरफुल और एकसमान कूलिंग करता है। यह 1.5 टन एसी 150 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए उपयुक्त है। Hitachi ब्रांड के इस एयर कंडीशनर में आइस क्लीन की सुविधा है, जिस वजह से यह कूलिंग कॉइल पर जमी गंदगी को ऑटोमैटिक साफ करता है। इस स्प्लिट एसी में 24 मीटर की लंबी एयर थ्रो क्षमता है, जिसकी ठंडी हवा दूर तक जाती है। यह एसी स्वच्छ व साफ प्रदान करने के लिए एंटी बैक्टीरियल मेश फिल्टर के साथ आता है, जोकि ऊंची इमारतों वाले फ्लैट्स के लिए अच्छा हो सकता है। 

     स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - RAS.D318PCD2BS1
    • ब्रांड - Hitachi
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 16380 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 864.39 किलोवाट घंटे 
    • वाट क्षमता - 1530 वाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर 
    • खास सुविधा - 24 मीटर लंबी एयर थ्रो, 4-वे स्विंग, आइस क्लीन कूलिंग, ऑक्टा सेंसर, स्मार्ट व्यू डिस्प्ले

    खासियत 

    • इसकी R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। 
    • 1.5 टन की क्षमता वाला यह मॉडल 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी बेहतर कूलिंग करता है। 

    कमी 

    • हिताची के इस एसी के रिमोट की बिल्ड क्वालिटी औसत है और इसमें सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसमें बैकलाइट नहीं मिलती है।
    04
  • Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    डाइकिन ब्रांड का यह स्प्लिट एसी फिल्टर क्लीन इंडिकेटर के साथ आता है, जो यह बताता कि आपको एयर फिल्टर को साफ करने की जरूरत है। यह 1.5 Ton AC 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक करता है। इसकी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। पावर चिल ऑपरेशन फंक्शन वाला यह एसी कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करता है। 3D एयरफ्लो वाले इस Daikin इन्वर्टर एसी की हवा कमरे के हर कोने में समान रूप से पहुंचती है, जिससे कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। फ्लैट में रहने वाले उन लोगों के लिए यह एसी अच्छा रहेगा, जो कम रख-रखाव के साथ बेहतर कूलिंग चाहते हैं क्योंकि इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - MTKL50XV16
    • ब्रांड - Daikin 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 880.1 किलोवाट घंटे 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर 
    • खास सुविधा - 3डी एयरफ्लो, हेप्टा सेंस, पेटेंटेड डीएनएनएस कोटिंग, पावर चिल, ट्रिपल डिस्प्ले

    खासियत 

    • इस डाइकिन एसी में R32 रेफ्रिजरेंट गैस है, जो पर्यावरण के अनुकूल और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। 
    • ट्रिपल डिस्प्ले वाला यह मॉडल इनडोर यूनिट पर लगी तीन जानकारियों को स्क्रीन पर दिखाता है। 

    कमी 

    • इस मॉडल के इनडोर यूनिट पर तापमान दिखाने के लिए कोई डिजिटल डिस्प्ले नहीं दिया गया है। इसमें केवल छोटी एलईडी लाइट्स होती हैं।
    05

ऊंची इमारतों वाले फ्लैट्स के लिए एसी की तुलना 

यहां तालिका के माध्यम से उन एसी के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो ऊंची इमारतों में स्थित फ्लैट्स के लिए बढ़िया होते हैं। इनमें 1.5 टन और 2 टन की क्षमता मिलेगी, जिनका चयन कमरे के आकार को ध्यान में रखते हुए किया जा सकता है। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

क्षमता 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास फीचर्स 

Haier-HSA17VP-R3NB-I

1.5 टन 

854.39 वाट 

ऑटो क्लीन 

Blue Star-IA322DXU

2 टन 

प्रति वर्ष 1131.55 किलोवाट घंटे

सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी

Hitachi-RAS.D318PCD2BS1

1.5 टन 

864.39 किलोवाट घंटे

4 वे स्विंग

Daikin-MTKL50XV16880.1  

1.5 टन 

880.1 किलोवाट घंटे 

3D एयरफ्लो

Carrier-CAI24EE5R36W1

2 टन 

828.89 वाट 

वाईफाई सक्षम 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या एसी फ्लैट के अंदर की हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं?
    +
    हां, कई आधुनिक एसी में एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम होते हैं जो धूल, परागकण और अन्य एलर्जी को हटाकर अंदर की हवा को बेहतर बनाते हैं, जो शहरी वातावरण में महत्वपूर्ण है।
  • फ्लैट में एसी लगाने के लिए कौन से महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    इंस्टॉलेशन के लिए अपार्टमेंट एसोसिएशन के नियमों की जांच करें, सही टन भार का एसी चुनें, और बाहरी यूनिट के लिए सुरक्षित और हवादार जगह सुनिश्चित करें।
  • क्या हाई-राइज अपार्टमेंट में एसी लगाने से बिजली का बिल ज़्यादा आता है?
    +
    आधुनिक इनवर्टर एसी ऊर्जा कुशल होते हैं। सही क्षमता वाला एसी चुनने और नियमित रखरखाव से बिजली की खपत को नियंत्रित किया जा सकता है।