आमतौर पर 1.5 टन की क्षमता वाले एयर कंडीशनर में कन्वर्टिबल मोड मिलता है, जो तापमान को घटाने या बढ़ाने की सुविधा देता है। ये बिजली की बचत करने के साथ-साथ आधुनिक घरों के लिए बढ़िया होते हैं। कन्वर्टिबल मोड के साथ मिलने वाले 1.5 टन Air Conditioner कमरे में मौजूद लोगों की संख्या और मौसम के हिसाब से क्षमता को बदलने की सुविधा देता है। मगर, आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिनको यह नहीं पता होता है कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है! अगर आसान तरीके से समझें, तो इसे रिमोट का बटन दबाकर सही तरीके इस्तेमाल किया जा सकता है। आप पीक समर के अलावा अन्य महीनों में अपने बिजली के बिल को 30% से 40% तक कम कर सकते हैं।
1.5 टन वाले एयर कंडीशनर में कन्वर्टिबल मोड का इस्तेमाल कैसे करें?
रिमोट का उपयोग - आपको सबसे पहले 1.5 टन एसी के रिमोट में कन्वर्टिबल, एडजस्ट या फिर मोड का बटन ढूंढना होगा।
क्षमता बदलना - इस बटन को दबाने पर आपको रिमोट की स्क्रीन पर स्तर दिखाई देंगे, जैसे 100%, 80% या 60% आदि।
- 1.5 टन पर चालाने के लिए 100% या सामान्य मोड का चयन करना चाहिए।
- एयर कंडीशनर की क्षमता घटाने के लिए बटन को फिर से दबाएं और 80% या 60% पर सेट करने की सलाह दी जाती है।
वापस सामान्य मोड पर आना - नॉर्मल मोड पर वापस आने के लिए रिमोट पर एडजस्ट या कन्वर्टिबल बटन को तब तक दबाएं रखना है, जब तक कि एसी अपनी पूरी क्षमता पर वापस न आ जाएं।
कन्वर्टिबल मोड का उपयोग कब करना सही रहेगा?
- जब कमरे में कम लोग हों या फिर गर्मी अधिक पड़ रही हों।
- रात के समय जब तापमान सामान्य होता है।
- बिजली का बिल कम करने और कंप्रेसर का भार घटाने के लिए।
यहां आपको 1.5 टन वाले एयर कंडीशनर के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
