इन फायदों और नुकसान को जानें बिना Front Load वाली Washing Machine में ना लगाएं अपना पैसा!

क्या आप भी नया वाशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं और कन्फ्यूज हैं कि टॉप-लोड लें या फ्रंट-लोड? आज हम बिना किसी पक्षपात के फ्रंट-लोड मशीनों का पूरा सच आपके सामने रखेंगे। इनमें आपको मुख्य फायदों के साथ ही कमियां भी देखने को मिलेंगी, ताकी आप एक सही फैसला ले सकें।
फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों के  फायदे और नुकसान
फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों के फायदे और नुकसान

क्या आप भी नई वाशिंग मशीन लेने के लिए अमेजन या फ्लिपकार्ट पर स्क्रॉल कर रहे हैं, और ₹25,000 से ऊपर की फ्रंट-लोड मशीनों को देखकर सोच में पड़ गए हैं कि 'क्या वाकई इतने पैसे खर्च करना समझदारी है?' इंटरनेट पर आपको हर ब्रांड अपनी मशीन को 'सर्वश्रेष्ठ' बताएगा, लेकिन कोई भी ब्रांड आपको वो परेशानियां नहीं बताएगा जो खरीदने के 6 महीने बाद शुरू होती हैं, जैसे इसके दरवाजे की रबर गैस्केट में फंगस लगना या री-स्टार्ट न हो पाने का झंझट।

हमने भारतीय घरों की जरूरतों, पानी की किल्लत और अलग-अलग कपड़ों (डेनिम से लेकर महंगे सिल्क) पर Front Load Washing Machine की जानकारी शामिल की है। इस निष्पक्ष और पारदर्शी रिव्यू में हम आपको बिना किसी बनावट के फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन के वो असली फायदे और कड़वे नुकसान बताएंगे, जो आपके हजारों रुपए और रोज की मेहनत बचा सकते हैं। चलिए, सीधे मुद्दे की बात करते हैं।

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों के मुख्य फायदे

कहीं-न-कहीं अलग-अलग प्रकार वाली वॉशिंग मशीनों में फ्रंट लोड सबसे शानदार मानी जाती हैं। ऐसे में सबसे पहले इनके फायदों को जानना जरूरी हो जाता है। एक नजर इनपर डालते हैं-

  • बेहतर सफाई: इसमें कपड़े 'टम्बल' (Tumble) होते हैं यानी ऊपर से नीचे गिरते हैं, जो कि कपड़ों पर हाथ से पटक कर धोने जैसा असर देता है। इससे जिद्दी दाग आसानी से निकल जाते हैं।
  • पानी और बिजली की भारी बचत: टॉप-लोड के मुकाबले फ्रंट-लोड मशीनें लगभग 40% से 50% कम पानी और कम डिटर्जेंट लेती हैं, क्योंकि इन्हें कपड़ों को डुबाने के लिए पूरा ड्रम भरने की जरूरत नहीं होती।
  • कपड़ों की लंबी उम्र: इसमें कोई 'इम्पेलर' या 'एजिनेटर' (बीच में घूमने वाला डंडा) नहीं होता, जिससे कपड़ों में खिंचाव नहीं आता और महंगे कपड़े जल्दी खराब नहीं होते।
  • हाई-स्पीड स्पिन: इनका RPM (ड्रम के घूमने की स्पीड) बहुत हाई होता है (आमतौर पर 1200-1400 RPM), जिससे कपड़े बहुत जल्दी सूखते हैं।

सिर्फ फायदे नहीं फ्रंट लोड मशीनों के ये नुकसान भी जान लें

किसी भी उपकरण के सिर्फ फायदे नहीं हो सकते हैं, उसमें कुछ-न-कुछ कमी तो जरूर होगी। इसी वजह से हम आपको फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों के उन नुकसान को बता रहे हैं, जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है-

  • महंगी कीमत: ये टॉप-लोड या सेमी-ऑटोमैटिक मशीनों की तुलना में काफी महंगी होती हैं।
  • बीच में कपड़े नहीं जोड़ सकते: एक बार साइकिल शुरू होने और पानी भरने के बाद, आप इसका दरवाजा बीच में नहीं खोल सकते (हालांकि कुछ नए महंगे मॉडल्स में अब 'Add Wash' का फीचर आने लगा है)।
  • झुकने की समस्या: कपड़े डालने और निकालने के लिए आपको बार-बार नीचे झुकना पड़ता है, जो बुजुर्गों या पीठ दर्द वाले लोगों के लिए असुविधाजनक है।
  • फंगस और बदबू का खतरा: इसके दरवाजे की रबर गैस्केट में पानी जमा रह जाने के कारण अगर इसे खुला न छोड़ा जाए, तो फंगस लग जाती है और बदबू आने लगती है।

अगर फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों के फायदे और नुकसान जानने के बाद आप एक अच्छे ब्रांड का मॉडल तलाश रहे हैं, तो नीचे कुछ विकल्पों को शामिल किया गया है। ये आपके कपड़ों को बेहतर फैब्रिक केयर के साथ अच्छी तरह साफ करने का काम करेंगे-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam

    हायर ने अपनी इस 8 किलो क्षमता वाली वॉशिंग मशीन को पावरफुल क्लीनिंग के साथ ही कपड़ों को साफ-सुथरे तरीके से धुलने के लिए डिजाइन किया है। यह 525 mm के सुपर ड्रम और इंवर्टर मोटर के साथ आती है, जिससे कपड़ों को धुलने के लिए बड़ी जगह के साथ ही बिजली की खपत और शोर कम होता है।

    हमारी राय

    • जहां एक तरफ फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में बैक्टेरिया पैदा होने का डर रहता है, तो वहीं इसका एंटी बैक्टेरियल ट्रीटमेंट और ड्रम डिजाइन इस समस्या को खत्म करता है। इसकी वजह से कपड़ों को साफ और सुरक्षित धुलाई मिलती है।
    • धुलाई के बाद कपड़ों से निकलने वाली गंदगी से ड्रम अक्सर गंदा हो जाता है। इसके लिए मशीन में डुअल स्प्रे टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हर वॉश के बाद टब को अच्छी तरह साफ करती है।
    • मशीन में अक्सर कपड़े धुलने पर सिकुड़ जाते हैं और कई बार जर्म नहीं निकलते। ऐसे में इसका PuriSteam हाइजीन वॉश फंक्शन ना सिर्फ कपड़ों को सिकुड़ने से बचाता है बल्कि जर्म और बैक्टेरिया भी 99% तक निकालता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कंट्रोल टाइप- फुली ऑटोमैटिक
    • रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • वॉशिंग साइकिल- 15
    • फिनिश टाइप- गार्मेन्ट
    • मॉडल नंबर- HW80-IM12929C

    खूबियां

    • LED डिस्प्ले के साथ स्मार्ट कंट्रोल पैनल
    • एडवांस्ड डायनमिक बैलेंस टेक्नोलॉजी
    • 15 बदलने योग्य वॉश प्रोग्राम

    कमी

    • महानगरों (Metro Cities) में हायर की सर्विस बहुत बेहतरीन है, लेकिन टियर-2 और टियर-3 (छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों) में इसके स्पेयर पार्ट्स मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।
    01
  • LG Smart Choice, 7 Kg, 5 Star, Steam, Inverter Direct Drive Technology

    मशहूर अप्लाइंस ब्रांड LG ने अपनी इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को 3-4 सदस्यों वाले परिवार के लिए अच्छी रहने वाली 7 किलो क्षमता में बनाया है। इसमें कॉटन, शर्ट, पजामा, बेडशीट, क्विक 30 जैसे कुल 10 वॉश प्रोग्राम भी मिलते हैं, जिससे विभिन्न प्रकार के कपड़ों को ज्यादा बेहतर तरीके से धुला जा सकता है।

    हमारी राय

    • अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि मशीन चलने पर शोर और वाइब्रेशन करती है। मगर, इसमें डायरेक्ट ड्राइव मोटर को बिना किसी बेल्ट के सीधा टब से जोड़कर लगाया गया है, जो इस समस्या को काफी हद तक कम कर देता है।
    • अगर मशीन में कपड़े धुलने के बाद अक्सर गंदगी और दाग रह जाते हैं, तो इस Fully Automatic Washing Machine की 6 मोशन DD टेक्नोलॉजी कमाल करेगी। यह कपड़ों को 6 अलग-अलग तरीकों से साफ करते हुए बेहतरीन धुलाई करती है।
    • जिन लोगों के घर में छोटे बच्चे हैं, उनके लिए इस मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर भी दिया गया है। यह फंक्शन बच्चों को साइकिल बदलने या उपकरण चलाने से रोक सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • नॉइज- 54 db
    • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक

    खूबियां

    • स्टीम क्लीन टेक्नोलॉजी
    • ऑटो रीस्टार्ट फीचर
    • टच कंट्रोल पैनल

    कमी

    • इसके फ्रंट में दिया गया वॉटरप्रूफ टच पैनल बहुत सेंसिटिव है। अगर आपके हाथ बहुत गीले हैं या पैनल पर पानी की बूंदें गिरी हुई हैं, तो कभी-कभी बटन तुरंत रिस्पॉन्स नहीं करते।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 8 kg, 5 star, AI Control, AI Eco Bubble

    सैमसंग की यह फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बेहतरीन धुलाई और पानी की 70% तक बचत करने के लिए जानी जाती है। इसकी इकोबबल और बबल सोक टेक्नोलॉजी 45% तक कपड़े की देखभाल के साथ ही 40% तेजी से डिटर्जेंट को घोलते हुए कपड़ों को अच्छी तरह साफ करती है।

    हमारी राय

    • अगर आपके घर में कपड़े सुखाने के लिए पर्याप्त धूप या हवा नहीं आती है, तो इसकी 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड मददगार होगी। यह कपड़ों को तेजी से सुखाने का काम करती है, जिससे वे हल्की हवा या धूप में भी अच्छी तरह सूख जाते हैं।
    • कई लोगों को लगता है, कि मशीन में कपड़े धुलने पर उनमें पैदा होने वाले जर्म और बैक्टेरिया नहीं निकलते हैं। मगर, इस मशीन का हाइजीन स्टीम फीचर कपड़ों से 99.9% तक जर्म और एलर्जेन्स हटाने का काम करता है।
    • स्मार्ट वॉशिंग मशीन की तलाश है, तो यह AI और WiFi कंट्रोल के साथ आती है। जहां AI कपड़ों के भार, प्रकार के अनुसार वॉश साइकिल, टाइमर आदि को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है, तो वहीं वाईफाई के जरिए इसे फोन से कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • फिनिश टाइप- मैट
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
    • मटेरियल टाइप- स्टेनलेस स्टील
    • कलर- आइनॉक्स

    खूबियां

    • चाइल्ड लॉक फीचर
    • AI एनर्जी मोड
    • 21 वॉश प्रोग्राम

    कमी

    • RPM स्पीड तेज होने की वजह से अगर आपका फर्श पूरी तरह समतल नहीं है, तो स्पिनिंग के समय मशीन थोड़ा हिल भी सकती है।
    03
  • IFB 6 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered

    वॉशिंग मशीन में लोकप्रिय ब्रांड IFB का यह फ्रंट लोड मॉडल AI टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो कपड़ों के प्रकार, भार को समझते हुए पानी का लेवल, वॉश एक्शन और धुलने का टाइम ऑटोमैटिक तरीके से सेट करता है। वहीं, 6 किलोग्राम की क्षमता इसे 2-3 सदस्यों वाले परिवार, कपल्स आदि के लिए उपयुक्त बनाती है।

    हमारी राय

    • मशीन में कपड़े धुलने के बाद भी दाग निकालने के लिए उन्हें हाथ से रगड़ना पड़ता है, तो इस Automatic Washing Machine की 9 स्विर्ल टेक्नोलॉजी आपके काम आएगी। यह कपड़ों को 9 वॉश मोशन के साथ रगड़ते हुए उनपर जमी गंदगी और धब्बों को निकालने का काम करती है।
    • कुछ ऐसे कपड़े जो आपने ज्यादा देर नहीं पहनें हैं और नाजुक फैब्रिक से बने हैं, उनके लिए स्टीम रीफ्रेश फंक्शन मिलता है। यह बिना पानी और डिटर्जेंट के 30 मिनट में भाप के जरिए उन्हें अच्छी तरह साफ करता है।
    • फ्रंट लोड के टब को साफ करना मुश्किल होता है। ऐसे में इसका ऑटो टब क्लीन 40 वॉश साइकिल के बाद आपको ड्रम को साफ करने का रिमाइंडर देता है और उसे ऑटोमैटिक तरीके से साफ भी करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • रोटेशनल स्पीड- 1000 RPM
    • वॉशिंग साइकिल- 11
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक

    खूबियां

    • वॉर्म सोक टेक्नोलॉजी
    • एंटी रस्टप्रूफ बॉडी
    • क्विक एक्सप्रेस वॉश

    कमी

    •  सैमसंग या एलजी के स्लीक और मॉडर्न लुक के मुकाबले, IFB का यह दिवा एक्वा मॉडल थोड़ा भारी-भरकम, बॉक्सी और पुराने जमाने के पारंपरिक लुक के साथ आता है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए अन्य उपकरणों की जानकारी।

    04
  • Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    बॉश एक प्रीमियम ब्रांड है और इसकी यह 9 किलोग्राम की फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बेहतरीन धुलाई करने के साथ पानी और बिजली की कम खपत करने के लिए मशहूर है। ज़ंग से बचाने के लिए इसके ड्रम को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है, और टफेंड ग्लास डोर मजबूत साबित होता है।

    हमारी राय

    • अक्सर वॉशिंग मशीन में ठंडे पानी में कपड़े धुलने पर गंदगी और जर्म उतनी अच्छी तरह नहीं निकलते हैं, जिसके लिए इसमें इनबिल्ट हीटर दिया गया है। यानी आप मशीन में गर्म पानी में कपड़ों को धुल सकते हैं।
    • जहां कई साधारण वॉशिंग मशीन में संचालन के समय वाइब्रेशन की समस्या होती है, तो वहीं इसके एंटी-वाइब्रेशन साइड पैनल इसे रोकने का काम करते हैं। इसकी वजह से फालतू शोर भी नहीं झेलना पड़ता है।
    • यह एक ऐसी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जिसमें स्टार्ट/रीलोड का फंक्शन दिया गया है। इसकी मदद से आप साइकिल को बीच में रोककर भूले हुए कपड़ों को बीच में भी जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • रोटेशनल स्पीट- 1200 RPM
    • नॉइज- 54 db
    • प्रोग्राम की संख्या- 14

    खूबियां

    • सुविधाजनक टच कंट्रोल
    • 15 मिनट वॉश
    • एंटी बैक्टेरिया स्टीम

    कमी

    • जर्मन तकनीक कपड़ों की डीप-क्लीनिंग पर ज्यादा भरोसा करती है। इसके जो मुख्य साइकिल्स हैं (जैसे कॉटन या एलर्जी प्लस), वे पूरा होने में 2 से 2.5 घंटे से भी अधिक का समय ले सकते हैं।
    05

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर करें क्लिक।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • टॉप-लोड के मुकाबले फ्रंट-लोड इतनी महंगी क्यों होती है? क्या वाकई ये पैसे वसूल है?
    +
    फ्रंट-लोड मशीनें अपनी एडवांस 'Tumble Wash' टेक्नोलॉजी, इन-बिल्ट वॉटर हीटर, भारी बिल्ड क्वालिटी और हाई-स्पीड मोटर (1200-1400 RPM) के कारण महंगी होती हैं। लेकिन यह पूरी तरह से पैसा वसूल है, क्योंकि यह आपके कपड़ों की उम्र बढ़ाती है, हर महीने पानी का बिल आधा कर देती है और बिजली की भारी बचत करती है। लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए यह बेस्ट है।
  • क्या फ्रंट-लोड मशीन चलाने के लिए घर में बहुत तेज़ पानी के प्रेशर (Water Pressure) की ज़रूरत होती है?
    +
    हां, टॉप-लोड के मुकाबले फ्रंट-लोड मशीनें पानी के प्रेशर को लेकर काफी सेंसिटिव होती हैं। यदि आप किसी बिल्डिंग के सबसे ऊपरी फ्लोर पर रहते हैं या आपकी पानी की टंकी बहुत नीचे है, तो मशीन 'Low Pressure Error' दिखा सकती है। इस समस्या को हल करने के लिए आपको अपने इनलेट पाइप के साथ एक छोटा और सस्ता 'Pressure Booster Pump' लगवाना पड़ सकता है।
  • लोग कहते हैं कि फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन में कपड़ों को बीच में (Mid-cycle) नहीं जोड़ा जा सकता, क्या यह सच है?
    +
    हां, सामान्य तौर पर यह सच है। फ्रंट-लोड मशीनों का दरवाज़ा एयर-टाइट लॉक होता है और ड्रम में पानी का स्तर नीचे की तरफ होता है। अगर आप साइकिल के बीच में दरवाज़ा खोलेंगे, तो पानी बाहर आ सकता है। हालांकि, आजकल कुछ प्रीमियम मॉडल्स में 'Add Wash' या 'Pause & Add' का फीचर आने लगा है, जहां मशीन को पॉज़ करने पर पानी का स्तर अपने आप एडजस्ट हो जाता है और आप छूटे हुए कपड़े डाल सकते हैं।