सबसे टिकाऊ 8KG वाली वॉशिंग मशीनें: जो सालों-साल आपका साथ निभाएंगी!

एक अच्छी वॉशिंग मशीन में निवेश एक बड़ा फैसला होता है, खासकर जब आप 8KG क्षमता वाले किसी ऐसे मॉडल की तलाश में हों जो टिकाऊपन और विश्वसनीयता में सर्वश्रेष्ठ हो। LG, Samsung और Haier जैसे कुछ ऐसे ब्रांड बाजार में उपलब्ध हैं, जो टॉप और फ्रंट लोड वाले दमदार मॉडल्स पेश करते हैं। ये सालों-साल चलते हैं और साथ ही लंबी वॉरंटी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इन्हें भरोसेमंद बनाते हैं।
8 किलो क्षमता वाली टिकाऊ वॉशिंग मशीनों के मॉडल्स
8 किलो क्षमता वाली टिकाऊ वॉशिंग मशीनों के मॉडल्स

8 किलोग्राम क्षमता की वाशिंग मशीनें तो आपको बाजार में ढेरों मिल जाएंगी। मगर, जब बात आती है मजबूती, टिकाऊपन और क्वालिटी की, तो हर किसी भी भरोसा करना सही नहीं होता है। ड्यूरेबिलटी के लिए आपको सिर्फ वो ही विकल्प चुनना चाहिए, जो ब्रांड की विश्वसनीयता, मजबूत वॉरंटी और साथ ही आसान ऑफ्टर-सेल्स सर्विस के साथ आता हो। इसके लिए भारतीय बाजार में LG, Samsung जैसे अरसों पुराने ब्रांड के साथ ही अपनी मजबूती के लिए Haier, IFB और Whirlpool जैसे नाम भी अच्छे माने जाते हैं।

इन कंपनियों के पास आपको 8 किलो की क्षमता में आने वाले टॉप और फ्रंट फुली ऑटोमैटिक मॉडल्स मिलते हैं। इनके कुछ खास फीचर्स जैसे कि इंवर्टर मोटर, स्टेनलेस स्टील ड्रम और ज़ंग व क्षरण से सुरक्षित रहने वाली मजबूत प्लास्टिक बॉडी इन्हें सालों-साल चलने योग्य बनाते हैं। वहीं, आप सही देखरेख और इस्तेमाल के साथ इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए और भी टिकाऊ बनाए रख सकते हैं। आइए अब एक नजर इनके विकल्पों पर डालते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • IFB 8 Kg 5 Star, DeepClean Technology, Front Load Washing Machine

    यह IFB फ्रंट लोड वाशिंग मशीन आधुनिक तकनीक और बेजोड़ परफॉर्मेंस का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। 8 किलोग्राम क्षमता के साथ यह मीडियम से बड़े परिवारों के लिए एकदम सही है। इसकी 5-Star एनर्जी रेटिंग बिजली और पानी दोनों की भारी बचत सुनिश्चित करती है। अगर आप एक ऐसी Fully Automatic वाशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं जो सालों-साल बिना किसी परेशानी के चले, तो यह मॉडल इन खास वजहों से एक टिकाऊ विकल्प है-

    • इसमें दी गई इन्वर्टर मोटर न सिर्फ कम आवाज करती है, बल्कि इसके चलने पर मशीन के अंदरूनी हिस्सों में घर्षण और टूट-फूट बहुत कम होती है। यह मोटर मशीन की उम्र को कई साल बढ़ा देती है।
    • इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम खास 'क्रिसेंट मून' डिजाइन के साथ आता है। यह कपड़ों को ड्रम की दीवारों से सीधे टकराने से बचाता है, जिससे न केवल कपड़े सुरक्षित रहते हैं बल्कि ड्रम भी लंबे समय तक खराब नहीं होता।
    • एक्वा एनर्जी टेक्नोलॉजी आईएफबी की एक खास खूबी है जो हार्ड वॉटर को सॉफ्ट बनाती है। इससे डिटर्जेंट अच्छे से घुलता है और मशीन के पाइप्स व पार्ट्स में कैल्शियम या फ्लोराइड जमा नहीं होता, जिससे मशीन अंदर से हमेशा नई जैसी बनी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • कंट्रोलर टाइप- फुली ऑटोमैटिक
    • मॉडल नंबर- SENATOR MBN 8012
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • वॉश प्रोग्राम- 22

    खूबियां

    • इन-बिल्ट हीटर
    • ऑटो टब क्लीन
    • पावर स्टीम
    • टाइम सेवर

    कमी

    • कपड़ों को सुखाते समय मशीन थोड़ा आवाज करती है।
    01
  • LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

    यह LG वाशिंग मशीन आपके कपड़े धोने के अनुभव को बेहद आसान और स्मार्ट बनाती है। 8 किलोग्राम की क्षमता के साथ यह 4-6 सदस्यों वाले परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। अपनी 740 RPM स्पीड के साथ यह कपड़ों को तेजी से धुलने और अच्छी तरह सुखाने का काम करती है। वहीं, LG की वाशर्स अपनी लंबी उम्र के लिए जानी जाती हैं, और यह मॉडल इन कारणों से एक बेहद टिकाऊ विकल्प बनता है-

    • इसकी स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली मोटर पर एक खास प्रोटेक्शन होता है। यह मोटर को धूल, कीड़े-मकोड़ों, नमी और जंग से पूरी तरह सुरक्षित रखता है, जिससे मोटर सालों-साल बिना किसी खराबी के चलती है।
    • इस 8 किलो फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का टर्बो ड्रम पूरी तरह से उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील से बना है। प्लास्टिक ड्रम की तुलना में यह न सिर्फ बैक्टीरिया और फंगस को पनपने से रोकता है, बल्कि इसमें जंग लगने का कोई खतरा नहीं होता।
    • मशीन को अंदर से साफ और सुरक्षित रखने के लिए इसमें टब क्लीन फीचर है। यह ड्रम में बचे हुए डिटर्जेंट और गंदगी को गर्म पानी और तेज धार से साफ करता है, जिससे मशीन के अंदरूनी पार्ट्स जल्दी खराब नहीं होते।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फिनिश टाइप- मैट
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • वॉश प्रोग्राम- 8
    • नॉइज लेवल- 54 db
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट

    खूबियां

    • चाइल्ड लॉक
    • ऑटो रीस्टार्ट
    • ऑटो प्री-वॉश
    • फज़ी लॉजिक

    कमी

    • कपड़े धुलने में ज्यादा समय लगाती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, Fully Automatic Washer

    Haier की यह फ्रंट लोड वाशिंग मशीन एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रीमियम फीचर्स का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। 8 किलोग्राम की क्षमता के साथ यह मध्यम से बड़े परिवारों के लिए एकदम सही है, और PuriSteam हाइजीन वॉश के साथ कपड़ों से गंदगी के साथ 99% तक एलर्जेन और जर्म भी निकालती है। यह मॉडल अपनी बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी और इन खास फीचर्स की वजह से लंबे समय तक चलने वाला एक टिकाऊ विकल्प है-

    • हायर Front Load वॉशिंग मशीन के गास्केट और डिटर्जेंट ड्रॉर पर एक विशेष एंटी-बैक्टीरियल कोटिंग दी गई है। यह नमी के कारण वहां फंगस, बैक्टीरिया या काली परत जमने से रोकती है, जिससे मशीन अंदर से स्वच्छ और सुरक्षित रहती है।
    • इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम लेजर वेल्डिंग तकनीक से बनाया गया है। इसमें पारंपरिक ड्रमों की तरह कोई नुकीला जोड़ या सिरा नहीं होता, जिससे ड्रम की मजबूती बनी रहती है और लगातार इस्तेमाल के बाद भी यह जल्दी खराब नहीं होता।
    • आमतौर पर वाशिंग मशीनें कपड़े सुखाते समय बहुत ज्यादा हिलती हैं, जिससे उनके मैकेनिकल पार्ट्स जल्दी ढीले या खराब हो जाते हैं। मगर, इसकी AI-DBT तकनीक वाइब्रेशन को न्यूनतम स्तर पर ले आती है, जिससे मशीन के अंदरूनी पार्ट्स सुरक्षित रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • वॉश प्रोग्राम- 15
    • फिनिश टाइप- गार्मेन्ट
    • मॉडल नंबर- HW80-IM12929C
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक

    खूबियां

    • डुअल स्प्रे टेक्नोलॉजी
    • 525 mm का बड़ा ड्रम
    • स्मार्ट कंट्रोल पैनल
    • इंवर्टर मोटर

    कमी

    • ऑपरेशन के समय थोड़ा शोर करती है।
    03
  • Whirlpool 8 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    इस Whirlpool टॉप लोड वाशिंग मशीन भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। 8 किलोग्राम की क्षमता के साथ यह बड़े परिवारों के कपड़ों को एक बार में धोने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। वहीं, 12 वॉश प्रोग्राम के साथ अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को भी आसानी से धुलने की सुविधा मिलती है। व्हर्लपूल अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है, और यह मॉडल इन खास तकनीकी कारणों से एक बेहद टिकाऊ है-

    • भारत के कई हिस्सों में पानी का प्रेशर कम होता है। ऐसे में इस 8KG वॉशिंग मशीन की ज़ीरो प्रेशर फिल तकनीक कम पानी के दबाव में भी ड्रम को 50% तेजी से भरती है। इससे पानी के इनलेट वाल्व पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और वह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
    • आमतौर पर खारा पानी Washing Machine के अंदरूनी पार्ट्स और पाइप्स में कैल्शियम जमा कर देता है, जिससे मशीन जल्दी खराब हो जाती है। इस मॉडल का हार्ड वॉटर वॉश फीचर मशीन के अंदरूनी हिस्सों को इस जंग और स्केलिंग से बचाता है, जिससे मशीन की उम्र लंबी होती है।
    • इसका ग्रे फिनिश वाला आउटर शेल स्क्रैच-रेसिस्टेंट यानी खरोंच से सुरक्षित है और इसकी बॉडी को जंग से बचाने के लिए खास कोटिंग दी गई है, जिससे यह नमी वाले वातावरण (जैसे बाथरूम या बालकनी) में भी सुरक्षित रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फिनिश टाइप- स्टेनलेस स्टील
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • रोटेशनल स्पीड- 740 RPM
    • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार

    खूबियां

    • मैजिक लिंट फिल्टर
    • ऑटो टब क्लीन
    • स्मार्ट सेंसर
    • एक्सप्रेस और डिले वॉश

    कमी

    • इंस्टॉलेशन में समस्या आ सकती है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए ऐसे अन्य उपकरणों की जानकारी।

    04
  • Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    Samsung की यह स्मार्ट च्वाइस वाशिंग मशीन आपके कपड़े धोने के अनुभव को बेहद आधुनिक और असरदार बनाती है। 8 किलोग्राम क्षमता की यह Top Load वॉशिंग मशीन मानसून जैसे मौसम में भी कपड़ों को तेज और अच्छी तरह से सुखाने के लिए 700 RPM की तेज स्पिन स्पीड के साथ काम करती है। यह मॉडल अपनी बेहतरीन इंजीनियरिंग और इन खास फीचर्स की वजह से लंबे समय तक साथ निभाने वाला एक टिकाऊ विकल्प है-

    • इस मशीन की डिजिटल इन्वर्टर मोटर में पारंपरिक मोटरों की तरह ब्रश नहीं होते। फ्रिक्शन न होने के कारण इसके पार्ट्स घिसते नहीं हैं, जिससे मोटर की उम्र बहुत लंबी हो जाती है। सैमसंग इस मोटर पर 20 साल की बेजोड़ वारंटी भी देता है।
    • इसका दरवाजा मजबूत टफन्ड ग्लास से बना है, जिस पर आसानी से खरोंच नहीं आती और यह भारी दबाव भी झेल सकता है। सॉफ्ट क्लोजिंग मैकेनिज्म के कारण दरवाजा कभी भी झटके से नहीं गिरता, जिससे मशीन के ऊपरी पैनल की लाइफ बढ़ जाती है।
    • मशीन को अंदर से साफ और सुरक्षित रखने के लिए इसमें खास टब क्लीन फीचर है। यह बिना किसी महंगे या हानिकारक केमिकल के, सिर्फ पानी के तेज बहाव से ड्रम और गास्केट में जमा गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करता है, जिससे अंदरूनी पार्ट्स सालों-साल नए जैसे बने रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फिनिश टाइप- ग्लास, स्टेनलेस स्टील
    • कंट्रोल टाइप- टच
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
    • नॉइज लेवल- 60 db
    • वॉश प्रोग्राम- 8
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • मैजिक फिल्टर
    • डायमंड ड्रम
    • इकोबबल टेक्नोलॉजी
    • एलईडी डिजिटल डिस्प्ले

    कमी

    • कपड़े धुलने में सामान्य से ज्यादा समय लगाती है।
    05

8 किलो वाली टिकाऊ वॉशिंग मशीनों की तुलना

लिस्ट में शामिल सभी मॉडल लोकप्रिय ब्रांड के हैं, और अपने मजबूत प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। हालांकी, जहां कुछ टॉप लोड मशीनें हैं तो कुछ फ्रंट लोड। ऐसे में आप घर में उपलब्ध जगह और धुलाई के अनुसार सही वॉशिंग मशीन चुन सकते हैं। इसके साथ ही आपका बजट भी मायने रखता है-

मॉडल्स

मोटर

ड्रम

खासियत

IFB 8 Kg 5 Star (SENATOR MBN 8012 CMS)

बेहद शांत BLDC मोटर

अनोखा अर्धचंद्राकार डिजाइन वाला स्टेनलेस स्टील ड्रम

9 स्विर्ल टेक्नोलॉजी, 2-इन-1 वॉशर और रीफ्रेशर

LG 8 Kg 5 Star (T80VBMB4Z)

स्मार्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी

स्टेनलेस स्टील से बना टर्बो ड्रम

ऑटो प्री-वॉश, स्मार्ट डाइग्नोसिस

Haier 8 kg 5 Star (HW80-IM12929C | White)

इंवर्टर मोटर

525 mm लेज़र सीमलेस सुपर स्टेनलेस स्टील ड्रम

AI-DBT टेक्नोलॉजी, PuriSteam हाइजीन वॉश

Whirlpool 8 kg Magic Clean 5 Star (MAGIC CLEAN ELT 8.0 GREY)

इंवर्टर मोटर टेक्नोलॉजी

टिकाऊ स्टेनलेस स्टील ड्रम

हार्ड वॉटर वॉश, 6th सेंस टेक्नोलॉजी, ज़ीरो प्रेशर फिल

Samsung Smart Choice 8 kg (WA80BG4441BGTL, Light Gray)

डिजिटल इंवर्टर मोटर

स्टेनलेस स्टील डायमंड ड्रम

इकोबबल टेक्नोलॉजी, इको टब क्लीन

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 8KG वॉशिंग मशीन की औसत जीवनकाल कितना होता है?
    +
    एक अच्छी गुणवत्ता वाली 8KG वॉशिंग मशीन का औसत जीवनकाल 10 से 13 साल तक हो सकता है, लेकिन उचित रखरखाव के साथ यह और भी अधिक चल सकती है।
  • डायरेक्ट ड्राइव मोटर वाली मशीनें पारंपरिक मोटरों से बेहतर क्यों होती हैं?
    +
    डायरेक्ट ड्राइव मोटर में बेल्ट और पुली नहीं होती, जिससे घर्षण कम होता है, शोर कम होता है, और पुर्जों के टूटने की संभावना कम होती है, जिसके परिणामस्वरूप अधिक टिकाऊपन मिलता है।
  • क्या फ्रंट लोड 8KG वॉशिंग मशीनें टॉप लोड मशीनों से अधिक टिकाऊ होती हैं?
    +
    आमतौर पर, फ्रंट लोड मशीनें अपनी मजबूत स्ट्रक्चर, कम पानी के उपयोग और बेहतर धुलाई सिस्टम के कारण टॉप लोड मशीनों की तुलना में थोड़ी अधिक टिकाऊ मानी जाती हैं, खासकर हाई-एंड मॉडलों में।
  • वॉशिंग मशीन में जंग लगने से कैसे बचाएं?
    +
    मशीन को हमेशा सूखे और हवादार स्थान पर रखें। धुलाई के बाद ड्रम और डोर गास्केट को साफ और सूखा पोंछें। यदि संभव हो, तो जंग-प्रतिरोधी बाहरी बॉडी वाली मशीन चुनें।
  • क्या पानी की कठोरता 8KG वॉशिंग मशीन के टिकाऊपन को प्रभावित करती है?
    +
    हां, कठोर पानी मशीन के अंदरूनी पुर्जों पर चूने के जमाव का कारण बन सकता है, जिससे उनकी दक्षता और जीवनकाल कम हो सकता है। पानी सॉफ्टनर का उपयोग करना या नियमित रूप से डीस्केलिंग करना मददगार हो सकता है।