स्टीम वॉश वॉशिंग मशीनें अक्सर 'बेहतर स्वच्छता' और 'एलर्जी से मुक्ति' जैसे दावे करती हैं। लेकिन क्या ये दावे सच हैं? बता दें कि, स्टीम वॉश एक एडवांस्ड क्लीनिंह टेक्नोलॉजी है जो पानी को गर्म करके भाप में बदलती है और फिर उसे कपड़ों पर छोड़ती है। यह पारंपरिक गर्म पानी से धोने की तुलना में अधिक प्रभावी ढंग से गंदगी और बैक्टीरिया को हटाती है।
भाप कपड़ों के रेशों में गहराई तक प्रवेश करती है, जिससे दाग कमजोर पड़ जाते हैं और कीटाणु मर जाते हैं। Washing Machine की यह प्रक्रिया कम पानी का उपयोग करती है और अक्सर कपड़ों पर कम कठोर होती है। हालांकी इसके फायदों के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।
वॉशिंग मशीन में स्टीम वॉश के फायदे क्या हैं?
वॉशिंग मशीन में मिलने वाली स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी आपके कपड़ों को गहराई से साफ करते हुए हाइजनिक बनाने के काम करती है। इसके जरिए आपको बिना किसी मेहनत के ही ज्यादा बेहतर तरीके से साफ हुए कपड़े मिलते हैं, जिससे स्वच्छता का ख्याल रखना आसान हो जाता है-
- Steam Wash के कई लाभ हैं, जिनमें बेहतर स्वच्छता, एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों (जैसे धूल के कण और पराग) को हटाना, कपड़ों से दुर्गंध दूर करना और झुर्रियों को कम करना शामिल है।
- यह विशेष रूप से बच्चों के कपड़े, बिस्तर की चादरें और उन लोगों के कपड़ों के लिए फायदेमंद है जिन्हें संवेदनशील त्वचा या एलर्जी की समस्या है।
स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी के नुकसान क्या हैं?
- हालांकि स्टीम वॉश के कई फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। इनमें मशीनों की शुरूआत में लगने वाली ज्यादा लागत, कुछ मॉडलों में लंबा वॉश साइकिल, और भाप पैदा करने के लिए थोड़ी अधिक ऊर्जा खपत शामिल हो सकती है।
- कुछ के मुताबिक, भाप के कारण कपड़े ज्यादा सिकुड़ सकते हैं, हालांकि यह मुख्य रूप से कपड़े के प्रकार और तापमान सेटिंग्स पर निर्भर करता है। इसके अलावा, अगर मशीन का नियमित रखरखाव नहीं किया जाता है, तो भाप जनरेटर में मिनरल जमा हो सकते हैं, जिससे प्रदर्शन भी प्रभावित हो सकता है।
