घर के लिए बढ़िया रहेंगे ये पावरफुल Juicer Mixers, जो स्वाद को बनाएंगे और भी बेहतर

अगर आप भी सामग्रियों की बेहतर पिसाई के लिए पावरफुल मोटर वाला जूसर मिक्सर लेने का विचार बना रहे हैं, तो यहां देखिए बेहतरीन विकल्प। इनका दमदार प्रदर्शन, उच्च गुणवत्ता और आधुनिक फंक्शन आपके घर के काम को आसान बनाने में मदद करेंगे।
घर के इस्तेमाल के लिए दमदार जूसर मिक्सर
घर के इस्तेमाल के लिए दमदार जूसर मिक्सर

घर में एक अच्छे जूसर मिक्सर का होना बेहद जरूरी होता है ताकि आप रोज़मर्रा के काम को बेहद आसान और सेहतमंद बना सकें। इसका इस्तेमाल ताजा जूस, मसाले पीसने और स्मूदी बनाने के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी घर के लिए तलाश कर रहे हैं जूसर मिक्सर की, तो यहां देखें Sujata, लॉन्गवे, Philips, प्रेस्टीज और Maharaja ब्रांड्स के बेहतरीन विकल्पों की सूची। इन मिक्सर मशीन में कठोर सामग्रियों को आसानी से पीसने के लिए पावरफुल मोटर मिलती है। इन ग्राइंडर जूसर मिक्सर में अलग-अलग कामों जैसे- चटनी, जूस, और ड्राई ग्राइंडिंग के लिए 3 से 4 जार वाले मॉडल्स मिलते हैं, जो घर के लिए काफी उपयोगी होते हैं। 

यहां आपको पावरफुल जूसर मिक्सर के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sujata Multimix Juicer Mixer Grinder

    सुजाता ब्रांड का यह मिक्सर ग्राइंडर 22,000 RPM की हाई स्पीड मोटर के साथ आता है, जो मसालों के स्वाद को बनाए रखने में मदद करता है। इस जूसर मिक्सर का क्लासिक सफेद रंग आपके किचन को साफ और आधुनिक लुक देता है। 

    घर के लिए इसे क्यों चुनें? 

    • 900 वाट की क्षमता वाले इस Sujata जूसर मिक्सर को घर के लिए चुना जा सकता है क्योंकि इसकी मोटर काफी दमदार है, जो बिजली की कम खपत के साथ कठोर सामग्रियों को आसानी से पीस सकती है। 
    • यह मिक्सर ग्राइंडर बिना रुके लगातार 90 मिनट तक चलने की क्षमता रखता है, जिस वजह से इसे घरेलू के साथ-साथ व्यावसायिक कार्यों के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। साथ ही इस किचन मिक्सर ग्राइंडर में आपको 3 अलग-अलग क्षमता वाले जार मिलते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Sujata 
    • रंग - सफेद 
    • क्षमता - 1750 मिलीलीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 58.5D x 29W x 37H सेंटीमीटर 
    • वाट क्षमता - 900 वाट 
    • आइटम का वजन - 7 किलोग्राम 

    खासियत 

    • शॉक प्रूफ बॉडी 
    • डबल बॉल बेयरिंग मोटर 

    कमी 

    • यह चलते समय अधिक शोर करता है। 
    01
  • Longway Super Pro Juicer Mixer Grinder

    अगर आप भी घर के लिए जूसर मिक्सर लेना चाहते हैं, तो Longway ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इस मिक्सर ग्राइंडर में सामग्रियों को सही ढंग से पीसने, मिलाने और जूस निकालने के लिए 4 जार मिलते हैं। 

    घर के लिए इसे क्यों चुनें? 

    • हमने इस मिक्सर मशीन को इसलिए चुना है क्योंकि इसके जार उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील से बनाए गए हैं, जो जंग से पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही लंबे समय तक सामग्रियों की बारीक पीसाई करते हैं। 
    • 750 वाट की क्षमता वाले इस मिक्सर ग्राइंडर को घर के लिए चुनना अच्छा रहेगा क्योंकि इसमें आप आसानी से हल्दी, खड़े मसाले, नारियल, गीली दाल, और इडली/डोसा का गाढ़ा बैटर जैसी कठोर सामग्री पीस सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LONGWAY
    • क्षमता - 1.2 लीटर 
    • वाट क्षमता - 750 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 30D x 22W x 22H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • स्पीड कंट्रोल की सुविधा 
    • जंगरोधी बॉडी 

    कमी 

    • इसके जार की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Prestige Iris 750 Watt Mixer Grinder with 4 Jars

    पावरफुल मोटर वाला यह प्रेस्टीज मिक्सर ग्राइंडर 4 मल्टीपर्पस लीक प्रूफ जार के साथ आता है, जो टिकाऊ, स्टेनलेस स्टील और और पारदर्शी पॉलीकार्बोनेट से बना है। काले रंग में आने वाला यह जूसर मिक्सर रसोई को आधुनिक व स्मार्ट बनाने में मदद करता है। 

    घर के लिए इसे क्यों चुनें? 

    • Prestige ब्रांड की इस Mixer Grinder को घर के इसलिए चुनना चाहिए क्योंक इसके तेज, जंग रोधी स्टेनलेस स्टील ब्लेड गीले, सूखे, चटनी  पीसने और जूस निकालने के लिए बढ़िया माने जाते हैं। इनसे सामग्रियों को पीसने के लिए किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होती है। 
    • प्रेस्टीज ब्रांड के इस ग्राइंडर मिक्सर में एर्गोनॉमिक डिजाइन वाला हैंडल मिलता है, जो आसानी से जार को पकड़ने की सुविधा देता है और ग्राइंडिंग करते समय सामग्री को बाहर फैलने से बचाता है। इससे आप बिना किसी परेशानी के सभी कठोर चीजों को भी पीस सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Prestige 
    • क्षमता - 1.5 लीटर 
    • सामग्री - प्लास्टिक 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 2D x 50W x 29H सेंटीमीटर
    • जार संख्या - 4 

    खासियत 

    • मजबूत जार लॉकिंग सिस्टम 
    • रखरखाव में आसान 

    कमी 

    • इसके जूसर की गुणवत्ता सही नहीं है। 
    03
  • Philips Mixer Grinder 750 Watt

    4 जार वाले इस Philips जूसर मिक्सर में फूड प्रोसेसर जार क्षमता 2.1 लीटर है और ब्लेंडर जार क्षमता 1.5 लीटर है। वहीं छोटे स्टेनलेस स्टील जार 0.75 लीटर और 0.3 लीटर की क्षमता में आते हैं। 

    घर के लिए इसे क्यों चुना? 

    • हमने इसको घर के लिए इसलिए चुना है क्योंकि यह 3 इन 1 फंक्शन के साथ आती है। इसका मतलब है कि इसका उपयोग मिक्सर ग्राइंडर, जूसर और फूड प्रोसेसर की तरह किया जा सकता है। यह कम समय में ग्राइंडिंग ही नहीं करती है बल्कि चॉपिंग, ग्रेंटिंग, स्लाइसिंग और गूंधने जैसी चीजों को आसानी से कर सकती है। 
    • 750 वाट की क्षमता वाले इस मिक्सर ग्राइंडर का चुनाव करना घर के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे सभी कठोर सामग्रियों को आसानी से पीसा जा सकता है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Philips 
    • रंग - सफेद 
    • क्षमता - 4.65 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 60.5D x 30.5W x 28.5H सेंटीमीटर 
    • वाट क्षमता - 750 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत 

    • नॉब की सुविधा 
    • लीकप्रूफ जार 

    कमी 

    • इस मिक्सर का जार साइज काफी छोटा है। 
    04
  • Maharaja Whiteline Odacio Plus 550-Watt Juicer Mixer Grinder

    550 वाट की क्षमता वाला यह महाराजा मिक्सर ग्राइंडर हल्दी, नारियल, गीली दाल और खड़े मसालों की कुशलता से पिसाई करता है, जो घर के लिए अच्छा माना जाता है। उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल से बने होने की वजह से यह बेहद टिकाऊ और मजबूत है। 

    घर के लिए इसे क्यों चुना?

    • हमने इस ग्राइंडर मिक्सर को घर के लिए इसलिए चुना है क्योंकि 3 अलग-अलग क्षमता वाले स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं, जो सामग्रियों को कुशल तरीके से पीसते हैं और आपके ग्राइंडिंग अनुभव को आसान बनाते हैं। 
    • Maharaja ब्रांड के इस मिक्सर ग्राइंडर में मजबूत स्टेनलेस स्टील का जूसर मेश दिया गया है जो बिना गूदे के साफ और ताज़ा जूस निकालने में मदद करता है। साथ ही स्वाद को भी बनाए रखने में मदद करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Maharaja Whiteline
    • रंग - काला 
    • क्षमता - 1.2 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 19.6D x 27.8W x 31.6H सेंटीमीटर 
    • सामग्री - प्लास्टिक 

    खासियत 

    • पावरफुल मोटर 
    • सेंकेंडों में ताजा जूस निकाले 

    कमी 

    • इसकी मोटर में समस्या आ सकती है। 
    05

घर में उपयोग करने वाले दमदार जूसर मिक्सर की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से घर में उपयोग करने वाले 5 जूसर मिक्सर ग्राइंडर के बारे में जानकारी दी जा रही है। इनका चयन आप अपनी जरूरत, बजट और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चुन सकते हैं। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

क्षमता 

वाट क्षमता 

खास फीचर्स 

Sujata-MULTIMIX 

1750 मिलीलीटर 

900 Watts 

शॉकप्रूफ 

Longway-Super Pro 

1.2 लीटर

750 Watts 

सुरक्षा लॉक

Prestige-IRIS PLUS MIXER GRINDER 

1.5 लीटर 

750 Watts 

एर्गोनॉमिक हैंडल

Philips-HL7763/00 

4.65 लीटर 

750 Watts 

लीकप्रूफ 

Maharaja-Odacio Plus 

1.5 लीटर 

550 Watts 

ओवरलोड प्रोटेक्टर

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के लिए पावरफुल जूसर मिक्सर का क्या उपयोग है?
    +
    घर में पावरफुल जूसर मिक्सर आपको फलों और सब्जियों का जूस निकालने, स्मूदी बनाने, मसाले पीसने और चटनी तैयार करने में मदद करता है, जिससे रसोई के काम आसान और तेज़ हो जाते हैं।
  • किस ब्रांड का जूसर मिक्सर घर के लिए बढ़िया माना जाता है?
    +
    अगर आप भी घर के लिए दमदार प्रदर्शन और उच्च गुणवत्ता वाला जूसर मिक्सर ग्राइंडर लेना चाहते हैं, तो सुजाता, फिलिप्स, प्रेस्टीज, फिलिप्स और लॉन्गवे ब्रांड्स का चयम करना अच्छा होता है।
  • जूसर मिक्सर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    घर के लिए जूसर मिक्सर का चयन करते समय मोटर की वाट क्षमता, जार की संख्या और गुणवत्ता, ब्लेड का प्रकार, गति नियंत्रण और सफाई में आसानी जैसे कारकों पर विचार करना चाहिए।
  • क्या सभी जूसर मिक्सर गर्म चीज़ें पीस सकते हैं?
    +
    नहीं, सभी जूसर मिक्सर गर्म चीज़ें पीसने के लिए डिज़ाइन नहीं किए जाते हैं। कुछ मॉडलों में ओवरहीटिंग से बचने के लिए विशेष सुविधाएं होती हैं, लेकिन हमेशा उत्पाद मैनुअल की जांच करें।