1000W क्षमता वाले ये 10 शक्तिशाली Mixer Grinder बनेंगे आपके किचन के सुपरहीरो!

क्या आप अपनी रसोई के लिए एक शक्तिशाली और विश्वसनीय मिक्सर ग्राइंडर की तलाश में हैं जो सभी प्रकार के पीसने और मिश्रण का काम आसानी से कर सके? 1000W मिक्सर ग्राइंडर भारतीय रसोई की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक आदर्श विकल्प हैं, जिनके 10 दमदार विकल्प यहां देख सकते हैं।
1000W शक्ति वाले 10 बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर
1000W शक्ति वाले 10 बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर

आज की व्यस्त जीवनशैली में, एक मजबूत और कुशल मिक्सर ग्राइंडर हर घर की जरूरत है। विशेष रूप से 1000W मॉडल अपनी शक्तिशाली क्षमता और प्रदर्शन के कारण लोकप्रिय हैं, जो कठिन से कठिन सामग्री को भी आसानी से पीस सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए यहां 10 बेहतरीन 1000W क्षमता वाले Mixer Grinder के विकल्प लेकर आए हैं, जो सख्त मसालों को पीसने से लेकर, फटाफट से चटनी या बैटर तैयार करने और किसी भी सूखी सामग्री को ग्राइंड करने के लिए अच्छे हो सकते हैं। ये अपने दमदार प्रदर्शन के साथ भारी मात्रा में सामग्री पीसने, कठोर मसाले पीसने, और लगातार उपयोग में भी टिकाऊ व कुशल बने रहते हैं। यहां शामिल किए गए विकल्पों में आपको आसान स्पीड कंट्रोल, मजबूत स्टेनलेस स्टील जार, सुरक्षित लिड और साथ ही स्थिरता बनाए रखने वाली टिकाऊ बॉडी मिलती है। रसोई के विभिन्न कामों को आसान बनाने वाले इन मिक्सर ग्राइंडर के अधिकतर मॉडलों में ओवरहीट प्रोटक्शन भी मिलता है, ताकी मोटर को नुकसान ना पहुंचे और एक स्थायी प्रदर्शन मिल सके।

नीचे देखिए 10 शक्तिशाली 1000W मिक्सर ग्राइंडर के विकल्प-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sujata MG03 Mixer Grinder

    इस सुजाता मिक्सर ग्राइंडर में 100% कॉपर वाइंडिंग और डबल बाल बियरिंग वाली 1000W मोटर लगी है, जो बेहतर स्थायित्व के साथ स्मूद ऑपरेशन और लगातार पीसने वाला प्रदर्शन देती है। यह 24,000 RPM की गति के साथ काम करते हुए चीजों को तेज और बारीकी से पीसने में सक्षम है। इसमें एक बारीक मेश जूसर अटैचमेंट के साथ कोकोनट मिल्क एक्सट्रैक्टर दिया गया है, जिसके जरिए आप नारियल का दूध आसानी से निकाल सकते हैं। इस Mixer Machine के साथ कुल 4 जार मिलते हैं, जिनकी क्षमता अलग-अलग है और इनमें कई तरह की चीजों को पीसा, मिलाया और घोल तैयार किया जा सकता है। मजबूती और आसान रख-रखाव के लिहाज से इसके जारों को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है, जिसमें लगे तेज धार वाले स्टील ब्लेड चीजों को बारीकी से पीसने का काम करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sujata
    • स्पेशल फीचर- चेंजेबल ब्लेड्स
    • क्षमता- 1.75 लीटर
    • मटेरियल- पॉलीकॉर्बोनेट
    • वॉटेज- 1000 वॉट्स
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • तीन तरफा कूलिंग वेंट मोटर में गर्मी पैदा होने से रोकता है।
    • मोटर और जार के लिए सेल्फ अलाइंमेंट की सुविधा मिलती है।
    • यह 90 मिनट तक लगातार पिसाई का काम कर सकता है।

    कमी

    • कुछ लोग नॉइज लेवल से जुड़ी शिकायत करते हैं।
    01
  • Bosch Pro 1000W Mixer Grinder

    यह एक ऐसा मिक्सर ग्राइंडर है, जो चीजों को पारंपरिक स्वाद और बनावट के साथ पीसने के लिए खास डिजाइन वाले पाउंडिंगब्लेड के साथ आता है। इसमें पूरी तरह से हैंड्स फ्री ऑपरेशन के लिए खास लिड-लॉक सिस्टम वाले जार दिए गए हैं। वहीं, इस Bosch मिक्सर ग्राइंडर में संचालन के वक्त मशीन को स्थिर बनाए रखने के लिए मजबूत सक्शन फीट भी मिलते हैं। इसके जार में लगे स्टेनलेस स्टील ब्लेड मसालों, चटनी से लेकर किसी भी सामग्री को बारीक तरीके से आसानी से पीस सकते हैं। यह 30 मिनट की मोटर रेटिंग के साथ आता है, जिसे करीब 6 साइकिल में 5 मिनट ऑन और 2 मिनट ऑफ करके चलाया जा सकता है। इस 1000W मिक्सर ग्राइंडर में हाई-ग्रेड स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं, जो बेहतर ग्रिप के लिए एर्गोनेमिक डिजाइन वाले हैंडल के साथ आते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bosch
    • स्पेशल फीचर- ओवरलोड प्रोटक्शन
    • क्षमता- 1.4 लीटर
    • मटेरियल- एबीएस
    • वॉटेज- 1000 वॉट्स
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसका क्रोम फिनिश किचन में शानदार दिख सकता है।
    • एक्टिव फ्लो ब्रेकर बेहतरीन फुला हुआ बैटर तैयार करने में मदद करते हैं।
    • मैक्सजूस एक्सट्रैक्टर से फलों से अधिकतम रस निकाला जा सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने संचालन में ज्यादा आवाज होने की समस्या बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Prestige Endura 1000 Watt Mixer Grinder

    प्रेस्टिज ब्रांड के इस मिक्सर ग्राइंडर में कुल 6 जार मिलते हैं, जिसमें वेट, ड्राई, चटनी, जूसर और मल्टी-यूटिलिटी के साथ ही एक मिक्स-ओ-कीप जार दिया गया है। इस जार में चीजों को पीसकर उसी में रख सकते हैं। इसकी हैवी-ड्यूटी 1000 वॉट बाल बियरिंग मोटर बेहतर टॉर्क, सुगम संचालन और लंबे समय तक चलने वाली मजबूती प्रदान करती है। यह Prestige मिक्सर ग्राइंडर स्टेनलेस स्टील बॉडी वाले जार और आरामदायक हैंडल के साथ आता है, जिनका रख-रखाव आपके लिए आसान हो सकता है और इनमें ज़ंग लगने की समस्या भी नहीं होती है। इस Mixer Grinder में आसान स्पीड कंट्रोल और पल्स फंक्शन दिया गया है, जो आपको चीजों को पीसने की जरूरत के अनुसार इसे आदर्श गति पर चलाने की सुविधा देता है। इसके एंटी-स्किड फीट संचालन के समय बेहतर स्थायित्व प्रदान करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Prestige
    • स्पेशल फीचर- हैवी ड्यूटी
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील फिनिश बॉडी
    • वॉटेज- 1000 वॉट्स
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • आसान सफाई के लिए अलग किए जा सकने वाले जार और चिकनी सतह मिलती है।
    • मल्टी-यूटिलिटी जार में चॉपिंग और गूंथने जैसे काम किए जा सकते हैं।
    • 7 टिकाऊ स्टेनलेस स्टील ब्लेड सख्त चीजों को भी आसानी से पीसने में सक्षम हैं।

    कमी

    • कुछ लोग इस्तेमाल के बाद जार टूटने की समस्या बताते हैं।
    03
  • ACTIVA Megamix Powerful 1000 Watt Mixer Grinder

    इसकी अधिक शक्तिशाली 1000 वॉट वाली टर्बो मोटर एडवांस्ड एयर वेंटिलेशन और टिकाऊ कपलर के साथ कम रख-रखाव में ही सालों तक चलने वाला मजबूत प्रदर्शन देती है। यह ACTIVA मिक्सर ग्राइंडर सुविधाजनक स्विच नॉब के साथ आता है, जिसकी मदद से आप इसे अलग-अलग स्पीड पर चला सकते हैं। इसमें 4 जार का सेट मिलता है, जिनमें दो जार की क्षमता 1.5 लीटर, एक की 1 लीटर और चटनी जार की 0.4 लीटर रहने वाली है। इस पावरफुल मिक्सर ग्राइंडर में मिलने वाले पल्स बटन की मदद से आप बेहतर टेक्सचर प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शॉक-प्रूफ ABS बॉडी आपको एक सुरक्षित प्रदर्शन देती है और इसे साफ करना भी आसान रहने वाला है। इसमें स्टेनलेस स्टील जार और ब्लेड दिए गए हैं, ताकी ग्राइंडिंग, मिक्सिंग और जूस निकालने जैसे काम आसानी से किए जा सकें।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ACTIVA
    • स्पेशल फीचर- पोर्टेबल
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वॉटेज- 1000 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • संचालन में लीकेज से बचाने वाले बेहतरीन लीक प्रूफ जार मिलते हैं।
    • आसान स्पीड कंट्रोल के लिए प्रीमियम प्लेटेड नॉब दिया गया है।
    • एर्गोनेमिक जार हैंडल आपको बेहतप ग्रिप प्रदान करते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने फूड मिक्सर के टिकाऊपन में समस्याओं की शिकायत की है।
    04
  • Preethi Boltz Mixer Grinder for Kitchen

    यह शक्तिशाली मिक्सर ग्राइंडर मात्र 90 सेकेंड के अंदर चीजों को बारीकी से पीस सकता है। इसकी 1000W शक्ति वाली हाई-टॉर्क मोटर मोटर तेज और बेहतरीन पीसने वाला प्रदर्शन देती है। इसमें मिलने वाले जार खास कटिंग ऐज ब्लेड डिजाइन के साथ आते हैं, कठोर सामग्री को भी आसानी से काटने और पीसने का काम करते हैं। इस Preethi Mixer Grinder की 3D एयर कूलिंग टेक्नोलॉजी मोटर के लंबे जीवनकाल के लिए लंबे संचालन में भी उसे ठंडा बनाए रखती है, ताकी उसमें किसी प्रकार की खराबी ना आए। यह कुल 4 जार के साथ आता है, जिनमें से 3 टिकाऊ स्टेनलेस स्टील और एक जूसर जार मजबूत पारदर्शी ग्लास से बना है। इसके सभी जार सुरक्षित ढक्कन के साथ आते हैं और साथ ही इनमें मजबूत पकड़ के लिए हैंडल भी दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Preethi
    • स्पेशल फीचर- एंटी स्किड, ऑटो शट ऑफ
    • क्षमता- 1.5 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वॉटेज- 1000 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसके स्मूदी/जूसर जार में एक सुविधाजनक नलके वाला डिजाइन दिया गया है।
    • इसकी स्लीक और एंटी स्किड फीट वाली बॉडी सतह पर आराम से टिकी रहती है।
    • स्पीड को कम-ज्यादा करने के लिए आसान नॉब कंट्रोल फंक्शन मिलता है।

    कमी

    • कुछ लोग इसके शोर स्तर से जुड़ी शिकायत करते हैं।
    05
  • Havells Hydro Plus 1000 Watt Mixer Grinder

    इसमें मोटर के लंबे जीवनकाल के लिए शानदार एयर चैनलाइजेशन सिस्टम दिया गया है, जिसकी बेहतरीन एयर फ्लो डिजाइन मोटर को गर्म होने से बचाती है। यह 22000 RPM की तेज गति के साथ काम करने वाली शक्तिशाली 1000 वॉट मोटर के साथ आता है, जिसे भारतीय रसोई के कामों को कुशलता से करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए लगातार 30 मिनट तक पिसाई का काम किया जा सकता है। इस Havells मिक्सर ग्राइंडर 1000 वॉट में डबल बाल बियरिंग मोटर के साथ स्मूद ऑपरेशन मिलता है। मसालों, चटनी आदि को पीसने या घोल तैयार करने के लिए यह 4 जार के साथ आता है, जो कि सुरक्षित ढक्कन और आरामदायक हैंडल के साथ आते हैं। इसकी हैवी-ड्यूटी ABS बॉडी शॉक से सुरक्षा देती है और साथ ही लंबे समय तक चल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Havells
    • स्पेशल फीचर- डिशवॉशर सुरक्षित जार
    • क्षमता- 2 लीटर
    • मटेरियल- कॉपर
    • वॉटेज- 1000 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • 100% कॉपर मोटर वाइंडिंग तेज, कुशल और लंबा प्रदर्शन देने में मदद करती है।
    • जार से आसानी से जूस निकालने के लिए टोटीनुमा डिजाइन मिलता है।
    • यह 3 स्पीड सेटिंग्स और सुविधाजनल पल्स फंक्शन के साथ आता है।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा अमेजन पर प्रोडक्ट क्वालिटी और सर्विस से जुड़ी शिकायत की गई।
    06
  • Wipro Elato FMG206 1000 Watt Mixer Grinder

    इस किचन मिक्सर ग्राइंडर की डीप फ्लो ब्रेकर टेक्नोलॉजी कम समय में ही कुशल ग्राइंडिंग प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। इसका एलिगेंट और मॉडर्न डिजाइन आपकी रसोई की शोभा बढ़ा सकता है। वहीं, मजबूत पकड़ के लिए इसके जारों में एर्गोनेमिक हैंडल दिए गए हैं। यह Juicer Mixer Grinder 1500, 1200 और 500 मिली क्षमता वाले स्टेनलेस स्टील जार के साथ आता है, जिनमें मिक्सिंग और ग्राइंडिंग जैसे काम किए जा सकते हैं। इसके अलावा आपको एक 1.2 लीटर क्षमता का जूसर जार भी मिलता है, जिसमें फलों से आसानी से जूस निकालने और बीज को अलग करने के लिए पल्प व सीड फिल्टर दिया गया है। इसमें ड्राई ग्राइंडिंग के लिए स्टेनलेस स्टील से बने पाउंडिंग ब्लेड दिए गए हैं, जो मसालों आदि को पारंपरिक सिलबट्टे जैसे पीसने का काम करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- wipro
    • स्पेशल फीचर- कुशल कॉपर मोटर, ओवरलोड प्रोटक्शन
    • क्षमता- 1.2 लीटर
    • मटेरियल- एबीएस प्लास्टिक
    • वॉटेज- 1000 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • सुरक्षित ऑपरेशन के लिए यह मिक्सर ग्राइंडर ओवरलोड प्रोटक्शन के साथ आता है।
    • 1000W की हैवी-ड्यूटी कॉपर मोटर टिकाऊ और लंबा प्रदर्शन देती है।
    • यह टिकाऊ सक्शन फीट और आसान नॉब कंट्रोल फंक्शन के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने थोड़े इस्तेमाल के बाद ब्लेड टूटने की शिकायत की है।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

    07
  • Bajaj Military Series Glamore 1000 W Mixer Grinder

    यह बजाज ब्रांड का मिक्सर ग्राइंडर है, जो 3 स्टेनलेस स्टील जार और 1 जूसर जार के साथ आता है। इसके जारों की क्षमता 1.5 लीटर, 1.2 लीटर, 0.5 लीटर रहने वाली है और जूसर जार 1.5 लीटर क्षमता में आता है। इसमें मिलने वाला जूसर जार फ्रूट फिल्टर और 2-इन-1 ब्लेड के साथ आता है, जिसमें आप अलग-अलग फलों का जूस और स्मूदी भी तैयार कर सकते हैं। इस Bajaj मिक्सर ग्राइंडर में ड्यूराकट ब्लेड दिए गए हैं, जो कठोर चीजों को आसानी से बारीक तरह पीस सकते हैं। इसके अलावा यह सुविधाजनक पल्स मोड के साथ आता है, जिससे आप संचालन को रोके बिना ही आसानी से मिक्सिंग और ग्राइंडिंग के बीच स्विच कर सकते हैं। वहीं, अलग-अलग चीजों को उनकी जरूरत के हिसाब से पीसने के लिए इसमें 3 स्पीड कंट्रोल भी दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bajaj
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
    • क्षमता- 1.2 लीटर
    • मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
    • वॉटेज- 1000 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • हैवी-ड्यूटी ग्राइंडिंग के लिए 1000W शक्ति वाली टाइटन मोटर मिलती है।
    • इसके सभी जार लीक-प्रूफ ढक्कन और एर्गोनेमिक हैंडल के साथ आते हैं।
    • मजबूत स्लीक डिजाइन कम जगह में आसानी से फिट हो सकता है।

    कमी

    • कुछ लोग नॉइज लेवल से जुड़ी समस्या की शिकायत करते हैं।
    08
  • Philips HL7703/03, Mixer grinder 1000 Watt

    फिलिप्स के इस मिक्सर ग्राइंडर में चीजों को उनकी जरूरत के अनुसार अलग-अलग गति पर पीसने के लिए आसान स्पीड कंट्रोल नॉब फंक्शन दिया गया है। यह ग्राइंडिंग और मिक्सिंग के लिए स्टेनलेस स्टील और जूस व स्मूदी तैयार करने के लिए एक पारदर्शी जूसर जार के साथ आता है। इसके सभी जार में खास डिजाइन वाले हैंडल दिए गए हैं, जिनकी मदद से उन्हें आसानी से पकड़ा जा सकता है। इस Philips Mixer Grinder के लीक प्रूफ जार सुरक्षित लॉक मैकेनिज्म के साथ आते हैं, ताकी संचालन के समय लीकेज की समस्या ना हो। इसमें मिलने वाले ज़ंगरोधी ब्लेड बेहतर ग्राइंडिंग रिजल्ट दे सकते हैं। इसकी शक्तिशाली 1000W वाली मोटर लगातार और साथ ही 90 सेकेंड के अंदर कठोर सामग्रियों को भी आसानी से पीस सकती है। यह स्टेनलेस स्टील जार के साथ आता है, जो लंबे समय तक चल सकते हैं और सफाई में भी आसान रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Philips
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल, मैनुअल
    • क्षमता- 1.75 लीटर
    • मटेरियल- एबीएस, स्टेनलेस स्टील
    • वॉटेज- 1000 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • मजबूत जार और खास ब्लेड डिजाइन ग्राइंडिंग को तेज व आसान बनाते हैं।
    • यह सुविधाजनक 3 स्पीड कंट्रोल और पल्स फंक्शन के साथ आता है।
    • इसकी ABS बॉडी मटेरियल मजबूत और शॉक-प्रूफ रहती है।

    कमी

    • ड्यूरेबिलटी को लेकर कुछ ग्राहकों ने शिकायत की है।
    09
  • Butterfly ZieraBlack 1000 Watt Mixer Grinder

    इस Butterfly मिक्सर ग्राइंडर में एक जूसर जार के साथ ही 3 स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं, जिनमें चटनी और मसाले पीसने से लेकर जूस निकालने और घोल तैयार करने जैसे कई काम किए जा सकते हैं। इसमें 1000 वॉट शक्ति वाली Torx23 मोटर दी गई है, जो ना सिर्फ पिसाई के काम को कुशलता से कर सकती है बल्कि प्रदर्शन को भी मजबूत व टिकाऊ बनाए रखने में सक्षम है। यह 1000 Watt मिक्सर ग्राइंडर फ्रूट फिल्टर वाले जूसर जार के साथ आता है, ताकी फलों से अधिकतम रस निकाला जा सके और उसके बीच व गूदा अलग रहें। इसके जार लीकेज से सुरक्षित रखने वाले ढक्कन के साथ आते हैं और इनमें आरामदायक हैंडल भी दिए गए हैं। इस जूसर मिक्सर ग्राइंडर में आपको नॉब कंट्रोल फंक्शन भी मिलता है, जिसकी मदद से स्पीड को 3 अलग-अलग लेवल पर सेट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Butterfly
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल, एंटी स्किड, हैवी ड्यूटी
    • मटेरियल- एबीएस, स्टेनलेस स्टील
    • वॉटेज- 1000 वॉट्स
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • स्पीड की संख्या- 3
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसमें मजबूत और टिकाऊ सक्शन फीट दिए गए हैं।
    • आसान सफाई के लिए स्लीक और स्मूद बॉडी डिजाइन मिलता है।
    • जार पर अंगुलियों के निशान पड़ने से बचाने के लिए PTFE कोटिंग की गई है।

    कमी

    • कुछ लोग टिकाऊपन से जुड़ी समस्याएं बताते हैं।
    10

10 शीर्ष शक्तिशाली 1000W मिक्सर ग्राइंडर की तुलना

सूची में शामिल सभी मिक्सर ग्राइंडर की मोटर 1000 वॉट क्षमता वाली है, जिस वजह से इनका प्रदर्शन लगभग समान रहने वाला है। मगर, फिर भी सभी की ब्रांड विश्वसनीयता, कीमत और कुछ खास फीचर्स भिन्न हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद, बजट और जरूरत का ध्यान रखते हुए इनमें से किसी को भी अपनी रसोई के लिए चुन सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

स्पेशल फीचर

अन्य

Sujata MG03 Mixer Grinder

1.75 लीटर

चेंजेबल ब्लेड्स

100% कॉपर वाइंडिंग और डबल बाल बियरिंग मोटर

Bosch Pro 1000W Mixer Grinder

1.4 लीटर

ओवरलोड प्रोटक्शन

खास डिजाइन वाली पाउंडिंग ब्लेड

Prestige Endura 1000 Watt Mixer Grinder

1.5 लीटर

हैवी ड्यूटी

टिकाऊ स्टेनलेस स्टील बॉडी और हैंडल

ACTIVA Megamix Powerful 1000 Watt Mixer Grinder

1.5 लीटर

पोर्टेबल

3 स्पीड कंट्रोल और पल्स फंक्शन

Preethi Boltz Mixer Grinder for Kitchen

1.5 लीटर

ऑटो शट-ऑफ

कटिंग ऐज ब्लेड डिजाइन

Havells Hydro Plus 1000 Watt Mixer Grinder

2 लीटर

डिशवॉशर सुरक्षित जार

एयर चैनलाइजेशन सिस्टम

Wipro Elato FMG206 1000 Watt Mixer Grinder

1.2 लीटर

कुशल कॉपर मोटर

डीप फ्लो ब्रेकर टेक्नोलॉजी

Bajaj Military Series Glamore 1000 W Mixer Grinder

1.2 लीटर

एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल

ड्यूराकट ब्लेड्स

Philips HL7703/03, Mixer grinder 1000 Watt

1.75 लीटर

स्पीड कंट्रोल फंक्शन

सुरक्षित लॉक मैकेनिज्म वाला लीक प्रूफ जार

Butterfly ZieraBlack 1000 Watt Mixer Grinder

-

एंटी स्किड, ज़ंगरोधी

PTFE-कोटेड जार

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी देखी जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 1000W मिक्सर ग्राइंडर का क्या उपयोग है?
    +
    1000W मिक्सर ग्राइंडर का उपयोग कठोर मसाले पीसने, इडली/डोसा बैटर बनाने, नारियल पीसने और अन्य भारी-भरकम पीसने और मिश्रण के कार्यों के लिए किया जाता है। यह अधिक शक्ति और दक्षता प्रदान करता है।
  • क्या 1000W मिक्सर ग्राइंडर बिजली की खपत अधिक करता है?
    +
    यह सामान्य मिक्सर ग्राइंडर की तुलना में अधिक बिजली का उपयोग करता है, लेकिन इसका शक्तिशाली प्रदर्शन अक्सर कम समय में काम पूरा कर देता है, जिससे कुल ऊर्जा खपत संतुलित रहती है।
  • 1000W मिक्सर ग्राइंडर के लिए कौन-से ब्रांड अच्छे हैं?
    +
    आपको Philips, Bajaj, Sujata, Prestige, Bosch, Preethi, Havells, Butterfly जैसे कई ब्रांड के पास बढ़िया प्रदर्शन, फीचर वाले 1000 वॉट शक्ति के मिक्सर ग्राइंडर मिल सकते हैं।