अक्सर एक अच्छा मिक्सर ग्राइंडर लेने से पहले लोगों के मन में उसकी कीमत को लेकर काफी असमंजस रहती है। मगर, जो लोग कम कीमत में अच्छे विकल्प की तलाश कर रहे हैं उनके लिए स्मॉल मिक्सर ग्राइंडर बढ़िया हो सकते हैं। ये न केवल कॉम्पैक्ट होते हैं, बल्कि बिजली की बचत भी करते हैं और एक-दो व्यक्तियों या छोटे परिवारों के लिए आदर्श होते हैं। Small Mixer Grinder छोटी रसोई में जगह बचाते हैं और फिर भी दाल पीसने, चटनी बनाने या स्मूदी तैयार करने जैसे कामों को कुशलता से संभालते हैं। इनकी रखरखाव लागत भी कम होती है और इन्हें साफ करना आसान होता है, जो बिजली लाइफस्टाइल वाले लोगों के लिए और भी अच्छा रहता है। आप यहां इनके ऐसे विकल्पों को देख सकते हैं, जो कि अमेजन पर ₹3,000 से भी कम कीमत में उपलब्ध हैं। इन्हें ग्राहकों द्वारा अच्छी रेटिंग और रिव्यू भी दिए गए हैं, जो इनकी विश्वसनीयता और प्रदर्शन को दर्शाता है। ऐसे में आप भी अपने किचन के लिए इनमें से एक आदर्श ग्राइंडर का चुनाव कर सकते हैं।
नीचे देखिए 5 बढ़िया स्मॉल मिक्सर ग्राइंडर के विकल्प-
PHILIPS HL7505/05 Mixer Grinder
यह फिलिप्स ब्रांड का 500 वॉट क्षमता वाला छोटा मिक्सर ग्राइंडर है, जिसे लंबे जीवनकाल के लिए खास मोटर डिजाइन के साथ बनाया गया है। इसे इस तरह से बनाया गया है, कि लगातार पिसाई करते हुए भी यह ठंडा बना रहे। इसमें मिलने वाली रेपिड कूल मोटर टेक्नोलॉजी बेहतरीन वेंटिलेशन के साथ मोटर को ठंडा बनाए रखने का काम करती है। इस Philips मिक्सर ग्राइंडर स्टेनलेस स्टील से बने मजबूत ब्लेड लंबे समय तक चलते हैं और बिना रूकावट सख्त चीजों को भी आराम से पीसने में सक्षम है। यह तीन हैवी ड्यूटी जार के साथ आता है, जिसमें 1.25 लीटर का वेट, 0.75 लीटर का ड्राई और 0.3 लीटर का चटनी जार शामिल है। इसके सभी जार डबल फ्लैप वाले मोटे गास्केट के साथ आते हैं, जिससे इनमें लीकेज की समस्या नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Philips
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल, एंटी स्किड, ओवरलोड प्रोटक्शन
- क्षमता- 2.3 लीटर
- वोल्टेज- 240
- वॉटेज- 500 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
खूबियां
- खास डिजाइन वाली Endura मोटर जल्दी गर्म नहीं होती है और लगातार पिसाई करने में सक्षम है।
- इसके तीनों जार में सुरक्षित ढक्कन और हैंडल दिए गए हैं, ताकी इन्हें आसानी से पकड़ा जा सके।
- इसमें लगे नॉब कंट्रोल की मदद से आप मशीन की गति को नियंत्रित कर सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों को लगता है कि मिक्सर चलते समय शोर करता है।
01
Maharaja Whiteline Smart Mixer Grinder
इस मिक्सर ग्राइंडर को हाई-क्वालिटी प्लास्टिक के साथ बनाया गया है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है। इसमें मिलने वाले जार और उनमें लगे ब्लेड मजबूत स्टेनलेस स्टील से बने हैं, जिस वजह से ये लंबे समय तक चलते हैं और साथ ही पिसाई का काम बेहद आसानी से कर सकते हैं। यह 20000 RPM की मोटर स्पीड के साथ तेज और कुशल ग्राइंडिंग करने में सक्षम है। इसके अलावा लगातार काम करते हुए भी मोटर को गर्म होने से बचाने और सुरक्षित प्रदर्शन देने के लिए यह बेहतरीन एयर वेंटिलेशन सिस्टम के साथ आता है। इस Mini Mixer Grinder में मिलने वाले खास जार फ्लोर ब्रेकर्स चटनी, घोल, मसाले जैसी विभिन्न सामग्रियों को बढ़िया कंसिस्टेंसी के साथ पीसने में मदद करते हैं। मशीन में लगे एंटी स्लिप फीट इसे किसी भी सतह पर मजबूती के साथ टिकाए रखते हैं, जिससे यह इधर-ऊधर फिसलता नहीं है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Maharaja Whiteline
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- स्पेशल फीचर- यूनिक जार फ्लो ब्रेकर्स
- क्षमता- 1.4 लीटर
- वोल्टेज- 230
- वॉटेज- 500 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
खूबियां
- ओवरलोड प्रोटक्टर मोटर को लंबे इस्तेमाल के लिए सुरक्षा प्रदान करता है।
- 5-इन-1 चटनी ब्लेड्स सामग्रियों को बारीकी से पीसने का काम करते हैं।
- इसमें स्पीड को कम-ज्यादा करने के लिए आसान नॉब कंट्रोल मिलता है।
कमी
- कुछ लोगों को क्वालिटी के मामले में यह पसंद नहीं आया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Prestige Apex 500 Watt Mixer Grinder
ओवरलोड प्रोटक्शन वाले 500 वॉट क्षमता की मोटर के साथ आने वाला यह प्रेस्टिज मिक्सर ग्राइंडर तेज और कुशल ग्राइंडिंग करने में सक्षम है। इसकी कॉपर मोटर में ओवरलोड प्रोटक्टर के कारण ओवरहीटिंग की समस्या नहीं होती है और वह लंबा प्रदर्शन दे सकती है। यह मिनी मिक्सर ग्राइंडर अलग-अलग सामग्रियों को पीसने के लिए 3 स्टेनलेस स्टील जार के साथ आता है, जिनकी क्षमता 1200 मिली, 700 मिली और 400 मिली रहने वाली है। इसमें मिलने वाले जार मजबूत हैंडल के साथ आते हैं, जो बेहतर और आरामदायक ग्रिप प्रदान करते हैं। इस Prestige Mixer Grinder के जारों में लगे स्टेनलेस स्टील ब्लेड सख्त चीजों को भी बारीकी से पीसने के काम करते हैं। वहीं, आसान स्पीड कंट्रोल के लिए यह पल्स फंक्शन के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Prestige
- मटेरियल- प्लास्टिक
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
- क्षमता- 1.2 लीटर
- वोल्टेज- 230
- वॉटेज- 500 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
खूबियां
- आसान साफ-सफाई के लिए स्लीक बॉडी के साथ चिकना फिनिश मिलता है।
- जार में लगे कसी हुई फिटिंग वाले ढक्कन लीकेज से बचाते हैं।
- यह मिक्सर ग्राइंडर 2 साल तक की वॉरंटी के साथ आता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने मशीन से शोर आने की शिकायत की है।
03
V-Guard Precia NX Juicer Mixer Grinder 750 W
वी-गार्ड ब्रांड के इस मिक्सर ग्राइंडर के जार में मजबूत स्टेनलेस स्टील से बने ब्लेड लगे हैं, जो ना सिर्फ पिसाई का काम आसानी से कर सकते हैं बल्कि इसे टिकाऊ बनाए रखने में भी मदद करते हैं। यह जूसर, लार्ज, मीडियम और स्मॉल 4 बहुमुखी जार के साथ आता है, जिनमें आप मसालों की पसीने, चटनी या घोल बनाने या फिर ग्रेवी तैयार करने जैसे कई काम कर सकते हैं। इसकी 750 वॉट वाली शक्तिशाली मोटर 21,000 RPM की तेज गति के साथ विभिन्न प्रकार की सामग्रियों को कम समय में अच्छी तरह से पीसने में मदद करती है। इस V-Guard मिक्सर का खास चौकोर आकार वाला जूसर जार फलों के रस को अच्छी तरह से निकालता है, और इसका बड़ा मुंह जूस को आसानी से निकालने और जार को साफ करने के लिए बढ़िया रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- V-Guard
- मटेरियल- एबीएस
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल, एंटी स्किड
- क्षमता- 1.5 लीटर
- वोल्टेज- 230
- वॉटेज- 750 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
खूबियां
- यह स्लीक, स्टाइलिश और टिकाऊ ABS बॉडी व कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है।
- फ्लो ब्रेकर डिजाइन वाले जार स्मूद टेक्सचर के साथ सामग्रियों को पीसते हैं।
- मशीन को सतह पर स्थिर बनाए रखने के लिए वैक्यूम लॉक फीट मिलते हैं।
कमी
- कुछ लोगों द्वारा ड्यूरेबिलटी से जुड़ी समस्याएं बताई गई हैं।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में ऐसे अन्य उपकरणों की जानकारी मिल सकती है।
04
Crompton Ameo 500W Mixer Grinder
विश्वसनीयता और टिकाऊपन दोनों का बेहतर तालमेल देने के लिए इस मिक्सर ग्राइंडर को मेंटल इंसर्ट के साथ हाई-ग्रेड नायलॉन कपलर्स के साथ बनाया गया है। यह लंबे इस्तेमाल में भी प्रदर्शन को टिकाऊ बनाए रखने में मदद करता है। इसकी मैक्सी ग्राइंड टेक्नोलॉजी किसी भी प्रकार की सामग्री को मिनटों में पीसने का काम करती है, जिससे कम समय में ज्यादा काम किए जा सकते हैं। वहीं, यह Mixer Grinder 4 अलग-अलग क्षमता वाले जार के साथ आता है, जिन्हें लंबे इस्तेमाल के लिए स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है। ये जार लीकप्रूप ढक्कन के साथ आते हैं, ताकी सामग्री के बाहर फैलने की समस्या ना हो। इसमें मिलने वाली 500 वॉट क्षमता की पावरट्रॉन मोटर अपने शक्तिशाली और मजबूत प्रदर्शन के लिए जानी जाती है, जो लगातार काम करते हुए भी चीजों को अच्छी तरह मिक्स और ब्लेंड कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Crompton
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- स्पेशल फीचर- मैक्सी ग्राइंड टेक्नोलॉजी
- क्षमता- 2400 मिली
- वोल्टेज- 230
- वॉटेज- 500 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
खूबियां
- इसमें एर्गोनेमिक डिजाइन वाला आसान नॉब कंट्रोल दिया गया है।
- ओवरलोड प्रोटक्टर स्विच के जरिए मोटर को ओवरहीटिंग से बचाया जा सकता है।
- कॉम्पैक्ट डिजाइन और स्लीक फिनिश इसे किचन के लिए बेहतरीन बनाता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों द्वारा शोर स्तर से जुड़ी शिकायत की गई है।
05
3 हजार के अंदर आने वाले स्मॉल मिक्सर ग्राइंडर की तुलना
इस कीमत में अक्सर 500W से 750W तक की क्षमता वाले विकल्प ही देखने को मिलते हैं। वहीं, इनमें अधिकतर दो या तीन जार वाले मॉडल ही उपलब्ध होते हैं। ऐसे में आप विभिन्न विकल्पों की तुलना के जरिए अपने लिए एक सबसे अच्छे छोटे मिक्सर ग्राइंडर का चुनाव कर सकते हैं-
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।