क्या आप एक नए प्रीति मिक्सर ग्राइंडर की तलाश में हैं जो आपकी रसोई के काम को आसान बना दे? हम जानते हैं कि सही मिक्सर ग्राइंडर चुनना कितना महत्वपूर्ण है, खासकर जब बात Preethi जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड की हो। यह ब्रांड भारतीय रसोई की जरूरतों को बखूबी समझता है। इसके मिक्सर ग्राइंडर शक्तिशाली मोटर, टिकाऊ ब्लेड और विभिन्न प्रकार के जार के साथ आते हैं, जो चटनी पीसने से लेकर इडली का घोल बनाने तक हर काम के लिए उपयुक्त हैं। इसकी विश्वसनीयता और ग्राहक सेवा भी इसे एक लोकप्रिय विकल्प बनाती है। ऐसे में आप यहां इस कंपनी के कुछ बेहतरीन प्रदर्शन वाले Mixer Grinder देख सकते हैं, जिन्हें अमेजन ग्राहकों द्वारा भी काफी पसंद किया गया है। इनमें आपको अलग-अलग मोटर शक्ति जैसे 500W, 750W और 1000W वाले मॉडल्स मिल जाएंगें। मजबूत बिल्ड और आसान स्पीड कंट्रोल जैसे कई सुविधाजनक फीचर्स के साथ आने वाले प्रीति मिक्सर ग्राइंडर आपकी रसोई के लिए भरोसेमंद साबित हो सकते हैं।
नीचे आप इनके 5 विभिन्न कीमतों और क्षमता वाले विकल्प देख सकते हैं-
Preethi Boltz Mixer Grinder for Kitchen
अपनी सुपर फाइन ग्राइंडिंग के साथ यह प्रीति मिक्सर ग्राइंडर मात्र 90 सेकेंड के अंदर सूखे से लेकर गीली चीजों तक को बारीकी से पीस सकता है। इसमें 1000W शक्ति वाली मोटर लगी हुई है, जो तेज और कुशल पीसने का प्रदर्शन दे सकती है। इस किचन मिक्सर ग्राइंडर की कटिंग ऐज वाली ब्लेड डिजाइन सख्त सामग्रियों को भी बारीक और स्मूद टेक्सचर के साथ पीसने में सक्षम है। इसकी 3D एयर कूलिंग टेक्नोलॉजी गर्म हवा को प्रभावी ढंग से दूर करते हुए मोटर के जीवनकाल को लंबा बनाती है, और टिकाऊ प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। यह चटनी, वेट ग्राइंडिंग, ड्राई और स्मूदी कुल 4 जार के साथ आता है, जिनमें आप अलग-अलग तरह की सामग्रियों को आसानी से पीस सकते हैं। इसके स्मूदी जार में जूस, शेक जैसी विभिन्न चीजें बनाई जा सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- काला
- मटेरियल- प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड, ऑटो शट-ऑफ
- क्षमता- 1.5 लीटर
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- वॉटेज- 1000 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- स्पीड की संख्या- 3
खूबियां
- इसकी गति और पावर को नॉब कंट्रोल के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है।
- यह स्लीक और मजबूत प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है।
- इसके जार को टिकाऊ स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है।
कमी
- कुछ लोग ज्यादा आवाज आने की समस्या बताते हैं।
01
Preethi Titan Mixer Grinder
इस प्रीति मिक्सर ग्राइंडर के जार में लगे ब्लेड खास कटिंग ऐज डिजाइन वाले हैं, जो सख्त चीजों को भी आसानी से और बेहतरीन टेक्सचर के साथ पीसने का काम करते हैं। यह मोटर में अधिक गर्मी पैदा होने और लंबे जीवनकाल के लिए 3D एयर कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो गर्म हवा को बाहर निकालने का काम करती है। इसमें तेज और कुशल पीसने का प्रदर्शन देने वाली 1000 वॉट क्षमता की मोटर मिलती है, जिससे कम समय में ज्यादा पिसाई की जा सकती है। इस Preethi Mixer Grinder के जार स्टेनलेस स्टील से बने हैं, जो टिकाऊ होने के साथ ही साफ-सफाई में भी आसान रहने वाले हैं। वहीं, किचन के काउंटरटॉप पर आसानी से रखने के लिए यह स्लीक बॉडी के साथ आता है, जो कि मजबूत प्लास्टिक से बनी है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- काला
- मटेरियल- प्लास्टिक
- स्पेशल फीचर- हैवी ड्यूटी
- क्षमता- 3 लीटर
- मॉडल- Titan
- वॉटेज- 1000 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- स्पीड की संख्या- 3
खूबियां
- सुपर फाइन ग्राइंडिंग 90 सेकेंड के अंदर विभिन्न गीली और सूखी चीजों को पीस सकती है।
- 19000 RPM स्पीड के साथ चीजों को तेजी से पीसा जा सकता है।
- इसमें 0.5, 1 और 1.5 लीटर क्षमता के 3 अलग-अलग जार मिलते हैं।
कमी
- एक-दो ग्राहकों ने अमेजन पर सही से काम ना करने की शिकायत की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Preethi Steele 110V Mixer Grinder for Kitchen
प्रीति ब्रांड का यह मिक्सर ग्राइंडर 3 जार के साथ आता है, जिनकी क्षमता 0.5, 1 और 1.5 लीटर रहने वाली है। इसके जार मजबूत हैंडल के साथ आते हैं, जिनमें अंगुलियों के निशान पड़ने से रोकने के लिए एंटी-फिंगर मार्क कोटिंग भी की गई है। अपनी 550 वॉट शक्ति वाली मोटर के जरिए यह रसोई के हल्के से मध्यम कामों को करने के लिए अच्छा हो सकता है। इसमें लगातार इस्तेमाल के वक्त मोटर में गर्माहट पैदा होने से रोकने के लिए टर्बो वेंट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हवा के प्रवाह को लगातार बनाए रखने का काम करती है। वहीं, भारतीय किचन के लिए अच्छे रहने वाले इस मिक्सर ग्राइंडर में आसान नॉब कंट्रोल दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे चालू और बंद करने के साथ गति को भी कम-ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- काला
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- स्पेशल फीचर- एंटी-स्किड, ओवरहीट प्रोटक्शन
- क्षमता- 1.5 लीटर
- वोल्टेज- 110 वोल्ट्स
- वॉटेज- 500 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- स्पीड की संख्या- 3
खूबियां
- हीट सेंसिटिव कटऑफ मोटर गर्म होने पर संचालन को अपने आप बंद कर देता है।
- हाई-ग्रेड नायलॉन कपलर्स मोटर को अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाते हैं।
- यह एंटी-स्किड लेग्स के साथ आता है, जो फर्श पर स्थिरता बनाए रखते हैं।
कमी
- कुछ लोग शोर स्तर ज्यादा होने की शिकायत करते हैं।
03
Preethi Diamond 750 Watt Mixer Grinder
यह मिक्सर ग्राइंडर मजबूत और टिकाऊ ABS बॉडी से बना है, जो हल्का होने के साथ ही ज़ंगरोधी भी रहता है। इसके जार में लगे मशीन ग्राउंड ब्लेड धारदार तरीके से तैयार किए गए हैं, ताकी सख्त चीजों को भी तेज व बारीक तरीके से पीसा जा सके। इसमें मिलने वाले 100% स्टेनलेस स्टील जार और ब्लेड प्रदर्शन को अधिक मजबूत, टिकाऊ और तेज बनाते हैं, और साथ लंबे समय तक चल सकते हैं। इस Kitchen Mixer Grinder अपनी 750 वॉट क्षमता वाली मोटर के साथ पिसाई से जुड़े विभिन्न कामों को आसानी से कर सकता है। वहीं, यह मोटर ओवरलोड प्रोटक्टर के साथ आता है, जो मोटर के जीवनकाल को लंबा बनाने के साथ ही सुरक्षित प्रदर्शन देने का भी काम करता है। इसमें लगे नॉब कंट्रोल की मदद से आप पावर और गति दोनों को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- सफेद
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- स्पेशल फीचर- सेफ्टी लॉक
- क्षमता- 1.5 लीटर
- स्टाइल- ब्लू लीफ डायमंड
- वॉटेज- 750 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- स्पीड की संख्या- 3
खूबियां
- मशीन में लगे एंटी-स्किड लेग्स इसे सतह पर मजबूती के साथ टिकाए रखते हैं।
- इसके साथ मिलने वाले जार सुरक्षित लिड और हैंडल के साथ आते हैं।
- ओवरलोड को दर्शाने के लिए इसमें एक एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहक टिकाऊपन से जुड़ी समस्याएं बताते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर अन्य कैटेगरी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
04
Preethi Zion MG-227 mixer grinder 750 watt
750 वॉट वाली शक्तिशाली मोटर वाले इस प्रीति मिक्सर ग्राइंडर में गीली और सूखी चीजों से लेकर सख्त मसालों तक को आराम से पीसा जा सकता है। यह मिक्सर, ब्लेंडर और फूड प्रोसेसर जार के साथ आता है, जिसमें चटनी, मसाले आदि पीसने के अलावा आंटा गूंथने, स्लाइसिंग, चॉपिंग जैसे विभिन्न काम भी किए जा सकते हैं। इसका फूड प्रोसेसर जार 2.1 लीटर की क्षमता में आता है, जिसमें सुरक्षित लिड भी दिया गया है। इस 750W मिक्सर ग्राइंडर में 3 स्पीड और पल्स के साथ आने वाला रोटरी स्विच लगा है, जिससे गति और पावर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें ओवरलोड का संकेत देने के लिए एलईडी इंडीकेटर दिया गया है, जो नारंगी से लाल में बदल जाता है। इसके सभी जारों में फ्लेक्सि लिड मिलता है, जिससे अंदर की चीज बाहर नहीं आती है और इन्हें आराम से खोला व बंद भी किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- सफेद
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- स्पेशल फीचर- डिशवॉशर सुरक्षित जार
- क्षमता- 2.1 लीटर
- वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
- वॉटेज- 750 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- स्पीड की संख्या- 3
खूबियां
- ट्राइपॉड बेस वाली बॉडी आसानी से किसी भी सतह पर टिकी रह सकती है।
- 750 वॉट की वेगा मोटर प्रदर्शन को तेज, कुशल व टिकाऊ बनाती है।
- इसके सभी जार सुरक्षित और मजबूत हैंडल के साथ आते हैं।
कमी
- कुछ लोगों ने संचालन के समय तेज आवाज आने की समस्या बताई है।
05
तुलना: सर्वश्रेष्ठ Preethi मिक्सर ग्राइंडर का चुनाव कैसे करें?
सही प्रीति Mixer Grinder चुनते समय कुछ मुख्य बातें ध्यान में रखनी चाहिए: मोटर की शक्ति (वॉट), जार की संख्या और सामग्री, ब्लेड की गुणवत्ता, सुरक्षा सुविधाएं, शोर का स्तर, और वारंटी। अपनी दैनिक जरूरतों और बजट के अनुसार मॉडलों की तुलना करते हुए सही का चुनाव किया जा सकता है-
अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।