क्या Sujata का Juicer Mixer Grinder हैवी इस्तेमाल के लिए अच्छा है? विकल्पों से जानिए

भारी उपयोग के लिए Sujata के पास कई ऐसे Juicer Mixer Grinder उपलब्ध हैं, जो हैवी मोटर, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और ओवरहीटिंह से बचाने के लिए बढ़िया वेंटिलेशन के साथ आते हैं। ऐसे में ये किस तरह से हैवी इस्तेमाल के लिए अच्छे हो सकते हैं? इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे शामिल विकल्पों और जानकारी को देख सकते हैं।
भारी उपयोग के लिए सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर के विकल्प
भारी उपयोग के लिए सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर के विकल्प

भारतीय रसोई में जूसर मिक्सर ग्राइंडर सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि रोजना की कुकिंग का एक जरूरी हिस्सा है, खासकर जब बात दाल पीसने या मसाले तैयार करने की हो। अगर आप भी अपने मिक्सर ग्राइंडर से भारी उपयोग की उम्मीद रखते हैं, तो Sujata का नाम अक्सर सामने आता है। बता दें कि, सुजाता के अधिकतर मॉडल शक्तिशाली मोटरों (आमतौर पर 900W से 1000W तक) के साथ आते हैं जो सख्त चीजों जैसे हल्दी, इडली बैटर या कठोर फल और सब्जियां पीसने के लिए पर्याप्त होते हैं। वहीं, लगातार उपयोग के दौरान मोटर को गर्म होने से बचाने के लिए ओवरलोड प्रोटेक्शन और बेहतर कूलिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसके अलावा, Sujata Juicer Mixer Grinder आमतौर पर उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील जार के साथ आते हैं जो टिकाऊ होते हैं और जंग प्रतिरोधी होते हैं। इनके ब्लेड तेज और मजबूत होते हैं, जो लगातार पीसने और सामग्री को मिक्स करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। कुल मिलाकर, भारी उपयोग के लिए ये काफी अच्छे हो सकते हैं।

ऐसे में आप नीचे सुजाता मिक्सर ग्राइंडर के शक्तिशाली विकल्पों को भी देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sujata Supermix Mixer Grinder

    भारी उपयोग और लंबे प्रदर्शन के लिए यह सुजाता मिक्सर ग्राइंडर डबल बाल बियरिंग मोटर के साथ आता है। इसकी मोटर 100% कॉपर से बनी है और साथ ही टिकाऊ मेटल कपलर लंबा प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं। इस सुजाता सुपरमिक्स मिक्सर ग्राइंडर का रोटरी स्पीड कंट्रोल आपको आसानी से गति को नियंत्रित करने की सुविधा देता है। वहीं, संचालन को दर्शाने के लिए यह पावर-ऑन इंडिकेटर के साथ आता है। यह लगातार इस्तेमाल के लिए फनल आकार वाले जार ढक्कन के साथ आता है। शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ मात्र 30 सेकेंड के अंदर पीसने का काम किया जा सकता है। इसके जारों में लगे 6-प्वाइंट वाले ब्लेड चीजों को बारीकी से पीसने का काम करते हैं। 900 वॉट की शक्तिशाली मोटर भारी उपयोग में भी तेज व कुशल प्रदर्शन दे सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- Supermix-AM-007
    • स्पीड की संख्या- 3
    • स्पेशल फीचर- तीन इंटरचेंजेबल स्ट्रेनर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • कंट्रोल टाइप- प्लास्टिक
    • क्षमता- 3 लीटर
    • मटेरियल टाइप- BPA-मुक्त फूड ग्रेड प्लास्टिक
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • ओवरलोड प्रोटक्टर मोटर को गर्म और खराब होने से सुरक्षा प्रदान करता है।
    • इसमें पल्स मोड के साथ ही 3 स्पीड कंट्रोल दिए गए हैं।
    • 22000 RPM की तेज गति चीजों को कम समय में पीसने का काम करती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक इससे ज्यादा शोर होने की शिकायत करते हैं।
    01
  • Sujata Powermatic Maxima Juicer Mixer Grinder

    इस सुजाता पावरमैटिक मैक्सिमा जूसर मिक्सर ग्राइंडर में एक 1750 मिली का ब्लेंडर, 1000 मिली का ग्राइंडर और 500 मिली का चटनी जार मिलता है। इसकी 900 वॉट क्षमता वाली मोटर शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ भारी इस्तेमाल को आसानी से संभाल सकती है, और तेजी से काम करने करने का अनुभव देती है। यह 90 मिनट तक लगातार ग्राइंडिंग करने में सक्षम है, यानी आप बिना रूकावट ज्यादा-से-ज्यादा चीजें पीस सकते हैं। इस Sujata Mixer Grinder में सुरक्षित और लंबे इस्तेमाल के लिए डबल बाल बियरिंग वाली कॉपर मोटर दी गई है। इसमें मिलने वाली 100% कॉपर मोटर 22000 RPM की तेज गति के साथ काम करती है। इसके अलावा सुजाता मिक्सर ग्राइंडर का यह मॉडल पल्प कंटेनर के साथ आता है, जिसमें फलों का जूस निकालते समय गूदा, बीज, रेसे अलग इकट्ठे हो जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- Powermatic Maxima
    • स्पीड की संख्या- 3
    • स्पेशल फीचर- रीमूवेबल ब्लेड
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • कंट्रोल टाइप- यूवी-स्टेब्लाइज्ड एबीएस वर्जिन प्लास्टिक
    • क्षमता- 1750 मिली
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • रंग- सफेद

    खूबियां

    • कठोर स्टेनलेस स्टील ब्लेड सख्त चीजों को आसानी से पीसते हैं।
    • फलों का अधिकतम जूस निकालने के लिए खास डिजाइन वाला फिल्टर मिलता है।
    • इसके सभी जार मजबूत लिड और बेहतरीन ग्रिप वाले हैंडल के साथ आते हैं।

    कमी

    • कुछ लोगों को इसे साफ करने में समस्या आई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sujata MG03 Mixer Grinder

    सुजाता ब्रांड का यह जूसर मिक्सर ग्राइंडर डबल बाल बियरिंग और 100% कॉपर वाइंडिंग वाली मोटर के साथ आता है, जो भारी लोड में भी हाई-ड्यूरेबिलटी के साथ सुचारू संचालन और लगातार पिसाई सुनिश्चित करने का अनुभव दे सकती है। इसकी 24,000 RPM की स्पीड ज्यादा गर्मी पैदा किए बिना ही चीजों का प्राकृतिक स्वाद बनाए रखते हुए उन्हें आसानी से पीसने का काम करती है। इस सुजाता मिक्सर ग्राइंडर का बेहतरीन कोकोनट मिल्क एक्सट्रेक्टर आपको आसानी से नारियल का दूध निकालने की सुविधा देता है। वहीं, इसके तीन जारों को मजबूत स्टेनलेस स्टील और जूसर जार को क्लीयर ग्लास मटेरियल से बनाया गया है। ये 1750, 1500, 1000 और 500 मिली की क्षमता में आते हैं, जिनमें मिक्सिंग, ग्राइंडिंग जैसे अलग-अलग काम किए जा सकते हैं। यह रिसर्च आधारित ब्लेड डिजाइन के साथ आता है, जो चीजों को बारीकी से पीसने का काम करती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- MG03
    • स्पीड की संख्या- 4
    • स्पेशल फीचर- रीमूवेबल ब्लेड्स
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • मटेरियल टाइप- पॉलीकार्बोनेट
    • क्षमता- 1.75 लीटर
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • रंग- काला

    खूबियां

    • मोटर को गर्म होने से बचाने के लिए तीन तरफा कूलिंग वेंट दिया गया है।
    • सेल्फ ड्रेनिंग सिस्टम मशीन पर गिरे लिक्विड को नीचे गिरा देता है।
    • जार को सही पोजिशन में फिट करने के लिए सेल्फ अलाइंमेंट की सुविधा।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने संचालन में ज्यादा आवाज होने की समस्या बताई है।
    03
  • Sujata Multimix Juicer Mixer Grinder

    भारी उपयोग को भी आसानी से संभालने के लिए इस सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर में 22000 RPM की तेज स्पीड के साथ काम करने वाली टिकाऊ कॉपर मोटर लगी है। यह डबल बाल बियरिंग से लैस है और ओवरलोड प्रोटक्टर मोटर को अधिकतम सुरक्षित व टिकाऊ बनाता है। इसका 90 मिनट तक लगातार ग्राइंडिंग करने की अनुमति देने वाला शानदार फीचर आपके किचन के कामों को तेज और आसान बना सकता है। इस Sujata Mixer ग्राइंडर का कोकोनट मिल्क एक्सट्रेक्टर आपको बिना किसी झंझट के आसानी से नारियल से दूध निकालने की सुविधा देता है। वहीं, मसालों को पीसने से लेकर ग्रेवी या घोल तैयार करने और चटनी बनाने के लिए 3 अलग-अलग क्षमता वाले जार के साथ आता है। इन जारों को सुरक्षित ढक्कन और हैंडल के साथ डिजाइन किया गया है, साथ ही इनका स्टेनलेस स्टील और ग्लास मटेरियल मजबूती के मामले में भी शानदार हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- MULTIMIX
    • स्पीड की संख्या- 3
    • स्पेशल फीचर- शॉकप्रूफ
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • मटेरियल टाइप- यूवी-स्टेब्लाइज्ड एबीएस वर्जिन प्लास्टिक
    • क्षमता- 1000, 1750, 500 मिली
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • रंग- सफेद

    खूबियां

    • चीजों को बारीकी से पीसने वाली 6-प्वाइंट ब्लेड मिलती हैं।
    • मात्र 30 सेकेंड के अंदर सख्त चीजों को पीसने की क्षमता।
    • गति को आसानी से नियंत्रित करने के लिए रोटरी स्पीड कंट्रोल।

    कमी

    • कुछ लोग नॉइज लेवल से जुड़ी शिकायत करते हैं।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर अन्य उपकरणों के बारे में पढ़ सकते हैं।

    04
  • Sujata Megamix 900 Watts Mixer Blender

    यह सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर एक बहुमुखी उपयोग वाले 3000 मिली क्षमता के जार के साथ आता है। इसमें आप जूस निकालने से लेकर, चटनी बनाने या मसालों को पीसने जैसे कई काम कर सकते हैं। इसकी 900 वॉट क्षमता की शक्तिशाली मोटर तेज और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन सुनिश्चित करती है, जिससे यह भारी इस्तेमाल के लिए भी बढ़िया रहेगा। इस मिक्सर ब्लेंडर में 90 मिनट तक लगातार चलने की क्षमता है, जो ज्यादा मात्रा की चीजों को आसानी से पीसने की सुविधा देती है। इसके अलावा 22000 आरपीएम की शानदार स्पीड चीजों को तेजी से घूमते हुए बारीकी से पीसने से काम करती है। यह टिकाऊ ढक्कन और बेहतर ग्रिप वाले पारदर्शी जार के साथ आता है, जिसे टिकाऊ ग्लास मटेरियल से बनाया गया है। इस जार को साफ करना भी आपके लिए आसान रहने वाला है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- Megamix
    • स्पीड की संख्या- 3
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • मटेरियल टाइप- यूवी-स्टेब्लाइज्ड एबीएस वर्जिन प्लास्टिक
    • क्षमता- 3000 मिली
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • रंग- सफेद

    खूबियां

    • इसमें तीन स्पीड कंट्रोल के साथ पल्स मोड मिलता है।
    • सुरक्षित और टिकाऊ प्रदर्शन के लिए ओवरलोड प्रोटक्टर मिलता है।
    • 6-प्वाइंट वाली ब्लेड चीजों को बारीकी से पीसने में सक्षम हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने इस पर ज़ंग दिखाई देने की समस्या बताई है।
    05

भारी उपयोग के लिए सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर की तुलना

ऊपर सूची में 900W और 1000W मोटर शक्ति वाले विकल्पों को शामिल किया गया है, क्योंकि ये भारी उपयोग में भी शक्तिशाली प्रदर्शन दे सकते हैं। हालांकी आप इनकी तुलना करते हुए अपने बजट व अन्य प्राथमिकताओं के अनुसार एक बढ़िया Sujata जूसर मिक्सर ग्राइंडर चुन सकते हैं-

मॉडल्स

मोटर क्षमता

घूमने की शक्ति

फीचर्स

Sujata Supermix Mixer Grinder

900 वॉट्स

22000 RPM

डबल बाल बियरिंग वाली 100% कॉपर मोटर

Sujata Powermatic Maxima Juicer Mixer Grinder

900W

22000 RPM

बेहतरीन एक्सट्रेक्टर वाला जूसर जार

Sujata MG03 Mixer Grinder

1000 वॉट्स

24000 RPM

कोकोनट मिल्क एक्सट्रेक्टर वाला ब्लेडर जार

Sujata Multimix Juicer Mixer Grinder

900 वॉट्स

22000 RPM

मजबूत स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स

Sujata Megamix 900 Watts Mixer Blender

900W

22000 RPM

90 मिनट तक लगातार पीसने की क्षमता

अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए।

इन्हें भी पढ़े:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या सुजाता के मिक्सर ग्राइंडर में ओवरलोड प्रोटेक्शन होता है?
    +
    हां, अधिकांश सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर मॉडल में ओवरलोड प्रोटेक्शन मैकेनिज्म होता है जो मोटर को अधिक गर्म होने या क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।
  • भारी उपयोग के लिए सुजाता जूसर मिक्सर ग्राइंडर में कितनी मोटर शक्ति होनी चाहिए?
    +
    भारी उपयोग के लिए, 900W से 1000W या उससे अधिक की मोटर शक्ति वाला सुजाता मॉडल आदर्श है, क्योंकि यह कठिन सामग्री को कुशलता से पीस सकता है।
  • सुजाता मिक्सर ग्राइंडर के जार कितने टिकाऊ होते हैं?
    +
    सुजाता के जार उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं, जो जंग प्रतिरोधी और टिकाऊ होते हैं। इन्हें लंबे समय तक भारी उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है।