व्हर्लपूल का यह 431 लीटर का फ्रिज उन लोगों के लिए है जिन्हें ज्यादा झंझट पसंद नहीं है और जो एक मजबूत, सीधा-साधा और बड़ा फ्रिज चाहते हैं। हमें इसका स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन फीचर अच्छा लगा, जो बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से रेफ्रिजरेटर को सुरक्षित रखता है। वहीं यह 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड के साथ आता है, जिससे इसमें कूलिंग क्षमता को 5 अलग-अलग मोड में शिफ्ट कर सकते हैं।
स्मार्ट फीचर (Intelligence Inverter)
हमें इसका इंटेलीफ्रेश इन्वर्टर फीचर सबसे ज्यादा पसंद आया। इसका फायदा यह है कि इसके अंदर कई सारे छोटे-छोटे सेंसर लगे हैं जो फ्रिज के अंदर और बाहर के तापमान को मापते रहते हैं। अगर आप फ्रिज में कोई गर्म खाना रख देते हैं, तो यह सेंसर तुरंत पहचान लेते हैं और उस जगह पर तेजी से ठंडी हवा भेजकर उसे नॉर्मल कर देते हैं ताकि बाकी का खाना खराब ना हो।
हमारी राय
हमारी राय में, व्हार्लपूल का यह फ्रिज बहुत ही गजब की कूलिंग करता है। इसकी स्टील फिनिश बहुत मजबूत है और इस पर स्कैच जल्दी नहीं पड़ते। जिन इलाकों में बिजली ज्यादा कटती है, वहां के लिए यह फ्रिज काफी बढ़िया है, क्योंकि इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है। वहीं इसके अंदर सब्जियां रखने का बॉक्स भी बहुत बड़ा है, जिसमें पूरे हफ्ते की सब्जी एक साथ आ सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - IF INV CNV 480 Whirlpool
- क्षमता - 431 लीटर
- कलर - Alpha स्टील
- एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
- डिजाइन - डबल डोर
खूबियां
- मजबूत बॉडी,
- इन्वर्टर तकनीक
कमी
- इसकी बिजली की रेटिंग 2 स्टार है, जिससे यह 3 स्टार वाले फ्रिज से थोड़ी सी ज्यादा बिजली ले सकता है।