₹30,000 से कम में आने वाले Double Door Refrigerators, लिस्ट में शामिल हैं LG, Samsung जैसे नाम

अगर आप ₹30,000 से कम कीमत वाले डबल डोर Fridge लेना चाहते हैं, जो गर्मियों में भोजन, फलों और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखें, तो यहां देखिए बेहतरीन विकल्पों की सूची। ये मॉडल्स उपयोगकर्ता के काम को आसान बनाएंगे। साथ ही बार-बार के खर्चों से भी बचाएंगे।
₹30,000 से कम कीमत वाले लेटेस्ट डबल डोर रेफ्रिजरेटर
₹30,000 से कम कीमत वाले लेटेस्ट डबल डोर रेफ्रिजरेटर

₹30,000 से कम कीमत वाले डबल डोर फ्रिज में आपको सिर्फ LG, Samsung, Godrej और Whirlpool जैसे ब्रांड्स ही नहीं मिलते हैं बल्कि इनमें आपको कन्वर्टिबल मोड्स, डिजिटल इन्वर्टर तकनीक, मल्टी एयर फ्लो सिस्टम और कई आधुनिक फंक्शन वाले मॉडल्स भी आपके लिए उपलब्ध है, जो आपकी रसोई को अपग्रेड करने में मदद करते हैं। अलग-अलग क्षमता में आने ये Double Door Refrigerators छोटे से लेकर मध्यम परिवार के लिए उपयुक्त है। पावरफुल कूलिंग करने वाले ये मॉडल्स गर्मी में भोजन, फलों और सब्जियों को लंबे समय तक ताजगी बनाए रखते हैं।  

यहां आपको 30,000 रुपये के अंदर मिलने वाले लेटेस्ट डबल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 237 L 2 Star Frost Free Twin Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

    237 लीटर की क्षमता वाला यह हायर फ्रिज 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा है। Haier के इस बॉटम माउंट रेफ्रिजरेटर में दमदार प्रदर्शन, लगातार कूलिंग और आसान रखरखाव के लिए ट्विन इन्वर्टर और फ्रॉस्ट फ्री तकनीक मिलती है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • अगर आप ग्रॉसरी या हफ्तेभर की सब्जी एकसाथ लेकर आ गए हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस डबल डोर फ्रिज में 2 गुना बड़ा सब्जी बॉक्स मिलता है, जिससे आपको सामान रखने के लिए अधिक स्टोरेज मिलेगा। 
    • 30,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला यह एक बॉटम माउंट रेफ्रिजरेटर है, जिसमें फ्रीजर कंपार्टमेंट नीचे की ओर और फ्रिज का मुख्य हिस्सा ऊपर की ओर होता है। इसमें भारी या ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों को निकालने के लिए झुकने की जरूरत नहीं होती है, जिससे पीठ पर कम दबाव पड़ता है। साथ ही यह बुजुर्गों और पीठ दर्द वाले उपयोगकर्ता के लिए बढ़िया विकल्प रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - HEB-242EGSA-P
    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 237 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 230 किलोवाट घंटे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 61.5D x 54.8W x 156H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • 14 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 
    • ट्विस्ट आइस मेकर 
    • एंटी बैक्टीरियल गैस्केट 

    कमी 

    • यह फ्रिज कूलिंग अच्छी नहीं कर रहा है।
    01
  • LG 251 L, 2 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Convertible Refrigerator

    30 हजार रुपये से कम में डबल डोर रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो एलजी ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प होगा। फ्रॉस्ट फ्री तकनीक वाले इस डबल डोर फ्रिज में ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन है, जो बर्फ को जमने से रोकता है और रखरखाव को आसान बनाता है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • अगर आप जून की छुट्टियों में कहीं बाहर जाने का विचार कर रहे हैं और फल व सब्जियों को हफ्तेभर ताजा रखना चाहते हैं, तो इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम चारों कोनों में समान ठंडक करता है, जिससे लाइट कट के दौरान भी एक हफ्ते तक भोजन ताजा बना रहता है। 
    • यह Double Door Fridge मजबूत टेम्पर्ड ग्लास शेल्फ के साथ आता है, जो उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो फ्रिज में भारी बर्तन या पानी की बोतलें स्टोर करते हैं, साफ-सफाई को लेकर सतर्क रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - GLT2526XWEL
    • ब्रांड - LG
    • क्षमता - 251 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 59 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.7D x 55.5W x 157.3H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
    • स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर 
    • अलग से फ्रीजर 

    कमी 

    • यह साइज 3 से 4 सदस्यों वाले छोटे परिवार के लिए तो ठीक है, लेकिन अगर आपका परिवार बड़ा है या आप बहुत ज्यादा सामान/सब्जियां स्टोर करते हैं, तो यह आपको छोटा लग सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Whirlpool 235 L Frost Free Triple-Door Refrigerator

    235 लीटर की क्षमता वाला यह व्हर्लपूल फ्रिज मध्यम परिवार के लिए उपयुक्त है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर की जियोलाइट तकनीक है, जो फलों और सब्जियों को खराब होने से बचाती है। इसका 3 डोर डिज़ाइन ठंडी हवा के नुकसान को 44% तक कम करता है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • 30,000 रुपये से कम कीमत वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर माइक्रोब्लॉक तकनीक के साथ आता है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखना चाहते हैं और उनमें 99% तक बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। 
    • अगर आप डबल डोर फ्रिज को लेने के बाद अलग से खर्च और दीवार को साफ-सुथरा बनाए रखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प होगा क्योंकि यह स्टेबलाइजर के बिना भी काम कर सकता है, जिस वजह से बिजली में उतार-चढ़ाव भी कम होगा और रेफ्रिजरेटर के खराब होने का खतरा भी कम होगा। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Whirlpool 
    • क्षमता - 235 लीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • अलमारियों की संख्या - 5 

    खासियत 

    • आइस ट्विस्टर 
    • 32 लीटर का बड़ा स्टोरेज 
    • कम बिजली की खपत करें 

    कमी 

    • इसका ऊपरी फ्रीजर सामान्य डबल-डोर फ्रिज के मुकाबले आकार में काफी छोटा महसूस होता है।
    03
  • Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसे अलग-अलग कूलिंग क्षमताओं पर चलाया जाता है। इस डबल डोर फ्रिज की 3 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • यदि आप चाहते हैं कि Samsung Fridge में रखा हुआ भोजन, फल और सब्जियां लंबे समय तक ताजी बनी रहें, तो इसमें ऑल राउंड कूलिंग की सुविधा है, जिसकी ठंडी हवा चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है, जिससे उपयोगकर्ता को ताजगी का बेहतर अनुभव मिलता है। 
    • अगर आप लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन, कम शोर और बिजली की बचत करने वाला डबर डोर फ्रिज लेना चाहते हैं, तो 30 हजार रुपये से कम वाले मॉडल का चयन करें।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - RT40H28U3THL
    • ब्रांड - Samsung
    • क्षमता - 235 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 200 किलोवाट घंटे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • डिजिटल डिस्प्ले 
    • ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट की सुविधा 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम 

    कमी 

    • इसके पीछे का हिस्सा कवर्ड होता है जो कि अच्छा है, लेकिन कूलिंग प्रोसेस के दौरान फ्रिज के दोनों साइड्स थोड़े गर्म महसूस होते हैं।
    04
  • Godrej 244 L 3 Star 95%+ Food Surface Disinfection Double Door Refrigerator

    गोदरेज ब्रांड का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसे आप अलग-अलग कूलिंग क्षमताओं पर चला सकते हैं। 244 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में मौजूद डबल डोर फ्रिज की ठंडी हवा हर कोने में समान रूप से पहुंचे ताकि भोजन, फलों और सब्जियों में ताजगी बनी रहें, तो Godrej ब्रांड का चयन करना सही रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आपको कूल बैलेंस तकनीक मिलती है, जो आपके लिए बेहद उपयोगी है। 
    • 30,000 रुपये से कम कीमत वाले इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर के शेल्फ पर भारी बर्तन या फिर बोतल रखना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया है क्योंकि इसके एडजस्टेबल शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जो मजबूत होने के साथ-साथ टिकाऊ भी है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Godrej 
    • मॉडल - RT EONVALOR 280CN RCIF FS ST
    • क्षमता - 244 लीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 198 किलोवाट घंटे

    खासियत 

    • इन्वर्टर कंप्रेसर 
    • मल्टी एयर फ्लो सिस्टम 
    • तापमान नियंत्रण 

    कमी 

    • इस डबल डोर फ्रिज के फंक्शन सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। 
    05

₹30,000 से कम वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से 30,000 रुपये से कम कीमत वाले डबल डोर फ्रिज के 5 अलग-अलग ब्रांड्स मिलेंगे, जिनका चयन आप अपनी सुविधा, स्पेस और बजट के आधार पर कर सकते हैं। 

 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

क्षमता 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास फीचर्स 

Haier-HEB-242EGSA-P 

237 लीटर

प्रति वर्ष 230 किलोवाट घंटे

ट्विस्ट आइस मेकर 

LG-GLT2526XWEL 

251 लीटर 

प्रति वर्ष 233 किलोवाट घंटे

एडजस्टेबल शेल्फ 

Whirlpool-FP 253D PROTTON ROY RADIANT STEEL(Z)

235 लीटर

170 किलोवाट घंटे 

माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी

Samsung-RT40H28U3THL

236 लीटर

प्रति वर्ष 200 किलोवाट घंटे 

मल्टी एयर फ्लो सिस्टम 

Godrej-RT EONVALOR 280CN RCIF FS ST 

244 लीटर 

प्रति वर्ष 198 किलोवाट घंटे 

6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

नोट - यहां हमने जिन 5 डबल डोर रेफ्रिजरेटर की जानकारी आपको दी है अभी उनकी कीमत अमेजन पर ₹30,000 से कम है। हालांकि, इन कीमतों में बदलाव हो सकता है इसलिए रेफ्रिजरेटर लेने से पहले अमेजन पर दिए गए लेटेस्ट प्राइस को जरूर चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 30,000 रुपये से कम कीमत पर किस ब्रांड का डबल डोर रेफ्रिजरेटर बढ़िया है?
    +
    अगर आप 30, 000 रुपये से कम कीमत पर एक अच्छे ब्रांड का डबल डोर फ्रिज लेना चाहते हैं, तो Haier, Samsung, LG, Whirlpool और Godrej ब्रांड्स का चयन करना बेहतर विकल्प होगा।
  • ₹30,000 के बजट में डबल डोर रेफ्रिजरेटर में कौन से मुख्य फीचर्स मिलने चाहिए?
    +
    इस बजट में आपको फ्रॉस्ट-फ्री ऑपरेशन, ऊर्जा-कुशल रेटिंग, पर्याप्त स्टोरेज क्षमता, और बेसिक इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले मॉडल मिल सकते हैं।
  • क्या ₹30,000 से कम के डबल डोर रेफ्रिजरेटर इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं?
    +
    हां, कई ब्रांड अब इस मूल्य सीमा में इन्वर्टर कंप्रेसर वाले मॉडल पेश करते हैं, जो बिजली की बचत करते हैं और कूलिंग को बेहतर बनाते हैं।