आपके घर के लिए कौन सा कन्वर्टिबल Refrigerator है सबसे बेहतरीन? जानिए यहां

हां, कन्वर्टिबल तकनीक वाला Frige घर के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें आपको अधिक स्टोरेज क्षमता, बिजली की बचत और मौसम के हिसाब से तापमान को सेट करने की सुविधा मिलती है। तो आइए नजर डालें कुछ ऐसे विकल्पों पर, जो आपकी रसोई को बनाएंगे स्मार्ट।
आपके घर के लिए कौन सा कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर सबसे अच्छा है?
आपके घर के लिए कौन सा कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर सबसे अच्छा है?

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि गर्मियों में घर में पर अचानक से मेहमान आ गए हैं और फ्रिज में सामान रखने के लिए जगह नहीं बची हो? या फिर सर्दी में आपका आधा फ्रिज खाली पड़ा रहता है और बिना मतलब का बिजली बिल आ रहा है! तो आज ही घर लेकर आएं कन्वर्टिबल Refrigerator, क्योंकि इसके फ्रीजर को फ्रिज के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है। Haier, Samsung, LG, Godrej और Bosch जैसे ब्रांड्स घर की पहली पसंद बन चुके हैं क्योंकि इनमें अलग-अलग कन्वर्टिबल मोड्स शामिल हैं, जिनका उपयोग आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। 

कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर क्यों अच्छे हैं? 

कन्वर्टिबल मोड वाले रेफ्रिजरेटर इसलिए अच्छे हैं क्योंकि ये आपकी जरूरतों के हिसाब से फ्रीजर को फ्रिज में बदल देते हैं। इससे सामान रखने के लिए अधिक स्टोरेज, बिजली की बचत और अलग-अलग मौसम के अनुसार खाने को सुरक्षित रखने की सुविधाएं मिलती हैं। 

  • अगर आपके घर में कोई पार्टी या फंक्शन हो और फ्रिज में जगह कम पड़ रही है, तो आप आसानी से फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। 
  • यदि आप जून-जुलाई की गर्मी में बाहर घूमने का विचार कर रहे हैं, तो आप फ्रीजर को फ्रिज में बदलकर बचे हुए सामान स्टोर कर सकते हैं या फिर उसके तापमान को मौसम के हिसाब से सेट कर सकते हैं, जिससे बिजली की बचत भी होगी। 
  • कुछ ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर ट्विन कूलिंग प्लस तकनीक के साथ मिलते हैं। इसमें फ्रिज और फ्रीजर के लिए अलग-अलग एयर फ्लो मिलता है, जिससे फ्रिज और फ्रीजर का कूलिंग तापमान अलग-अलग रहता है और सामान लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है।। 
  • गर्मी में बोतलों को ठंडा रखने के लिए अधिक जगह चाहिए होती है, तो आप कन्वर्टिबल मोड्स वाले मॉडल्स का चयन कर सकते हैं। क्योंकि सही तापमान सेट करने के बाद फ्रीजर को फ्रिज के तौर पर उपयोग कर सकते हैं।

यहां आपको घर के लिए कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर के विकल्प मिलेंगे। 

जागऱण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी। 

 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

    अमेजन क्या कहता है - 325 लीटर की क्षमता में आने वाला यह हायर रेफ्रिजरेटर 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा है। इस डबल डोर फ्रिज का ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन बर्फ को जमने से रोकता है और लंबे समय तक बेहतर कूलिंग देता है। 

    हमारी राय  

    • अगर आप एक साथ बहुत सारी ग्रोसरी या सब्जियां एक साथ लेकर आ जाते हैं, तो आप इस Double Door Fridge के फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं क्योंकि इसमें 14 इन 1 कन्वर्टिबल मोड शामिल है, जिनका इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। 
    • आपकी रसोई में सामान्य या सिंगल इन्वर्टर तकनीक वाला फ्रिज है, तो अब उसे बदल दीजिए क्योंकि ट्रिपल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह मॉडल बिजली की कम बचत, बेहतर कूलिंग और तापमान को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - HEB-332DSA-P
    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 325 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 282 किलोवाट घंटे
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खासियत 

    • डिजिटल टच डिस्प्ले 
    • बॉटम माउंट रेफ्रिजरेटर 
    • मजबूत कांच से बनाए गए शेल्फ 

    कमी 

    • इसका साइज अधिक अधिक बड़ा है। 
    01
  • Bosch 368L, 1 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

    अमेजन क्या कहता है - बॉश ब्रांड का यह डबल डोर फ्रिज 2.5 लीटर वाले वाटर डिस्पेंसर के साथ आता है, जो बिना दरवाजा खोले ठंडा पानी देता है। 368 लीटर की क्षमता वाला यह 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड वाला रेफ्रिजरेटर 2 कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जिसमें अलग-अलग इवैपोरेटर और पंखे होते हैं। 

    हमारी राय 

    • यदि आपके इलाके में गर्मी के समय बिजली की समस्या रहती है और फ्रिज में रखा हुआ सामान जल्दी खराब हो जाता है, तो आप वेरियो इन्वर्टर तकनीक वाले मॉडल को चुनें क्योंकि यह लाइट कटने के दौरान भी लंबे समय तक ठंडक को बनाए रखता है। 
    • अगर डबल डोर रेफ्रिजरेटर के दरवाजे को खोले बिना नियंत्रित करना चाहते हैं, तो आपके लिए बॉश ब्रांड अच्छा है क्योंकि इसमें स्लीक और मॉडर्न टच पैनल दिया गया है, जो फ्रीजर और फ्रिज के तापमान को आसानी से सेट करने की सुविधा देता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Bosch 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 303 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 67D x 67.8W x 187H सेंटीमीटर 
    • अलमारियों की संख्या - 4 
    • आइटम का वजन - 81.8 किलोग्राम 

    खासियत 

    • 10 दिन तक फल और सब्जियों को ताजा रखें 
    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन 
    • 50 मिनट में बर्फ को जमाने की सुविधा 

    कमी 

    • इसमें वाईफाई की सुविधा नहीं है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 256 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    अमेजन क्या कहता है - घर के लिए कन्वर्टिबल मोड वाला रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो सैमसंग ब्रांड का चयन करना बेहतर रहेगा। 256 लीटर की क्षमता में आने वाला यह डबल डोर फ्रिज 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा रहेगा। 

    हमारी राय 

    • अगर आपके इलाके में बार-बार लाइट कम और ज्यादा होने लगती है, तो आपको स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला Samsung Fridge को चुनना चाहिए। इससे आपको अलग से स्टेबलाइजर पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगे और दीवार भी साफ-सुथरी दिखाई देगी। 
    • यदि आप फ्रीजर और फ्रिज दोनों को सामान रखने के लिए उपयोग करना चाहते हैं, तो इसमें अलग-अलग कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है जिनका उपयोग आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 256 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 202 किलोवाट घंटे
    • शेल्फ प्रकार - मजबूत कांच 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.7D x 55.5W x 163.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • चारों तरफ समान कूलिंग 
    • बड़ा वेजिटेबल बॉक्स 
    • लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन 

    कमी 

    • इसकी स्थिति में समस्या बताई गई है।
    03
  • LG 650 L, 3 Star, Double Door Side by Side Refrigerator

    अमेजन क्या कहता है - 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह एलजी फ्रिज ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है। 650 लीटर की क्षमता वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो बिजली की बचत, कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है। 

    हमारी राय 

    • अगर आप चाहते हैं कि फ्रिज की ठंडी हवा हर कोने में सामान रूप से पहुंचे, तो LG के इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में डोर कूलिंग+ तकनीक है। साथ ही बर्फ अन्य चीजों को बहुत तेजी से जमाने के लिए एक्सप्रेस फ्रीज़ मिलता है। 
    • यदि आपके घर में अभी भी सिंगल डोर वाला रेफ्रिजरेटर है और उसमें सब्जी व फलों को रखने की समस्या हो रही है, तो आपको अधिक स्टोरेज वाला साइड बाय साइड फ्रिज लेना चाहिए क्योंकि इसमें सामान रखने के लिए अलग-अलग कम्पार्टमेंट मिलते हैं। 

    खासियत 

    • प्रीमियम डिजाइन 
    • बिजली की बचत करने में सक्षम 
    • फ्रॉस्ट फ्री तकनीक 

    कमी 

    • इस रेफ्रिजरेटर की गुणवत्ता में कमी है।
    04
  • Godrej 244 L 3 Star Double Door Fridge

    अमेजन क्या कहता है - गोदरेज ब्रांड के इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड है, जिनका उपयोग आप अपनी स्टोरेज आवश्यकता के हिसाब से कर सकते हैं। 244 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल नैनो शील्ड तकनीक के साथ मिलता है, जो फ्रिज में रखे हुए भोजन की सतह से 95% से अधिक बैक्टीरिया को खत्म करता है।

    हमारी राय 

    • अगर आप चाहते हैं कि आपका Double Door Refrigerator सभी कोनों में समान और बेहतरीन कूलिंग करें ताकि फल, सब्जियां और भोजन ताजा बना रहें, तो इसमें  पेटेंटेड 'कूल शावर तकनीक है, जिसे आप खासतौर पर गर्मी के लिए चुन सकते हैं। 
    • अगर आप फ्रीजर में जगह बचाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह मूवेबल आइस ट्रे वाला रेफ्रिजरेटर बढ़िया रहेगा क्योंकि इसे आप फ्रीजर के अंदर अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - RT EONVALOR 280CN RCIF FS ST
    • ब्रांड - Godrej 
    • क्षमता - 244 लीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.6D x 60.7W x 155H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • मल्टी एयर फ्लो सिस्टम 
    • इन्वर्टर कंप्रेसर 
    • AI पावर्ड टेक्नोलॉजी 

    कमी 

    • इस गोदरेज रेफ्रिजरेटर में फंक्शन की समस्या है। 
    05

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

निष्कर्ष - यहां हमने कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर के बारे में बताया गया है, जिनके फ्रीजर को फ्रिज के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है। लेकिन, यह कई हद तक आपकी जरूरत, बजट, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करता है। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर क्या होते हैं?
    +
    कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें आप जरूरत के अनुसार फ्रीजर वाले हिस्से को भी सामान्य फ्रिज की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • घर के लिए किस ब्रांड का कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर बढ़िया है?
    +
    अगर आप भी कन्वर्टिबल मोड्स वाला फ्रिज लेना चाहते हैं, तो आपके लिए Haier, Samsung, LG, Godrej और Bosch जैसे ब्रांड का चयन करना बढ़िया रहेगा। क्योंकि ये लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए बढ़िया होते हैं।
  • क्या कनवर्टिबल फ्रिज ज़्यादा बिजली खाता है?
    +
    नहीं, आजकल के कई कनवर्टिबल फ्रिज इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो ऊर्जा कुशल होते हैं और सामान्य फ्रिज की तुलना में ज़्यादा बिजली नहीं खाते हैं।