पुराने जमाने वाले फ्रिज के बजाय Bottom Freezer वाला मॉडल क्यों बढ़िया है? जानिए

पुराने टॉप-फ्रीजर फ्रिज में सब्जियां और दूध नीचे होने के कारण दिनभर बार-बार झुकना पड़ता है, जो कमर और घुटनों के दर्द का मुख्य कारण बनता है। इसके विपरीत, आधुनिक बॉटम-फ्रीजर Fridge का एर्गोनॉमिक डिजाइन रोजाना का 80% जरूरी सामान बिल्कुल आपकी आंखों के सामने रखता है, जिससे पीठ पर शून्य दबाव पड़ता है। यह गाइड आपको समझाएगी कि कैसे बॉटम-फ्रीजर मॉडल्स आपकी सेहत के लिए बेहतरीन इन्वेस्टमेंट हैं, और साथ ही इसमें Haier के मॉडल्स भी शामिल किए गए हैं।
बॉटम माउंटेड रेफ्रिजरेटर क्यों बढ़िया है? जानें खूबियां
बॉटम माउंटेड रेफ्रिजरेटर क्यों बढ़िया है? जानें खूबियां

क्या आपके घर में भी दिनभर में 20 बार सब्जी, दूध या पानी निकालने के लिए किसी को झुकना पड़ता है? पुराने जमाने के टॉप-फ्रीजर फ्रिज में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजें नीचे होती हैं, जिसके लिए आपको बार-बार झुकना पड़ता है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे एक बॉटम-फ्रीजर (नीचे फ्रीजर वाला) फ्रिज आपके किचन के काम को आसान बनाने के साथ-साथ आपकी रीढ़ की हड्डी (Spine) को सुरक्षित रखता है।

बॉटम-फ्रीजर आपकी पीठ के लिए क्यों वरदान है?

Bottom Freezer वाले Refrigerator के कई फायदे हैं। यह ना सिर्फ बार-बार झुकने की समस्या खत्म करता है, बल्कि सामान को आसानी से रखने व निकालने के लिए भी अच्छा रहता है। तो आइए इन फायदों को विस्तार से जानें-

  • आंखों के सामने रहता है रोज़ का सामान: हम दिनभर में 80% बार फ्रिज का मुख्य हिस्सा (सब्जी, दूध, बचे हुए खाने के बर्तन रखने-निकालने के लिए) खोलते हैं और सिर्फ 20% बार फ्रीजर खोलते हैं। बॉटम-फ्रीजर में सारा जरूरी सामान ठीक आपकी आंखों के सामने होता है। आपको बिना झुके सब कुछ दिख जाता है।
  • कमर और घुटनों पर ज़ीरो दबाव: पुराने फ्रिज में नीचे रखे वेजिटेबल बॉक्स से सब्जी निकालने के लिए पूरा झुकना या उकड़ूकर बैठना पड़ता है। बॉटम-फ्रीजर इस समस्या को जड़ से खत्म कर देता है। यह घर के बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सबसे आरामदायक डिजाइन है।
  • बेहतर विजिबिलिटी, कम वेस्टेज: जब खाना आंखों के सामने होता है, तो वो भूलता नहीं है। अक्सर पुराने फ्रिज में नीचे की तरफ रखा सामान सड़ जाता है क्योंकि वो आसानी से दिखता नहीं है।

नीचे और ऊपर फ्रीजर वाले फ्रिज में मुख्य अंतर व तुलना

यह तुलना ना सिर्फ आपको दोनों के बीच अंतर समझने में मदद करेगी, बल्कि इसके जरिए सही निर्णय भी ले सकते हैं। जहां एक तरफ दोनों का ही काम खाने को ताजा रखने का है, वहीं दूसरी तरफ डिजाइन अलग होने की वजह से इनके मायने पूरी तरह बदल जाते हैं-

फीचर्स

पुराना टॉप फ्रीजर

नया बॉटम फ्रीजर

पीठ के लिए उचित डिजाइन

सब्जी/दूध निकालने के लिए बार-बार झुकना

जरूरी सामान हमेशा बिना झुके ऊपर मिलता है

फ्रीजर का इस्तेमाल

आसान (लेकिन दिन में सिर्फ 1 या 2 बार ही काम आता है)

थोड़ा झुकना पड़ता है (जो कि बहुत कम होता है)

कीमत

किफायती/सस्ता

थोड़ा महंगा

कूलिंग एफिशिएंसी

सामान्य

ज्यादातर मॉडल्स कनवर्टिबल और इन्वर्टर तकनीक के साथ आते हैं

बॉटम फ्रीजर वाले रेफ्रिजरेटर के फायदे जानने के बाद अगर आपक मन भी इसे लेने का कर रहा है, तो नीचे Haier के कुछ अच्छे मॉडल्स शामिल किए गए हैं। आप इनपर एक नजर डाल सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier SmartChoice 445 L 2 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator

    अगर आप एक बड़े परिवार में रहते हैं और आपको ज्यादा सामान स्टोर करने की जरूरत पड़ती है, तो 445 लीटर क्षमता का यह बॉटम माउंट डबल डोर रेफ्रिजरेटर अच्छा रहेगा। वहीं, आपकी अलग-अलग स्टोरेज और कूलिंग जरूरतों के लिए इसमें नॉर्मल, वेज, कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट फ्रीजर, वेकेशन, पावर कूल, पावर सेविंग, सरप्राइस पार्टी, टर्बो, हॉलीडे, फ्रीजर, प्रीजर्व कर्ड, स्नो बेवरेजेस और डेजर्ट जैसे 14-इन-1 टेक्नोलॉजी के साथ कंवर्टिबल मोड मिलते हैं।

    हमारी राय

    • बढ़िया स्टोरेज और कूलिंग के साथ ही कम बिजली खपत की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए इसकी ट्रिपल इंवर्टर टेक्नोलॉजी शानदार है। यह ना सिर्फ बढ़िया ऊर्जा दक्षता प्रदान करती है, बल्कि शोर को कम करते हुए प्रदर्शन को भी लंबा बनाती है।
    • जहां एक तरफ सामान्य फ्रिज में फल और सब्जियों को एकसाथ स्टोर करना पड़ता है। वहीं, इसका अलग से मिलने वाला फ्रूट बॉक्स ताजे फलों को सब्जियों से अलग करके रखने की सुविधा देता है।
    • भले ही इसमें फ्रूट बॉक्स दिया गया हो लेकिन आपको सब्जियां स्टोर करने की जगह से बिल्कुल समझौता नहीं करना पड़ेगा। यह फ्रिज दोगुने बड़े वेजिटेबल बॉक्स के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 445 लीटर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 2
    • डोर शेल्फ काउंट- 4

    खूबियां

    • 1 घंटे की आइसिंग टेक्नोलॉजी
    • बाहरी डिस्प्ले एलईडी पैनल
    • डुअल फैन टेक्नोलॉजी

    कमी

    • 452 लीटर की क्षमता होने के कारण इस फ्रिज का फिजिकल साइज (चौड़ाई और गहराई) काफी ज्यादा है। अगर आपके किचन का साइज छोटा या मध्यम है, तो यह काफी बड़ी जगह घेर लेगा। इसे लेने से पहले यूजर को अपने किचन के स्पेस को ठीक से मापना होगा।
    01
  • Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

    हायर का यह 325 लीटर क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर मीडियम साइज फैमिली के लिए उपयुक्त है। अगर आपको भी अपने सामान्य फ्रिज में अंदर बार-बार जमने वाली बर्फ की परत को मैनुअली पिघलाना पड़ता है, तो इस Haier Refrigerator का ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन इस समस्या को खत्म करेगा। वहीं, आपके रोजमर्रा के पेय पदार्थों, डेयरी उत्पादों, स्नैक्स और अन्य आवश्यक वस्तुओं को तेजी से और लगातार ठंडा रखने के लिए इसे फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है।

    हमारी राय

    • अगर आप चाहते हैं कि आपको बिना फ्रिज खोले उसके तापमान और मोड को सेट करने की सुविधा मिले, तो इसके दरवाजे पर बाहर लगा डिस्प्ले इसे सक्षम बनाता है। इसकी वजह से बार-बार फ्रिज खोलने से कूलिंग कम होने की समस्या भी नहीं होती है।
    • एक ऐसा रेफ्रिजरेटर तलाश रहे हैं, जिसे घर के इंवर्टर पर भी चलाया जा सके! तो ऑटो कनेक्ट होम इंवर्टर से लैस यह मॉडल पावरकट के दौरान आपको इसे घर के इंवर्टर से चलाने की सुविधा देगा।
    • शानदार झुकना मत डिजाइन चीजों को निकालने के लिए बार-बार झुकने की समस्या को कम करते हुए आसान एक्सेस देती है। यह बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए काफी सुविधाजनक रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 325 लीटर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 3
    • डोर शेल्फ काउंट- 3

    खूबियां

    • ट्रिपल इंवर्टर और डुअल फैन टेक्नोलॉजी
    • दोगुना बड़ा वेजिटेबल बॉक्स
    • ट्विस्ट आइस मेकर

    कमी

    • हालांकि ग्लास डोर दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है, लेकिन इस पर उंगलियों के निशान और दाग बहुत जल्दी छप जाते हैं। अगर घर में छोटे बच्चे हैं, तो इसे बार-बार साफ करने की जरूरत पड़ सकती है।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Haier 237 L 2 Star Frost Free Twin Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

    छोटे परिवारों या फिर कपल्स के लिए यह 237 लीटर क्षमता का मॉडल उपयुक्त है। अगर आप एक ऐसे फ्रिज की तलाश में है, जो कम रख-रखाव में बेहतर प्रदर्शन दे तो इसे चुन सकते हैं। इसकी ट्रिव इंवर्टर कूलिंग और फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ लंबे समय तक लगातार कूलिंग देते हुए आसान रख-रखाव भी सुनिश्चित करती है। वहीं, रोजमर्रा की चीजों को आसानी से रखने और निकालने के लिए इसे बेहतरीन बॉटम माउंट फ्रीजर के साथ डिजाइन किया गया है।

    हमारी राय

    • अगर आप पार्टी करने के शौकीन हैं या फिर रोज नई-नई ड्रिंक्स बनाना पसंद करते हैं तो इसकी टर्बो आइसिंग आपके लिए बढ़िया साबित होगी। यह फ्रीजर में तेजी से बर्फ जमाने का काम करती है, जिस वजह से आपको घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता।
    • इसका स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन उन घरों या इलाकों के लिए आदर्श बनाता है, जहां अक्सर वोल्टेज का उतार-चढाव रहता है। इसमें आपको अलग से स्टेब्लाइजर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
    • आपके मॉडर्न किचन के लिए इसकी साफ-सुथरे बैक डिजाइन वाली स्लीक मून सिल्वर स्टील बॉडी, प्रीमियम स्टाइल, टिकाऊपन और रोजमर्रा की सुविधा को मिलाकर आसान सफाई भी प्रदान करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 237 लीटर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 3
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास

    खूबियां

    • एंटी बैक्टेरियल गास्केट
    • ट्विन एनर्जी सेविंग मोड
    • ऑटो कनेक्ट होम इंवर्टर

    कमी

    • इस मॉडल की सबसे बड़ी कमी इसकी 2-Star रेटिंग है। हालांकि ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर होने की वजह से यह बिजली बचाता है, लेकिन बाजार में मौजूद 3-स्टार या उससे ऊपर के मॉडल्स की तुलना में यह सालाना थोड़ी ज़्यादा बिजली की खपत करेगा।
    03

निष्कर्ष: अगर आप बार-बार होने वाले कमर और घुटनों के दर्द से बचना चाहते हैं, तो पुराने ढर्रे के टॉप-फ्रीजर फ्रिज को अलविदा कहने का यह बिल्कुल सही समय है। बॉटम-फ्रीजर रेफ्रिजरेटर का एर्गोनॉमिक डिजाइन न सिर्फ आपके शरीर को आराम देता है, बल्कि आपके किचन को भी एक मॉडर्न लुक और बेहतर कूलिंग एफिशिएंसी भी देता है। सेहत के लिहाज से यह एक बेहतरीन लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट है। अपनी फैमिली की जरूरत और बजट के अनुसार सही मॉडल चुनें।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखें ऐसी अन्य जानकारियां।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या बॉटम-फ्रीजर फ्रिज, टॉप-फ्रीजर मॉडल्स के मुकाबले ज़्यादा बिजली खाते हैं?
    +
    ऐसा बिल्कुल नहीं है। फ्रिज की बिजली की खपत उसके साइज, स्टार रेटिंग और कंप्रेसर तकनीक (Inverter Technology) पर निर्भर करती है। आज के समय में आने वाले ज्यादातर बॉटम-माउंट फ्रिज इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आते हैं, जो बेहद एनर्जी-एफिशिएंट होते हैं। यदि आप 3-स्टार या उससे ऊपर की रेटिंग वाला मॉडल चुनते हैं, तो आपका बिजली का बिल नियंत्रण में रहेगा।
  • क्या बॉटम-फ्रीजर फ्रिज में रखे फ्रोजन फूड या बर्फ को निकालने के लिए बहुत ज़्यादा झुकना पड़ता है?
    +
    हां, इसके फ्रीजर सेक्शन से सामान निकालने के लिए आपको थोड़ा झुकना पड़ता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि भारतीय घरों में फ्रीजर का इस्तेमाल (बर्फ या फ्रोजन मटर आदि निकालने के लिए) दिन में सिर्फ 1 या 2 बार ही होता है, जबकि नॉर्मल फ्रिज (दूध, सब्जी, पानी) का इस्तेमाल 15 से 20 बार होता है। इसलिए, 80% समय आपकी पीठ पूरी तरह सीधी और आरामदेह स्थिति में रहती है।
  • क्या कनवर्टिबल बॉटम-फ्रीजर फ्रिज खरीदना एक अच्छा विकल्प है?
    +
    जी हां, कनवर्टिबल मॉडल्स आज के समय में सबसे बेस्ट इन्वेस्टमेंट हैं। इनकी मदद से आप जरूरत पड़ने पर (जैसे त्योहारों, शादियों या घर में ज्यादा मेहमान आने पर) नीचे के पूरे फ्रीजर सेक्शन को नॉर्मल फ्रिज में बदल सकते हैं। इससे आपको सब्जियां और बचे हुए खाने के बर्तन रखने के लिए बहुत बड़ा एक्स्ट्रा स्पेस मिल जाता है।