एक बड़े परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अक्सर ज्यादा स्टोरेज और एडवांस कूलिंग वाले फ्रिज की जरूरत होती है। यही कारण है कि आज Side by Side Refrigerators की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। लेकिन जब बजट ₹80,000 के आसपास हो, तो ग्राहक अक्सर कंफ्यूजन में पड़ जाते हैं कि क्या इस रेंज में एक अच्छा और टिकाऊ फ्रिज मिल सकता है? यही कारण है कि हमने आज इस टॉपिक को चुना है और इस रेंज में आने वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के विकल्पों के बारे में बताया है ताकि आपको एक अच्छा और टॉप ब्रांड का फ्रिज चुनने में मदद मिल सकें।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator
- हमने इसे क्यों चुना - इसे चुनने की सबसे बड़ी वजह है इसका मैजिक कन्वर्टिबल फीचर और लेटेस्ट 2026 मॉडल होना। बड़े परिवारों में अक्सर त्योहारों या पार्टियों के समय फ्रिज में जगह कम पड़ जाती है, लेकिन इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से तापमान बदल सकते हैं। साथ ही, 596 लीटर का बड़ा साइज होने के बाद भी इसकी 3 स्टार रेटिंग बिजली के बिल की टेंशन को काफी हद तक कम कर देती है।
- अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन के मुताबिक, इस Haier Fridge में दिया गया एक्सपर्ट इन्वर्टर कंप्रेसर कूलिंग को बहुत ही स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करता है, जिससे खाना लंबे समय तक फ्रेश रहता है। इसके अलावा, इसकी डियो फ्रेश तकनीक फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया और बदबू को पनपने नहीं देती और इसका चमकदार सिल्वर फिनिश और स्लिम डिजाइन आपके किचन को बहुत ही मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है।
- सर्विस और वारंटी - इस रेफ्रिजरेटर पर 1 साल की वारंटी और कंप्रेसर पर पूरे 10 साल की लंबी वारंटी मिलती है।
- हमारी राय - अगर आपके घर में अक्सर बहुत सारा सामान स्टोर किया जाता है और आप एक ऐसा फ्रिज चाहते हैं जिसे आप अपनी मर्जी से एडजस्ट कर सकें, तो यह आपके लिए बढ़िया है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Haier HES-690SS
- क्षमता - 596 लीटर
- कलर - शाइनी स्टील
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- इन्वर्टर तकनीक - एक्सपर्ट इन्वर्टर कंप्रेसर
खूबियां
- जरूरत अनुसार तापमान में बदलाव
- बदबू की समस्या नहीं
कमी
- डिजिटल कंट्रोल पैनल होने के कारण कभी-कभी बच्चों के हाथ लगने से सेटिंग बदल सकती है।
01
Midea 560 L Side by Side Refrigerator
- हमने इसे क्यों चुना - मिडिया के इस फ्रिज को हमने इस लिस्ट में इसलिए शामिल किया है, क्योंकि इसका वॉटर डिस्पेंसर फीचर हमें बेहद पसंद आया। इस बजट में फ्रिज का दरवाजा खोले बिना बाहर से ही ठंडा पानी मिल जाना एक बहुत ही प्रीमियम और लग्जरी फील देता है। गर्मियों के दिनों में बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलने से कूलिंग को जो नुकसान होता है उससे भी यह फ्रिज पूरी तरह बचाता है और बिजली की बचत भी होती है।
- अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इस Double Door Fridge के मल्टी एयर फ्लो कूलिंग सिस्टम के बारे में बताया गया है, जो फ्रिज के हर कोने में एक समान ठंडक पहुंचाता है। इसके अलावा, इसकी ब्रू-स्टील फिनिश पर उंगलियों के निशान और स्क्रैच जल्दी नहीं पड़ते, जिससे इसकी चमक सालों-साल बनी रहती है। वहीं अमेजन पर इसे एक बेहद एनर्जी एफिशिएंट और बड़े साइज का बजट-फ्रेंडली विकल्प बताया गया है।
- सर्विस और वारंटी - इस पर 1 साल की पूरी वारंटी मिलती है और इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी दी गई है।
- हमारी राय - कम बजट में अगर आप एक ऐसा फ्रिज चाहते हैं जिसमें बाहर वॉटर डिस्पेंसर लगा हो और लुक बिल्कुल इंटरनेशनल लेवल का हो, तो आपको यह मॉडल जरूर लेना चाहिए। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलकर पानी निकालने की झंझट से बचना चाहते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Midea Bru-Steel Finish
- क्षमता - 560 लीटर
- कलर - ब्रू स्टील
- एनर्जी रेटिंग - एनर्जी एफिशिएंट
- इन्वर्टर तकनीक - नॉर्मल इन्वर्टर कंप्रेसर
खूबियां
- वॉटर डिस्पेंसर
- स्क्रैच-फ्री बॉडी
कमी
- मेट्रो शहरों के मुकाबले छोटे इलाकों में इसकी सर्विस मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Godrej 600L 3Star Refrigerator with 5 Years Comprehensive Warranty
- हमने इसे क्यों चुना - गोदरेज के इस फ्रिज को चुनने का सबसे बड़ा कारण है इस पर मिल रही पूरे 5 साल की वारंटी है, क्योंकि भारत में ज्यादातर ब्रांड्स सिर्फ 1 साल की पूरी वारंटी देते हैं, लेकिन गोदरेज का 5 साल की वारंटी देना ग्राहकों के लिए एक बहुत बड़ा फायदा है।
- अमेजन इस पर क्या कहता है - इसके अनुसार, इसका स्मार्ट कन्वर्टिबल जोन फ्रिज के अंदर अलग-अलग तापमान सेट करने की सुविधा देता है, जिससे आप फल, सब्जी या डेयरी प्रोडक्ट्स को उनकी सही कंडीशन में रख सकते हैं। दूसरा 600 लीटर की बड़ी क्षमता के साथ यह Godrej Refrigerator इस रेंज के सबसे बड़े रेफ्रिजरेटर्स में से एक है। वहीं अमेजन इसके इन्वर्टर कंप्रेसर के बारे में भी बताता है जो बहुत ही शांत तरीके से काम करता है।
- सर्विस और वारंटी - रेफ्रिजरेटर पर 5 साल की वारंटी और कंप्रेसर पर पूरे 10 साल की वारंटी।
- हमारी राय - अगर आप मेड इन इंडिया ब्रांड पर भरोसा करते हैं और लंबे समय तक किसी भी तरह के रिपेयरिंग खर्च से बचना चाहते हैं, तो गोदरेज का यह मॉडल आंख बंद करके ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Godrej RS EONVELVET 646C
- क्षमता - 600 लीटर
- कलर - स्ट्रॉम ब्लू
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- इन्वर्टर तकनीक - एडवांस्ड इन्वर्टर कंप्रेसर
खूबियां
- लंबी वारंटी
- कांच का दरवाजा
कमी
- 600 लीटर और ग्लास डोर होने के कारण यह काफी भारी है, जिससे इसे हिलाना-डुलाना मुश्किल है।
03
Voltas Beko, A Tata Product 472 L Side by Side Frost Free Refrigerator
- हमने इसे क्यों चुना - इसे चुनने का हमारा कारण इसका कॉम्पैक्ट साइज और टाटा का भरोसा है। बहुत से लोग साइड बाय साइड फ्रिज तो लेना चाहते हैं, लेकिन उनका किचन छोटा होता है जहां 550 या 600 लीटर का फ्रिज फिट नहीं बैठता। ऐसे में 472 लीटर के साइज के साथ यह फ्रिज उन परिवारों के लिए बढ़िया है, जो कम जगह में साइड-बाय-साइड का मजा लेना चाहते हैं।
- अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन इस फ्रिज के प्रोस्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के बारे में बताता है, जो ना केवल बिजली बचाता है बल्कि बहुत कम आवाज करता है। इसके अलावा, इस Fridge के दरवाजे पर दिया गया इलेक्ट्रॉनिक टेम्परेचर कंट्रोल और डिस्प्ले यूजर को बिना फ्रिज खोले अंदर का तापमान सेट करने की पूरी सुविधा देता है।
- सर्विस और वारंटी - रेफ्रिजरेटर पर 2 साल की वारंटी और कंप्रेसर पर 12 साल की वारंटी है।
- हमारी राय - अगर आपका परिवार 4 से 5 लोगों का है और किचन में स्पेस की थोड़ी कमी है, तो हमारे हिसाब से आपके लिए यह रेफ्रिजरेटर बढ़िया रहेगा। वहीं लंबी वारंटी के कारण यह फ्रिज बहुत लंबे समय तक आपका साथ निभाएगा।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Voltas Beko RSB495
- क्षमता - 472 लीटर
- कलर - INOX स्टील
- एनर्जी रेटिंग - एनर्जी सेविंग
- इन्वर्टर तकनीक - प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर
खूबियां
- कॉम्पैक्ट डिजाइन
- लंबी कंप्रेसर वारंटी
कमी
- बड़े 600 लीटर वाले फ्रिज के मुकाबले इसमें अंदर थोड़ा कम स्पेस मिलता है।
04
LG 655 L, 3 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Side-By-Side Refrigerator
- हमने इसे क्यों चुना - एलजी दुनियाभर में मशहूर है और हमारा इसे चुनने का सबसे पहला कारण एलजी का भरोसा है। दूसरा यह 655 लीटर की बड़ी क्षमता के साथ आता है, जो ₹80,000 के आसपास के बजट में मिलना किसी लॉटरी से कम नहीं है। वहीं बड़ा स्पेस होने के कारण इसमें थोक में सब्जियां और राशन स्टोर करना आसान रहता है।
- अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन के मुताबिक, इस LG Refrigerator का स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की खपत को बहुत कम रखता है, जिसके लिए इसे 3-स्टार रेटिंग मिली है। वहीं इसका एक्सप्रेस फ्रीज फीचर बहुत ही कम समय में बर्फ जमा सकता है। वहीं इसमें दिया गया स्मार्ट डायग्नोसिस किसी भी तरह की खराबी आने पर फोन ऐप के जरिए तुरंत समस्या का पता लगा लेता है।
- सर्विस और वारंटी - इस रेफ्रिजरेटर पर 1 साल की पूरी वारंटी और स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिल रही है।
- हमारी राय - अगर आपको ब्रांड वैल्यू, सबसे बड़ा स्पेस और टिकाऊपन चाहिए तो हमारे हिसाब से एलजी के इस मॉडल के साथ आपको जाना चाहिए। सबसे बड़ी बात एलजी की आफ्टर सेल्स सर्विस भी पूरे भारत में नंबर वन मानी जाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - LG GL-B257HDSY
- क्षमता - 655 लीटर
- कलर - Dazzle स्टील
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- इन्वर्टर तकनीक - स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर
खूबियां
कमी
- इतने बड़े फ्रिज में पूरी तरह से कन्वर्टिबल का ऑप्शन नहीं मिलता, जिससे जरूरत पड़ने पर कूलिंग को अपने हिसाब से एडजस्ट नहीं कर सकते हैं।
05
₹80,000 के अंदर आने वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की तुलना
यहां हमने ₹80,000 के अंदर आने वाले साइड बाय साइड Fridge की तुलना करते हुए समझाया है कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
नोट - यहां हमने जिन 5 रेफ्रिजरेटर की जानकारी आपको दी है अभी उनकी कीमत अमेजन पर ₹80,000 से कम है। हालांकि, इन कीमतों में बदलाव हो सकता है इसलिए रेफ्रिजरेटर लेने से पहले अमेजन पर दिए गए लेटेस्ट प्राइस को जरूर चेक करें।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।