क्या एक नया डबल डोर फ्रिज लेना सही है या फिर बिजली का बिल और खर्च बढ़ाएगा? वैसे तो बाजार में विभिन्न विकल्प मौजूद है, जिसकी वजह से ज्यादा लोग परेशान हो जाते हैं कि किसका चयन करना बढ़िया है। आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए हमने नीचे Double Door Fridge के फायदे और नुकसान को एक तालिका के जरिए समझाया है ताकि आप बजट के अंदर एक बढ़िया ब्रांड व मॉडल का चयन कर सकें।
डबल डोर फ्रिज लेने से पहले जानें फायदे और नुकसान
आप भी गर्मी में भोजन को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए डबल डोर फ्रिज लेने के लिए जा रहे हैं, तो पहले इसके फायदे और नुकसान को समझना अधिक लाभदायक होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आप किसी भी मॉडल पर निवेश कर रहे हैं, तो पैसा बर्बाद न हों।
|
फायदे |
नुकसान |
|
230 लीटर से लेकर 500+ लीटर तक उपलब्ध, जो 3-5 सदस्यों के परिवार के लिए बढ़िया है। |
सिंगल डोर फ्रिज के मुकाबले डबल डोर फ्रिज ज्यादा पावर लेते हैं, जिससे बिजली का बिल अधिक आता है। |
|
इसमें बर्फ अपने आप पिघल जाती है मैन्युअली साफ करने का झंझट नहीं होता है। |
इनकी शुरुआती कीमत ही सिंगल डोर फ्रिज के मुकाबले काफी ज्यादा ₹20,000 के आसपास होती है। |
|
आइसक्रीम, फ्रोजन फूड और बर्फ जमाने के लिए नीचे के हिस्से से अलग बड़ा और डेडिकेटेड स्पेस मिलता है। |
साइज में बड़े होने के कारण इन्हें किचन या कमरे में रखने के लिए अधिक स्पेस की जरूरत होती है। |
|
बार-बार नीचे का दरवाजा खोलने पर भी फ्रीजर की कूलिंग पर असर नहीं पड़ता, जिससे बर्फ जल्दी नहीं पिघलती है। |
बिजली कटने के समय यदि इन्हें होम इन्वर्टर पर चलाया जाए, तो ये बैटरी को तेजी से खत्म करते हैं। |
यहां आपको डबल डोर फ्रिज के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
