4-वे स्विंग तकनीक वाले 5 स्प्लिट एसी जो बेहतर कवरेज देने के साथ रोजाना देंगे सही ठंडक

जब आप बाहर से थके-हारे घर पर लौटते हैं, तो चाहते हैं कि आपके एयर कंडीशनर की ठंडी हवा कमरे के चारों कोनों में समान रूप से फैले, तो आपके लिए 4 वे स्विंग तकनीक वाले स्प्लिट एसी रोजाना में बेहतरीन कूलिंग कवरेज देते हैं। साथ ही गर्मियों को आरामदायक बनाने में मदद करते हैं।
4-वे स्विंग टेक्नोलॉजी वाले 5 स्प्लिट एसी
4-वे स्विंग टेक्नोलॉजी वाले 5 स्प्लिट एसी

अगर आप भी घर के लिए एक ऐसा एसी लेने का विचार कर रहे हैं जिसकी ठंडी हवा कमरे के हर कोने में समान रूप से पहुंचे, तो यहां हम आपके लिए 4 वे स्विंग टेक्नोलॉजी वाले स्प्लिट एसी के बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं, जिसमें Haier, एलजी, Samsung, हिताची और Blue Star शामिल है। ये हवा को सिर्फ एक ही दिशा में नहीं फैलाते हैं बल्कि हर कोने में समान रूप से चारों तरफ फैलाते हैं। इससे भीषण गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है और गर्मियों में जबरदस्त ठंडक मिलती है। इसमें लगे ऑटोमैटिक लौवर्स को रिमोट की मदद से ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं दोनों तरह आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। 

यहां आपको बढ़िया स्प्लिट एसी के विकल्प मिलेंगे। 

जागऱण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart AC

    1.5 टन की क्षमता में आने वाला यह हायर एसी मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया रहेगा। 4 वे स्विंग फंक्शन वाले इस मॉडल की ठंडी हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है, जिस वजह से यह गर्मी में कूलिंग का बेहतर अनुभव देता है। 

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • घर के लिए हमने इस Haier स्प्लिट एसी को इसलिए चुना है क्योंकि इसमें 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है। इसकी मदद से आप ठंडक क्षमता को अपनी सुविधा के अनुसार घटा और बढ़ा सकते हैं। 
    • 1.5 टन वाले इस इन्वर्टर एयर कंडीशनर में वाईफाई की सुविधा है, जिससे आप इसे मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इस तकनीक से आपको बार-बार बिस्तर से सेटिंग को बदलने के लिए उठना नहीं पड़ेगा।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 101.7W x 31.9H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 735.94 वाट 
    • आइटम का वजन - 23 किलो 700 ग्राम 

    खासियत 

    • डिह्यूमिडिफायर
    • इन्वर्टर कंप्रेसर 
    • फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन 

    कमी 

    • इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या है।
    01
  • Blue Star 2 Ton 3 Star, New Star Rated, Inverter AC

    2 टन की क्षमता वाला यह ब्लू स्टार स्प्लिट एसी 150 से 200 वर्ग फुट तक कमरों के लिए अच्छा रहेगा। इस मॉडल में कम्फर्ट स्लीप का फंक्शन मिलता है, जो रात के समय कमरे के तापमान को आपके शरीर की जरूरत के अनुसार खुद-ब-खुद एडजस्ट करता है। 

    कौन से फीचर्स खास बनाते हैं? 

    • 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं, तो इस Blue Star स्प्लिट एसी में आपको 4 वे स्विंग की सुविधा मिलती है। इससे ठंडी हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है और कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 
    • आज के आधुनिक समय में स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाले इन्वर्टर एसी काफी अच्छे माने जाते हैं क्योंकि इनमें वाईफाई कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इन्हें स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इसमें वॉयस कमांड टेक्नोलॉजी शामिल है, जिसे आप कहीं से भी बैठकर आवाज से नियंत्रित कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पावर - 21838 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 1131.55 किलोवाट घंटे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.5D x 111W x 33.5H सेंटीमीटर 
    • वाट क्षमता - 6300 वाट 

    खासियत 

    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन 
    • 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 
    • डिजीक्यू हेप्टा सेंसर

    कमी 

    • इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या हो सकती है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 1.5 Ton 5 Star,New star rated, Smart Inverter AC

    एलजी ब्रांड का यह एयर कंडीशनर स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो बिजली की कम खपत और लंबे समय तक बेहतर कूलिंग करने में मदद करता है। इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। 

    कौन से फीचर्स खास बनाते हैं? 

    • अगर आप घर के लिए बेहतर कूलिंग, कम रखरखाव और जंग से सुरक्षित मॉडल लेना चाहते हैं, तो इस LG एयर कंडीशनर के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से बनाया गया है। इससे आपको बार-बार सर्विसिंग कराने का झंझट भी नहीं होगा और पैसों की भी बचत होगी। 
    • एलजी ब्रांड के इस स्प्लिट एसी में ऑटो क्लीन का फंक्शन मिलता है, जो इंडोर यूनिट के अंदर जमी नमी, गंदगी, बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खुद से साफ करता है और आपके समय की बचत करता है। साथ ही यह कॉइल पर जमी फंगस, बैक्टीरिया और बदबू को फैलने से रोकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 99.8W x 34.5H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 41 किलोग्राम 

    खासियत 

    • 15 मीटर का एयर थ्रो 
    • ऑटो रीस्टार्ट 
    • विराट मोड

    कमी 

    • इसकी गुणवत्ता में अच्छी नहीं है। 
    03
  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter AC

    अगर आपका कमरा 111 से 150 वर्ग फुट तक का है, तो आपके लिए 1.5 टन की क्षमता वाला हिताची एसी बढ़िया रहेगा। इस मॉडल में वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को स्मार्ट तरीके से एडजस्ट करता है, जिससे लगातार कूलिंग होती है। 

    कौन से फीचर्स खास बनाते हैं? 

    • Hitachi ब्रांड के इस स्प्लिट एसी में एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी मिलती है, जो बाहर के मौसम और कमरे के तापमान के अनुसार कूलिंग क्षमता को अपने आप उसे बढ़ा और घटा सकती है। साथ ही यह कमरे की अतिरिक्त ह्यूमिडिटी को तेजी से बाहर निकालने में मदद करती है और कमरे को ठंडा बनाती है। 
    • अगर आप घर के लिए एक ऐसा एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं, जिसमें बार-बार सर्विसिंग की जरूरत न हों, तो इसके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर कॉइल से तैयार किया गया है। यह बेहतर कूलिंग, जंग से सुरक्षित, कम रखरखाव और लंबे समय तक ठंडक प्रदान करने के लिए बढ़िया माने जाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Hitachi 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1013.01 किलोवाट घंटे
    • शोर स्तर - 34db 
    • कूलिंग पावर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

    खासियत 

    • फिल्टर क्लीन इंडिकेटर 
    • 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल 

    कमी 

    • इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या है। 
    04
  • Samsung 1.5 Ton 3 Star,New Star rated, Bespoke AI Inverter Smart AC

    1.5 टन की क्षमता वाले इस सैमसंग एसी में डिह्यूमिडिफायर फंक्शन मिलता है, जो कमरे की अतिरिकत नमी को हटाने में मदद करती है और गर्मियों को आरामदायक बनाता है। इसका एंटी बैक्टीरियल फिल्टर ठंडी हवा में मौजूद धूल, कीटाणु और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है। 

    कौन से फीचर्स खास बनाते हैं? 

    • घर के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाला स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो इस मॉडल में आपको वाईफाई की सुविधा मिलती है। इसे आप मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी बैठकर कंट्रोल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे घर में अंदर आने से पहले भी ऑन कर सकते हैं। 
    • अगर आप भी वहीं पुराने फंक्शन वाला एयर कंडीशनर उपयोग कर रहे हैं, जिसकी ठंडी हवा सिर्फ एक ही दिशा में जा रही है तो समय आ चुका है उसे बदलने का क्योंकि इस इन्वर्टर एसी में आपको 4 वे स्विंग की सुविधा मिलती है, जिसकी ठंडी हवा कमरे के हर कोने में समान रूप से पहुंचती है और कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4.85 किलोवाट
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1485 वाट 

    खासियत 

    • इन्वर्टर कंप्रेसर
    • कॉपर कंडेंसर कॉइल 
    • कम शोर 

    कमी 

    • यह बिजली अधिक खर्च करता है। 
    05

4-वे स्विंग टेक्नोलॉजी वाले 5 स्प्लिट एसी की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से रोजाना इस्तेमाल के दौरान बेहतर कवरेज देने वाले स्प्लिट एसी के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो 4-वे स्विंग के साथ आते हैं। इनका चयन आप कमरे के प्रकार, जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।

ब्रांड्स 

एनर्जी रेटिंग 

कूलिंग पावर 

खास फीचर्स 

Haier-HSA18KU-RAI4NB-I

4.8 किलोवाट 

4 स्टार

ऑटो क्लीन 

Blue Star-IA322DXU 

21838 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 

3 स्टार

4-वे स्विंग

LG-AS-Q19YNZE1 

5 किलोवाट 

5 स्टार

6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 

Hitachi-RAS.D318PCCIBS 

17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 

3 स्टार 

डस्ट फिल्टर 

Samsung-AR50H18D13HNNA 

4.85 किलोवाट 

3 स्टार 

वाईफाई सक्षम

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-  

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 4 वे स्विंग एसी क्या होता है और यह सामान्य एसी से कैसे अलग है?
    +
    4 वे स्विंग एसी हवा को चार अलग-अलग दिशाओं (ऊपर, नीचे, बाएँ, दाएँ) में फैलाता है, जबकि सामान्य एसी केवल एक या दो दिशाओं में हवा देता है। इससे पूरे कमरे में तेज़ी से और समान रूप से ठंडक फैलती है।
  • 4 वे स्विंग टेक्नोलॉजी के लिए किस ब्रांड का स्प्लिट एसी बढ़िया है?
    +
    अगर आप भी 4 वे स्विंग टेक्नोलॉजी वाला स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो हायर, सैमसंग, हिताची, ब्लू स्टार और एलजी ब्रांड्स का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • क्या 4 वे स्विंग एसी बिजली ज्यादा खर्च करता है?
    +
    नहीं, कई आधुनिक 4 वे स्विंग एसी इन्वर्टर तकनीक के साथ आते हैं, जो बिजली की खपत को कम करते हैं और ऊर्जा कुशल होते हैं।
  • 4 वे स्विंग स्प्लिट एसी के क्या खास फायदे हैं?
    +
    इसके मुख्य फायदों में बेहतर और समान कूलिंग, कमरे के हर कोने तक हवा का पहुंचना, और अधिक आरामदायक अनुभव शामिल है।