हायर की यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन मीडियम साइज के परिवार के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें 7 किलोग्राम कैपेसिटी मिलती है, जो रोजमर्रा के कपड़े धोने के लिए पर्याप्त होती है। इसका 5-स्टार एनर्जी रेटिंग कम बिजली खपत के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देता है, जिससे बिजली बिल भी कम आता है। यह मशीन 780 RPM स्पिन स्पीड के साथ आती है, जिससे कपड़े जल्दी धुलते और तेजी से सूखते हैं, और औसत लोड के लिए लगभग 40 मिनट का वॉश साइकिल मिलता है। इसमें ओशनस वेव ड्रम दिया गया है, जो खास डिजाइन की वजह से कपड़ों को हल्के लेकिन प्रभावी तरीके से धोता है, जिससे कपड़े ज्यादा साफ होते हैं और फैब्रिक को कम नुकसान होता है। बैलेंस क्लीन पल्सटर कपड़ों को अच्छी तरह घुमाकर बेहतर सफाई देता है। बायोनिक मैजिक फ़िल्टर कपड़ों से निकलने वाली रूई और धूल को इकट्ठा करता है, जिससे कपड़े साफ और मशीन का ड्रम भी साफ रहता है। इस Haier Washing Machine का फुल स्टेनलेस स्टील ड्रम मजबूत और जंग-रोधी है, जिससे मशीन लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। इसमें 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे वॉश, रिंस, स्पिन, टब ड्राई, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक वॉश। इससे आप अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए सही सेटिंग चुन सकते हैं। 15 मिनट का क्विक वॉश फीचर हल्के गंदे कपड़ों को जल्दी धोने के लिए उपयोगी है।
स्पेसिफिकेशन
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 52D x 54W x 93H सेंटीमीटर
- ब्रांड - Haier
- ऑपरेशन मोड - फुली ऑटोमैटिक
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- खास सुविधा - बैलेंस क्लीन पल्सेटर, बायोनिक मैजिक फिल्टर, चाइल्ड लॉक, ओशनस वेव ड्रम, पीसीएम कैबिनेट
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- साइकिल नंबर - 8
खूबियां
- इसमें चाइल्ड लॉक दिया गया है, जिससे बच्चे मशीन की सेटिंग नहीं बदल सकते हैं।
- वोल्टेज प्रोटेक्शन और शॉक-प्रूफ डिजाइन मशीन को बिजली के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखते हैं।
- इसका पुश बटन कंट्रोल पैनल इस्तेमाल में आसान है, जिसमें ऑन-ऑफ और स्टार्ट-पॉज बटन दिए गए हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी कायर्क्षमता को बढ़िया नहीं बताया है।