Voltas या Godrej Washing Machine: घर पर कपड़ों की धुलाई में कौन-सा ब्रांड रहेगा बढ़िया? जानें यहां

अगर आप रोजाना के कपड़ों की धुलाई के लिए नई वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं और ब्रांड को लेकर असमंजस में हैं, तो Voltas वॉशिंग मशीन किफायती और मजबूत डिजाइन के लिए अच्छे माने जाते हैं, जबकि Godrej के मॉडल्स फीचर्स, कई प्रोग्राम और वारंटी में थोड़ा आगे रहते हैं। सही ब्रांड का चुनाव आपके बजट, वॉशिंग जरूरत और खुद के उपयोग पर निर्भर करता है।
वोल्टास या गोदरेज वाशिंग मशीन: कौन-सा है बढ़िया?
वोल्टास या गोदरेज वाशिंग मशीन: कौन-सा है बढ़िया?

जब बात नई वॉशिंग मशीन लेने की होती है, खासकर भारत जैसे बाज़ार में जहां दोनों ब्रांड लोकप्रिय हैं, तो यह समझना ज़रूरी होता है कि Voltas और Godrej कौन-सी मशीनें और फीचर प्रदान करते हैं। Voltas Beko में सेमी-ऑटोमेटिक, फुल्ली ऑटोमेटिक टॉप लोड और फ्रंट लोड वॉशर मिलते हैं, जिनमें जेंटलवेव या डबल वॉटरफॉल जैसी तकनीक के साथ मज़बूत बिल्ड क्वालिटी और रस्ट-प्रूफ़ बॉडी मिलती है। यह छोटे से मध्यम परिवारों के लिए किफायती विकल्प देता है, और इसके अधिकांश मॉडल 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं। वहीं, Godrej लंबे समय से घरेलू उपकरणों में एक भरोसेमंद नाम रहा है और इसकी वॉशिंग मशीन में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग, ज़ीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी, फ़ज़्ज़ी लॉजिक और कई वॉश प्रोग्राम जैसे फीचर मिलते हैं। गोदरेज Washing Machine के मॉडल आमतौर पर स्टेनलेस स्टील ड्रम, चाइल्ड लॉक, मेमोरी बैकअप और लंबी मोटर वारंटी के साथ आते हैं। हमने नीचे दोनों ब्रांड्स के 3-3 बढ़िया मॉडल्स की जानकारी दी है।

Voltas और Godrej वाशिंग मशीन की खासियतें

वोल्टास वाशिंग मशीन -

  • एडवांस वाशिंग टेक्नोलॉजी - इनके मशीन मॉडल्स पल्सेटर के साथ आते हैं, जो कपड़ों की क्वालिटी को बरकारार रखते हुए अच्छे से धुलाई करते हैं। 
  • बिजली खपत - वोल्टास मशीन के ज्यादातर मॉडल्स इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो लोड के अनुसार मोटर की स्पीड को बैलेंस करते हैं जिससे कम बिजली खर्च होती है।
  • कैपेसिटी विकल्प - यह ब्रांड छोटी फैमिली से लेकर बड़ी फैमिली की जरूरतों के हिसाब से 6 किलो से लेकर 10 किलो या उससे अधिक क्षमता वाली मशीनें उपलब्ध कराता है।

गोदरेज वाशिंग मशीन -

  • ईको-फ्रेंडली मॉडल - गोदरेज के ज्यादातर वाशिंग मशीन मॉडल्स पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। इनमें आपको जीरो प्रेशर तकनीक मिलती है जो कम पानी प्रेशर में भी बढ़िया काम करती हैं।
  • एंटी-बैक्टीरियल धुलाई - इनके कई विकल्पों में एंटी-बैक्टीरियल धुलाई का विकल्प मिलता है जो कपड़ो से गंदगी के साथ-साथ कीटाणुओं को भी निकाल बाहर कर सकता है।
  • मजबूत बिल्ड और आकर्षक डिजाइन - गोदरेज की मशीनें न केवल मजबूत होती हैं बल्कि उनका डिज़ाइन भी मार्डन और आकर्षक होता है, जो उन्हें किसी भी मार्डन घर के लिए उपयुक्त बनाता है।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध दोनों ब्रांडस के टॉप विकल्प और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Voltas Beko 8 KG 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine

    गंदे कपड़ों की अच्छे से सफाई के लिए यह 8 किलो क्षमता वाली वॉशिंग मशीन बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें इनबिल्ट हीटर दिया गया है जो पानी को गर्म कर जिद्दी दाग हटाने में मदद करता है, खासकर सर्दियों या ज्यादा गंदे कपड़ों के लिए। इस Voltas मशीन की डबल वाटरफॉल तकनीक ड्रम के अंदर दो तरफ से डिटर्जेंट को बराबर फैलाती है, जिससे धुलाई ज्यादा असरदार बनती है। 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग और 0.0107 यूनिट प्रति किलो प्रति साइकल खपत इसे बिजली बचाने वाला मॉडल बनाती है। 700 RPM स्पिन स्पीड कपड़ों से अतिरिक्त पानी तेजी से निकालकर सुखाने का समय कम करती है। जीरो प्रेशर तकनीक कम पानी के दबाव में भी टैंक को तेजी से भरती है। 10 वॉश प्रोग्राम अलग-अलग तरह के कपड़ो की सफाई के साथ में धुलाई करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • कलर - डार्क ग्रे
    • मॉडल - Voltas Beko {WTL8006UEAH}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 62D x 60.5W x 104H
    • स्पेशल फीचर - डीले स्टार्ट, ड्रम क्लीन, इन-बिल्ट हिटर, प्रोटेक्टिव रेट मैश, टाइम रिमेनिंग डिस्पले
    • स्पिन स्पीड - 700 RPM
    • नॉइस लेवल - 38 db

    खूबियां

    • मशीन के फीचर्स को आसानी से नियंत्रित करने के लिए रियर कंट्रोल पैनल
    • गंदे कपड़ों की क्षमता के हिसाब से स्पिन स्पीड और साइकिल को खुद से एडजस्ट करने वाला ऑटो-बैलेंस डिटेक्शन
    • मशीन को स्टाइल में लंबे समय तक टिकाऊ मजबूत ग्लास लीड

    कमी

    • वाशिंग मशीन की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Godrej Smart Choice 7 KG 5 Star AI Tech Washing Machine

    स्मार्ट धुलाई का अनुभव देने के लिए यह 7 किलो क्षमता वाली टॉप लोड मशीन AI तकनीक से लैस है। इसमें कपड़ों का वजन पहचानने, असंतुलित लोड पकड़ने और पानी का लेवल खुद तय करने की क्षमता है, जिससे कपड़ों को हर बार बढ़िया धुलाई मिलती है। यह Automatic Washing Machine टाइडल वॉश तकनीक के साथ एक्यू वॉश ड्रम कपड़ों को हल्के और तेज पानी के बहाव से अच्छी तरह रगड़ती है, जबकि टर्बो 6 पल्सेटर डिटर्जेंट को गहराई तक पहुंचाकर मैल हटाने में मदद करता है। 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग और कम बिजली खपत इसे रोजाना उपयोग के लिए उपयुक्त बनाती है। 720 आरपीएम स्पिन गति कपड़ों से पानी तेजी से निकालती है। लगभग जीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी पर टब भरने की सुविधा कम दबाव वाले घरों में भी काम आसान बनाती है। 12 वॉश प्रोग्राम से हर तरह के फैब्रिक को क्वालिटी बरकरार रखते हुए धो सकते हैं। मैजिक लिंट फिल्टर कपड़ो से निकलने वाले रेशों को इक्कठा कर लेता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर - ग्रेफाइट ग्रे
    • मॉडल - Godrej {WTEON ALP 70 5.0}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.5D x 56.5W x 93.2H
    • स्पेशल फीचर - 3 डिजीट एलईडी डिस्पले, साइकल एंड बजर, जीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी, फैब्रिसेफ ड्रम
    • स्पिन स्पीड - 720 RPM
    • साइकल्स की संख्या - 12

    खूबियां

    • क्विक वॉश फीचर के साथ में 30 मिनट में कपड़ो की धुलाई
    • गंदे कपड़ों में डिटर्जेंट पाउडर को मिलाकर अच्छे से साफ करने के लिए ट्रबो 6 पलस्टर
    • बच्चों की छेडछाड से मशीन को बचाने के लिए चॉइल्ड लॉक की सुविधा

    कमी

    • मशीन चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Voltas Beko 8.5 KG 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    बड़े परिवार की रोज़मर्रा की धुलाई को आसान बनाने के लिए यह 8.5 किलो क्षमता वाली सेमी ऑटोमैटिक मशीन काफी उपयुक्त है। प्योर स्ट्रीम पल्सेटर तकनीक कपड़ों को गहराई से साफ करती है, साथ ही उलझने और घिसाव को कम रखती है ताकि कपड़ों की क्वालिटी लंबे समय तक बनी रहे। यह Voltas की Washing Machine 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ कम बिजली और पानी में भी बेहतर परिणाम देती है। 1350 RPM स्पिन गति कपड़ों से पानी तेजी से निकालती है, जिससे बरसात या कम धूप वाले मौसम में सुखाने में आसानी होती है। इसमें जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग जैसे 3 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जो अलग-अलग कपड़ों के अनुसार चुने जा सकते हैं। डबल वाटर फॉल सिस्टम डिटर्जेंट को अच्छी तरह फैलाता है, जबकि मैजिक फिल्टर रेशे और गंदगी इकट्ठा करता है। एयर ड्राय सुविधा कपड़ों से अतिरिक्त नमी कम करने में मदद करती है। 5 नॉब वाला कंट्रोल पैनल उपयोग को सरल बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 8.5 किलोग्राम
    • कलर - ब्लू और वाइट
    • मॉडल - Voltas Beko {WTT85UHA/OK5I0I0}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 48D x 83.5W x 102.5H
    • स्पेशल फीचर - एयर ड्राई, छोटा साइज, ड्राई स्पिन, प्योर स्टीम पलस्टर वॉश टेक्नोलॉजी
    • स्पिन स्पीड - 1350 RPM
    • आइटम का वजन - 23 किलोग्राम

    खूबियां

    • पानी को टब में अच्छी तरह फैलाकर कपड़ों की बेहतर सफाई के लिए डबल वॉटरफॉल फीचर
    • अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए 3 वॉश प्रोग्राम
    • मशीन के कंट्रोल पैनल को पानी से सुरक्षित रखने के लिए IPX4 प्रोटेक्शन

    कमी

    • मशीन चलते समय थोडी वाइब्रेट करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Godrej 8 KG 5 Star With Soft Shut Wash Lid Semi-Automatic Washing Machine

    मजबूत बिल्ड क्वालिटी और फटा-फट सफाई का भरोसा देने वाली यह सेमी ऑटोमैटिक मशीन बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें ट्राई रोटो स्क्रब 2 पल्सेटर दिया गया है, जिसमें तीन छोटे पल्सेटर मिलकर पानी के बहाव को तेज करते हैं, जिससे कपड़ों की गहराई तक सफाई होती है। 1440 RPM की तेज़ स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी निकालकर उन्हें जल्दी सुखाने में मदद करती है। सॉफ्ट शट वॉश लिड के कारण ढक्कन धीरे और सुरक्षित तरीके से बंद होता है, जिससे उपयोग के दौरान सुविधा बनी रहती है। वॉश और स्पिन दोनों ड्रम स्टेनलेस स्टील के हैं, जो जंग से सुरक्षित और टिकाऊ रहते हैं। इसमें रेगुलर और स्ट्रॉन्ग 2 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, साथ ही सोक और स्पिन विकल्प भी मिलते हैं। मैजिक लिंट फिल्टर रेशे इकट्ठा करता है और 5 वर्ष मोटर वारंटी अतिरिक्त भरोसा देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • कलर - क्रिस्टल ग्रे
    • मॉडल - Godrej {WSEDGE ULTS 80 5.0}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 91D x 56W x 56H
    • स्पेशल फीचर - 5 साल वॉश मोटर वारंटी, रस्ट-प्रूफ बॉडी, मजबूत ग्लास लिड, बोर्डरलेस डिजाइन, 2 वॉश प्रोग्राम
    • स्पिन स्पीड - 1440  RPM
    • नॉइस लेवल - 65 db

    खूबियां

    • उपयोग के दौरान सुविधा और सुरक्षा के लिए सॉफ्ट शट वॉश लिड
    • जंग से सुरक्षित और लंबे समय तक टिकाऊ स्टेनलेस स्टील ड्रम
    • जिद्दी दागों वाले कपड़ो को धोने के लिए 2 वॉश प्रोग्राम

    कमी

    • मशीन की पानी खपत ज्यादा होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Voltas Beko Top Load 7 KG 5 Star Monsoon Dry Fully-Automatic Washing Machine

    बरसात के मौसम में कपड़े सुखाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है, और इसी जरूरत को ध्यान में रखकर यह फुली ऑटोमैटिक मशीन तैयार की गई है। इसमें दिया गया मानसून ड्राय फीचर नमी वाले मौसम में भी कपड़ों से अतिरिक्त पानी तेजी से निकालने में मदद करता है, जिससे सूखने का समय कम हो जाता है। इको वॉश तकनीक पिछले साइकिल का पानी दोबारा इस्तेमाल करती है, जिससे पानी की बचत होती है और खर्च कम होता है। स्टेनलेस स्टील ड्रम कपड़ों की क्वालिटी को बेहतर रखते हुए टिकाऊपन भी देता है। LED आइकन डिस्प्ले उपयोग को आसान बनाता है। 10 वॉश प्रोग्राम अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए बेहतर सुविधा देते हैं। 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ यह वाशिंग मशीन कम बिजली खपत के साथ काम करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर - डार्क ग्रे
    • मॉडल - Voltas Beko {WTL70}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 52.5W x 90.5H
    • स्पेशल फीचर - साइड वॉटरफॉल, मॉनसून ड्राई, मैजिक फिल्टर, चॉइल्ड लॉक, ऑटो बैलेंस डिटेक्शन
    • स्पिन स्पीड - 700 RPM
    • आइटम का वजन - 30 किलोग्राम

    खूबियां

    • मशीन को स्टाइल के साथ में सुविधा देने के लिए पारदर्शी जेंटल लिड
    • धुलाई के कपड़ों से निकलने वाले लिंट और गंदगी को पकड़ने वाला मैजिक फिल्टर
    • धुलाई वाले पानी को कई बार इस्तेमाल करने के लिए  ईको वॉटर यूज

    कमी

    • मशीन की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05
  • Godrej 6 Kg Steam Wash Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    छोटे परिवार या कपल के लिए बनाई गई यह 6 किलो क्षमता की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बढ़िया तकनीक के साथ आती है। इसमें स्टीम वॉश सुविधा दी गई है, जो कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने के साथ बैक्टीरिया कम करने में भी मदद करती है। i-sense तकनीक कपड़ों का भार पहचानकर पानी और स्पिन स्पीड को अपने आप एडजस्ट करती है, जिससे बेहतर धुलाई मिलती है और बिजली खपत कम होती है। 1000 RPM की स्पिन कपड़ों से पानी निकालकर सुखाने का समय घटाती है। 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग कम बिजली खर्च सुनिश्चित करती है और 10 वर्ष मोटर वारंटी लंबे समय तक भरोसा देती है। इस Godrej Washing Machine का स्टेनलेस स्टील ड्रम 90 डिग्री तापमान पर स्वच्छता बनाए रखने में सहायक है और ड्रम क्लीन रिमाइंडर समय पर सफाई की याद दिलाता है। 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम हर प्रकार के कपड़ों के लिए उपयुक्त विकल्प देते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 6 किलोग्राम
    • कलर - लाइट ग्रे
    • मॉडल - Godrej {WFEON ARG 6010 5.0}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 40D x 59.5W x 85H
    • स्पेशल फीचर - AI टेक्नोलॉजी, स्टीम वॉश
    • स्पिन स्पीड - 1000 RPM
    • नॉइस लेवल - 70 db

    खूबियां

    • कपड़ो की नाजुकता के साथ धुलाई के लिए स्टीम वॉश की सुविधा
    • कम बिजली और पानी से कपड़ो की धुलाई के लिए ईको मोड की सुविधा
    • धोने के काम को व्यव्स्थित करने के लिए डीले स्टार्ट का ऑप्शन

    कमी

    • मशीन की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    06

तुलना: वोल्टास और गोदरेज वाशिंग मशीन मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Voltas और Godrej वाशिंग मशीन मॉडल्स की फीचर्स के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

कैपेसिटी

स्पिन स्पीड

खास फीचर्स

Voltas Beko {WTL8006UEAH}

8 किलोग्राम

700 RPM

डीले स्टार्ट, ड्रम क्लीन, इन-बिल्ट हिटर, प्रोटेक्टिव रेट मैश, टाइम रिमेनिंग डिस्पले

Godrej {WTEON ALP 70 5.0}

7 किलोग्राम

720 RPM

3 डिजीट एलईडी डिस्पले, साइकल एंड बजर, जीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी, फैब्रिसेफ ड्रम

Voltas Beko {WTT85UHA/OK5I0I0}

8.5 किलोग्राम

1350 RPM

एयर ड्राई, छोटा साइज, ड्राई स्पिन, प्योर स्टीम पलस्टर वॉश टेक्नोलॉजी

Godrej {WSEDGE ULTS 80 5.0}

8 किलोग्राम

1440  RPM

5 साल वॉश मोटर वारंटी, रस्ट-प्रूफ बॉडी, मजबूत ग्लास लिड, बोर्डरलेस डिजाइन, 2 वॉश प्रोग्राम

Voltas Beko {WTL70}

7 किलोग्राम

700 RPM

साइड वॉटरफॉल, मॉनसून ड्राई, मैजिक फिल्टर, चॉइल्ड लॉक, ऑटो बैलेंस डिटेक्शन

Godrej {WFEON ARG 6010 5.0}

6 किलोग्राम

1000 RPM

AI टेक्नोलॉजी, स्टीम वॉश

निष्कर्ष -

अगर आप घर पर रोजाना की धुलाई के लिए बढ़िया वाशिंग मशीन देख रहे हैं तो ये दोनों ही ब्रांड अलग-अलग फीचर्स और तकनीकों के साथ जरुरतों को पूरा करते हैं। Voltas वाशिंग मशीन में डबल वॉटरफॉल जैसी तकनीक के साथ मज़बूत बिल्ड क्वालिटी और रस्ट-प्रूफ़ बॉडी मिलती है। वहीं, Godrej के मॉडल्स में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग, ज़ीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी और कई सारे वॉश प्रोग्राम मिल जाते हैं। हम ये नही बता सकते, कि कौन-सा ब्रांड सबसे बढ़िया है सही ब्रांड का चुनाव आपके बजट, वॉशिंग जरूरत और खुद के उपयोग पर निर्भर करता है।

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वोल्टास और गोदरेज में वॉशिंग मशीन कौन-सी अधिक किफायती होती है?
    +
    आमतौर पर Voltas ब्रांड के मॉडल्स थोड़े कम कीमत और आसान फीचर के साथ आते हैं, जिससे पहली बार उपयोग करने वालों के लिए ये किफायती विकल्प हो सकते हैं।
  • किस ब्रांड में ज्यादा वॉश प्रोग्राम और फीचर मिलते हैं?
    +
    Godrej ब्रांड की वॉशिंग मशीन में कई वॉश प्रोग्राम, हाईजीन रिंस और जीरो प्रेशर जैसी तकनीक होती हैं जो कपड़ों की सफाई अच्छे से कर सकती हैं।
  • घर के लिए कौन-सी मशीन बेहतर चुनाव हो सकती है?
    +
    अगर आपको फीचर-रिच, लंबे वारंटी और कई सारे वॉश विकल्पों वाली मशीन चाहिए तो गोदरेज बेहतर माना जा सकता है, लेकिन नार्मल और बजट-फ्रेंडली मॉडल के लिए वोल्टास भी अच्छा विकल्प हो सकता है।