भारतीय गर्मी के लिए Voltas या LG या Daikin किस कंपनी का 1.5 टन Split AC चुनें ?

भारत में पड़ने वाली भंयकर गर्मी को अगर आप मात देना चाहते हैं तो जान लें Voltas कंपनी के एसी बजट रेंज के लिए जाने जाते हैं। LG एसी फीचर्स और परफॉर्मेंस को लेकर मशहूर हैं, तो वहीं Daikin कंपनी के AC इंस्टॉलेशन के दौरान आपको आराम देने का काम करते हैं। ये तीनों ही लोकप्रिय कंपनियां हैं जो बेहतरीन 1.5 Ton स्प्लिट AC के मॉडल को पेश करती हैं। इसमें से कौन-सा बेहतर है, ये पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।
LG या Daikin या Voltas किसका 1.5 टन AC है बेहतर
LG या Daikin या Voltas किसका 1.5 टन AC है बेहतर

अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो आपके लिए डाइकिन कंपनी के 1.5 टन एसी बेहतर रहेंगे। वहीं अगर 8 से 10 घंटे तक रोजाना एसी चलाते हैं तो LG कंपनी के मॉडल्स को अपना बनाएं। इसके साथ ही कमरे में अगर तेज और ठंडी हवा चाहिए तो आपके लिए Voltas एसी ठीक रहेंगे। इन सभी मुख्य बातों को अच्छे से समझने के लिए नीचे दी गई जानकारी पर ध्यान दें।

कूलिंग के अनुसार कौन है बेहतर?

भारत में काफी ज्यादा गर्मी पड़ती है ऐसे में एक सीधा सा समाधान इस समस्या का है कि आप अच्छी कंपनी का एसी लें। वोल्टास, एलजी और डाइकिन जैसे तीन लोकप्रिय कंपनियों की बात हो तो उनकी कूलिंग क्षमता को भी जानना काफी अहम हो जाता है।

डाइकिन के 1.5 टन स्प्लिट एसी की कूलिंग:-

  • सबसे स्थिर और शक्तिशाली कूलिंग देने का काम करते हैं।
  • बहुत गर्म मौसम में भी कमरे के तापमान को लगातार बनाए रखते हैं।
  • कमरे को समान रूप से ठंडक देते हैं।

एलजी स्प्लिट एसी 1.5 टन की कूलिंग क्षमता:-

  • शुरुआती कूलिंग काफी तेज होती है।
  • कूलिंग के लिए अलग-अलग मोड मिल जाते हैं।

वोल्टास 1.5 टन स्प्लिट एसी की कूलिंग:-

  • एयरफ्लो अक्सर ज्यादा महसूस होता है, पर तापमान नियंत्रण उतना सटीक नहीं।

भारत में पड़ने वाली गर्मी को मात देने के लिए अगर कूलिंग के अनुसार एसी लेना है तो हमारे सुझाव के अनुसार आपको Daikin स्प्लिट एसी का चुनाव करना चाहिए। हालांकि LG भी डाइकिन के आस-पास ही प्रदर्शन देता है। लेकिन Voltas इन दोनों की तुलना में पीछे रहे जाता है। बात साफ है अगर आपको सिर्फ कूलिंग चाहिए या आपका कमरा टॉप फ्लोर है जो काफी गर्म रहता है तो डाइकिन कंपनी के विकल्पों को देखें। अगर ठंडक के साथ स्मार्ट फीचर्स से समझौता नहीं करना है तो एलजी भी अच्छा है। वहीं अगर बजट की दिक्कत है तो वोल्टास एसी को ले सकते हैं।

5+ साल के बाद कौन-सी ब्रांड का एसी देता है ज्यादा भरोसा?

एसी लेना सिर्फ एक-दो साल की बात नहीं होती है, बल्कि हर ग्राहक चाहें कि एक बार पैसा लगाएं और सालों तक आरामदायक कूलिंग का अनुभव करें।

डाइकिन एसी:- 

  • कंप्रेसर की विश्वसनीयता बहुत अच्छी मानी जाती है।
  • कूलिंग परफॉर्मेंस को लेकर भी ब्रांड अच्छा दावा करती है।
  • अगर सर्विस नियमित रूप से करवाते हैं तो कई यूनिट्स 8–12 साल या उससे अधिक चलती हैं।

वोल्टास एसी:-

  • इसका सर्विस नेटवर्क बहुत बड़ा है।
  • शुरुआती वर्षों में अच्छा प्रदर्शन।
  • भारत के कई शहरों में सर्विस सेंटर मिल जाएंगे, जिससे की आफ्टर सेल सर्विस बेहतर होती है।

एलजी एसी:-

  • ब्रांड की तरफ से कंप्रेसर पर लंबे समय तक की वांरटी मिलती है।
  • PCB, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक्स अच्छे होते हैं, जिससे की एसी सालों तक चल सकें।

5+ साल के बाद की भरोसे की बात करें तो यहीं पर डाइकिन अपनी पहचान बनाता है। LG भी भरोसेमंद है, लेकिन उसमें ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्ट फीचर्स होते हैं, जिससे उसे इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि वोल्टास के 1.5 टन स्प्लिट एसी में इन दोनों ब्रांड्स की तुलना में वांरटी कम मिलती है, लेकिन इसके सर्विस सेंटर भारत में कई जगह आसानी से मिल जाते हैं।

कौन-सी ब्रांड का एसी करता है बिजली के बिल की ज्यादा खपत?

एसी लेने के बाद मुख्य बात आती है कि बिजली के बिल की ज्याजा बचत कौन करेगा। देखें 1.5 टन स्प्लिट एसी मध्यम आकार वाले कमरे में लगाने के लिए सही रहते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना 8-10 घंटे तक एसी का प्रयोग करते हैं तो पहले जान लें कौन-सी कंपनी का विकल्प सही रहेगा:-

  • अगर आपको सबसे कम बिजली बिल चाहिए और कूलिंग भी बेहतर तो आपको LG 5-स्टार डुअल इन्वर्टर वाले एसी को लेना चाहिए। 
  • लेकिन LG 5-स्टार और Daikin के 5-स्टार एसी के बीच पूरे साल का बिजली बिल अक्सर सिर्फ कुछ सौ से लगभग ₹1,000–₹2,000 के दायरे में हो सकता है, जो पूरी तरह से उपयोग पर निर्भर करता है।
  • वहीं वोल्टास का एसी इन दोनों ब्रांड्स की तुलना में बिजली की ज्यादा खपत करता है।

अगर आपको बिजली के बिल की चिंता है तो आपको एलजी के 5 स्टार एसी देखना चाहिए, हालांकि आप डाइकिन कंपनी के 5 स्टार विकल्प भी देख सकते हैं, लेकिन वोल्टास के 5 स्टार एसी इन दोनों की तुलना में बिजली के बिल की खपत ज्यादा करता है।

किस ब्रांड के पास मिलते हैं ज्यादा स्मार्ट फीचर्स?

कूलिंग, बिजली की खपत और 5+ साल के भरोसे जैसी मुख्य बातों को समझने के बाद अगर स्मार्ट फीचर्स के अनुसार जानना चाहते हैं कि कौन-सी कंपनी का एसी बढ़िया है तो इसमें एलजी आगे रहेगा।

एलजी स्प्लिट एसी 1.5 टन के फीचर्स

  • मोबाइल से चलाने के लिए वाई-फाई सुविधा।
  • LG ThinQ ऐप सपोर्ट।
  • कुछ मॉडल्स में गूगल असिस्टेंट और ऐलक्सा की सुविधा, जिसके तहत आवाज से फंक्शन को नियंत्रित कर सकते हैं।
  • फिल्टर कब साफ करना है, इस बारे में भी पता चल जाता है।
  • कई सारे कूलिंग मोड्स मिलते हैं।

डाइकिन 1.5 टन स्प्लिट एसी की खासियत:-

  • Wi-Fi कुछ मॉडलों में मिल जाता है।
  • अलग-अलग कूलिंग मोड की सुविधा भी दी जाती है।
  • इसके कुछ मॉडल आपको ऐप कंट्रोल के साथ मिलते हैं।

वोल्टास के 1.5 टन स्प्लिट एसी की खासियत:- 

  • इसके प्रीमियम मॉडल्स में ऐप कंट्रोल मिलता है।
  • नॉर्मल स्मार्ट डायग्नोसिस की सुविधा भी मिल जाएगी।
  • वाई-फाई के साथ स्मार्ट कंट्रोल।

तीनों कंपनियों के 1.5 टन स्प्लिट एसी के स्मार्ट फीचर्स के बारे में विस्तार से देखें तो साफ पता चल रहा है कि इसमें एलजी कंपनी के एसी बाजी मार लेते हैं। हालांकि डाइकिन भी इस रेंज में कहीं पीछे नहीं है, लेकिन वोल्टास 1.5 टन स्प्लिट एसी इस रेस में पीछे रहे जाते हैं।

बजट के अनुसार कौन-सा लें?

अगर आपको स्मार्ट फीचर्स और कूलिंग से समझौता कर सकते हैं तो आपको वोल्टास एसी लेना चाहिए।

वोल्टास एसी 

  • ₹35,000 से लेकर ₹40,000 तक की रेंज में मिल जाएंगे।

एलजी एसी

  • ₹40,000 से लेकर ₹50,000 तक के बजट में मिलेंगे, इनके साथ में आपको स्मार्ट फीचर्स भी काफी मिलते हैं।

डाइकिन एसी

  • ₹50,000 तक की कीमत में ये आपको देखने को मिलते हैं, जो अपनी कूलिंग के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये महंगे होते हैं लेकिन इनके एसी आपको 8 से 10 साल तक की वांरटी देते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

        

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • भारतीय गर्मी के लिए 1.5 टन स्प्लिट एसी में Voltas, LG या Daikin में से कौन सबसे अच्छा है?
      +
      यह आपकी आवश्यकताओं, बजट और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। LG अपनी इन्वर्टर तकनीक और स्मार्ट फीचर्स के लिए जाना जाता है, Daikin अपनी ऊर्जा दक्षता और टिकाऊपन के लिए, जबकि Voltas भारतीय परिस्थितियों के लिए मजबूत और किफायती विकल्प प्रदान करता है।
    • 1.5 टन AC का बिजली बिल कितना आता है?
      +
      1.5 टन AC का बिजली बिल उसकी स्टार रेटिंग, इन्वर्टर तकनीक, उपयोग के घंटों और बाहर के तापमान पर निर्भर करता है। 5-स्टार इन्वर्टर AC आमतौर पर कम बिजली खपत करते हैं।
    • क्या Daikin AC भारतीय मौसम के लिए उपयुक्त हैं?
      +
      हाँ, Daikin AC अपनी उच्च कूलिंग क्षमता और ऊर्जा दक्षता के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें भारतीय गर्मी के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। उनके कंप्रेसर भी काफी टिकाऊ होते हैं।
    • Voltas, LG और Daikin में से कौन सा ब्रांड बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस प्रदान करता है?
      +
      तीनों ब्रांडों की सर्विस गुणवत्ता स्थान के अनुसार भिन्न हो सकती है। आमतौर पर, LG और Voltas का भारत में व्यापक सर्विस नेटवर्क है, जबकि Daikin भी अपनी सर्विस में सुधार कर रहा है।