किस साइज का Deep Freezer थोक में सामान रखने के लिए रहेगा बढ़िया?

बड़े परिवारों, रेस्टोरेंट या किराना दुकानों में अधिकतर थोक में सामान स्टोर करने के लिए स्पेस की जरूरत पड़ती है। ऐसे में 300 से 500 लीटर का Deep Freezer सबसे बढ़िया साइज रहेगा, जिसमें हफ्तों का राशन, मीट और फ्रोजन फूड एक साथ बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं और सामान फ्रेश भी रहता है।
डीप फ्रीजर
डीप फ्रीजर

घर में जब भी कोई बड़ा त्योहार हो, शादी-पार्टी हो या फिर महीने भर का राशन एक साथ लाना हो, तो सबसे बड़ी आफत आती है फ्रीज में सामान ठूसने की। नॉर्मल फ्रिज का फ्रीजर इतना छोटा होता है कि दो-चार फ्रोजन फूड के पैकेट, मटर और बर्फ की ट्रे रख दो, तो वो पूरा भर जाता है। मेरे साथ भी अक्सर यही होता है कि जब भी मार्केट से एक्स्ट्रा सब्जियां, फ्रोजन स्नैक्स या नॉन-वेज थोक में खरीद कर लाती, तो Freezer में जगह ही नहीं बचती थी। जबरदस्ती सामान रखने के चक्कर में आधा सामान सड़ जाता था और पैसों का नुकसान अलग से होता था। इसलिए मैंने जब इस पर रिसर्च की, तब समझ आया कि बल्क स्टोरेज के लिए एक सही साइज का डीप फ्रीजर होना बेहद जरूरी है। मैंने आज का यह टॉपिक भी खास तौर पर इसीलिए चुना है ताकि आपको भी अपनी जरूरत के हिसाब से सही साइज चुनने में मदद मिल सके और आपकी मेहनत की कमाई और खाना दोनों बर्बाद होने से बच जाएं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier HFC-500DPW5 5 Star (2026 Star Rating) Double Door Convertible Deep Freezer

    • हमने इसे क्यों चुना - हायर का यह 439 लीटर का डीप फ्रीजर बड़े परिवारों या छोटे बिजनेस के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। हमने इसे इसलिए चुना क्योंकि इसमें 5 साइड फ्रीजिंग तकनीक है, जो चारों दीवारों के साथ-साथ नीचे से भी कूलिंग करती है और इसकी 70mm की मोटी PUF इंसुलेशन की वजह से लाइट कटने के बाद भी इसमें रखा सामान लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। वहीं यह कनवर्टिबल है यानी जरूरत पड़ने पर आप इसे नॉर्मल फ्रिज की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इस मॉडल को 5 स्टार रेटिंग के साथ दिखाया गया है, जो इसकी बेहतरीन बिजली बचत को दिखाता है। फीचर्स में ड्यूल कंडेनसर शामिल है, जो मशीन पर बिना लोड डाले बहुत तेजी से बर्फ जमाता है। इसके अंदर दी गई मेटल लाइनर कोटिंग इसे अंदर से बेहद मजबूत बनाती है, जिससे भारी सामान रखने पर भी अंदर की बॉडी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
    • हमारी राय - मेरी राय में अगर आपके इलाके में बिजली बहुत कटती है, तो आपको हायर के इस मॉडल पर जाना चाहिए। इसकी 70mm की मोटी दीवारें ठंडक को बाहर नहीं जाने देतीं, जिससे आपका फ्रोजन फूड या आइसक्रीम पिघलने से बच जाएगा और यह पूरी तरह से पैसा वसूल और भरोसेमंद प्रोडक्ट है, जो सालों-साल बिना किसी शिकायत के आपका साथ निभाएगा।
    • सर्विस और वारंटी - इस पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और कंप्रेसर पर लंबी वारंटी मिलती है। वहीं इसकी कस्टमर सर्विस पूरे भारत में काफी तेज और बढ़िया है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Haier HFC-500DPW5
    • कैपेसिटी - 439 लीटर 
    • रंग - सफेद
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • डोर मटेरियल - मेटल

    खूबियां

    • 5 साइड कूलिंग
    • शानदार बिजली बचत

    कमी

    • इसका वजन काफी ज्यादा है, जिससे इसे अकेले खिसकाना मुश्किल होता है।
    01
  • ROCKWELL 910UC 5 Star Convertible GREEN Triple Door Deep Freezer

    • हमने इसे क्यों चुना - रॉकवेल का यह मॉडल हमने कमर्शियल और भारी इस्तेमाल करने वालों के लिए चुना है, क्योंकि इसमें ट्रिपल डोर है जिससे पूरा फ्रीजर खोले बिना आप सिर्फ उसी हिस्से को खोल सकते हैं, जिसका सामान निकालना हो। इससे अंदर की कूलिंग बर्बाद नहीं होती।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इस फ्रीजर को एनर्जी सेवर बताया गया है, क्योंकि यह 53% तक बिजली की बचत करने का दावा करता है। वहीं इसकी कूलिंग कॉइल पर 10 साल की लंबी वारंटी है। यह एक कनवर्टिबल ग्रीन फ्रीजर है, जिसका मतलब है कि यह बहुत ही कम बिजली लेकर पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए दमदार कूलिंग देता है।
    • हमारी राय - हमारे हिसाब से तो अगर आपकी कोई बड़ी दुकान, रेस्टोरेंट या कैटरिंग का बिजनेस है जहां फ्रीजर बार-बार खुलता है, तो यह आपके लिए सबसे बढ़िया है। दूसरा इसकी कूलिंग कॉइल की लंबी वारंटी यह साबित करती है कि यह फ्रीजर भरोसेमंद है। 
    • सर्विस और वारंटी - इस पर 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव  वारंटी और कूलिंग कॉइल पर पूरे 10 साल की शानदार वारंटी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ROCKWELL 910UC
    • कैपेसिटी - 750 लीटर 
    • रंग - सफेद
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • डोर मटेरियल - स्टील शीट

    खूबियां

    • तीन दरवाजे
    • 53% बिजली बचत

    कमी

    • घरेलू इस्तेमाल या छोटे किचन के लिए यह बहुत ज्यादा बड़ा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • VOLTAS CVF500DA4 Double Door Deep freezer

    • हमने इसे क्यों चुना - हमने 469 लीटर की इस बड़ी कैपेसिटी वाले फ्रीजर को इसलिए चुना क्योंकि यह फ्रीजर कम चिलर दोनों का काम एक साथ बखूबी करता है। इसके दोनों दरवाजों की मदद से आप बड़े और भारी पैकेट्स को आसानी से अंदर-बाहर कर सकते हैं और सबसे जरूरी इसकी कूलिंग इतनी शानदार है कि तपती गर्मी में भी यह बेहतरीन कूलिंग बनाए रखता है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इसे हैवी स्टोरेज स्पेस वाला बताया गया है। इसका कनवर्टिबल मोड इसे मौसम और सामान के हिसाब से एडजस्ट होने की सुविधा देता है। वहीं इसकी मजबूत बाहरी बॉडी और रस्ट-फ्री कोटिंग इसे नमी वाले इलाकों या दुकानों के बाहर रखने के लिए भी एकदम सुरक्षित बनाती है।
    • हमारी राय -  अगर आप ब्रैंड वैल्यू और बहुत बड़े स्पेस का फ्रीजर देख रहे हैं, तो वोल्टास का यह 469 लीटर का मॉडल आपके लिए एकदम बढ़िया रहेगा। वहीं वोल्टास टाटा का ब्रांड है, जो इसके अधिक भरोसेमंद होने का कारण है। इसमें आप भारी मात्रा में दूध के क्रेट्स, कोल्ड ड्रिंक्स या फ्रोजन स्नैक्स बेहद आसानी से रख सकते हैं। 
    • सर्विस और वारंटी - इस पर 1 साल की वारंटी और कंप्रेसर पर अतिरिक्त वारंटी मिल रही है। वहीं वोल्टास का सर्विस नेटवर्क बहुत मजबूत है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Voltas CVF500DA4
    • कैपेसिटी - 469 लीटर 
    • रंग - ग्रे
    • डिजाइन - डबल डोर 
    • डोर मटेरियल - स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • काफी बड़ा स्टोरेज
    • जंग से सुरक्षित बॉडी

    कमी

    • इसमें नीचे की तरफ दिए गए व्हील्स थोड़े छोटे हैं, जिससे पूरा भरने के बाद इसे मोड़ने में मेहनत लग सकती है।
    03
  • Blue Star CF3-500MPW Chest Type Hard Top Freezer

    • हमने इसे क्यों चुना -  जब बात कमर्शियल रेफ्रिजरेशन की आती है, तो ब्लू स्टार का कोई मुकाबला नहीं है। इस लिस्ट में 484 लीटर के साथ यह सबसे बड़े स्टोरेज स्पेस में से एक है। हमने इसे इसलिए चुना क्योंकि इसका हार्ड टॉप डिजाइन बेहद मजबूत है, जिस पर आप आसानी से सामान रख भी सकते हैं। यह भारी इन्वेंट्री जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स या आइसक्रीम के थोक स्टॉक को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इसे कनवर्टिबल तकनीक के साथ आने वाला बताया गया है। वहीं इसके अंदर एनोडाइज्ड एल्युमिनियम कोटिंग है, जो इसे अंदर से कभी जंग नहीं लगने देती। इसका हैवी-ड्यूटी कंप्रेसर बहुत ही कम समय में पूरे चैंबर का तापमान माइनस डिग्री में ले जाने की क्षमता रखता है।
    • हमारी राय - मेरी राय में अगर आपके पास सामान स्टोर करने के लिए बहुत भारी स्टॉक रहता है, तो आंख बंद करके ब्लू स्टार ले लीजिए। यह फ्रीजर बिना किसी नखरे के 24 घंटे लगातार चलने के लिए ही बनाया गया है। इसका अंदर का स्पेस इतना गहरा और चौड़ा है कि आपको सामान रखने के लिए कभी सोचना नहीं पड़ेगा। कमर्शियल इस्तेमाल या बड़े जॉइंट फैमिलीज के लिए यह एक बहुत ही सॉलिड और टिकाऊ विकल्प है।
    • सर्विस और वारंटी - इस फ्रीजर पर 1 साल की कंप्रीहेंसिव वारंटी और कंप्रेसर पर कंपनी की तरफ से अतिरिक्त लंबी वारंटी दी जाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Blue Star CF3-500MPW
    • कैपेसिटी - 484 लीटर 
    • रंग - सफेद
    • डिजाइन - चेस्ट टाइप
    • डोर मटेरियल - स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • सबसे बड़ा स्पेस
    • एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट

    कमी

    • इसके गहरे डिजाइन के कारण सबसे नीचे रखा छोटा सामान निकालने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।
    04
  • Godrej 505 L 5 Star Double Door Convertible Deep Freezer

    • हमने इसे क्यों चुना - हमारा इस गोदरेज डीप फ्रीजर को चुनने का कारण इसका 505 लीटर का बड़ी साइज और 5 स्टार रेटिंग का बेजोड़ कॉम्बिनेशन है, क्योंकि यह इतने बड़े साइज में भी आपके बिजली के बिल को बजट में रखता है। वहीं इसका कनवर्टिबल फीचर और गोदरेज की सालों पुरानी विश्वसनीयता इसे वैल्यू-फॉर-मनी प्रोडक्ट बनाती है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इसकी 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी को सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बताया गया है। वहीं इसके फीचर्स में इसका एंटी-बैक्टीरियल गास्केट खाने को कीटाणुओं से दूर रखता है। इसके अलावा, इसका एडवांस कूलिंग रिटेंशन फॉर्मूला लाइट जाने के बाद भी अंदर के तापमान को कई घंटों तक बनाए रखता है।
    • हमारी राय - अगर आप साइज में कोई समझौता नहीं करना चाहते और साथ ही लंबी वारंटी के साथ टेंशन फ्री रहना चाहते हैं, तो मेरी राय में गोदरेज का यह 505 लीटर का फ्रीजर आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है। 5 साल की पूरी वारंटी मिलना इस बात की गारंटी है कि आपको सालों तक मेंटेनेंस पर एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा।
    • सर्विस और वारंटी - इस पूरे प्रोडक्ट पर 5 साल की बेजोड़ कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी मिलती है, जो इस केटेगरी में सबसे बेस्ट है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Godrej DHESNCH525E
    • कैपेसिटी - 505 लीटर 
    • रंग - सफेद
    • डिजाइन - डबल डोर 
    • डोर मटेरियल - स्टेनलेस स्टील 

    खूबियां

    • कंवर्टिबल तकनीक
    • 5 साइड कूलिंग

    कमी

    • इसकी शुरुआती कीमत बाकी फ्रीजर्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है, जो हर किसी के बजट में आसानी से फिट नहीं हो पाता।
    05

यहां बताए गए डीप फ्रीजर के मॉडल्स की तुलना

ऊपर हमने जिन डीप फ्रीजर के बारे में बता की है उनकी यहां तुलना की गई है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम

क्षमता 

स्टार रेटिंग और बिजली बचत 

सबसे खास फीचर

Haier HFC-500DPW5 

439 लीटर  

5 स्टार (2026 रेटिंग) बेहतरीन बिजली बचत  

5 साइड फ्रीजिंग और 70mm पफ

ROCKWELL 910UC 

750 लीटर 

5 स्टार 53% तक भारी बिजली बचत  

ट्रिपल डोर डिजाइन और 10 साल वारंटी

VOLTAS CVF500DA4  

469 लीटर  

कोई एनर्जी रेटिंग नहीं 

रस्ट-फ्री बॉडी

Blue Star CF3-500MPW  

484 लीटर  

कोई एनर्जी रेटिंग नहीं  

एल्युमिनियम इंटीरियर और हैवी ड्यूटी कंप्रेसर

Godrej DH ESNCH 525E  

505 लीटर  

5 स्टार  बढ़िया बिजली बचत  

5 साल की पूरी वारंटी और काफी बड़ा स्पेस

हमारी एडिटोरियल पिक: Godrej 505 L Deep Freezer

''अगर आप थोक स्टोरेज के लिए एक ऐसा डीप फ्रीजर ढूंढ रहे हैं जो स्पेस, बिजली की बचत और लंबी वारंटी के साथ आपको दिमाग की शांति दे, तो हम इन 5 प्रोडक्ट में से गोदरेज 505 लीटर का मॉडल चुनेंगे। इसका कारण 5 स्टार रेटिंग है, जो इतनी बड़ी क्षमता के बाद भी बिजली का बिल बजट में रखता है और सबसे बड़ी बात, इस पर मिलने वाली 5 साल की पूरी Comprehensive वारंटी सालों-साल मेंटेनेंस के खर्चे से पूरी तरह बेफिक्र रखेगी।''

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 300 से 500 लीटर का डीप फ्रीजर घर के नॉर्मल बिजली के बोर्ड और मीटर पर चल सकता है?
    +
    हाँ, बिल्कुल चल सकता है। ये फ्रीजर्स आपके घर के नॉर्मल 15 एम्पलीफायर के पावर सॉकेट पर आसानी से चल जाते हैं और इन पर इन्वर्टर कंप्रेसर होने के कारण ये आपके घर के मीटर पर ज्यादा लोड भी नहीं डालते।
  • कनवर्टिबल डीप फ्रीजर क्या होता है?
    +
    कनवर्टिबल फ्रीजर का मतलब है कि आप एक बटन दबाकर इसे जब चाहें डीप फ्रीजर और जब चाहें नॉर्मल फ्रिज बना सकते हैं। इसका फायदा यह है कि मौसम या सामान के हिसाब से आप इसके पूरे स्पेस को बदल सकते हैं।
  • बिजली नहीं रहने पर क्या डीप फ्रीजर में रखा बल्क सामान खराब हो जाएगा?
    +
    जी नहीं, एक अच्छा डीप फ्रीजर बंद रहने पर लाइट जाने के बाद भी 10 से 12 घंटे तक अंदर की ठंडक को बनाए रखता है, जिससे आपका फ्रोजन फूड या मीट पिघलता नहीं है।