कौन सी Washing Machine बचाएगी पानी और बिजली? जानें सबसे किफायती और स्मार्ट विकल्प!

क्या आपको भी जानना है कि कौन सी वॉशिंग मशीन कम पानी और बिजली की खपत करती है? यहां दी गई लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं। जानें LG, Samsung, Haier, IFB और Whirlpool जैसी ब्रांडेड मॉडल, जो एडवांस फीचर्स, 5 एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर तकनीक के चलते कम पानी और बिजली में बेहतर धुलाई करते हैं।
कौन सी वॉशिंग मशीन कम पानी और बिजली की खपत करती है
कौन सी वॉशिंग मशीन कम पानी और बिजली की खपत करती है

आज के समय में जब बिजली और पानी दोनों की बचत जरूरी हो गई है, तब सही वॉशिंग मशीन चुनना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में यह सवाल आता है कि कौन सी वॉशिंग मशीन कम बिजली और पानी की खपत करती है? नई तकनीक वाली Washing Machine जैसे फ्रंट लोड और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली मशीनें कम पानी और कम बिजली में बेहतर सफाई देती हैं। ये मशीन न सिर्फ आपके बिल को कम करती हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होती हैं। यहां नीचे लिस्ट में आपको ऐसे ही 5 वॉशिंग मशीन के बारे में बताया गया है, जो आपको निर्णय लेने में मदद कर सकती हैं। हालांकि ये विकल्प उपभोक्ता की जरूरत, बजट, फीचर्स और इस्तेमाल पर निर्भर करते हैं। लिस्ट ने आपको फ्रंट लोड और टॉप लोड जैसे विकल्प मिल जायेंगे, जिनका चुनाव आप अपनी जरूरत के आधार पर कर सकते हैं। आप इनमें से सही विकल्प चुनकर लंबे समय तक पैसे और संसाधनों दोनों की बचत कर सकते हैं।

 

कौन सी वॉशिंग मशीन कम पानी और बिजली की खपत करती है?

अगर आपको भी जानना है कि कौन सी वॉशिंग मशीन कम पानी और बिजली की खपत करती है? तो इसका जवाब मशीन की टेक्नोलॉजी और टाइप पर निर्भर करता है।

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन जैसे IFB ब्रांड के मॉडल आमतौर पर सबसे कम पानी का उपयोग करती हैं, क्योंकि ये कम पानी में ही कपड़ों को अच्छे से साफ करती हैं।

वहीं AI और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली मशीनें जैसे Samsung और LG कंपनी की मशीन बिजली की खपत को कम करती हैं, क्योंकि ये जरूरत के अनुसार ही बिजली का इस्तेमाल करती हैं।

स्मार्ट सेंसर और फजी लॉजिक फीचर वाली मशीनें जैसे Haier और Whirlpool पानी और बिजली दोनों को कंट्रोल करके फालतू के खर्च से बचाती हैं।

इसलिए, अगर आप ज्यादा बचत चाहते हैं तो फ्रंट लोड + AI/इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली मशीन चुनना सबसे अच्छा विकल्प है।

तो आइए कम बिजली और पानी की खपत करने वाली वॉशिंग मशीन के विकल्पों पर नजर डालते हैं - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

    हायर की 6 kg टॉप लोड वॉशिंग मशीन सही टेक्नोलॉजी और फीचर्स के कारण पानी और बिजली दोनों की ही बचत करती है। यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मशीन है, जो कम मेहनत में बेहतर धुलाई देती है। इस Haier मशीन में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि यह बहुत कम बिजली में काम करती है। साथ ही इसका पानी का इस्तेमाल भी कंट्रोल में रहता है। इस Fully Automatic Machine में ओशनस वेव ड्रम दिया गया है, जो पानी की तेज लहरें बनाकर कपड़ों को अच्छे से साफ करता है, लेकिन कपड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। वहीं बैलेंस क्लीन पल्सटर कपड़ों को घुमाकर गहराई से सफाई करता है। साथ ही इसका मैजिक फ़िल्टर लिंट और धूल को इकट्ठा करता है, जिससे कपड़े साफ और टब हाइजीनिक रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • क्षमता - 6 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट का डायमेंशन - 54D x 52W x 93H सेंटीमीटर
    • साइकिल विकल्प - नाजुक कपड़े, सामान्य, रिंज, टब की सफाई, क्विक वॉश
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • कंट्रोल टाइप - दबाने वाला बटन
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 780 RPM 
    • साइकिल प्रोग्राम की संख्या - 3

    खूबियां 

    • इसका फजी लॉजिक फीचर अपने आप कपड़ों के वजन के हिसाब से पानी की मात्रा तय करता है। 
    • इसमें दी गई ऑटो वॉटर लेवल तकनीक आपकी जरूरत के अनुसार पानी भरती है, जिससे बेकार पानी खर्च नहीं होता है।
    • इस मशीन की 780 RPM स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इसकी कार्क्षमता को लेकर कमी देख गयी है।  
    01
  • Samsung Smart Choice 10 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    सैमसंग की यह मशीन उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो जानना चाहते हैं कि कौन सी वॉशिंग मशीन कम पानी और बिजली की खपत करती है? यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मशीन 10 kg की कैपेसिटी के साथ बड़े परिवार क लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है. यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ बिजली की खपत बहुत कम करती है। इसमें AI एनर्जी मोड और डिजिटल इन्वर्टर तकनीक दी गई है, जो बिजली की बचत को 20% तक कम कर सकती है। इस Samsung टॉप लोड मशीन का AI वाश फीचर कपड़ों के वजन और फैब्रिक की सॉफ्टनेस को पहचानकर अपने आप पानी और डिटर्जेंट की मात्रा सेट करता है। इससे न सिर्फ कपड़े अच्छे से साफ होते हैं, बल्कि पानी की भी बचत होती है। इकोबबल तकनीक डिटर्जेंट को पहले ही बुलबुले में बदल देती है, जिससे कम पानी और कम ऊर्जा में भी गहरी सफाई मिलती है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 10 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट का डायमेंशन - 56.8D x 54W x 100.8H सेंटीमीटर
    • साइकिल विकल्प - बिस्तर, नाजुक कपड़े, सामान्य, टब की सफाई, क्विक वॉश
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • कंट्रोल टाइप - दबाने वाला बटन
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 700 RPM 
    • साइकिल प्रोग्राम की संख्या - 12 

    खूबियां 

    • इकोबबल तकनीक डिटर्जेंट को पहले ही बुलबुले में बदल देती है, जिससे कम पानी और बिजली में भी गहरी सफाई मिलती है।
    • इसमें AI VRT+ तकनीक दी गई है, जिससे मशीन कम आवाज और कम वाइब्रेशन के साथ चलती है। 
    • बबलस्टॉर्म और डुअल स्टॉर्म पलस्टर तकनीक कपड़ों को अच्छे से घुमाकर तेजी से साफ करती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया उत्पाद क्षतिग्रस्त है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 6 Kg 5 Star, DeepClean Technology, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    आईएफबी की यह 6 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन एक एडवांस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाला मॉडल है, जो कम पानी और बिजली की खपत करता है। इस IFB मशीन में AI पॉवर्ड तकनीक दी गई है, जो कपड़ों के फैब्रिक और वजन को पहचानकर अपने आप पानी का लेवल, वॉश टाइम और मूवमेंट सेट करती है। इससे पानी और बिजली दोनों की बचत होती है और कपड़ों की उम्र भी बढ़ती है। इस फुली ऑटोमैटिक Front Load मशीन की 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बहुत कम बिजली खर्च करती है और यह लगभग 0.057 kWh प्रति साइकिल बिजली इस्तेमाल करती है। वहीं फ्रंट लोड मशीन होने की वजह से यह टॉप लोड की तुलना में कम पानी में ज्यादा अच्छी सफाई देती है। इसमें 10+ वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिससे आप जरूरत के अनुसार कम समय और कम पानी में धुलाई कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - IFB 
    • क्षमता - 6किलोग्राम
    • प्रोडक्ट का डायमेंशन - 51.8D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • साइकिल विकल्प - बल्की, क्रैडल वॉश, एक्सप्रेस 15 मिनट, मिक्स/डेली, वूल
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • कंट्रोल टाइप - दबाने वाला बटन
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 1000 RPM 
    • साइकिल प्रोग्राम की संख्या - 11

    खूबियां 

    • ऑटो लोड सेंसिंग फीचर मशीन में डाले गए कपड़ों के अनुसार पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करती है, जिससे बेकार पानी खर्च नहीं होता है।
    • इसकी 9 स्विरल वॉश तकनीक हाथ से धोने जैसी सफाई देती है और कपड़ों के दाग-धब्बे गहराई से हटाता है।
    • एक्वा एनर्जी फीचर हार्ड वाटर को सॉफ्ट बनाता है, जिससे डिटर्जेंट अच्छे से घुलता है और कम पानी में भी बेहतर सफाई मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया मशीन के साथ ऑपरेटिंग मैनुअल नहीं दिया गया है।
    03
  • LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

    कम पानी और बिजली की खपत करने वाली इस 8 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप लोड LG वॉशिंग मशीन को ला सकते हैं। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक के साथ बिजली की खपत को लगभग 36% तक कम कर सकती है। इसकी खपत करीब 0.0085 KWh/kg/साइकिल है और पानी की खपत लगभग 15.50 लीटर/kg/cycle है, जो पानी और बिजली बचाने के मामले में बढ़िया मॉडल है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की 740 RPM स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है, जिससे कपड़े सूखने में कम समय और कम बिजली लगती है। इसमें 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जैसे क्विक वॉश, जेंटल, स्ट्रॉन्ग और रिंस+, जिससे आप जरूरत के अनुसार सही मोड चुनकर पानी और बिजली दोनों बचा सकते हैं

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 8 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट का डायमेंशन - 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
    • साइकिल विकल्प - सामान्य, प्रीवॉश, क्विक वॉश, रिंस, टब क्लीन
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • कंट्रोल टाइप - दबाने वाला बटन
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM 
    • साइकिल प्रोग्राम की संख्या - 8

    खूबियां 

    • इसमें टर्बो ड्रम टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें ड्रम और पल्सेटर विपरीत दिशा में घूमते हैं, जिससे मजबूत पानी की धार बनती है और कपड़ों की गहरी सफाई होती है। 
    • साइड वाटरफॉल फीचर डिटर्जेंट को जल्दी घोलता है और पानी का बेहतर उपयोग करता है। 
    • स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर मोबाइल के जरिए समस्या की जानकारी देता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने खराब उत्पाद मिलने की शिकायत की है।
    04
  • Whirlpool 8 kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    यह व्हर्लपूल कंपनी की टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन एक अच्छा उदाहरण है, जो कम पानी और बिजली की खपत करती है। इसमें दी गई ZPF तकनीक कम पानी के प्रेशर में भी टब को जल्दी भर देती है, जिससे पानी की बर्बादी नहीं होती और समय की भी बचत होती है। वहीं ड्राई टैप सेसनिंग तकनीक यह पहचान लेती है कि Whirlpool की इस टॉप लोड ऑटोमैटिक मशीन में पानी आ रहा है या नहीं, जिससे यह बेकार में नहीं चलती है और पानी-बिजली दोनों की बचत होती है। इसमें स्मार्ट सेंसर दिया गया है, जो पानी और वोल्टेज की स्थिति को पहचानकर फुली ऑटोमैटिक Whirlpool वॉशिंग मशीन को सुरक्षित और एफिशिएंट तरीके से चलाता है। वहीं 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली की खपत कम करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Whirlpool 
    • क्षमता - 8 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट का डायमेंशन - 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
    • कंट्रोल टाइप - दबाने वाला बटन
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 740 RPM 
    • साइकिल प्रोग्राम की संख्या - 12 

    खूबियां 

    • इसका हार्ड वाटर वॉश फीचर पानी की क्वालिटी को पहचानकर वॉश साइकिल को अपने आप एडजस्ट करता है। 
    • इस मशीन में 12 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। 
    • एक्वा स्टोर फीचर बचे हुए पानी को स्टोर करके अगली बार इस्तेमाल करने देता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने खराब मशीन मिलने की शिकायत की है।

    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।

    05

कम बिजली और पानी की खपत करने वाली वॉशिंग मशीन मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद कम बिजली और पानी की खपत करने वाली वॉशिंग मशीन मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे इन्वर्टर तकनीक, एनर्जी रेटिंग, कैपेसिटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, और सही फैसला लेने में मदद मिलेगी।

फीचर

Haier 6kg Top Load Washing Machine

Samsung 10kg AI Washing Machine 

IFB Front Load 6kg Washing Machine

LG 8kg Inverter Washing Machine

Whirlpool 8kg Magic Clean Washing Machine

मशीन टाइप

टॉप लोड 

टॉप लोड 

फ्रोंट लोड

टॉप लोड 

टॉप लोड 

कैपेसिटी

6 kg

10 kg

6 kg

8 kg

8 kg

एनर्जी रेटिंग

5 स्टार 

5 स्टार 

5 स्टार 

5 स्टार 

5 स्टार 

पानी खपत

मध्यम

ऑटो कंट्रोल

सबसे कम

कम 

कम

खास टेक्नोलॉजी

ओशनस वेव ड्रम

AI वॉश, इकोबबल

AI + स्टीम 

स्मार्ट इन्वर्टर 

हार्ड वॉटर वॉश 

स्पिन स्पीड

780 RPM

700 RPM

1000 RPM

1200 RPM

740 RPM

वॉश प्रोग्राम

12

11

8

12

निष्कर्ष: अगर आप कम पानी और बिजली की बचत चाहते हैं, तो यह पूरी तरह से आपकी जरूरत और इस्तेमाल पर निर्भर करता है। हालांकि फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पानी के लिए सबसे बेहतर होती है, जबकि इन्वर्टर और AI टेक्नोलॉजी वाली मशीनें बिजली की खपत कम करती हैं। इसलिए दोनों ही प्रकार की वॉशिंग मशीन अच्छा विकल्प हो सकती है।

ऐसे ही जरूरी प्रोडक्ट के अपडेट के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कौन सी वॉशिंग मशीन सबसे कम पानी इस्तेमाल करती है?
    +
    फ्रंट लोड और टॉप लोड वॉशिंग मशीन सबसे कम पानी इस्तेमाल करती है, क्योंकि इनमें कपड़े कम पानी में घूमकर साफ होते हैं।
  • कौन सी वॉशिंग मशीन बिजली कम खर्च करती है?
    +
    इन्वर्टर और AI टेक्नोलॉजी वाली वॉशिंग मशीन बिजली कम खर्च करती हैं, क्योंकि ये जरूरत के हिसाब से ही पावर इस्तेमाल करती हैं।
  • क्या 5 स्टार वॉशिंग मशीन सच में बिजली बचाती है?
    +
    हां, 5 स्टार रेटिंग वाली मशीनें ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होती हैं और लंबे समय में बिजली बिल कम करती हैं।