क्यों फ्रिज में मिलता है डिफ्रास्ट फंक्शन? 4 कारणों के साथ जानिए

फ्रिज में बर्फ को पिघलाने के लिए डिफ्रॉस्ट फंक्शन का होना ही जरूरी नहीं होता है बल्कि इसके पीछे कई कारण होते हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि ये बेहतर कूलिंग और लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन के लिए बढ़िया माने जाते हैं।
फ्रिज में डीफ्रॉस्ट फ़ंक्शन क्यों होता है?
फ्रिज में डीफ्रॉस्ट फ़ंक्शन क्यों होता है?

फ्रिज में बर्फ को पिघलाने के लिए डिफ्रॉस्ट फंक्शन का होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि ये आपके फ्रीजर को खराब होने से बचाते हैं और साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद करता है। डीफ्रॉस्ट फंक्शन फ्रिज में इसलिए जरूरी होता है ताकि बार-बार जमने वाली अतिरिक्त बर्फ को हटाया जा सकें, कूलिंग को ठीक से रखा जा सकें और बिजली की बचत हों। यह फंक्शन फ्रीजर को साफ रखता है और खाने को खराब होने से बचाने में मदद करता है। ये अत्यधिक बर्फ को जमने से रोकता है और कंप्रेसर पर लोड नहीं पड़ने देता है। 

डीफ्रॉस्ट फंक्शन के मुख्य कारण 

आमतौर पर फ्रिज में डीफ्रॉस्ट फंक्शन होने के पीछे कुछ मुख्य कारण होते हैं, जो इसकी लाइफ को बढ़ाने में मदद करते हैं और लंबे समय तक कूलिंग का बेहतरीन का अनुभव देते हैं। 

  • बर्फ जमने से रोकना - हवा की नमी से फ्रीजर कॉइल्स पर बर्फ की परत जम जाती है, जिसे यह हटाता है। 
  • बिजली की बचत - बर्फ हटाने से कूलिंग सही होती है और कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है, जिससे बिजली की भी बचत होती है। 
  • लाइफ बढ़ाना - यह कंप्रेसर और कूलिंग पार्ट्स की लाइफ को बढ़ाने में मदद करता है। 
  • जगह खाली करना - बर्फ पिघलने से फ्रीजर में सामान रखने की जगह बढ़ जाती है। 

डीफ्रॉस्ट फंक्शन कितने प्रकार के होते हैं? 

फ्रिज में डीफ्रॉस्ट फंक्शन दो प्रकार के होते हैं पहला मैनुअल और दूसरा ऑटोमैटिक। 

अगर आप इनके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई तालिका के जरिए समझ सकते हैं।  

ऑटोमैटिक 

मैनुअल 

यह खुद-ब-खुद समय आने पर जमी हुई बर्फ को पिघला देता है।

इसमें बर्फ को हाथ से या खुद बंद करके पिघलाना और साफ करना पड़ता है। 

इसमें आपको हाथ लगाने की जरूरत नहीं होती है। 

इसमें आपको समय-समय पर खुद मेहनत करनी पड़ती है। 

कॉइल गर्म होने के कारण इसमें बिजली की खपत थोड़ी ज्यादा होती है। 

यह अधिक ऊर्जा कुशल होता है और बिजली कम खर्च करता है। 

डीफ्रॉस्ट चक्र के दौरान अंदर के तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। 

इसमें अंदर का तापमान बहुत स्थिर और एक समान रहता है। 

ऑटोमैटिक सिस्टम वाले फ्रिज आधुनिक और महंगे होते हैं। 

मैनुअल डीफ्रॉस्ट वाले फ्रिज किफायती होते हैं। 

डीफ्रॉस्ट फंक्शन के फायदे 

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि फ्रिज में मिलने वाले डीफ्रॉस्ट फंक्शन से क्या फायदा होता है, तो यहां आपको कुछ बिंदु दिए गए है। इनकी मदद से आप विस्तार से जान पाएंगे। 

  • बर्फ पिघलाना - फ्रीजर में जमी हुई फालतू बर्फ को आसानी से हटाया जा सकता है। 
  • कूलिंग बढ़ाना - हवा के रास्तों को खोलकर ठंडी हवा को पूरे फ्रिज में सही से फैलाना है। 
  • जगह बनाना - जमी हुई बर्फ की मोटी परत को साफ करके सामान रखने के लिए ज्यादा जगह देना है। 
  • बिजली की बचत - कंप्रेसर पर जोर कम डालकर बिजली के बिल को कम करना है। 

डीफ्रॉस्ट फंक्शन के नुकसान 

  • अधिक बिजली की खपत - ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट सिस्टम में लगे हीटिंग एलिमेंट्स और पंखे सामान्य डायरेक्ट कूल फ्रिज की तुलना में अधिक बिजली खर्च करते हैं। 
  • ज्यादा शुरुआती कीमत - डीफ्रॉस्ट फंक्शन वाले फ्रिज में अतिरिक्त सेंसर्स, हीटर और आकर्षक डिजाइन मिलता है, जिस वजह से ये अधिक महंगे होते हैं। 
  • भोजन का सूखना - लगातार हवा के घूमने से यदि भोजन ठीक ठंड से ढंका न हो, तो वह सूख सकता है या उस पर फ्रीजर बर्न हो सकता है। 
  • तापमान में उतार-चढ़ाव - डीफ्रॉस्ट साइकिल के दौरान हल्का तापमान बदल सकता है, जो कुछ खाद्य पदार्थों को प्रभावित करता है। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    निष्कर्ष - फ्रिज को लंबे समय तक उपयोग करने, बेहतर कूलिंग और तय समय के अनुसार बर्फ को पिघलाने के लिए डीफ्रॉस्ट फंक्शन का होना बेहद जरूरी होता है। इससे बिजली की भी भारी बचत होती है। साथ ही सामान रखने के लिए भी अधिक स्टोरेज मिलता है। आज के समय में डीफ्रॉस्ट फंक्शन वाले रेफ्रिजरेटर का उपयोग हर घर में काफी बढ़ गया है। 

    इन्हें भी पढ़ें:- 

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • फ्रिज में बर्फ क्यों जमती है?
      +
      फ्रिज के अंदर की हवा में मौजूद नमी, ठंडी सतहों के संपर्क में आकर बर्फ में बदल जाती है।
    • फ्रिज में ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन क्या होता है?
      +
      फ्रिज में ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन बर्फ को खुद-ब-खुद पिघलाता है। इससे आपको लंबे समय तक कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है।
    • डीफ्रॉस्ट करने से बिजली की बचत कैसे होती है?
      +
      बर्फ की परत इंसुलेटर का काम करती है, जिससे कंप्रेसर को अधिक काम करना पड़ता है। डीफ्रॉस्ट करने से फ्रिज अधिक कुशलता से चलता है।
    • डीफ्रॉस्ट करते समय खाने को कैसे सुरक्षित रखें?
      +
      डीफ्रॉस्ट करते समय खाने की चीजों को ठंडी जगह, जैसे कूलर या दूसरे फ्रिज में रखें।