परिवार के सदस्यों के लिए सही क्षमता वाला फ्रिज चुनना काफी उपयोगी होता है ताकि सामान रखते समय स्टोरेज की समस्या न हों। इसका सिर्फ एक ही समाधान है, जो कि डबल डोर रेफ्रिजरेटर है। ऐसे में अगर आप भी बजट के अंदर बढ़िया ब्रांड का फ्रिज तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए फल, सब्जियों और भोजन को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्प लेकर लेकर आए हैं। इन मॉडल्स में आपको विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स मिलते हैं, जिनका उपयोग आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार कर सकते हैं।
यहां आपको टॉप ब्रांड्स के डबल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Haier 240 L 2 Star Frost Free Twin Inverter Double Door Refrigerator
240 लीटर की क्षमता वाला यह हायर फ्रिज 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा माना जा सकता है। इसकी 2 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है।
हमने इसे क्यों चुना?
- अगर आप बिजली कटौती के दौरान भी भोजन को लंबे समय तक ताजा रखना चाहते हैं, तो यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि इसमें कूल पैड तकनीक शामिल है। यह फ्रीजर की कूलिंग को कई घंटों तक बनाए रखता है।
- इसमें फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए बड़ा सब्जी बॉक्स मिलता है। यह नमी को नियंत्रित करता है और सब्जियों को सूखने नहीं देता है।
- अगर आपको भी बार-बार हाथ से बर्फ को पिघलाने की चिंता रहती है, तो अब छोड़ दीजिए क्योंकि Haier के इस डबल डोर फ्रिज में ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट फंक्शन की सुविधा है, जो बर्फ को अपने आप पिघला देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 240 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 61.5D x 54.8W x 156H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 233 किलोवाट घंटे
- आइटम का वजन - 53 किलोग्राम
खासियत
- ट्विन इन्वर्टर तकनीक
- मजबूत व टिकाऊ बॉडी
कमी
- इस रेफ्रिजरेटर में कूलिंग की समस्या हो सकती है।
01
Samsung 419 L, 3 Star, Frost Free Double Door Refrigerator
सैमसंग ब्रांड के इस रेफ्रिजरेटर में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जिस वजह से यह बिजली की बचत, कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है। इसके टेम्पर्ड ग्लास शेल्फ बेहद मजबूत और टिकाऊ है। साथ ही भारी वजन वाले बर्तनों को रखने की सुविधा देते हैं।
हमने इसे क्यों चुना?
- अगर आप एक ऐसा डबल डोर रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, जिसे कहीं से भी बैठकर कंट्रोल किया जा सकें, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प साबित होगा क्योंकि इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WIFI की सुविधा मिलती है, जिसे आप मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी चला सकते हैं।
- यदि आप एक या दो हफ्तों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और फ्रिज में काफी सारी सब्जियां व फल है, तो इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम 15 दिनों तक ताजगी बनाए रखना है।
- Samsung ब्रांड के इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स मिलते हैं, जिनका उपयोग आप अपनी कूलिंग आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं और भोजन, फल व सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 419 लीटर
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 220 किलोवाट घंटे
- आइटम का वजन - 76 किलोग्राम
खासियत
- एक्टिव फ्रेश फिल्टर
- AI एनर्जी मोड
कमी
- इस प्राइस रेंज में ट्रिपल डोर वाला फ्रिज मिल सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Whirlpool 327 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator
व्हर्लपूल ब्रांड का यह डबर डोर फ्रिज 327 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जो मध्यम आकार वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। इसकी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है।
हमने इसे क्यों चुना?
- Whirlpool ब्रांड का यह डबर डोर रेफ्रिजरेटर 327 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जो मध्यम आकार वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। इस मॉडल में फ्रीजर को 27 मिनट में फ्रिज में बदलने की सुविधा है।
- घर के लिए बढ़िया माने जाने वाले इस Double Door Fridge में 10 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका इस्तेमाल आप अपनी कूलिंग आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं और भोजन को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकते हैं।
- व्हर्लपूल फ्रिज की 6th सेंस टेक्नोलॉजी उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो बिना झंझट के अपने खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा रखना चाहते हैं और बिजली की भारी बचत करना चाहते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 327 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.8D x 61.5W x 175.1H सेंटीमीटर
- फ्रीजर क्षमता - 73 लीटर
- आइटम का वजन - 59 किलोग्राम
खासियत
- डोर लॉक
- स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
कमी
- इस डबल डोर फ्रिज में स्टोरेज की समस्या हो सकती है।
03
Godrej 223L Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
गोदरेज ब्रांड के इस डबल डोर फ्रिज में 223 लीटर की क्षमता मिलती है, जिस वजह से यह मध्यम से लेकर बड़े परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है। इस मॉडल में 360 डिग्री कूलिंग की सुविधा है यानी की यह चारों तरफ समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाता है।
हमने इसे क्यों चुना?
- इस Godrej डबल डोर रेफ्रिजरेटर में ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन की सुविधा मिलती है, जो बर्फ को खुद-ब-खुद पिघला देता है जिससे बार-बार हाथ लगाने की झंझट खत्म हो जाती है।
- अगर आप अपनी रसोई के लुक को स्मार्ट व स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो इस गोदरेज फ्रिज का प्रीमियम सॉलिड ग्लॉसी फिनिश बेहद शानदार है।
- कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर फल, सब्जियों और भोजन को लगभग 30 दिनों तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है। इसकी मदद से आप बिना किसी चिंता के हफ्ते भर के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Godrej
- क्षमता - 223 लीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.6D x 60.7W x 141H सेंटीमीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 173 लीटर
- आइटम का वजन - 48 किलोगग्राम
खासियत
- बिजली की बचत
- आकर्षक डिजाइन
कमी
- इस बजट में आपको स्मार्ट रेफ्रिजरेटर मिल सकता है।
04
LG 276 L, 2 Star, Smart Frost-Free Double Door Convertible Refrigerator
अगर आप घर के लिए बढ़िया प्रदर्शन करने वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो एलजी ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इस मॉडल में स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो कम आवाज के साथ-साथ लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है।
हमने इसे क्यों चुना?
- LG ब्रांड के इस डबल डोर फ्रिज को हमने इसलिए चुना है क्योंकि इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम लगभग 15 दिनों तक फलों, सब्जियों और भोजन को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है।
- इस डबल डोर फ्रिज का स्मार्ट मोड बाहरी तापमान, रेफ्रिजरेटर कितनी बार खुल रहा है और अंदर रखे सामान के भार के अनुसार ऑटोमैटिक तरीके से कूलिंग करता है। साथ ही गर्मी में भी आपके पदार्थों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है।
- 276 लीटर की क्षमता में आने वाला यह डबल डोर फ्रिज 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही इसमें फ्रीजर क्षमता 59 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 276 लीटर है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 276 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 59 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 236 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.7D x 55.5W x 168H सेंटीमीटर
खासियत
- एडजस्टेबल शेल्फ
- विभिन्न कन्वर्टिबल मोड
कमी
- एलजी ब्रांड के इस रेफ्रिजरेटर में सर्विस की समस्या हो सकती है।
05
टॉप ब्रांड्स के डबल डोर रेफ्रिजरेटर की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से टॉप ब्रांड्स के डबल डोर फ्रिज के बारे में जानकारी दी जा रही है। इनका चयन आप अपने परिवार के सदस्यों, बजट, जरूरत और रसोई के आकार को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।