किचन में जगह की कमी? इन कॉम्पैक्ट Fridge मॉडल्स से मिलेगा शानदार समाधान!

छोटे रसोईघर में सही रेफ्रिजरेटर चुनना एक चुनौती हो सकती है, लेकिन एक कॉम्पैक्ट फ्रिज इसका आदर्श समाधान प्रदान करता है। आज के बाजार में कई बढ़िया कॉम्पैक्ट मॉडल उपलब्ध हैं जो कम जगह में भी कुशल कूलिंग और पर्याप्त स्टोरेज क्षमता प्रदान करते हैं। यह गाइड आपको छोटे रसोईघरों के लिए अच्छा कॉम्पैक्ट फ्रिज मॉडल चुनने में मदद करेगी, जिससे आप जगह का अधिकतम उपयोग कर सकें और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।
छोटी रसोई के लिए कॉम्पैक्ट आकार वाले फ्रिज मॉडल्स
छोटी रसोई के लिए कॉम्पैक्ट आकार वाले फ्रिज मॉडल्स

क्या आप अपने छोटे रसोईघर के लिए एक ऐसे फ्रिज की तलाश में हैं जो जगह बचाए और फिर भी आपकी सभी जरूरतों को पूरा करे? कॉम्पैक्ट फ्रिज आधुनिक अपार्टमेंट और सीमित स्थान वाले घरों के लिए एकदम सही हैं। इनमें आपको सिंगल डोर के साथ ही कुछ डबल डोर और मिनी फ्रिज मॉडल्स मिलते हैं, जिन्हें खास तौर पर छोटे किचन के लिए डिजाइन किया जाता है। जाहिर है, बड़े रेफ्रिजरेटर की तरह इनकी स्टोरेज क्षमता उतनी तो नहीं होती है लेकिन 1-2 लोगों की जरूरत का सामान इनमें आराम से स्टोर हो सकता है। हालांकी, आपको ऐसा बिल्कुल नहीं सोचना है कि कम क्षमता की वजह से ये अच्छी कूलिंग भी नहीं करेंगे! ऐसा बिल्कुल नहीं है इनकी क्षमता भले ही कम हो लेकिन कूलिंग से कोई समझौता नहीं करना पड़ता। ऐसे में आपके खाने-पीने की चीजें इनमें लंबे समय तक तरोताजा बनी रह सकती हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 190 L 5 Star Direct Cool Inverter Single Door Refrigerator

    परिवार में 2-3 सदस्य हैं और किचन भी छोटा है, तो यह हायर रेफ्रिजरेटर आपके लिए उचित रहेगा। यह एक सिंगल डोर फ्रिज है, जो 190 लीटर की क्षमता में आता है। छोटे आकार और एक दरवाजे की वजह से बिना ज्यादा जगह घेरे कम स्पेस में आसानी से फिट हो जाता है। वहीं, 176 लीटर की फ्रेश फूड कैपेसिटी फल-सब्जियों से लेकर, बचे हुए खाने, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि को रखने के लिए सही रहती है।

    भारतीय रसोई में ये फीचर आएंगें काम

    • अक्सर हमारे घरों में एकसाथ ढेर सारी सब्जियां और फल आ जाते हैं, जिन्हें ताजा बनाए रखने के लिए फ्रिज का बड़ा वेजिटेबल बॉक्स बहुत काम आता है। इसमें आप करीब एक हफ्ते तक की सब्जियां आराम से स्टोर कर सकते हैं।
    • गर्मियों के दिनों में आए दिन ठंडा शर्बत, शेक आदि हमारे घरों में बनना आम बात है। मगर, बिना बर्फ के इनका मजा फीका है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की 1 घंटे वाली आइसिंग तकनीक पहले से बर्फ जमाने के लिए भूल जाने पर भी आपको एक घंटे के अंदर यह काम करके दे देती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • फ्रीजर क्षमता- 14 लीटर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स

    खूबियां

    • कनेक्ट होम इंवर्टर
    • एंटी बैक्टेरियल गास्केट

    कमी

    • दरवाजा सही से बंद ना होने की समस्या आ सकती है।
    01
  • Samsung 350 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Double Door Refrigerator

    अरे! डबल डोर देखकर चौंकिए मत, क्योंकि इसका स्लीक डिजाइन आपकी छोटी रसोई में आसानी से फिट हो सकता है। वहीं, 350 लीटर की क्षमता 3-4 सदस्यों वाले परिवार के लिए एकमद उपयुक्त है। सिर्फ जगह की ही बचत नहीं, बल्कि अपने AI स्मार्ट एनर्जी सेविंग फीचर के साथ यह बिजली की भी बचत करता है। इतना ही नहीं, इसे आप WiFi से जोड़कर फोन ऐप से चला सकते हैं।

    भारतीय रसोई में ये फीचर आएंगें काम

    • इंडियन किचन की अलग-अलग स्टोरेज की जरूरतें 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड के साथ आसानी से पूरी होती हैं। अलोन मोड फ्रीजर को फ्रिज की तरह और फ्रिज वाले हिस्से को बंद करके, सीजनल फ्रीजर को बंद करके सिर्फ फ्रिज को चालू रखता है, वेकेशन में फ्रिज बंद और फ्रीजर चालू, एक्स्ट्रा फ्रिज में फ्रीजर को फ्रिज की तरह, नॉर्मल में दोनों को सामान्य तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • अक्सर हम अपने फ्रिज में कई तरह की चीजें रखते हैं और इस गंध आपस में मिल जाने से स्वाद व ताजगी दोनों खराब हो जाते हैं। ऐसे में एक्टिव फ्रेश फिल्टर ना सिर्फ खाने को बैक्टेरिया से दूर रखता है, बल्कि महक को आपस में मिलने से भी रोकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ‎Samsung
    • मॉडल नंबर- RT38HG5A23BXHL
    • फ्रेश फूड क्षमचा- 275 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 75 लीटर
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • पावर कूल और फ्रीज मोड
    • ट्विन कूलिंग प्लस

    कमी

    • स्टील फिनिश बॉडी पर निशान जल्दी पड़ सकते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 43 L 3 Star Direct Cool Minibar Single Door Refrigerator

    अगर आप बैचलर या कपल हैं तो फिर किचन में बिना ज्यादा जगह घेरे इस एलजी मिनी फ्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह किराए के घरों या फिर 1RK जैसे अपार्टमेंट में रहने वालों के लिए भी अच्छा है। 43 लीटर की क्षमता वाले इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर का रेसिप्रो कंप्रेसर ना सिर्फ कूलिंग को लगातार बनाए रखता है, बल्कि अपने लंबे प्रदर्शन के लिए भी जाना जाता है।

    भारतीय रसोई में ये फीचर आएंगें काम

    • भारत में पड़ने वाली भीषण गर्मी में खाने-पीने की चीजों को ताजा बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में यह मिनी फ्रिज डायरेक्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है, जिससे सही तापमान बनाए रखते हुए अच्छी कूलिंग मिलती है।
    • अगर आपका किचन छोटा है, तो जाहिर है वहां सामानों के बीच ज्यादा दूरी नहीं होगी। ऐसे में बैक्टेरिया और जर्म पैदा होना आम है। मगर, इसकी एंटी बैक्टेरियल गास्केट उन्हें फ्रिज के अंदर प्रवेश करने से रोकेगी, जिससे खाना फ्रेश ही नहीं बल्कि हाइजनिक भी बना रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वजन- 16 किलोग्राम
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्फ टाइप- प्लास्टिक

    खूबियां

    • स्टाइलिश पॉकेट हैंडल
    • डोर बास्केट

    कमी

    • इसमें अंदर लाइट नहीं मिलती है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखें अन्य उपकरणों की जानकारी।

    03
  • Whirlpool 192 L 4 Star Icemagic Powercool Direct-Cool Single Door Refrigerator

    सिर्फ छोटी जगह में फिट होने वाला ही नहीं, बल्कि एक ऊर्जा कुशल और दमदार कूलिंग वाला फ्रिज चाहिए तो यह व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर आपके लिए ही बना है। 192 लीटर क्षमता के साथ 2-3 सदस्यों वाले परिवार का सामान आसानी से स्टोर कर सकता है। अगर आपके इलाके में ज्यादा बिजली आती-जाती है, तो इसे घर के इंवर्टर पर भी चलाया जा सकता है।

    भारतीय रसोई में ये फीचर आएंगें काम

    • हमारे घरों में दूध का इस्तेमाल आम है। ऐसे में इसे बाकी सामान के साथ मिलाकर रखने की झंझट इस फ्रिज के मिल्क ज़ोन के साथ पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इससे दूध लंबे समय तक ताजा रहेगा और उसमें बाकी चीजों की महक भी नहीं आएगी।
    • यह सिर्फ लाइट रहने पर ही अच्छी कूलिंग नहीं करता है, बल्कि 12 घंटे का कूलिंग रेटेंशन इसे और भी खास बनाता है। लंबे समय के लिए बिजली जाने पर यह अंदर रखी चीजों को करीब बारह घंटों तक ताजा बनाए रखने की क्षमता रखता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • शेल्व्स की संख्या- 2
    • फ्रीजर क्षमता- 14.3 लीटर
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इंसुलेटेड कैपिलरी टेक्नोलॉजी
    • स्टेब्लाइज़र फ्री ऑपरेशन

    कमी

    • शेल्व्स की क्वालिटी ज्यादा मजबूत नहीं है।
    04
  • ROCKWELL 47L Mini Fridge with Freezer

    फ्रिज और फ्रीजर दोनों की सुविधा चाहिए, मगर बड़ा रेफ्रिजरेटर रखने के लिए रसोई में जगह भी नहीं है! ऐसे में यह मिनी फ्रिज आपके लिए काम का साबित होगा। इस मिनी रेफ्रिजरेटर की क्षमता 47 लीटर है, जो कि कपल्स और बैचलर्स के लिए सही रहती है। इतना ही नहीं, टेंप्रेचर कंट्रोल नॉब की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार इसके तापमान को भी घटा-बढ़ा सकते हैं।

    भारतीय रसोई में ये फीचर आएंगें काम

    • इसमें सिर्फ आप खाने-पीने की चीजें ही स्टोर नहीं कर सकते, बल्कि अपनी चिलर ट्रे के जरिए यह आपको जरूरत पड़ने पर बर्फ और बहुत ठंडी ड्रिंक्स भी देने का काम करता है। यह भारतीय रसोई के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है।
    • हमारे घरों में फ्रिज में सिर्फ खाने-पीने की चीजें ही नहीं, बल्कि कई बार स्किन केयर आइटम से लेकर दवाईयां तक इसमें रखी जाती हैं। ऐसे में आप अपनी स्टोरेज की जरूरत के हिसाब से इसकी शेल्फ को एडजस्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ROCKWELL
    • वजन- 14.3 किलोग्राम
    • रंग- काला
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • फॉर्म फैक्टर- कॉम्पैक्ट

    खूबियां

    • ग्लास डोर डिजाइन
    • डायरेक्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी

    कमी

    • अन्य के मुकाबले इसकी एनर्जी रेटिंग कम है।
    05

छोटे किचन के लिए कॉम्पैक्ट फ्रिज मॉडलों की तुलना

छोटे रसोईघरों के लिए कई प्रकार के कॉम्पैक्ट फ्रिज उपलब्ध हैं, जिनमें सिंगल-डोर, डबल-डोर, मिनी फ्रिज मॉडल भी शामिल हैं। सिंगल-डोर मॉडल सबसे किफायती और ऊर्जा-कुशल होते हैं, जबकि डबल-डोर मॉडल फ्रीजर के लिए अलग जगह प्रदान करते हैं। ऐसे में आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार सही रेफ्रिजरेटर चुन सकते हैं-

मॉडल्स

एनर्जी रेटिंग

क्षमता

खासियत

Haier Direct Cool Inverter Single Door Refrigerator

5 स्टार

190 लीटर

तेजी से बर्फ जमाना

Samsung Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, Refrigerator

3 स्टार

350 लीटर

WiFi बीस्पोक AI

LG Direct Cool Minibar Single Door Refrigerator

3 स्टार

43 लीटर

रेसिप्रो कंप्रेसर

Whirlpool Icemagic Powercool Direct-Cool Single Door Refrigerator

4 स्टार

192 लीटर

इंटेलिसेंस इंवर्टर टेक्नोलॉजी

ROCKWELL Mini Fridge with Freezer

2 स्टार

47 लीटर

स्टेब्लाइज़र फ्री ऑपरेशन

जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एक कॉम्पैक्ट फ्रिज खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
    +
    छोटे फ्रिज का चयन करते समय कुछ महत्वपूर्ण कारक होते हैं जिन पर विचार करना चाहिए, जैसे कि क्षमता (लीटर में), ऊर्जा दक्षता रेटिंग (स्टार रेटिंग), शोर का स्तर, शेल्फिंग विकल्प, और फ्रीजर की उपलब्धता।
  • छोटे रसोईघर के लिए कॉम्पैक्ट फ्रिज की आदर्श क्षमता क्या है?
    +
    छोटे रसोईघर के लिए, 90 से 150 लीटर की क्षमता वाला कॉम्पैक्ट फ्रिज आमतौर पर एकल व्यक्ति या जोड़े के लिए पर्याप्त होता है। यह आपकी दैनिक जरूरतों और उपलब्ध जगह पर निर्भर करता है।
  • क्या कॉम्पैक्ट फ्रिज ऊर्जा कुशल होते हैं?
    +
    हां, कई आधुनिक कॉम्पैक्ट फ्रिज अत्यधिक ऊर्जा कुशल होते हैं, खासकर 4-स्टार या 5-स्टार BEE रेटिंग वाले मॉडल। वे मानक रेफ्रिजरेटर की तुलना में कम बिजली की खपत करते हैं।
  • कॉम्पैक्ट फ्रिज में फ्रीजर सेक्शन का क्या महत्व है?
    +
    फ्रीजर सेक्शन आपको आइस क्यूब्स, फ्रोजन सब्जियां या छोटे फ्रोजन खाद्य पदार्थ स्टोर करने की सुविधा देता है। यदि आपको फ्रोजन आइटम की आवश्यकता है, तो फ्रीजर वाले मॉडल को प्राथमिकता दें, हालांकि इसका आकार सीमित होगा।
  • क्या कॉम्पैक्ट फ्रिज को कहीं भी रखा जा सकता है?
    +
    नहीं, कॉम्पैक्ट फ्रिज को सीधे धूप से दूर, पर्याप्त वेंटिलेशन वाली जगह पर रखना चाहिए। दीवारों से कुछ इंच की दूरी बनाए रखना उचित है ताकि गर्मी ठीक से निकल सके और दक्षता बनी रहे।