जब घर में नई अलमारी लेने या पुरानी अलमारी बदलने का विचार आता है, तो सिर्फ स्टोरेज की जरूरत ही नहीं बल्कि डिज़ाइन भी मायने रखता है। आज के मॉडर्न भारतीय घरों में अलमारी को सिर्फ कपड़ों रखने की जगह नहीं बल्कि कमरे की खूबसूरती बढ़ाने वाला एलीमेंट माना जाता है। सही Almirah डिजाइन कमरे को खुला और सुव्यवस्थित दिखाने में मदद करता है। इससे न केवल बिखरे कपड़ों और चीजों से छुटकारा मिलता है, बल्कि घर का लुक भी फ्रेश और स्टाइलिश बनता है। मॉडर्न अलमारी में स्लाइडिंग डोर, स्मार्ट शेल्विंग, शोकेस स्पेस और मिनिमल लुक जैसी खूबियां होती हैं जो छोटे और बड़े घर दोनों के लिए उपयुक्त होती हैं। रंगों और फिनिश की सही पसंद से आपका बेडरूम या लिविंग रूम और भी आकर्षक लगता है।ॉ
नीचे देखें मार्डन घरों के लिए 5 बेस्ट अलमारी के डिजाइन्स और जानें विस्तार से।
Nilkamal Massif Neo 2 Door Wood Almirah
यह 2 दरवाजों वाली अलमारी मीडियम साइज के भारतीय कमरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह मेलामाइन फिनिश वाले इंजीनियर्ड वुड से बनी है जो रोजाना इस्तेमाल में मजबूत और टिकाऊ रहती है। इस Wooden Almirah के अंदर एक बड़ा और 2 मीडियम शेल्फ दिए गए हैं जिनमें कपड़े और अन्य जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है। फॉर्मल कपड़ों को सही तरीके से टांगने के लिए इसमें एक हैंगिंग रॉड भी मिलती है। दिखने वाले किनारों पर अच्छी क्वालिटी की एज बेंडिंग की गई है जिससे इस्तेमाल सुरक्षित रहता है। लेग्नो ओक रंग इसकी सादगी को बनाए रखते हुए कमरे में शानदार लुक देता है।
01
GODREJ INTERIO Almirah
इस स्टील वाली अलमारी की मजबूत बनावट और सुरक्षित स्टोरेज परिवार के लोगों के कपड़ो को रखने के लिए उपयुक्त स्टोरेज स्पेस प्रदान करती है। रोज रंग की यह अलमारी कपड़ों के साथ जरूरी सामान रखने के लिए व्यावहारिक व्यवस्था भी देती है। इस Godrej Almirah के अंदर 3 एडजस्ट होने वाले शेल्फ दिए गए हैं जिससे जरूरत के अनुसार जगह बदली जा सकती है। शर्ट, कोट और ब्लेजर टांगने के लिए हैंगिंग रॉड मौजूद है जो कपड़ों को सिलवट से बचाता है। अलग से दिया गया लॉकर गहने, नकद और जरूरी कागजात सुरक्षित रखने में मदद करता है। हिंग्ड दरवाजे आसानी से खुलते बंद होते हैं और मजबूत लॉकिंग सिस्टम सामान को पूरी सुरक्षा देता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
DeckUp Cove 3 Door Wood Wardrobe
मार्डन घर के इंटीरियर में चार चांद लगाने के साथ-साथ यह 3 दरवाजों वाली अलमारी स्टोरेज का संतुलित भी पेश करती है। यह यूरोपियन स्टैंडर्ड इंजीनियर्ड वुड से बनी है जिस पर प्री लैमिनेट और मैट वुड ग्रेन फिनिश दी गई है। डार्क वेंज रंग इसे ट्रेंडी लुक देता है। इस अलमारी में कुल 7 अलग अलग सेक्शन मिलते हैं जिससे कपड़े जूते और बाकी सामान अलग तरीके से व्यवस्थित रखा जा सकता है। गारमेंट सेक्शन में कपड़े टांगने की सुविधा मिलती है और अन्य हिस्से रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उपयोगी रहते हैं। सामने लगा मिरर कमरे को खुला महसूस कराता है। इसको सूखे कपड़े से साफ करना आसान रहता है और देखभाल भी सरल रहती है।
03
GODREJ INTERIO Steel Almirah
गोदरेज ब्रांड के भरोसे के साथ सालों-साल चलने वाली यह अलमारी मार्डन घर में स्टाइल और स्टोरेज दोनों बढ़िया देती है। यह सीआरसीए स्टील से बनी है जो अपनी मजबूती, स्मूद फिनिश और जंग से बचाव के लिए जाना जाता है। टेक्सचर्ड सी पाइन रंग इसे पारंपरिक स्टील अलमारी से अलग पहचान देता है और कमरे में हल्का प्रीमियम एहसास लाता है। अंदर दिए गए 4 शेल्फ कपड़ों और अन्य सामान को व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं। मजबूत बनावट के कारण अलमारी लंबे समय तक अपनी शेप और स्थिरता बनाए रखती है। साफ सुथरा डिजाइन और टिकाऊ मटेरियल इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाते हैं।
04
Wakefit Wardrobe Wood Almirah
बच्चों से लेकर परिवार के कपड़ो को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए यह अलमारी भरपूर जगह देती है। यह इंजीनियर्ड वुड से बनी है जिसमें 18 मिलीमीटर यूरोपियन ग्रेड पार्टिकल बोर्ड का इस्तेमाल किया गया है जिससे मजबूती बनी रहती है। इस Wardrobe के अंदर एडजस्ट होने वाले शेल्फ दिए गए हैं जो अलग अलग तरह के कपड़े और सामान रखने में सहायक होते हैं। जर्मन हार्डवेयर और सुरक्षित मेटल लॉक रोजमर्रा के उपयोग में भरोसेमंद अनुभव देते हैं। वेंज रंग इसकी सादगी को बनाए रखते हुए बेडरूम में संतुलित लुक जोड़ता है। करीब 91 किलो वजन के साथ यह अलमारी स्थिर और टिकाऊ बनावट दिखाती है।
05
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।