मंडला आर्ट आज के समय में वॉल डेकोर की दुनिया में एक खास पहचान बना चुका है। यह कला न केवल देखने में बेहद सुंदर है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक मानी जाती है। प्राचीन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ा मंडला आर्ट आज आधुनिक घरों, ऑफिस और ध्यान कक्ष की दीवारों की शोभा बढ़ा रहा है। अगर आप भी कला प्रेमी है और Mandala Artwork को अपने घर की दिवार पर जगह देना चाहते हैं, तो अमेजन पर मौजूद यूनिक और आकर्षक डिज़ाइन को ले सकते हैं। इनकी जटिल आकृतियां, संतुलित पैटर्न और रंगों का सामंजस्य किसी भी साधारण दीवार को आकर्षक और जीवंत बना देता है। वॉल डेकोर के लिए मंडला आर्ट पीस बेहतरीन और शानदार विकल्प हैं।
आइये अपने घर में कला, शांति और स्टाइल का सुंदर मेल पाने के लिए मंडला आर्ट के टॉप 5 विकल्प देखें -
Unique wants Dotted Mandala Original handmade painting
यह एक यूनिक और ओरिजिनल हैंडमेड डॉटेड मंडला पेंटिंग है, जिसे एक्रेलिक रंगों से बेहद बारीकी और प्यार से बनाया गया है। नीले, पीले और सफेद रंगों का सुंदर मेल इसे खास बनाता है, जो लिविंग रूम की दीवारों को आकर्षक और शांत लुक देता है। यह 12 x 12 इंच साइज की गोल शेप पेंटिंग है, जिसमें फ्लोरल थीम दिखाई गई है। यह बिना फ्रेम के वॉल हैंगिंग पेंटिंग घर के लिए बढ़िया है। इस डॉटेड मंडला को साफ रखने के लिए केवल सूखे और साफ कपड़े से हल्के हाथों से पोंछें। यह खूबसूरत मंडला आर्ट आपके घर की सजावट में कलात्मकता और सकारात्मक ऊर्जा जोड़ने के लिए बहुत ही सुंदर कला है।
01
Multi-Layer Lotus Wooden Mandala 3D Wall Art
अपने घर की दिवार को बोहो और कलात्मक रूप देने के लिए आप इस मल्टी-लेयर लोटस वुडन मंडला आर्ट को ला सकते हैं। यह खूबसूरत हैंडक्राफ्टेड 3D वॉल आर्ट है, जिसे पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी से बनाया गया है। इसमें कमल का सुंदर और बारीक डिज़ाइन किया हुआ है, जो पवित्रता, शांति और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक माना जाता है। 39 x 39 सेमी साइज का यह गोल आकार का वॉल पैनल लेज़र-कट मल्टी-लेयर तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे आकर्षक थ्री-डायमेंशनल इफेक्ट दिखाई देता है। इसकी फिनिश स्मूद और टिकाऊ है। यह वॉल आर्ट मेडिटेशन कॉर्नर, योग स्टूडियो, लिविंग रूम या किसी भी दीवार को शांत और एलिगेंट लुक देने के लिए बहुत ही बेहतरीन वॉल डेकॉर आइटम है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
pranjals house 3-Piece Elephant Wall Art Set
यह 3-पीस एलिफेंट वॉल आर्ट सेट घर की दिवार की सजावट के लिए एक आकर्षक और शाही विकल्प है। इसमें तीन फ्रेम शामिल हैं, जिनमें बीच वाला फ्रेम सुंदर हाथी की आकृति के साथ मंडला और ज्वेलरी डिटेलिंग से सजा हुआ है, जबकि दोनों साइड फ्रेम मंडला-प्रेरित डिज़ाइन में हैं। यह Mandala Design Art सेट पारंपरिक भारतीय कला और आधुनिक स्टाइल की खूबसूरती दिखाता है, जिसमें कॉपर, ब्राउन और ऑरेंज रंगों के साथ मेटालिक टच दिया गया है। मजबूत काले रंग के मेटल फ्रेम बेहद टिकाऊ है और एलिगेंट लुक देते हैं। इसे बेडरूम, लिविंग रूम या मेडिटेशन स्पेस की दीवार पर लगाया जा सकता है। साइज की बात करें, तो साइड के दोनों फ्रेम 11.5 इंच लंबाई और 17.5 इंच ऊँचाई के हैं, जबकि बीच वाला फ्रेम 24 इंच लंबा और 17.5 इंच ऊँचा है।
03
ARTIVE DECOR LED Om Mandala Wall Art
30 x 30 सेमी साइज का यह प्रीमियम वॉल पैनल 4 लेयर लकड़ी के डिज़ाइन से बना है, जिसमें ओम मंडला का बारीक और आकर्षक पैटर्न दिखाई देता है। ग्रे और ऑरेंज रंगों का कॉम्बो इसे शांति और संतुलन का एहसास देता है। इसमें मल्टीकलर LED लाइटिंग दी गई है, जिसे रिमोट कंट्रोल की मदद से आसानी से बदला जा सकता है, जिससे कमरे का माहौल बेहद खुशनुमा बन जाता है। पीछे की तरफ एक्रेलिक शीट लगी होने से लाइट का प्रभाव और भी सुंदर लगता है। यह ओम मंडला वॉल आर्ट मेडिटेशन रूम, पूजा स्थान या लिविंग एरिया में लगाने के लिए बढ़िया विकल्प है, को घर की सजावट में चार चाँद लगा देता है।
04
PAPER PLANE DESIGN Mandala Wall Art Panel
यह मंडला मल्टीपल फ्रेम वॉल आर्ट कैनवास पेंटिंग एक आधुनिक और स्टाइलिश वॉल डेकोर विकल्प है। इसमें 3 पैनल्स का सेट शामिल है, जिनका साइज 12 x 18 इंच प्रत्येक है और कुल कवरेज 36 इंच लंबाई और 18 इंच चौड़ाई का होता है। यह एब्स्ट्रैक्ट मंडला आर्ट उच्च गुणवत्ता वाले कैनवास पर बनाई गई है और मजबूत लकड़ी के फ्रेम में गैलरी रैप्ड फिनिश के साथ आती है। हर पैनल के पीछे हुक लगे होते हैं, जिससे इसे दीवार पर लगाना आसान होता है। यह Wall Art Painting लिविंग रूम, बेडरूम, किचन, बाथरूम, ऑफिस, सैलून या स्पा जैसी जगहों पर बेहद खूबसूरत लगती है और दीवारों को एलिगेंट व मॉडर्न लुक देती है। असली लकड़ी और प्रीमियम कैनवास से बनी होने के कारण यह टिकाऊ होती है और लंबे समय तक अपनी सुंदरता बनाए रखती है। यह मल्टी-फ्रेम मंडला पेंटिंग आपके घर या ऑफिस की सजावट में लग्ज़री और नई ऊर्जा जोड़ने का बेहतरीन तरीका है।
05
इसी तरह के घरेलू सामान के लिए साज-सज्जा कैटेगरी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।