आजकल सोशल मीडिया, इंटीरियर मैगजीन्स और मॉडर्न होम मेकओवर में क्लाउड सोफा सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये इतने लोकप्रिय क्यों हो रहे है? दरअसल, चौकोर और सख्त सोफों के मुकाबले क्लाउड Sofa Set का डिजाइन बेहद मुलायम, गोल घुमावदार और डीप-सिटिंग के साथ आता है। इस पर बैठते ही ऐसा महसूस होता है मानो आप बादलों की नरमी में सिमट गए हों। वहीं यह सोफा मिनिमलिस्टिक, स्कैंडिनेवियन और लक्जरी होम डेकोर थीम के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। खासकर उन लोगों के लिए ये सोफे काफी बढ़िया रहते हैं, जो अपने घर में सादगी के साथ-साथ एक एलीट और क्लासी वाइब चाहते हैं।
नीचे आप इन क्लाउड सोफा के शानदार विकल्पों को देख सकते हैं।
Cloud Boucl 3-Seater Sofa
अगर आप अपने लिविंग रूम को थोड़ा नेचुरल लुक देना चाहते हैं, तो सेज ग्रीन शेड वाला यह 3-सीटर क्लाउड सोफा आपके लिए एकदम सही चुनाव रहेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका बुक्ले फैब्रिक है, जो छूने में बहुत ही सॉफ्ट और टेक्सचर्ड होता है। इस 3 Seater Sofa में गोल घुमावदार किनारे और गहरे गद्देदार सेक्शंस बने हुए हैं। तीन लोगों के बैठने के लिए इसमें काफी जगह दी गई है और साथ में मैचिंग के दो थ्रो पिलो भी मिलते हैं जो इसकी खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं।
कैसे करें सोफा स्टाइलिंग?
- इसके पास हल्के भूरे या क्रीम रंग के गमले में एक बड़ा इनडोर प्लांट रखें, जिससे सेज ग्रीन कलर और भी उभर कर दिखेगा।
- सोफे के नीचे क्रीम या ऑफ-व्हाइट कलर का टेक्सचर्ड Rug बिछाएं ताकि लिविंग रूम को एक एस्थेटिक और वार्म लुक मिले।
01
Cloud Breathable Comfortable Soft
क्या आप एक ऐसे सोफे की तलाश में हैं जो देखने में जितना क्यूट लगे, बैठने में उससे भी ज्यादा आरामदायक हो? तो सॉफ्ट कॉर्डरॉय फैब्रिक से बना यह ऑफ-व्हाइट क्लाउड सोफा Couch आपकी इसी जरूरत को पूरा कर सकता है। इस प्रीमियम सोफा में सीधी लाइनिंग वाली कॉर्डरॉय डिजाइन दी गई है जो बहुत ही ब्रीथेबल और कोमल होती है। इसकी डीप-सिटिंग और ऊंची बैक-रेस्ट आपको टीवी देखते या किताब पढ़ते समय बादलों की गोद जैसा अहसास कराती है। कम जगह वाले अपार्टमेंट्स या बेडरूम कॉर्नर के लिए यह एक बहुत ही प्यारा और लक्जरी विकल्प हो सकता है।
कैसे करें सोफा स्टाइलिंग?
- इस सोफे के ठीक पीछे वाली दीवार पर ब्लैक एंड वाइट या जिओमेट्रिक फ्रेम वाली मिनिमलिस्ट पेंटिंग्स लगाएं।
- इसके ऑफ-व्हाइट बैकग्राउंड पर गहरे पीले या डार्क मस्टर्ड रंग का एक छोटा पिलो रखकर इसे और अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Casaliving Getto Modern Velvet Bubble Cloud Sofa
लिविंग रूम को एक बोल्ड, रॉयल और 5-स्टार होटल जैसा लुक देने के लिए कैसालिविंग का यह ब्लू वेलवेट क्लाउड सोफा किसी मास्टरपीस से कम नहीं है। इस Sofa Design का गहरा रॉयल ब्लू कलर बेहद शानदार लगता है। इसमें राउंडेड बबल-स्टार्ट डिजाइन और बेहद सॉफ्ट प्रीमियम वेलवेट फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। सोफे के साथ गोल Cushion पिलो भी दिए गए हैं जो इसके मॉडर्न लुक को पूरा करते हैं। अगर आप अपने इंटीरियर को आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो यह आपको पसंद आ सकता है।
कैसे करें सोफा स्टाइलिंग?
- इसके बगल में गोल्डन या ब्रास फिनिश वाला फ्लोर लैंप और एक साइड टेबल रखें, जो रॉयल ब्लू फैब्रिक के साथ बहुत ही प्रीमियम दिखेगा।
- सोफे का रंग गहरा होने के कारण फर्श पर बेज या लाइट ग्रे रंग का कालीन बिछाएं ताकि सोफा रूम में सबसे ज्यादा हाइलाइट हो।
03
CASASTYLE Luxury Snug 2 Seater Bubble Cloud Sofa Set for Living Room
यह 2-सीटर बब्बल क्लाउड सोफा सोबर और एलिगेंट डिजाइन्स पसंद करने वालों की पहली पसंद बन सकता है। यह बहुत ही क्लासी ऐश ग्रे शेड में आता है और इस लग्जरी सोफा में पफ-स्टाइल गहरे गद्देदार कट बने हुए हैं। बोस्टन फैब्रिक से बनाया गया यह 2 Seater Sofa ना केवल टिकाऊ है बल्कि लंबे समय तक बैठने पर भी बहुत आरामदायक रहता है। ड्राइंग रूम, होम ऑफिस या बालकनी के पास छोटे सिटिंग एरिया को लग्जरी लुक देने के लिए यह सोफा सबसे उपयुक्त रहेगा।
कैसे करें सोफा स्टाइलिंग?
- इस ग्रे सोफे के नीचे राजस्थानी या ट्रेडिशनल प्रिंट वाला डार्क कारपेट बिछा सकते हैं, जो सोफे को एक खूबसूरत एथनिक टच देगा।
- सोफे के आगे गहरे भूरे रंग की सॉलिड वुड कॉफी टेबल रखकर आप कमरे को एक कम्प्लीट और वार्म वाइब दे सकते हैं।
04
LEGACY OF COMFORT Prith 3 Seater Sofa Velvet Cloud Sofa
यह प्रित 3-सीटर क्लाउड सोफा प्रीमियम मॉडर्न डिजाइन में आता है, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। इस Wooden Sofa का डार्क ग्रे वेलवेट मटेरियल और बड़े-बड़े बब्बल टफ्स इसे बेहद बोल्ड और रॉयल बनाते हैं। इसमें सॉलिड वुड का मजबूत फ्रेम और हाई-डेंसिटी फोम दिया गया है जो सालों-साल अपनी शेप नहीं खोता। पूरे परिवार के साथ लाउंज करने और रिलैक्स करने के लिए यह सोफा स्पेस और कम्फर्ट दोनों के मामले में बढ़िया है।
कैसे करें सोफा स्टाइलिंग?
- इसके डार्क ग्रे शेड को बैलेंस करने के लिए इस पर ऑफ-व्हाइट या आइवरी रंग का सॉफ्ट थ्रो ब्लैंकेट डालें।
- सोफे की घुमावदार बनावट से मैच करता हुआ एक बड़ा गोल लाइट कलर का कारपेट इसके नीचे बिछाएं जिससे पूरा रूम खुला-खुला लगे।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें साज-सज्जा का पेज।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।