छोटा घर हो या बड़ा, TV Stand के ये डिजाइन टेलीविजन को देंगे प्रीमियम टच

घर की सजावट को दें नया लुक इन स्टाइलिश TV Stand डिज़ाइन के साथ। यहां देखें कम जगह में फिट होने वाले मजबूत और क्लासी यूनिट। ये दिखने में सुंदर और इस्तेमाल में बेहद उपयोगी हैं, जो कमरे को देंगे स्मार्ट और एलिगेंट लुक।
घर के लिए टीवी स्टैंड डिज़ाइन
घर के लिए टीवी स्टैंड डिज़ाइन

अगर आप अपने घर के लिए नया टीवी स्टैंड लेने की सोच रहे हैं, तो डिज़ाइन के साथ-साथ इसका स्पेस, स्टोरेज और मजबूती भी मायने रखती है। वहीं आज कल ये टीवी यूनिट होम डेकोर का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में बढ़िया स्टैंड चुनना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप यहां ऐसे ही स्टैंड डिज़ाइन देख सकते हैं, जो ट्रेंड में हैं और हर तरह के इंटीरियर में आसानी से फिट हो जाते हैं। इनमें स्टोरेज के लिए शेल्फ, कैबिनेट या रैक मिल जाते हैं, जिनमें आप सेटअप बॉक्स या अन्य सजावटी और जरूरी सामान रख सकते हैं। वहीं इनका मिनिमल और मॉडर्न डिज़ाइन छोटे और बड़े दोनों तरह के घरों के लिए बढ़िया विकल्प हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Wakefit TV Unit, TV Stand Table

    वेकफीट के इस टीवी स्टैंड को इंजीनियर्ड लकड़ी से बनाया गया है, जिसकी मोटाई 15 से 18 मिमी है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ और मजबूत रहती है। वहीं कोलंबियन वॉलनट और प्यूमिक ग्रे रंग का कॉम्बिनेशन इसे एक स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देता है, जो आधुनिक भारतीय घरों की सजावट के साथ आसानी से मेल खाता है। अपने घर के आप इस स्टाइलिश, मज़बूत और स्टोरेज के साथ आने वाले Wakefit टीवी स्टैंड को ला सकते हैं। इस टीवी यूनिट में 2 ड्रॉअर और 1 ओपन शेल्फ दी गई है, जिससे सेट-टॉप बॉक्स, रिमोट, किताबें या अन्य सामान को सलीके से रखा जा सकता है। इसके फ्लोर माउंट डिज़ाइन की वजह से यह ज़मीन पर टिका रहता है और टीवी को अच्छे से सपोर्ट देता है। 

    01
  • D&V Engineering Metal Mobile TV Stand on Wheels

    पहिए के साथ आने वाला यह टीवी स्टैंड एक मज़बूत और बढ़िया ट्रॉली है, जिसे घर के अलावा ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और अन्य जगहों पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 32 इंच से 55 इंच तक के LED, LCD और स्मार्ट टीवी के लिए सही रहता है और 58 किलो तक वजन संभाल सकता है। इसमें VESA माउंट सपोर्ट दिया गया है, जिससे अलग-अलग साइज के टीवी को सुरक्षित तरीके से लगाया जा सकता है। यह TV Stand हाई-क्वालिटी स्टील और ABS प्लास्टिक से बना है, जिस पर पाउडर कोटेड फिनिश दी गई है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ और मजबूत रहता है। इसमें 4 लेवल की हाइट एडजस्टमेंट सुविधा दी गई है, जिसको आप अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। बीच में दी गई मेटल शेल्फ पर लैपटॉप, सेट-टॉप बॉक्स, DVD प्लेयर या गेमिंग कंसोल जैसे डिवाइस रखे जा सकते हैं। इसमें 360 डिग्री घूमने वाले व्हील्स लगे हैं, जिनमें से आगे के 2 पहिए लॉक हो जाते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर स्टैंड को एक जगह रखा जा सकता है या आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है। 


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Spyder Craft Matte Tv Stand with Wall Shelf Book Storage

    यह टीवी कैबिनेट प्रीमियम 15 मिमी प्री-लैमिनेटेड इंजीनियर्ड वुड से बना है, जो मजबूत होने के साथ-साथ लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। इसका ब्लैक मैट फिनिश क्लासी लुक देता है और यह समय के साथ फीका नहीं पड़ता है। इसकी सतह स्क्रैच और फेड रेसिस्टेंट है, जो रोज़ाना इस्तेमाल में भी नई जैसी बनी रहती है। यह यूनिट वॉल माउंट डिज़ाइन में आती है। इसमें टीवी रखने के साथ-साथ बुक स्टोरेज और डेकोर डिस्प्ले शेल्फ भी दी गई है, जहां आप किताबें, शोपीस या अन्य सजावटी सामान रख सकते हैं। इसकी साफ और स्मूद सतह को गीले कपड़े से आसानी से साफ किया जा सकता है। यह कैबिनेट 50 किलो तक वजन संभाल सकता है और नमी व दाग-धब्बों से भी काफी हद तक सुरक्षित रहता है।

    03
  • ABOUT SPACE TV Stand - Engineered Wood TV Unit

    इस टीवी यूनिट का मॉडर्न कंटेम्पररी डिज़ाइन और प्री-लैमिनेटेड मैट फिनिश बेहद मजबूत और टिकाऊ है। नीचे दिए गए स्कफ-प्रूफ बुश की वजह से इसे फर्श पर आसानी से खिसकाया जा सकता है। यह 32 इंच से 50 इंच तक के टीवी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस TV Cabinet Design की साइज लंबाई में 118 सेमी, चौड़ाई में 40 सेमी और ऊँचाई में 77 सेमी है, जो ज़्यादातर लिविंग रूम के लिए सही रहती है। इसमें 5 अलग-अलग कम्पार्टमेंट दिए गए हैं, जहां आप सेट-टॉप बॉक्स, होम थिएटर, किताबें, रिमोट, राउटर या डेकोर आइटम आसानी से रख सकते हैं। टीवी स्टैंड की तरह इस्तेमाल न करने पर इसको फोयर टेबल या स्टोरेज रैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    04
  • BLUEWUD Wilbrome Engineering Wood Standing TV

    यह एक स्टाइलिश और मजबूत फ्लोर स्टैंडिंग टीवी यूनिट स्टैंड है, जिसे बड़े टीवी और बेहतर स्टोरेज के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह हाई-ग्रेड प्री-लैमिनेटेड पार्टिकल बोर्ड से बनी है, जिस पर नेचुरल वुड ग्रेन फिनिश दी गई है, जो देखने पर प्रीमियम और मॉडर्न लुक देती है। इसका ब्राउन मेपल और व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन लिविंग रूम या होम ऑफिस की सजावट को और खूबसूरत बनाता है। इस टीवी कैबिनेट का साइज लंबाई 180 सेमी, चौड़ाई 36.5 सेमी और ऊँचाई 50 सेमी है और इसमें 75 इंच तक का टीवी आसानी से रखा जा सकता है। इसमें दो बंद शेल्फ दी गई हैं, जिनमें आप सेट-टॉप बॉक्स, किताबें, रिमोट या अन्य सामान सुरक्षित और सलीके से रख सकते हैं, जबकि ऊपर की सतह पर डेकोर आइटम भी सजाए जा सकते हैं। यह यूनिट फ्लोर माउंट डिज़ाइन में आती है, जो ज़मीन पर स्थिर रहती है।

    इसी तरह के घरेलू सामान के लिए साज-सज्जा कैटेगरी देख सकते हैं।

    05

जागरण स्मार्ट-च्वॉइस पेज के जरिए आप अधिक जानकारी पा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के लिए कौन-सा TV स्टैंड डिज़ाइन सबसे अच्छा होता है?
    +
    यह आपके कमरे के साइज और इंटीरियर पर निर्भर करता है। छोटे कमरों के लिए वॉल-माउंटेड या कॉम्पैक्ट TV स्टैंड, जबकि बड़े लिविंग रूम के लिए फ्लोर स्टैंडिंग और स्टोरेज वाली टीवी यूनिट बेहतर रहते हैं।
  • टीवी स्टैंड किस मटेरियल में ज़्यादा टिकाऊ होता है?
    +
    इंजीनियर्ड वुड और सॉलिड वुड टीवी स्टैंड सबसे ज़्यादा टिकाऊ माने जाते हैं। इंजीनियर्ड वुड बजट-फ्रेंडली होता है और मॉडर्न डिज़ाइन में आसानी से मिल जाता है।
  • वॉल-माउंटेड और फ्लोर-स्टैंडिंग टीवी स्टैंड में क्या फर्क है?
    +
    वॉल-माउंटेड TV स्टैंड स्पेस बचाते हैं और मॉडर्न लुक देते हैं, जबकि फ्लोर-स्टैंडिंग TV स्टैंड ज़्यादा टिकाऊ होते हैं और इनमें स्टोरेज की सुविधा ज़्यादा मिलती है।