इन वुडन Room Divider से घर को दें मॉडर्न लुक और प्राइवेसी, वो भी बिना किसी तोड़-फोड़ के

घर के लिए वुडन रूम डिवाइडर के लेटेस्ट डिज़ाइन देखें, जो स्पेस को स्मार्ट तरीके से बांटते हैं और इंटीरियर को स्टाइलिश व मॉडर्न लुक देते हैं। ये डिवाइडर कम जगह में प्राइवेसी बढ़ाने के साथ घर को एक गर्माहट भरा और एलिगेंट एहसास देते हैं।
घर में लिए वुडन रूम डिवाइडर
घर में लिए वुडन रूम डिवाइडर

वुडेन रूम डिवाइडर आज के मॉडर्न घरों में स्पेस को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करने का एक स्टाइलिश समाधान बन चुका है। लकड़ी से बने रूम डिवाइडर न सिर्फ कमरे को अलग-अलग हिस्सों में बांटते हैं, बल्कि घर के इंटीरियर को भी खूबसूरत और गर्माहट भरा लुक देते हैं। यहां आपको अमेजन पर मौजूद ढेरों Wooden Partition Design में से 5 बढ़िया विकल्प देखने को मिल जायेंगे, जो घर के अलग-अलग हिस्सों को खूबसूरती से बांटने का काम करते हैं। इनको आप लिविंग रूम और डाइनिंग एरिया को अलग करने, बेडरूम में प्राइवेसी के लिए या फिर वर्क-फ्रॉम-होम के लिए छोटा सा कॉर्नर बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये वुडन रूम डिवाइडर हर जरूरत में काम आते हैं। 

आइए घर के लिए लकड़ी के रूम डिवाइडर के स्टाइलिश डिजाइन वाले 5 विकल्प देखें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • THEHEARTWILL Partition Wall Divider

    यह वुडन रूम डिवाइडर घर और ऑफिस के लिए एक स्टाइलिश पार्टिशन का काम करता है। इस फोल्डिंग डिवाइडर में 3 पैनल और स्टैंड दिए गए हैं, जिससे इसे खड़ा करना और जरूरत के अनुसार मोड़ना आसान हो जाता है। यह रूम डिवाइडर आम की लकड़ी और एमडीएफ से बना है, जो मजबूत और टिकाऊ है, इसलिए यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बढ़िया हो सकता है। इसका मुख्य काम कमरे को अलग करना और प्राइवेसी देना है, साथ ही यह घर की सजावट को भी सुंदर बनाता है। इसकी फोल्डिंग स्क्रीन पोर्टेबल है, यानी जरूरत पड़ने पर आसानी से एक जगह से दूसरी जगह रखी जा सकती है। 

    01
  • Lucky Lumber Wooden Living Room Partition

    सफेद रंग का यह वुडन रूम पार्टिशन 3 पैनल डिज़ाइन में आता है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी जगह को आसानी से अलग कर सकते हैं और प्राइवेसी कंट्रोल कर सकते हैं। पत्तियों के पैटर्न वाला खूबसूरत डिज़ाइन इसे मिनिमल और आर्टिस्टिक लुक देता है, जो किसी भी कमरे की सजावट को और भी आकर्षक बना सकता है। आम की लकड़ी और एमडीएफ पैनल से बना यह रूम डिवाइडर मजबूत है, जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी ऊंचाई करीब 6 फीट है और चौड़ाई लगभग 150 सेमी है, जिससे यह लिविंग रूम, बेडरूम, ऑफिस या वर्कस्पेस में आसानी से फिट हो जाता है। वहीं तीनों पैनल करीब 1.75 इंच मोटे हैं, जो अच्छी मजबूती प्रदान करते हैं।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • THE WOODEN SHOPPEE Wooden Room Partition

    इस वुडन रूम पार्टिशन की ऊंचाई करीब 6 फीट और चौड़ाई लगभग 80 इंच है, जिसमें 4 पैनल दिए गए हैं। हर पैनल को जरूरत के अनुसार सीधा या ज़िग-ज़ैग शेप में मोड़ा जा सकता है, जिससे खुले कमरे में आसानी से अलग-अलग हिस्से बनाए जा सकते हैं और प्राइवेसी मिलती है। इसका पैनल छेद वाले पैटर्न के साथ आता हैं, जिनमें हुक लगाकर टोपी, दुपट्टा, बैग, चाबी, छोटे गमले या सजावटी चीज़ें टांगी जा सकती हैं। यह बढ़िया गुणवत्ता की इंजीनियर्ड वुड से बना है और इसका डार्क ब्राउन फिनिश कमरे को साफ, मॉडर्न और एलिगेंट लुक देता है। यह डिवाइडर वजन में हल्का लेकिन मजबूत है, इसलिए इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान है। 



    03
  • Home & Goods International Foldable Wooden Room Divider Partition

    सफेद रंग का यह फोल्डेबल वुडन Room Partition घर या बेडरूम में जगह को अलग करने और प्राइवेसी देने के लिए एक स्टाइलिश और उपयोगी विकल्प है। इसमें 4 पैनल दिए गए हैं, जो हिंग की मदद से जुड़े हुए हैं और ज़िग-ज़ैग पोज़िशन में खड़े होते हैं। इसका खुला-खुला डिज़ाइन प्राइवेसी देने के साथ-साथ हवा और रोशनी को भी आने देता है, जिससे कमरा बंद सा नहीं लगता है। यह तेज़ धूप को भी कुछ हद तक रोकता है और कमरे की सजावट को सुंदर बनाता है। यह पूरी तरह खुलने पर लगभग 80 इंच चौड़ा और 71 इंच ऊंचा बड़ा है, जिससे बड़े कमरे को भी आसानी से अलग किया जा सकता है। वहीं मोड़ने पर यह बहुत कम जगह घेरता है, इसलिए इसे स्टोर करना और एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना आसान है।

    04
  • Store Nice Wooden Room Wall Partition

    यह रूम डिवाइडर घर की सजावट और प्राइवेसी के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसका साइज लगभग 4 फीट ऊंची और 40 इंच चौड़ी है, जिसमें 4 पैनल दिए गए हैं। हर पैनल करीब 20 इंच चौड़ा और 48 इंच ऊंचा है। यह पार्टिशन आम की लकड़ी से बना है, जो मजबूत और टिकाऊ है और कई सालों तक चलता है। इसका ब्राउन रंग घर को नेचुरल और गर्माहट भरा लुक देता है। यह फोल्ड होने वाले डिज़ाइन में आता है और ज़िग-ज़ैग पोज़िशन में खड़ा होता है। इसको आप कमरे को अलग करने, प्राइवेसी देने या सजावट बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    05

इसी तरह के घरेलू सामान के लिए साज-सज्जा कैटेगरी देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वुडन रूम डिवाइडर क्या होता है?
    +
    यह डिवाइडर लकड़ी से बना पार्टिशन होता है, जिसका इस्तेमाल कमरे को बिना दीवार बनाए अलग-अलग हिस्सों में बांटने के लिए किया जाता है।
  • इसका घर में कहां इस्तेमाल किया जा सकता है?
    +
    इसे लिविंग रूम, बेडरूम, पूजा रूम, डाइनिंग एरिया, ऑफिस या किचन में प्राइवेसी और सजावट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • क्या वुडन रूम डिवाइडर फोल्ड किया जा सकता है?
    +
    हां, ज़्यादातर वुडन रूम डिवाइडर फोल्डेबल होते हैं, जिन्हें ज़रूरत के हिसाब से खोला या मोड़ा जा सकता है और आसानी से स्टोर भी किया जा सकता है।