जब बात किसी खास को गिफ्ट देने की हो तो मन में अक्सर सबसे पहला ख्याल यही आता है कि कुछ ऐसा दिया जाए जो यादगार रहे। ऐसे में अगर आप भी ऐसा कुछ तलाश रहे हैं, तो यहां हमने 5 बेहद Cute Animal वाले Planters के बारे में आपको जानकारी दी है। 2026 में ये प्लांटर एक ट्रेंडिंग और यूनिक गिफ्ट आइटम के रूप में उभर रहे हैं। ये ना केवल देखने में क्यूट व आकर्षक लगते हैं, बल्कि आपके गार्डन एरिया, लिविंग रूम या ऑफिस व स्टडी टेबल की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकते हैं। आकर्षक लुक के साथ-साथ ये अच्छी और ग्रीनरी वाइब्स भी देते हैं। नीचे आप इनके 5 विकल्पों को देख सकते हैं और अपनी पसंद व बजट के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
AaryaTrendAura Cute Kitty Cat Planter
यह एक बेहद प्यारा कैट शेप प्लांटर है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है जिन्हें जानवरों से प्यार होता है। इसका व्हाइट मैट फिनिश और पिंक कलर कॉम्बिनेशन इसे आकर्षक लुक देता है। यह PLA प्लास्टिक से बना हुआ है, जिस कारण यह बहुत हल्का और टिकाऊ होता है। यह 500ml की कैपेसिटी में आता है जिसमें आप छोटे पौधों, जैसे - मनी प्लांट, आदि को रख सकते हैं। इसे आप अपने ऑफिस डेस्क, बेडरूम या लिविंग रूम में रख सकते हैं। वहीं इसका किफायती दाम इसे कम बजट वाले गिफ्ट ऑप्शन ढूंढ रहे लोगों के लिए शानदार विकल्प बनाता है।
01
ONDES POSITIVES Ceramic Cat Planter for Home Dcor
यह एक प्रीमियम प्लांटर है, जो सेरामिक मटेरियल से बनाया गया है। इसकी स्मूद फिनिश और मजबूत मटेरियल इसे लंबे समय तक टिकाऊ रख सकता है। यह कैट डिजाइन में आता है, जो देखने में बेहद क्यूट लगता है। आप इसमें छोटे पौधों को रख सकते हैं और इसे टेबल, शेल्फ या विंडो के पास सजा सकते हैं। इसका मिनी साइज इसे स्पेस सेविंग बनाता है। जिन लोगों के लिए पेड़-पौधों या जानवरों से बेहद प्यार है उनके लिए यह एक बढ़िया गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। वहीं इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है, जिससे आप इसे आसानी से ले सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Wonderland Rabbit Planter Figurine
अगर आप भी अपने किसी खास को कुछ यूनिक गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यह प्लांटर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह रैबिट शेप में आता है और इसका साइज थोड़ा बड़ा होता है। इसका मल्टीकलर डिजाइन इसे आकर्षक और यूनिक बनाता है। यह प्लांटर खासकर लिविंग रूम या गार्डन एरिया में रखने के लिए अच्छा रहेगा। इसकी डिटेलिंग इतनी सुंदर है कि यह एक डेकोरेटिव शोपीस की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसमें फूल, छोटे पौधे या आर्टिफिशियल प्लांट भी लगा सकते हैं। यह गिफ्ट एक प्रीमियम और यूनिक गिफ्ट चॉइस हो सकता है।
03
Youfui Cute Panda Flowerpot Animal Resin Succulent Planter
यह एक बेहद क्यूट गिफ्ट आइटम हो सकता है, क्योंकि इसका पांडा शेप इसे आकर्षक व क्यूट बनाता है। इस प्लांटर को रेजिन मटेरियल से बनाया गया है, जिस कारण यह काफी मजबूत और टिकाऊ होता है। यह छोटे साइज में आता है, जिससे यह डेस्क या स्टडी टेबल पर रखने के लिए परफेक्ट हो सकता है। इसमें आप छोटे-छोटे पौधे आसानी से लगा सकते हैं। बच्चों को इस तरह के गिफ्ट काफी पसंद आते हैं। इसकी कीमत भी बेहद किफायती है, जिससे यह एक बजट-फ्रेंडली गिफ्ट ऑप्शन बन जाता है। टीवी कैबिनेट या गार्डन में रखने के लिए भी यह प्लांटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
04
Brotherhood Enterprise 4-Pack Animal Print Resin Succulent Planter Pots
अगर आप ऐसा गिफ्ट आइटम देना चाहते हैं, जिसमें एक से ज्यादा वैरायटी हो तो 4 पैक वाले ये प्लांटर्स सेट एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। इसमें अलग-अलग एनिमल प्रिंट डिजाइन वाले प्लांटर मिलते हैं। ये सभी रेजिन मटेरियल के बने होते हैं, जिससे ये टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। इनका छोटा साइज इन्हें इंडोर और आउटडोर दोनों जगह के लिए परफेक्ट बनाता है। यह सेट खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो अपने घर या ऑफिस में छोटे-छोटे प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं। वहीं ये वैल्यू-फॉर-मनी और क्रिएटिव गिफ्ट ऑप्शन है, जो सामने वाले को पसंद आ सकता है।
05
अपनों के लिए खास की कैटेगरी पर ऐसे अन्य लेख भी पढ़ें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।