बड़े स्क्रीन वाले टीवी खरीदते समय 4K और 8K रिजॉल्यूशन के बीच अंतर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहता है। 4K टीवी का रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सेल होता है, जबकि 8K टीवी में 7680×4320 पिक्सेल मिलते हैं, यानी चार गुना ज्यादा पिक्सेल। इससे 8K स्क्रीन पर पिक्चर अधिक डिटेल दिखा सकती है। हालांकि आज भी फिल्मों, OTT प्लेटफॉर्म, टीवी चैनलों और गेमिंग में 4K कंटेंट की उपलब्धता 8K की तुलना में कहीं अधिक है। इसी वजह से ज्यादातर बड़े स्क्रीन वाले टीवी 4K रिजॉल्यूशन के साथ ही खरीदे जाते हैं, जबकि 8K टीवी मुख्य रूप से प्रीमियम कैटेगरी में उपलब्ध हैं और इनमें अपस्केलिंग तकनीक के जरिए कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को बेहतर दिखाने की कोशिश की जाती है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें 4K और 8K रिजॉल्यूशन के साथ आने वाले 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।
Haier H6E Series 139cm (55) 4K QLED Ultra HD Smart LED Google TV
बड़े स्क्रीन टीवी में 8K का नाम जरूर आकर्षित करता है, लेकिन आज भी ज्यादातर फिल्में, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स और टीवी चैनल 4K या उससे कम रिजॉल्यूशन में उपलब्ध हैं। ऐसे में एक अच्छा 4K टीवी ज्यादातर लोगों के लिए ज्यादा समझदारी भरा विकल्प साबित होता है, क्योंकि यह बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ कीमत का भी संतुलन बनाए रखता है.
- इस हायर टीवी में 4K QLED डिस्प्ले, HDR10 और MEMC का कॉम्बिनेशन रंगों को अधिक रियल दिखाने और तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद रखने में मदद करता है।
- गगूल ऑपरेटिंग सिस्टम पर लोकप्रिय OTT ऐप्स के साथ ढेर सारे कंटेंट का मज़ा उठा सकते हैं।
- 30 वॉट स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो और Total Sonic फिल्में, स्पोर्ट्स और म्यूजिक के दौरान ज्यादा प्रभावशाली साउंड अनुभव देने पर फोकस करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {55H6E}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
खूबियां
- 120Hz गेमिंग रिफ्रेश रेट
- गूगल अस्सिटेंट का सपोर्ट
कमी
- डिस्पले कलर क्वालिटी को लेकर थोडी समस्या
01
Samsung 189 cm (75 inches) 8K Ultra HD Smart Neo QLED TV
अगर आपका बजट प्रीमियम है और आप लंबे समय के लिए बड़ा स्क्रीन टीवी खरीदना चाहते हैं, तो 8K मॉडल भविष्य को ध्यान में रखकर बेहतर विकल्प बन सकते हैं। भले ही आज 8K कंटेंट सीमित हो, लेकिन बेहतर अपस्केलिंग की वजह से 4K और Full HD वीडियो भी ज्यादा शार्प दिखाई दे सकते हैं।
- इस Samsung स्मार्ट टीवी में न्यूट्रल क्वांटम प्रोसेसर 8K और AI अपस्केलिंग अलग-अलग क्वालिटी के कंटेंट को अधिक डिटेल के साथ दिखाने का काम करते हैं।
- क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी प्रो और Neo Quantum HDR 8K Plus गहरे कॉन्ट्रास्ट और बेहतर ब्राइटनेस देने पर फोकस करते हैं, जिससे बड़े स्क्रीन पर तस्वीर ज्यादा प्रभावशाली नजर आती है।
- 70 वॉट स्पीकर और ऑब्जेकट ट्रेकिंग आधारित साउंड तकनीक फिल्में और स्पोर्ट्स देखते समय स्क्रीन के साथ बेहतर ऑडियो अनुभव देने में मदद करती हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA75QN800CKXXL}
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्पले तकनीक - Neo QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 8K UHD (7680x4320)
- रिफ्रेश रेट - 100Hz
- साउंड आउटपुट - 70 वॉट
खूबियां
- अडैप्टिव साउंड प्रो
- सुपर अल्ट्रावाइड गेम व्यू
कमी
- स्क्रीन के पिक्सेल खराब होने को लेकर समस्या
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 5 Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV
बड़े स्क्रीन टीवी के लिए सिर्फ 8K ही सही विकल्प नहीं होता। अगर आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी चाहिए और ज्यादातर कंटेंट OTT, स्पोर्ट्स या गेमिंग से आता है, तो एक प्रीमियम 4K मिनी LED टीवी भी बेहतरीन अनुभव दे सकता है।
- इस टीवी में XR प्रोसेसर और XR Backlight Master Drive तस्वीर के कॉन्ट्रास्ट और डिटेल को बेहतर बनाने पर फोकस करते हैं, जबकि मिनी एलईडी पैनल ब्राइट और डार्क हिस्सों को ज्यादा सटीक तरीके से दिखाने में मदद करता है।
- 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM गेमिंग के दौरान स्मूद विजुअल बनाए रखते हैं।
- XR Triluminos Pro और 40 वॉट डॉल्बी एट्मॉस साउंड फिल्मों और वेब सीरीज में रंगों के साथ ऑडियो अनुभव को भी अधिक प्रभावशाली बनाते हैं, जिससे 4K कंटेंट का पूरा फायदा मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {K-65XR55A}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - Mini LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 40 वॉट
खूबियां
- बिल्ट-इन माइक
- 4 HDMI पोर्ट्स
कमी
- टीवी थोड़ा लैग करके चलने की समस्या
03
Samsung 189 cm (75 inches) 8K Ultra HD Smart Neo QLED TV
75 इंच जैसे बड़े स्क्रीन पर हर छोटी डिटेल ज्यादा साफ दिखाई देती है। ऐसे में अगर आप प्रीमियम होम थिएटर अनुभव चाहते हैं और लंबे समय के लिए निवेश कर रहे हैं, तो 8K टीवी पर विचार किया जा सकता है।
- इस QLED TV में न्यूट्र्ल क्वांटम प्रोसेसर 8K और AI अपस्केलिंग कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी ज्यादा शार्प और डिटेल के साथ दिखाने का प्रयास करते हैं।
- क्वांटम मिनी LED बैकलाइट और वाइड व्यूइंग एंगल बड़े स्क्रीन पर बेहतर कॉन्ट्रास्ट और समान पिक्चर क्वालिटी बनाए रखने में मदद करते हैं, जबकि एंटी-रिफल्कशन तकनीक तेज रोशनी वाले कमरे में भी स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन को कम करती है।
- 70 वॉट साउंड आउटपुट, डॉल्बी डिजीटल प्लस और फ्रीसिंस प्रीमियम प्रो के साथ यह टीवी फिल्में देखने के साथ हाई एंड कंसोल गेमिंग के लिए भी मजबूत अनुभव देने पर फोकस करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA75QN800BKXXL}
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्पले तकनीक - Neo QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 8K UHD (7680x4320)
- रिफ्रेश रेट - 100Hz
- साउंड आउटपुट - 70 वॉट
खूबियां
- मोशन एक्सलरेटर ट्रबो+
- Infinity वन डिजाइन
कमी
- टीवी के साथ वारंटी ना आने को लेकर परेशानी
04
LG 139 cms (55 inches) U8 AI Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV
अगर सवाल 4K और 8K में से सही विकल्प चुनने का है, तो ज्यादातर खरीदारों के लिए एक प्रीमियम 4K टीवी आज भी ज्यादा व्यावहारिक साबित होता है। 4K कंटेंट की उपलब्धता ज्यादा है और अच्छी अपस्केलिंग के साथ सामान्य वीडियो भी बेहतर दिखाई देते हैं।
- इस LG टीवी में α7 AI Processor 4K Gen9 और 4K सुपर अपस्केलिंग अलग-अलग क्वालिटी के कंटेंट को अधिक शार्प और डिटेल के साथ दिखाने का काम करते हैं।
- डायनमिक टोन मैपिंग और AI HDR Remastering कॉन्ट्रास्ट और रंगों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे बड़े स्क्रीन पर फिल्में और वेब सीरीज ज्यादा प्रभावशाली लगती हैं।
- AI Sound Pro और क्लियर वॉइस प्रो डायलॉग को स्पष्ट रखने पर फोकस करते हैं, जबकि FILMMAKER MODE और VRR जैसे फीचर मूवी देखने और कैजुअल गेमिंग दोनों के अनुभव को बेहतर बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {55NU870BPLA}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- स्मार्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन
- वर्चुअल सराउंड साउंड
कमी
- टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर समस्या
05
तुलना: 4K या 8K: बड़े साइज रुम के लिए किस रिजॉल्यूशन टीवी को चुनें?
यहां पर हमने ऊपर बताए गए 4K और 8K TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।