5 बढ़िया AMD Laptops के साथ संभालें पढ़ाई से लेकर मल्टीटास्किंग तक का काम

अगर आप पढ़ाई, ऑफिस काम और मल्टीटास्किंग के लिए एक ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो बिना अटके सभी काम आसानी से संभालें तो AMD प्रोसेसर वाले Laptop उपयुक्त हो सकते हैं। नीचे देखें टॉप ब्रांडस के 5 बढ़िया मॉडल्स।
AMD लैपटॉप मॉडल्स
AMD लैपटॉप मॉडल्स

आज पढ़ाई और काम दोनों एक ही डिवाइस पर टिक गए हैं। ऑनलाइन क्लास, प्रेंजटेशन देना, वीडियो कॉल और साथ में कई टैब खुले रखना अब रोज की बात है। ऐसे में लैपटॉपऐसा चाहिए जो अटक न जाए और लंबे समय तक साथ दे। AMD Processor वाले लैपटॉप इस जरूरत को अच्छी तरह संभालते हैं क्योंकि इनमें बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और बिजली की खपत मिलती है। पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को फास्ट रिस्पानंस मिलती है और ऑफिस काम में फाइलें आसानी से चलती हैं। टॉप ब्रांडस के लैपटॉप में एक अच्छी स्क्रीन, आरामदायक कीबोर्ड और भरोसेमंद बैटरी दिनभर के उपयोग को सरल बनाती है। घर से काम करने वालों के लिए यह संतुलन बहुत मायने रखता है क्योंकि ध्यान काम पर रहता है, डिवाइस पर नहीं। नीचे दिए गए Laptop मॉडल्स में से सही विकल्प चुनकर आप रोजमर्रा का काम आसानी से कर सकते हैं और एक साथ कई काम करने में भी परेशानी नहीं होती।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बेहतरीन AMD प्रोसेसर वाले लैपटॉप मॉडल्स।



जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP Smartchoice Victus AMD Ryzen 5 AI Gaming Laptop

    एचपी की तरफ से आने वाला यह एक दमदार और पावरफुल AI गेमिंग लैपटॉप है, जो गेमिंग और हैवी काम दोनों के लिए बनाया गया है। इसमें AMD Ryzen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 6 कोर और 12 थ्रेड हैं। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, कोडिंग और लंबे गेमिंग सेशन में स्मूद परफॉर्मेंस देता है। लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड भी मौजूद है, जो 6GB रैम के साथ हाई क्वालिटी ग्राफिक्स और बेहतर फ्रेम रेट देता है। इसमें 16GB रैम और 512GB जेन4 SSD स्टोरेज दी गई है, जिससे सिस्टम तेज़ी से बूट होता है और गेम्स जल्दी लोड होते हैं। 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे गेमिंग के दौरान मूवमेंट बेहद स्मूद दिखता है। एंटी-ग्लेयर स्क्रीन आंखों पर कम दबाव डालती है। बेहतर थर्मल डिजाइन लंबे समय तक लैपटॉप को ठंडा रखता है। विंडोज 11 और ऑफिस 2024 के साथ यह लैपटॉप पढ़ाई से लेकर गेमिंग के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होता है।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल - HP Smartchoice Victus
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 512GB
    • रैम - 16GB
    • प्रोसेसर - AMD Ryzen 5 
    • बैटरी बैकअप - 8.5 घंटे 
    • वजन - 2.29 किलोग्राम

    खूबियां

    • लंबे समय तक स्मूद और स्टेबल परफॉर्मेंस के लिए AMD राइजन 5 प्रोसेसर
    • लैपटॉप को ज्यादा समय तक बिना हीट किए यूज करने पर भी बेहतर थर्मल डिजाइन
    • आंखो को आराम देने के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट और एंटी ग्लेयर स्क्रीन

    कमी 

    • लैपटॉप की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Dell 15 AMD Ryzen 7 Thin & Light Laptop

    यह लैपटॉप रोजाना के काम से लेकर बिना अटके मल्टीटास्किंग तक सब कुछ आसानी से कर लेता है। इसकी 15.6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ वीडियो देखने और हल्के गेम खेलने को और भी स्मूद बनाती है। वहीं, इसकी 250 निट्स ब्राइटनेस घर के अंदर इस्तेमाल के लिए ठीक है। इसमें 8 कोर वाला दमदार AMD प्रोसेसर है जो तेज़ी से काम करता है और 16GB रैम की वजह से एक साथ कई ऐप्स चलाना आसान हो जाता है। 512GB SSD होने के कारण सिस्टम जल्दी चालू होता है और फ़ाइलों को खोलने में समय नहीं लगता। इसका इंटीग्रेटेड ग्राफ़िक्स ऑफिस का काम, वीडियो देखना और सामान्य क्रिएटिव काम करने के लिए काफ़ी है। Dell के Laptop का वज़न लगभग 1.6 किलो है और पतली बॉडी इसे बैग में लेकर चलने में सुविधाजनक बनाती है।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल - Dell 15
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 512GB
    • रैम - 16GB
    • प्रोसेसर - AMD Ryzen 7
    • बैटरी बैकअप - 6 घंटे 
    • वजन - 2.68 किलोग्राम

    खूबियां

    • स्क्रॉलिंग, वीडियो और हल्के गेमिंग को ज्यादा फ्लुइड बनाने के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट
    • कई ऐप्स एक साथ चलाने और मल्टीटास्किंग के लिए 16GB रैम
    • बैग में कैरी करने के लिए स्लिम डिजाइन और 1.6 किलोग्राम वजन

    कमी 

    • लैपटॉप की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo V15 G4 AMD Athlon Silver 7120U Laptop

    यह लैपटॉप उनके लिए बढ़िया विकल्प है जो रोजाना के काम आसानी से करना चाहते हैं। इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन है, जो पढ़ाई, ऑफिस के काम और वीडियो देखने के लिए आरामदायक है। AMD प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ, यह सामान्य मल्टीटास्किंग को आराम से संभाल लेता है। 512GB SSD होने के कारण यह जल्दी ऑन होता है और फाइलें भी तेज़ी से खुलती हैं। विंडोज 11 पहले से इंस्टॉल है, इसलिए सेटअप में समय नहीं लगता। यह हल्का है, इसलिए इसे कहीं भी ले जाना आसान है। इसमें फुल साइज़ कीबोर्ड और न्यूमेरिक पैड है, जिससे लंबे समय तक काम करने में मदद मिलती है। इसमें वेबकैम प्राइवेसी शटर और TPM सिक्योरिटी जैसी सुविधाएँ हैं जो डेटा को सुरक्षित रखती हैं। WiFi और ब्लूटूथ सपोर्ट से कनेक्टिविटी आसान बनी रहती है।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल - Lenovo V15 G4
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 512GB
    • प्रोसेसर - AMD Athlon Silver 7120U
    • रैम - 8GB
    • बैटरी बैकअप - 15 घंटे 
    • वजन - 1.50 किलोग्राम

    खासियत

    • रोजाना की नार्मल मल्टीटास्किंग के लिए AMD 7120U प्रोसेसर और 8GB रैम
    • बैग में रखकर कहीं भी ले जाने के लिए स्लिम और लाइटवेट डिजाइन
    • डेटा एंट्री से संबधित काम आसानी से करने के लिए फुल साइज कीबोर्ड और न्यूमेरिक पैड

    कमी 

    • कीबोर्ड फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • ASUS Vivobook 15 Smartchoice AMD Ryzen 7 Laptop

    इस आसुस लैपटॉप में Ryzen 7 प्रोसेसर मिलता है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। 16GB रैम और 512GB SSD इसे हल्का, तेज़ और बिना किसी रुकावट के चलाने में मदद करते हैं, चाहे आप कोडिंग करें, ऑफिस का काम करें या बड़ी फाइलें खोलें। इसका 15.6 इंच का फुल HD डिस्प्ले साफ़ और आँखों को आराम देने वाला है। एंटी-ग्लेयर स्क्रीन के कारण लंबे समय तक काम करने पर आँखों पर ज़ोर नहीं पड़ता। कीबोर्ड आरामदायक है और बैकलिट होने से रात में भी टाइप करना आसान होता है। फिंगरप्रिंट सेंसर और वेबकैम प्राइवेसी शटर इसकी सुरक्षा बढ़ाते हैं। आइस ब्लैड्स कूलिंग सिस्टम लैपटॉप को गर्म होने से बचाता है। 180 डिग्री तक फ्लैट खुलने वाला हिंज इसे चीज़ें शेयर करने और अलग-अलग तरह से काम करने के लिए सुविधाजनक बनाता है।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल - Asus Vivobook 15
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 512GB
    • प्रोसेसर - Ryzen 7
    • रैम - 8GB
    • बैटरी बैकअप - 7 घंटे 
    • वजन - 1.7 किलोग्राम

    खासियत

    • लैपटॉप के लंबे उपयोग में ऑंखों पर दबाव कम करने के लिए एंटी-ग्लेयर डिस्पले
    • डेटा और विडियो कालिंग में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और वैबकेम शटर
    • हैवी टास्क के दौरान लैपटॉप को गर्म होने से बचाने के लिए IceBlades कूलिंग सिस्टम

    कमी 

    • लैपटॉप के साउंड क्वालिटी कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Lenovo Yoga Slim 7 AMD Ryzen AI Laptop

    इस लैपटॉप में AMD राइजन AI 7 प्रोसेसर है, जो इसे किसी छोटे सुपरकंप्यूटर जैसा बना देता है। AI NPU के कारण इसकी परफॉर्मेंस सिर्फ तेज़ नहीं, बल्कि बहुत समझदार भी है। चाहे आपको वीडियो एडिटिंग करनी हो, कोडिंग, AI टूल्स चलाने हों या एक साथ कई काम करने हों, यह बिना रुके सब कुछ कर देता है। इसकी OLED डिस्प्ले देखने में किसी सिनेमा हॉल जैसी लगती है। 100% DCI P3 और डॉल्बी विजन के साथ कलर्स इतने रियल दिखते हैं कि फोटो या वीडियो एडिट करते समय हर छोटी-सी शेड भी साफ दिखाई देती है। Lenovo Laptop का वज़न सिर्फ 1.19 किलो है और मोटाई 1.39 सेमी, मतलब यह इतना हल्का है कि आप इसे कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। इसमें 70Wh की बैटरी है और सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर तीन घंटे का बैकअप मिल जाता है।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल - Lenovo Yoga Slim 7
    • स्क्रीन साइज - 14 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 1TB
    • प्रोसेसर - AMD Ryzen AI 7 350
    • रैम - 32GB
    • बैटरी बैकअप - 10 घंटे 

    खासियत

    • बिना लैग वाली हाई-परफॉर्मेंस के लिए AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर का सपोर्ट
    • स्क्रीन पर सिनेमा हॉल वाली पिक्चर क्वालिटी के लिए OLED WUXGA डिस्प्ले
    • लंबे बैटरी बैक-अप के साथ में 15 मिनट चार्ज करने पर 3 घंटे का बैकअप

    कमी 

    • लैपटॉप को लेकर किसी भी यूजर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    05

तुलना: AMD लैपटॉप्स के 5 बढ़िया मॉडल्स

मॉडल

स्क्रीन साइज

स्टोरेज

प्रोसेसर

HP Smartchoice Victus

15.6 इंच

512GB

AMD Ryzen 5 

Dell 15

15.6 इंच

512GB

AMD Ryzen 7

Lenovo V15 G4

15.6 इंच

512GB

AMD Athlon Silver 7120U

Asus Vivobook 15

15.6 इंच

512GB

AMD Ryzen 7

Lenovo Yoga Slim 7

14 इंच

1TB

AMD Ryzen AI 7 350

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पढ़ाई और ऑफिस के लिए AMD लैपटॉप क्यों ठीक रहते हैं?
    +
    क्योंकि इनमें बैलेंस्‍ड स्पीड और स्टेबल परफॉर्मेंस मिलता है, जिससे दस्तावेज, ऑनलाइन क्लास और रोज के काम आराम से पूरे हो जाते हैं।
  • एक साथ कई काम करने में यह लैपटॉप कैसे मदद करते हैं?
    +
    अच्छी रैम और तेज प्रोसेसर के कारण कई ऐप खुले रहने पर भी काम बिना अटके चलता रहता है।
  • लैपटॉप लेते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    रैम कैपेसिटी, बैटरी कितनी चलती है और कीबोर्ड का आराम देखना चाहिए ताकि लंबे समय तक काम आसान रहे।