20W साउंड वाले ये 55 Inch TVs देंगे कमरा हिला देने वाली आवाज और घर बनेगा मिनी थिएटर

यहां 20 वॉट साउंड आउटपुट वाले 55 इंच टीवी के ब्रांडेड विकल्प हैं। ये बड़ी स्क्रीन के साथ क्लियर और पावरफुल ऑडियो देते हैं। जानें इनके फीचर्स, साउंड क्वालिटी और पाएं बेहतरीन एंटरटेनमेंट का अनुभव।
20 वॉट साउंड आउटपुट वाले 55 इंच टीवी
20 वॉट साउंड आउटपुट वाले 55 इंच टीवी

अगर आप बड़े स्क्रीन साइज के साथ बढ़िया और दमदार आवाज की तलाश में हैं, तो 20 Watts साउंड आउटपुट वाले 55 इंच टीवी आपके लिए एक स्मार्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। ये टीवी घर के लिविंग रूम को मिनी थिएटर में बदल देते हैं, जहां विज़ुअल्स के साथ-साथ आवाज भी साफ और प्रभावशाली सुनाई देती है। बिना किसी अतिरिक्त ऑडियो सिस्टम के, ये टीवी रोजमर्रा की एंटरटेनमेंट जरूरतों को आसानी से पूरा करते हैं। इस लेख में आप अमेजन पर मौजूद 55 Inch TV साइज के 20 वाट साउंड वाले टीवी देख सकते हैं, जो यूजर्स के बीच लोकप्रिय बनते जा रहे हैं। साथ ही इनमें डॉल्बी एटमॉस साउंड का भी अहसास देखने को मिलता है। 

आइए नीचे 20 वॉट साउंड आउटपुट के साथ आने वाले 55 इंच टीवी के बढ़िया विकल्प देखें -

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony 55 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    इस सोनी टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160 पिक्सल) और 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे तस्वीरें बेहद चमकदार, गहरी और बढ़िया दिखाई देती हैं। इसमें 4 एचडीएमआई पोर्ट मौजूद हैं, जिनकी मदद से सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर और गेमिंग कंसोल आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं 2 यूएसबी पोर्ट हार्ड ड्राइव और अन्य यूएसबी डिवाइस जोड़ने के लिए हैं। ऑडियो की बात करें तो यह Sony टीवी 20 Watts साउंड आउटपुट, 2-चैनल ओपन बैफल स्पीकर, डीटीएस डिजिटल सराउंड, डीटीएस-एक्स, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है, जो बिना किसी अलग साउंडबार के भी सिनेमैटिक और इमर्सिव साउंड अनुभव देता है। यह टेलीविजन गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जिसमें वॉचलिस्ट, गूगल असिस्टेंट, गूगल कास्ट, गेम मेन्यू, ऑटो लो लेटेंसी मोड, ई-आर्क जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा एप्पल एयरप्ले 2, एप्पल होमकिट सपोर्ट होने से आप एप्पल डिवाइस को भी आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में 4K प्रोसेसर X1 विद AI प्रोसेसिंग चिप लो-रेज़ोल्यूशन कंटेंट को लगभग 4K क्वालिटी में अपस्केल करता है और नॉइज को कम करके तस्वीर को ज़्यादा साफ तस्वीर बनाता है। 4K एक्स-रियलिटी प्रो इमेज एनालिसिस और प्रिसीजन क्लीनिंग के जरिए हर कंटेंट को बेहतरीन विज़ुअल क्वालिटी देता है, जबकि लाइव कलर टेक्नोलॉजी रंगों को और भी ज़्यादा नेचुरल और वाइब्रेंट बनाती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Sony
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • मोशनफ्लो XR 100 तेज मूवमेंट वाले सीन में मोशन ब्लर को कम कर सहज और साफ दृश्य देता है।
    • इसका बेज़ल-लेस फ्लोटिंग डिज़ाइन प्रीमियम और स्लिम लुक देता है। 
    • 2 स्टार एनर्जी रेटिंग होने से यह टीवी लगभग 186.76 किलोवॉट प्रति घंटे बिजली की खपत करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कुछ समय बाद डिस्प्ले के काम न करने की शिकायत की है।



    01
  • Samsung 55 inch 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

    सैमसंग का यह टीवी दमदार आवाज के लिए टीवी 20W साउंड आउटपुट के साथ आता है, जिसमें ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड, क्यू-सिम्फनी, ब्लूटूथ ऑडियो और एडैप्टिव साउंड जैसे फीचर्स शामिल हैं। ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड स्क्रीन पर हो रही मूवमेंट के हिसाब से आवाज को मूव करता है, जिससे ऑडियो और वीडियो का तालमेल और भी वास्तविक लगता है। क्यू-सिम्फनी टेक्नोलॉजी टीवी और साउंडबार को एक साथ काम करने देती है, जिससे साउंड और ज़्यादा पावरफुल और इमर्सिव बनता है। डिस्प्ले क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए इस Samsung टीवी 55 इंच में क्रिस्टल प्रोसेसर 4K दिया गया है, जो 4K अपस्केलिंग के जरिए लो-रेज़ोल्यूशन कंटेंट को भी लगभग 4K क्वालिटी में बदल देता है। HDR10 और HLG (हाइब्रिड लॉग गामा) टेक्नोलॉजी तस्वीर के उजले और गहरे हिस्सों को बेहतर बनाती हैं, जिससे सीन ज़्यादा साफ और वास्तविक लगते हैं। प्योर कलर और कलर बूस्टर रंगों को प्राकृतिक और चमकदार बनाते हैं, ताकि हर छवि असली जैसी दिखाई दे। मेगा कॉन्ट्रास्ट और कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर स्क्रीन पर हल्के और गहरे रंगों के बीच सही संतुलन बनाते हैं, जिससे तस्वीरों में गहराई महसूस होती है। UHD डिमिंग अलग-अलग हिस्सों में ब्राइटनेस को कंट्रोल करके पिक्चर को और बेहतर बनाता है। स्लिम लुक और प्रीमियम डिज़ाइन होने से यह लिविंग रूम के लिए एक स्टाइलिश विकल्प है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Samsung 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसकी 55 इंच की स्क्रीन 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160 पिक्सल) और 50 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिसमें बढ़िया दृश्य दिखाई देते हैं। 
    • इसमें एलईडी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और 16:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है।
    • यह स्मार्ट टीवी बिल्ट-इन एलेक्सा और बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट करता है, जिससे आप आवाज के जरिए टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी आवाज को सामान्य बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 55 inch 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    एलजी का यह 55 इंच एलईडी टीवी एक पावरफुल और एडवांस टेलीविजन है, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फीचर्स के साथ आता है। इसमें 55 इंच की बड़ी स्क्रीन, 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160 पिक्सल) और 60 Hz नेटिव रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे तस्वीरें बेहद साफ, सहज और डिटेल में नजर आती हैं। वहीं 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल होने से आप किसी भी एंगल से देखने पर पिक्चर क्वालिटी में कोई कमी नहीं पाएंगे। इस LG टीवी में अल्फ़ा 7 AI प्रोसेसर 4K जेन 8 दिया गया है, जो पहले से ज़्यादा तेज और स्मार्ट प्रोसेसिंग के साथ हर फ्रेम में बेहतर शार्पनेस, गहराई और क्लैरिटी देता है। 4K सुपर अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी लो-रेज़ोल्यूशन कंटेंट को भी लगभग 4K क्वालिटी में बदल देती है, जबकि डायनामिक टोन मैपिंग, HDR10 और HLG ब्राइट और डार्क दोनों सीन में बेहतरीन कॉन्ट्रास्ट और प्राकृतिक रंग दिखाते हैं। फिल्ममेकर मोड और 4K एक्सप्रेशन एन्हांसर मूवी को उसी ओरिजिनल लुक में दिखाते हैं जैसा डायरेक्टर ने सोचा होता है। 20W साउंड आउटपुट के साथ यह 55 इंच टीवी AI साउंड प्रो डॉल्बी एटमॉस, क्लियर वॉइस प्रो, AI अकॉस्टिक ट्यूनिंग, एलजी साउंड सिंक, ब्लूटूथ सराउंड रेडी, वाओ ऑर्केस्ट्रा और डाउन फायरिंग स्पीकर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर आवाज को साफ, दमदार और चारों तरफ फैलने वाला बनाते हैं, जिससे बिना साउंडबार के भी थिएटर जैसा अनुभव मिलता है। क्लियर वॉइस प्रो ऑटो वॉल्यूम लेवलिंग के जरिए डायलॉग्स को साफ रखता है, जबकि AI अकॉस्टिक ट्यूनिंग कमरे के हिसाब से साउंड को अपने आप एडजस्ट कर लेती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - LG 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 4K UHD
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ, ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • यह स्मार्ट टीवी वेबओएस 25 प्लेटफ़ॉर्म पर काम करता है।
    • इसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, एप्पल टीवी जैसे लोकप्रिय ऐप मिलते हैं।
    • AI मैजिक रिमोट में मोशन सेंसर और स्क्रॉल व्हील दिया गया है, जिससे आप इसे एयर माउस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या सीधे आवाज से कमांड दे सकते हैं।
    • AI सर्च विद एमएस कोपायलट और AI वॉइस आईडी आपकी आवाज़ पहचानकर पर्सनलाइज़्ड सजेशन और रिज़ल्ट्स देते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसके साथ मैजिक रिमोट न मिलने और इसकी परफॉरमेंस को लेकर शंशय जताया है।
    03
  • Wobble 55 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    इस 55 इंच टीवी में नोवा-जेन एक्सआरटी प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस के साथ पिक्चर और सिस्टम की स्पीड को बेहतर बनाता है। इसके साथ 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिससे ऐप अच्छे तरीके से चलते हैं और मल्टीटास्किंग में कोई रुकावट नहीं आती है। 4K अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी लो-रेज़ोल्यूशन कंटेंट को भी लगभग 4K क्वालिटी में बदल देती है, जिससे हर फ्रेम ज़्यादा डिटेल और क्लैरिटी के साथ दिखाई देता है। यह 55 इंच की बड़ी स्क्रीन, 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160 पिक्सल) और 60 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे हर सीन बेहद साफ और बढ़िया दिखाई देता है। डिस्प्ले में 1.07 बिलियन रंग, HDR10 और HLG का सपोर्ट और ज़ीरो एज डिज़ाइन मिलता है, जो तस्वीरों को गहराई, ब्राइटनेस और नेचुरल कलर देता है और टीवी को प्रीमियम लुक देता है। ऑडियो के मामले में यह Wobble टीवी 20W साउंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। इसके डायनामिक स्पीकर्स आवाज को चारों ओर फैलाकर सुनने का इमर्सिव अनुभव देते हैं, जिससे मूवी, म्यूज़िक और गेम्स ज़्यादा रियल और पावरफुल महसूस होते हैं। डायलॉग्स साफ सुनाई देते हैं और बैकग्राउंड साउंड भी बढ़िया रहता है। इसके अलावा 6 पिक्चर मोड भी दिए गए हैं, ताकि आप कंटेंट के अनुसार डिस्प्ले सेट कर सकें

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Wobble 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल से किसी भी दिशा से बैठकर टीवी देखने पर पिक्चर क्वालिटी एक जैसी बनी रहती है।
    • इसमें गूगल असिस्टेंट और वॉयस इनेबल्ड स्मार्ट रिमोट मिलता है, जिससे आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • रिमोट पर नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब के लिए क्विक एक्सेस हॉटकीज़ दी गई हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने टीवी चलने पर धीमा बताया है।


    04
  • Samsung 55 inch Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    सैमसंग के इस टीवी में क्यू4 AI प्रोसेसर मौजूद है, जो हर सीन को पहचानकर रंग, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को अपने आप बेहतर करता है। क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम मिलता है, जिससे हर रंग ज़्यादा गहरा, प्राकृतिक और लंबे समय तक चमकदार बना रहता है। वहीं 4K अपस्केलिंग लो-रेज़ोल्यूशन कंटेंट को भी लगभग 4K क्वालिटी में बदल देती है, जिससे बढ़िया दृश्य देखने का अनुभव मिलता है. गेमिंग के लिए इसमें ऑटो गेम मोड, गेम मोशन प्लस, सुपर अल्ट्रा वाइड गेम व्यू, गेम बार, मिनी मैप ज़ूम, एचजीआईजी और एआई ऑटो गेम मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे गेम खेलते समय कम लैग और स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें 20W साउंड आउटपुट, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट, क्यू-सिम्फनी, ब्लूटूथ ऑडियो और एडैप्टिव साउंड मिलता है। ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट स्क्रीन पर हो रही हलचल के अनुसार आवाज को महसूस करता है, जबकि क्यू-सिम्फनी टीवी और साउंडबार को एक साथ चलाकर ज़्यादा पावरफुल और इमर्सिव ऑडियो अनुभव देती है। इसका स्लिम-लुक डिज़ाइन और 3 बेजल-लेस बॉडी टीवी को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाती है।


    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Samsung 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें सैमसंग टीवी प्लस के जरिए 100 से ज़्यादा फ्री टीवी चैनल बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मौजूद है।
    • यह 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ लगभग 192.72 किलोवॉट प्रति घंटे बिजली खपत करता है।
    • मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग और साउंड मिररिंग की मदद से आप अपने फोन की स्क्रीन और ऑडियो को सीधे टीवी पर चला सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसके रिमोट कंट्रोल और आवाज को सामान्य बताया है। 



    05

20 वॉट साउंड वाले 55 इंच टीवी की संक्षिप्त जानकारी 

यहां पर हमने अमेजन पर मौजूद 20 वॉट साउंड आउटपुट वाले 55 इंच टीवी के 5 मॉडल्स के फीचर्स, साइज, डिस्प्ले जैसे मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, ताकि आप अपनी जरूरत, बजट और पसंद के अनुसार सबसे सही टीवी चुन सकें और अपने एंटरटेनमेंट अनुभव को एक नया लेवल दे सकें।

टीवी मॉडल

डिस्प्ले टाइप

रेज़ोल्यूशन

रिफ्रेश रेट

साउंड आउटपुट

स्मार्ट प्लेटफ़ॉर्म

Sony BRAVIA 2M2 Series K-55S25BM2

LED 

4K अल्ट्रा एचडी

60 Hz

20 Watts 

गूगल टीवी

Samsung 4K HD Smart LED TV UA55UE86AFULXL)

LED 

4K अल्ट्रा एचडी

50 Hz

20 Watts 

टाइज़न ओएस

LG Smart webOS LED TV 55UA82006LA

LED 

4K अल्ट्रा एचडी

60 Hz

20 Watts 

वेबओएस

Wobble UD Series HD WB55GTAW9602UDFL (Black)

LED 

4K अल्ट्रा एचडी

60 Hz

20 Watts 

गूगल टीवी

Samsung Vision AI Ultra HD Smart QA55QEF1AULXL)

QLED 

4K अल्ट्रा एचडी

50 Hz

20 Watts 

टाइज़न ओएस

अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 55 इंच टीवी में 20 वाट साउंड आउटपुट क्यों महत्वपूर्ण है?
    +
    20 वाट साउंड आउटपुट वाला टीवी बेहतर और पावरफुल ऑडियो देता है। इसका मतलब है कि बिना साउंडबार या एक्सटर्नल स्पीकर्स के भी घर में मूवी, गेमिंग और म्यूज़िक का अनुभव बेहतर और सिनेमैटिक लगेगा।
  • क्या 20 वाट साउंड आउटपुट वाले टीवी के साथ साउंडबार की ज़रूरत पड़ेगी?
    +
    आमतौर पर 20 वाट आउटपुट वाले टीवी में जो साउंड क्वालिटी मिलती है वो रोज़मर्रा की एंटरटेनमेंट के लिए पर्याप्त होती है। लेकिन अगर आप थिएटर-लेवल साउंड चाहते हैं, तो आप बाद में साउंडबार जोड़ सकते हैं।
  • क्या 55 इंच टीवी की पिक्चर क्वालिटी 4K में बेहतर होती है?
    +
    हां! 55 इंच स्क्रीन जितनी बड़ी होगी, उतनी ही पिक्चर क्वालिटी का असर बढ़ता है। 4K अल्ट्रा HD (3840×2160) रेज़ोल्यूशन में पिक्चर ज़्यादा शार्प, डिटेल्ड और रियल दिखती है।