अगर आप अपने घर में थिएटर जैसा शानदार देखने का अनुभव चाहते हैं, तो हाई डेफिनिशन ओएलईडी टीवी शानदार विकल्प हैं। आज के समय में OLED को सबसे बेहतरीन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी माना जाता है, क्योंकि इनमें गहरे काले रंग, शानदार कॉन्ट्रास्ट और बेहद शार्प पिक्चर क्वालिटी मिलती है। ओएलईडी टेक्नोलॉजी हर पिक्सल को अलग-अलग कंट्रोल करती है, जिससे मूवी, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स और गेमिंग का अनुभव बिल्कुल सिनेमाघर जैसा हो जाता है। अपने घर के एंटरटेनमेंट को अगले लेवल पर ले जाने के लिए आप अमेजन पर उपलब्ध इन ओएलईडी टीवी को ला सकते हैं। लिस्ट में आपको LG, Samsung, Sony जैसे ब्रांडेड विकल्प मिल जायेंगे, जो भरोसेमंद टीवी हैं। चलिए नीचे 5 बढ़िया अल्ट्रा हाई डेफिनेशन ओएलईडी टीवी के विकल्प देखे।
अमेजन पर मौजूद ये 5 बढ़िया हाई डेफिनिशन OLED TV हैं पिक्चर क्वालिटी के बादशाह! हर सीन होगा सिनेमैटिक

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
LG 65 Inch OLED 4K Ultra HD TV
एलजी का यह 65 इंच अल्ट्रा-प्रीमियम ओएलईडी टीवी है, जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और एडवांस AI फीचर्स के साथ आता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160) के साथ OLED evo डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें हर पिक्सल खुद रोशनी देता है, जिससे परफेक्ट ब्लैक, बेहद गहरा कॉन्ट्रास्ट और शानदार डिटेल देखने को मिलती है। 120 Hz नेटिव रिफ्रेश रेट के साथ यह LG टीवी वीआरआर सपोर्ट में 144 Hz तक जाता है, जिससे फास्ट मूविंग सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग बिल्कुल सहज और बढ़िया दिखाई देते हैं। 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से किसी भी एंगल से देखने पर रंग और ब्राइटनेस में कोई कमी नहीं आती है। इसमें अल्फा 9 AI प्रोसेसर 4K जेन 8 दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पिक्चर क्वालिटी को अपने आप बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद AI पिक्चर प्रो स्क्रीन पर चल रही तस्वीर को पहचानकर उसके रंग, कॉन्ट्रास्ट और शार्पनेस को सही करता है, जिससे चेहरे ज्यादा वास्तविक और सीन ज्यादा साफ दिखते हैं। वहीं AI अपस्केलिंग की मदद से कम क्वालिटी या एचडी वीडियो भी लगभग 4K जैसी क्वालिटी में नजर आने लगते हैं। साथ ही ओएलईडी डायनामिक टोन मैपिंग प्रो हर सीन की रोशनी को अलग-अलग तरीके से कंट्रोल करता है, जिससे अंधेरे हिस्से ज्यादा गहरे और उजले हिस्से ज्यादा ब्राइट दिखाई देते हैं। AI ब्राइटनेस कंट्रोल कमरे की रोशनी को समझकर स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने आप एडजस्ट कर लेता है, जिससे आंखों पर ज़ोर नहीं पड़ता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - OLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- मैजिक रिमोट की मदद से पॉइंटर और वॉइस कंट्रोल दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- एलजी थिनक्यू ऐप से आप मोबाइल को रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और 100 से ज्यादा फ्री एलजी चैनल भी देख सकते हैं।
- गेमिंग के लिए यह टीवी एनविडिया जी-सिंक और एएमडी फ्री-सिंक के साथ कम्पैटिबल है, जिससे पीसी और कंसोल गेमिंग में स्क्रीन टियरिंग और लैग नहीं होता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी आवाज को सामान्य बताया है।
01Samsung 65 inch 4K Ultra HD Smart OLED TV
इस सैमसंग टीवी में ओएलईडी 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840×2160) दिया गया है, जिसमें सेल्फ-इल्यूमिनेटिंग पिक्सल खुद से रोशनी देते हैं, जिससे बढ़िया काला रंग, गहरा कॉन्ट्रास्ट और बेहतरीन डिटेल देखने को मिलती है। यह Samsung 65 इंच टीवी 100 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो 144 Hz तक सपोर्ट करता है, जिससे तेज एक्शन सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग बेहद स्मूद दिखाई देते हैं। इसमें दिया गया एनक्यू4 AI जेन3 प्रोसेसर और 4K AI अपस्केलिंग प्रो कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी लगभग 4K जैसी क्लैरिटी में बदल देता है। AI मोशन एन्हांसर प्रो की मदद से चलती हुई तस्वीरें और टेक्स्ट ज्यादा शार्प और साफ दिखते हैं, जिससे लाइव स्पोर्ट्स और फास्ट एक्शन देखना आसान हो जाता है। गेमिंग के लिए इसमें ऑटो गेम मोड, वेरिएबल रिफ्रेश रेट, गेम मोशन प्लस, डायनामिक ब्लैकEQ, सुपर अल्ट्रा वाइड गेम व्यू, मिनीमैप ज़ूम जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो स्क्रीन टीयरिंग और स्टटर को कम करके लो लेटेंसी के साथ सहज और बढ़िया गेमिंग अनुभव देते हैं। एप्पल एयरप्ले फीचर आईफोन, आईपैड या मैक यूज़र्स को बिना तार के अपनी स्क्रीन, वीडियो और म्यूज़िक सीधे टीवी पर चलाने की सुविधा देता है। मल्टी-व्यू फीचर से टीवी की स्क्रीन को दो हिस्सों में बाँटकर एक साथ दो वीडियो देखे जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Mini Led, OLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 100Hz (Up to 144Hz) Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- HDR ब्राइटनेस ऑप्टिमाइजर कमरे की रोशनी को पहचानकर अंधेरे सीन की विज़िबिलिटी बढ़ा देता है, जिससे दिन की रोशनी में भी तस्वीर साफ दिखाई देती है।
- एंटी रिफ्लेक्शन, अल्ट्रा व्यूइंग एंगल और रियल डेप्थ एन्हांसर की वजह से किसी भी एंगल से देखने पर पिक्चर वास्तविक और गहराई वाली लगती है।
- मोशन एक्सेलेरेटर 144 Hz तेज़ मूवमेंट को बिना ब्लर के स्मूद बनाता है, जबकि फिल्ममेकर मोड कंटेंट को डायरेक्टर की मंशा के अनुसार दिखाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने टीवी को अच्छा बताया है, लेकिन दीवार में लगाने के बाद टीवी के पीछे HDMI केबल लगाना को मुश्किल हो जाता है।
02Sony 55 inch 4K Ultra HD Smart OLED TV
यह सोनी स्मार्ट टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें गूगल असिस्टेंट, वॉचलिस्ट, गूगल कास्ट, बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्मार्ट वॉइस कंट्रोल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा एप्पल एयरप्ले, एप्पल होमकिट और एलेक्सा सपोर्ट भी मौजूद है। गेमिंग के लिए यह Sony टीवी प्लेस्टेशन 5 के लिए बढ़िया माना जाता है और इसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड, वेरिएबल रिफ्रेश रेट, ई-आर्क और एचडीएमआई 2.1 कम्पैटिबिलिटी दी गई है, जिससे गेमिंग में लैग और स्क्रीन टीयरिंग नहीं होती है। इसमें कॉग्निटिव प्रोसेसर एक्सआर (XR प्रोसेसर) और एडवांस्ड AI एक्सआर प्रोसेसर इंसानों की तरह सोचकर तस्वीर को प्रोसेस करता है और रियल-टाइम में रंग, ब्राइटनेस और डिटेल को अपने आप बेहतर बनाता है। यह 55 इंच टीवी 50 Watt आउटपुट के साथ 2.2 चैनल सिस्टम के साथ आता है। इसमें अकूस्टिक सरफेस ऑडियो प्लस टेक्नोलॉजी है, जिसमें आवाज सीधे स्क्रीन से आती हुई महसूस होती है। 3D सराउंड अपस्केलिंग, डीटीएस डिजिटल सराउंड, डीटीएस:एक्स, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो की मदद से साउंड चारों तरफ फैलता हुआ महसूस होता है। वॉइस ज़ूम 3 फीचर डायलॉग को बैकग्राउंड साउंड से अलग करके ज्यादा साफ बनाता है। इसमें 2 एक्ट्यूएटर और 2 सबवूफर दिए गए हैं, जो दमदार बास और क्लियर ऑडियो देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Sony
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - OLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर है, जो उजले और अंधेरे हिस्सों में ज्यादा गहराई और डिटेल लाता है।
- यह 120 Hz रिफ्रेश रेट और 4K 120 सपोर्ट के साथ आता है, जिससे तेज एक्शन सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग बेहद सहज दिखाई देते हैं।
- यह 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कुछ महीने बाद टीवी की स्क्रीन ब्लैक होने की शिकायत की है।
03LG 55 inch 4K Ultra HD Smart TV
यह एलजी 55 इंच ओएलईडी टीवी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो घर पर सिनेमैटिक पिक्चर क्वालिटी, स्मूद 120 Hz परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स के साथ प्रीमियम अनुभव चाहते हैं। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840×2160) और ओएलईडी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें हर पिक्सल खुद रोशनी देता है, इसलिए इसमें बैकलाइट की जरूरत नहीं पड़ती और आपको परफेक्ट ब्लैक, जबरदस्त कॉन्ट्रास्ट और बेहद प्राकतिक रंग देखने को मिलते हैं। इसमें दिया गया अल्फा 8 AI प्रोसेसर और AI सुपर अपस्केलिंग 4K फीचर कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी लगभग 4K जैसी साफ और शार्प क्वालिटी में बदल देता है। डॉल्बी विज़न, HDR 10 और HLG तकनीक की वजह से उजले सीन ज्यादा चमकदार और अंधेरे सीन ज्यादा गहरे नजर आते हैं। यह LG टीवी 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के साथ आता है, जिससे तेज़ एक्शन सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग बहुत सहज और साफ दिखाई देते हैं और किसी भी एंगल से देखने पर पिक्चर क्वालिटी बनी रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - OLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- AI पिक्चर प्रो, डायनामिक टोन मैपिंग प्रो और AI ब्राइटनेस कंट्रोल की मदद से यह टीवी अपने आप कंटेंट और कमरे की रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और रंगों को एडजस्ट कर लेता है।
- ब्लूटूथ सराउंड रेडी फीचर की मदद से आप वायरलेस स्पीकर्स को जोड़कर साउंड को और बेहतर बना सकते हैं।
- इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, एप्पल टीवी जैसे लोकप्रिय ऐप देख सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी आवाज़ को सामान्य बताया और इंस्टालेशन में देरी की शिकायत की है।
04Plus Tv 65 inch 4K UHD OLED LED TV
यह प्लस टीवी 65 इंच 4K यूएचडी ओएलईडी स्मार्ट टीवी एक बेहद प्रीमियम और लग्जरी कैटेगरी का टीवी है, जो 20 वाट फ्रंट फायरिंग बेस और 24 Watt स्पीकर आउटपुट के साथ आता है, जो सुनने में लगभग 100 Watt जैसा दमदार अनुभव देता है। डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो की मदद से आवाज चारों तरफ फैलती हुई महसूस होती है, जिससे मूवी और म्यूज़िक का अनुभव सिनेमैटिक बन जाता है। इसका डिस्प्ले 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840×2160) के साथ ओएलईडी टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसमें लगभग 82.9 लाख सेल्फ इल्यूमिनेटिंग पिक्सल होते हैं, यानी हर पिक्सल खुद रोशनी देता है। इससे OLED टीवी में स्टैरी नाइट ब्लैक, गहरा कॉन्ट्रास्ट और बेहद शार्प डिटेल देखने को मिलती है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और MEMC मोशन कम्पेनसेशन के साथ आता है, जिससे तेज एक्शन सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग बहुत सहज और साफ दिखाई देते हैं। इसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है, जिससे उजाले वाले कमरे में भी तस्वीर साफ और ब्राइट दिखती है। डिस्प्ले फीचर्स की बात करें तो इसमें डॉल्बी विजन, HDR10+ और HLG का सपोर्ट मिलता है, जो हर सीन में रोशनी और रंगों को बेहतर तरीके से बैलेंस करता है। इसके साथ डायनामिक कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर दिया गया है, जिससे उजले और अंधेरे हिस्सों में ज्यादा डिटेल नजर आती है। इसका ऑल-ग्लास फ्लोटिंग स्क्रीन डिज़ाइन और ट्रांसपेरेंट ग्लास बेजल बेहद स्लिम और यूनिक लुक देता है। इसे दुनिया के सबसे पतले डिस्प्ले डिज़ाइन में से एक माना जाता है, जिसमें पीछे हार्डवेयर बहुत कम दिखाई देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Plus Tv
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - OLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- यह टीवी सर्टिफाइड एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 11 पर चलता है, जिसमें आप नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो जैसे सभी लोकप्रिय ऐप आसानी से चला सकते हैं।
- इसमें वॉइस रिमोट दिया गया है, जिससे आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1, ड्यूल वाई-फाई 5 गीगाहर्ट्ज, ईथरनेट, एचडीएमआई 3.0 और यूएसबी 3.0 पोर्ट दिए गए हैं, जिससे कई डिवाइस एक साथ जोड़े जा सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने लेख लिखने तक कोई खास कमी नहीं बताई।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
अमेजन पर मौजूद हाई डेफिनिशन ओएलईडी टीवी की संक्षिप्त जानकारी
यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध ओएलईडी टीवी के 5 मॉडल्स के फीचर्स, साइज, डिस्प्ले जैसे मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, ताकि आप अपनी जरूरत, बजट और पसंद के अनुसार सबसे सही ओएलईडी टीवी चुन सकें और अपने एंटरटेनमेंट अनुभव को एक नया लेवल दे सकें।
|
फीचर / टीवी |
LG 65" OLED evo C5 |
Samsung 65" OLED QA65S90F |
Sony 55" BRAVIA 8M2 |
LG 55" OLED B4 |
Plus 65" 4K OLED Smart TV |
|
स्क्रीन आकार |
65 इंच |
65 इंच |
55 इंच |
55 इंच |
65 इंच |
|
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी |
OLED evo |
Mini LED + OLED |
OLED (QD-OLED) |
OLED |
OLED |
|
रेज़ोल्यूशन |
4K अल्ट्रा एचडी |
4K अल्ट्रा एचडी |
4K अल्ट्रा एचडी |
4K अल्ट्रा एचडी |
4K अल्ट्रा एचडी |
|
रिफ्रेश रेट |
120Hz (VRR 144Hz) |
100Hz (up to 144Hz) |
120Hz |
120Hz |
120Hz |
|
प्रोसेसर / इमेज टेक |
α9 AI प्रोसेसर |
NQ4 AI Gen3 |
XR प्रोसेसर |
α8 AI प्रोसेसर |
AI सुपर अपस्केलिंग |
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- OLED टीवी क्या होता है और यह 4K से कैसे बेहतर है?+ओएलईडी टीवी में हर पिक्सल खुद रोशनी देता है, जिससे परफेक्ट ब्लैक, गहरा कॉन्ट्रास्ट और शानदार रंग मिलते हैं। 4K OLED टीवी में 3840×2160 की रेज़ोल्यूशन के साथ ये पिक्सल इतने स्पष्ट होते हैं कि हर डिटेल ज़्यादा साफ और रियल दिखती है।
- ओएलईडी टीवी चुनते समय किन मुख्य फीचर्स को देखना चाहिए?+ओएलईडी चुनते समय पिक्चर क्वालिटी (HDR/Dolby Vision), रिफ्रेश रेट, प्रोसेसर, साउंड सिस्टम, स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी पोर्ट्स जैसे HDMI/USB/Wi-Fi को ध्यान में रखना चाहिए।
- क्या ओएलईडी टीवी गेमिंग के लिए अच्छा विकल्प है?+हां! OLED टीवी में लो इनपुट लैग, ऑटो गेम मोड (ALLM), VRR, और ज्यादा रिफ्रेश रेट होने से गेमिंग अनुभव बहुत स्मूद और तेज होता है। खासकर अगर आपके पास गेमिंग कंसोल जैसे PlayStation 5 है तो ये टीवी बढ़िया रहते हैं।
You May Also Like