आज के समय में बड़े स्क्रीन 65 इंच 4K टीवी एंटरटेनमेंट का सबसे लोकप्रिय विकल्प बन चुके हैं। मूवी देखना हो, स्पोर्ट्स का मज़ा लेना हों या गेमिंग का बेहतरीन अनुभव पाना चाहते हैं, तो बड़ी स्क्रीन और 4K रेज़ोल्यूशन हर सीन को ज़्यादा रियल और शानदार बना देता है। Sony, Vu, VW, Xiaomi और TOSHIBA के ये 65 इंच टीवी ब्राइट डिस्प्ले, बेहतर कलर एक्युरेसी, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ आते हैं। इनमें आपको HDR सपोर्ट, स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम मिलते हैं, जिससे OTT प्लेटफॉर्म पर मूवी और वेब सीरीज़ देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है। इसके अलावा, वॉइस कंट्रोल, मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन और पावरफुल प्रोसेसर जैसे फीचर्स इन्हें रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए भी आसान और स्मार्ट बनाते हैं।
बड़ी स्क्रीन वाले ये 65 इंच टीवी देंगे शानदार रंग में हाई क्वालिटी 4K विज़ुअल्स

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Sony 65 inch BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED TV
इस सोनी 65 इंच में 4K अल्ट्रा HD (3840×2160) LED डिस्प्ले दिया गया है, जो बड़ी स्क्रीन पर सिनेमैटिक अनुभव देता है। वहीं X1 4K प्रोसेसर AI प्रोसेसिंग के साथ लो-रेज़ोल्यूशन कंटेंट को भी लगभग 4K क्वालिटी में अपस्केल करता है और नॉइज कम करके तस्वीरों को ज्यादा चमकदार और बढ़िया बनाता है। 4K X-रियलिटी प्रो तकनीक हर सीन का गहराई से विश्लेषण कर क्लैरिटी बढ़ाती है, जबकि लाइव कलर फीचर रंगों को ज्यादा प्राकृतिक और जीवंत बनाता है। यह टीवी HDR10 और HLG को सपोर्ट करता है, जिससे ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट बेहतर मिलते हैं। इसमें 20W आउटपुट दी गई है, जो 2-चैनल ओपन बैफल स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी ऑडियो, DTS:X और DTS डिजिटल सराउंड सपोर्ट के साथ आता है, जिससे कमरे को भर देने वाला इमर्सिव ऑडियो अनुभव मिलता है। इसका बेज़ल-लेस, स्लिम और फ्लोटिंग डिज़ाइन देखने में बेहद प्रीमियम लगता है और पूरा फोकस स्क्रीन पर रहता है। एप्पल एयरप्ले 2 और एप्पल होमकिट सपोर्ट की वजह से आप अपने आईफ़ोन, आईपैड या मैक से फ़ोटो, वीडियो और म्यूज़िक टीवी पर आसानी से चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Sony
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 20 Watts
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- तेज एक्शन और स्पोर्ट्स के लिए मोशनफ्लो XR 100 मोशन ब्लर को कम कर स्मूद और क्लियर विजुअल देता है।
- 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ यह पावर-एफिशिएंट भी है।
- गेमिंग के लिए इसमें गेम मेन्यू दिया गया है, जिससे गेम से जुड़े सेटिंग्स को जल्दी बदला जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इसकी डिस्प्ले काम नहीं कर रहा।
01Vu 65 inch 4K QLED Smart TV
यह Vu 65 इंच QLED टीवी एक प्रीमियम लार्ज-स्क्रीन टेलीविजन है, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और एडवांस स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें इनबिल्ट साउंडबार के साथ 88 वॉट का पावरफुल ऑडियो आउटपुट मिलता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस, डायलॉग क्लैरिटी, डीप बास, ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल और क्रिकेट व सिनेमा साउंड मोड दिए गए हैं, जिससे हर तरह का कंटेंट शानदार साउंड के साथ सुनाई देता है। इसमें आप ऑडियो-ओनली मोड, हेडफोन कनेक्टिविटी और ऑप्टिकल ऑडियो आउट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह Vu गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें AI प्रोसेसर, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स तेज़ी से चलते हैं। इसमें 65 इंच की 4K QLED डिस्प्ले (3840×2160) दी गई है, जो 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के साथ हर एंगल से साफ और ब्राइट तस्वीर दिखाती है। A+ ग्रेड पैनल, 400 निट्स ब्राइटनेस, डायनामिक बैकलाइट कंट्रोल, एक्टिव कॉन्ट्रास्ट, डॉल्बी विज़न, HDR10 और HLG सपोर्ट के कारण कलर ज़्यादा रिच और डीटेल ज़्यादा शार्प नज़र आते हं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Vu
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 88 Watts
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
खूबियां
- इसमें MEMC टेक्नोलॉजी और AI पिक्चर स्मार्ट सीन व अपस्केल फीचर दिया गया है, जिससे तेज मूवमेंट वाले सीन, स्पोर्ट्स और एक्शन कंटेंट स्मूद दिखाई देते हैं।
- वॉइस असिस्टेंट की मदद से आप आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।
- एक्टिववॉइस रिमोट पर नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, पिक्चर, साउंड, क्रिकेट और सिनेमा के लिए अलग-अलग हॉटकीज दी गई हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन मुफ्त नहीं बताया और लैग की समस्या बताई है।
02VW 65 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
गेमिंग के लिए यह VW 65 इंच टीवी ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) और वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) को सपोर्ट करता है, जिससे गेम खेलते समय इनपुट लैग कम होता है और विज़ुअल्स ज्यादा सहज और बढ़िया रहते हैं। इसमें 65 इंच की 4K अल्ट्रा एचडी (3840×2160) QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 10-बिट पैनल और 1 बिलियन रंगों के साथ बेहद बढ़िया और प्राकृतिक रंग दिखाती है। फुल ऐरे लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी ब्राइट और डार्क हिस्सों को अलग-अलग कंट्रोल करके कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाती है, जबकि HDR10 सपोर्ट से हाई डायनामिक रेंज कंटेंट ज्यादा डीटेल और ब्राइटनेस के साथ दिखाई देता है। MEMC टेक्नोलॉजी तेज़ मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाती है और इसका बेज़ल-लेस डिज़ाइन देखने में बेहद प्रीमियम लगता है। यह टीवी 48 वॉट आउटपुट के साथ 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम और इनबिल्ट सबवूफर देता है, जिससे आवाज दमदार, गहरी और साफ सुनाई देती है। इसमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मिलता है, जो मूवी और वेब सीरीज को सिनेमैटिक फील देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - VW
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 48 Watts
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- यह टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जो आपके पसंदीदा ऐप और कंटेंट को एक ही जगह पर दिखाता है।
- क्रोमकास्ट से आप मोबाइल या लैपटॉप का कंटेंट सीधे टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।
- इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, सोनीलिव, जिओ सिनेमा, ज़ी5 जैसे लोकप्रिय ऐप्स पहले से सपोर्टेड हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने रिमोट कंट्रोल के सही से काम न करने की शिकायत की है।
03Xiaomi Smart TV X Pro QLED 65 Inch
शाओमी का यह 65 इंच टीवी एक प्रीमियम बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टेलीविजन है, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, स्मूद गेमिंग और दमदार साउंड के साथ आता है। इसमें 65 इंच की 4K अल्ट्रा एचडी QLED डिस्प्ले (3840×2160) दिया गया है, जो क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी की मदद से ज्यादा रिच, ब्राइट और जीवंत रंग दिखाती है। यह टीवी डॉल्बी विज़न, HDR10+, HLG और वाइड कलर गैमट को सपोर्ट करता है, जिससे हर सीन ज्यादा डीटेल और बेहतर कॉन्ट्रास्ट के साथ नजर आता है। फिल्ममेकर मोड कंटेंट को उसी तरह दिखाता है, जैसा क्रिएटर ने बनाया है, जबकि रियलिटी फ्लो MEMC और विविड पिक्चर इंजन 2 तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाते हैं। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें गेम मोड, ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) और 120Hz गेम बूस्टर (DLG 120Hz) सपोर्ट मिलता है, जिससे इनपुट लैग कम होता है और गेमप्ले बेहद स्मूद रहता है। इसका बेज़ल-लेस डिज़ाइन देखने में बेहद प्रीमियम लगता है और स्क्रीन का व्यू एरिया बढ़ा देता है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5 जैसे लोकप्रिय ऐप्स इसमें सपोर्टेड हैं, और फ्री लाइव चैनल्स का भी एक्सेस मिलता है। इसमें 34 वॉट का पावरफुल ऑडियो आउटपुट मिलता है, जो डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस-एक्स और डीटीएस वर्चुअल-एक्स के साथ सिनेमैटिक अनुभव देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Xiaomi
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 34 Watts
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- आंखों की सुरक्षा के लिए आई कम्फर्ट मोड दिया गया है, जो लंबे समय तक देखने पर आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करता है।
- यह गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें 2GB रैम व 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप इंस्टॉल करना, स्ट्रीमिंग और गेमिंग आसान हो जाती है।
- गूगल असिस्टेंट की मदद से आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी साउंड क्वालिटी को अच्छा नहीं बताया है।
04TOSHIBA 65 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
यह तोशिबा QLED 4K टीवी एडवांस टेक्नोलॉजी, शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और गेमिंग-फ्रेंडली फीचर्स के साथ आता है। इसमें REGZA इंजन ZR दिया गया है, जिसे जापान में डिज़ाइन और फाइन-ट्यून किया गया है। यह इंजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से हर फ्रेम को समझकर तस्वीर और साउंड को इस तरह ऑप्टिमाइज़ करता है कि विज़ुअल और ऑडियो बिल्कुल असली दुनिया जैसे लगते हैं। नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, सोनीलिव, जियो सिनेमा, ज़ी5 जैसे लोकप्रिय ऐप्स इसमें सपोर्टेड हैं। इसकी 65 इंच 4K अल्ट्रा एचडी (3840×2160) QLED डिस्प्ले फुल ऐरे लोकल डिमिंग के साथ आता है, जिससे ब्राइट और डार्क हिस्सों में बेहतरीन बैलेंस बनता है। डॉल्बी विज़न, HDR10+ और डायनेमिक टोन मैपिंग प्रो टेक्नोलॉजी हर सीन को फ्रेम-दर-फ्रेम विशलेषण कर ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को अपने-आप एडजस्ट करती है, जिससे कोई भी डीटेल छूटती नहीं है। वहीं AI 4K अपस्केलिंग, ZR क्लैरिटी और AI पिक्चर ऑप्टिमाइजर लो-रेज़ोल्यूशन कंटेंट को भी ज्यादा शार्प और क्लियर बना देते हैं। 1 बिलियन कलर्स, 400 निट्स ब्राइटनेस और AI ऑटो व्यू प्रो की मदद से हर तरह की लाइटिंग कंडीशन में तस्वीर शानदार दिखती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - TOSHIBA
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 49 Watts
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- फिल्ममेकर मोड कंटेंट को बिल्कुल वैसा ही दिखाता है, जैसा निर्माता ने बनाया है।
- गेमिंग के लिए इसमें गेम मोड, ऑटो लो लेटेंसी मोड, वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) 120Hz और हाई रिफ्रेश मोड मिलता है, जिससे इनपुट लैग कम होता है और गेमप्ले बेहद स्मूद रहता है।
- स्क्रीन शेयरिंग फीचर होने से आप मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप का कंटेंट सीधे टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी कार्यक्षमता और इंस्टालेशन सर्विस को बढ़िया नहीं बताया।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
बड़े स्क्रीन वाले 65 इंच 4K टीवी की संक्षिप्त जानकारी
यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध 65 इंच 4K टीवी के 5 मॉडल्स के फीचर्स, साइज, डिस्प्ले जैसे मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, ताकि सही 65 इंच 4K टीवी चुनकर आप अपने घर में थिएटर जैसा अनुभव आसानी से पा सकते हैं।
|
फीचर |
Sony BRAVIA 2M2 (65") |
Vu Vibe Series QLED (65") |
VW Pro Series QLED (65") |
Xiaomi X Pro QLED (65") |
Toshiba REGZA QLED (65") |
|
स्क्रीन साइज |
65 इंच |
65 इंच |
65 इंच |
65 इंच |
65 इंच |
|
डिस्प्ले प्रकार |
4K एलईडी |
4K क्यूएलईडी |
4K क्यूएलईडी |
4K क्यूएलईडी |
4K क्यूएलईडी |
|
रिफ्रेश रेट |
60 Hz |
60 Hz |
वेरिएबल रिफ्रेश रेट / 120 Hz |
120 Hz |
वेरिएबल रिफ्रेश रेट / 120 Hz |
|
साउंड आउटपुट |
20 Watts, डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस |
88 Watts इनबिल्ट साउंडबार, डॉल्बी एटमॉस |
48 Watts, 2.1 चैनल, डॉल्बी ऑडियो |
34 Watts, डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस |
49 Watts, 2.1 चैनल, डॉल्बी एटमॉस |
|
गेमिंग फीचर्स |
ऑटो लो लेटेंसी मोड, ई-आर्क |
ऑटो लो लेटेंसी मोड, गेम मोड |
ऑटो लो लेटेंसी मोड, वेरिएबल रिफ्रेश रेट |
ऑटो लो लेटेंसी मोड, गेम बूस्टर |
ऑटो लो लेटेंसी मोड, वेरिएबल रिफ्रेश रेट |
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- 65 इंच 4K टीवी क्यों बेहतर हैं?+65 इंच 4K टीवी बड़ी स्क्रीन के साथ 3840×2160 पिक्सल रेज़ोल्यूशन देते हैं, जिससे तस्वीर बहुत स्पष्ट, शार्प और डिटेल्ड दिखती है। बड़ी स्क्रीन पर मूवी, गेमिंग और स्पोर्ट्स का अनुभव लगभग थिएटर जैसा होता है।
- 65 इंच 4K टीवी में HDR का क्या मतलब है?+HDR टेक्नोलॉजी से टीवी में ब्राइट और डार्क हिस्सों के बीच बेहतर कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस मिलता है। इससे चित्र और ज़्यादा रियल और जीवन जैसा लगता है।
- 65 इंच टीवी में साउंड क्यों जरूरी है?+बड़ी स्क्रीन पर सिर्फ अच्छा पिक्चर ही नहीं, बल्कि पावरफुल साउंड की भी ज़रूरत होती है। डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी ऑडियो या 2.1/3D साउंड वाले टीवी देखने और गेमिंग के अनुभव को और इमर्सिव बनाते हैं।
You May Also Like