लेटेस्ट गेमिंग टीवी अब सिर्फ बड़े स्क्रीन या 4K रेज़ोल्यूशन तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि इनमें हाई रिफ्रेश रेट, लो इनपुट लैग, वेरिएबल रिफ्रेश रेट, ऑटो लो लेटेंसी मोड और डॉल्बी विज़न गेमिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलने लगे हैं। खास तौर पर PS5, Xbox Series X और हाई-एंड PC गेमिंग के लिए 2026 के नए गेमिंग टीवी स्मूद ग्राफिक्स, अल्ट्रा-फास्ट रिस्पॉन्स और वास्तविक दृश्यों का अनुभव देते हैं। अगर आप 2026 में बेहतरीन गेमिंग टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो यहां नीचे लिस्ट पर नजर डाल लें। इसमें मौजूद ब्रांडेड टीवी हाई रिफ्रेश रेट, HDMI 2.1 सपोर्ट, HDR टेक्नोलॉजी और बेहतर मोशन क्लैरिटी जैसी खूबियों के साथ आते हैं, जिससे फास्ट-एक्शन गेम्स, रेसिंग और शूटिंग गेम खेलते समय कोई लैग या स्क्रीन टियरिंग महसूस नहीं होती है। इसके साथ ही, QLED, OLED और Mini LED पैनल टेक्नोलॉजी की वजह से कलर, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गया है, जिससे गेम की हर डिटेल जिंदा नजर आती है।
चलिए गेमिंग के लिए बढ़िया टीवी के विकल्पों पर नजर डालें -
Sony 65 inch BRAVIA 4K Ultra HD Smart LED TV
65 इंच का यह सोनी 4K अल्ट्रा एचडी एलईडी टीवी बड़ी स्क्रीन साइज और प्रीमियम फीचर्स के साथ शानदार एंटरटेनमेंट और गेमिंग अनुभव देता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 x 2160) और 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे पिक्चर क्लियर, शार्प और स्मूद दिखाई देती है। 4K प्रोसेसर X1, लाइव कलर, 4K एक्स-रियलिटी प्रो और मोशनफ्लो XR 100 टेक्नोलॉजी मिलकर रंगों को प्राकृतिक बनाती हैं और तेज़ मूवमेंट वाले सीन को भी बिना ब्लर के दिखाती हैं। साथ ही HDR10 और HLG सपोर्ट की वजह से ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट और बेहतर हो जाता है। इसमें 20 वॉट का 2-चैनल ऑडियो आउटपुट मिलता है, जिसमें ओपन बैफल स्पीकर, डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस, DTS डिजिटल सराउंड और DTS:X सपोर्ट दिया गया है, जिससे डायलॉग्स साफ सुनाई देते हैं और चारों तरफ से आने वाला इमर्सिव साउंड अनुभव मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, वाई-फाई और ईथरनेट सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और अन्य डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। HDMI 2.1 कम्पैटिबल ALLM और eARC फीचर गेमिंग के दौरान इनपुट लैग को कम करता है और ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- ब्रांड - Sony
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- वॉचलिस्ट से आप अपनी पसंद की फिल्में और शो सेव कर सकते है।
- गूगल असिस्टेंट की मदद से आप रिमोट की बजाय आवाज से टीवी को नियंत्रित कर सकते हैं।
- यह टीवी 3-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और सालाना लगभग 245.65 यूनिट बिजली खर्च करता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि टीवी ठीक से काम नहीं कर रहा।
01
TOSHIBA 100 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
यह 100 इंच का 4K अल्ट्रा एचडी QLED टीवी बड़े स्क्रीन साइज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट और हाई-एंड गेमिंग के लिए शानदार विकल्प है। इसकी 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840×2160) वाला डिस्प्ले और नेटिव 144Hz रिफ्रेश रेट होने से फास्ट-एक्शन सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग बेहद सहज दिखाई देते हैं। क्वांटम डॉट कलर क्यूएलईडी पैनल, डॉल्बी विज़न आईक्यू और HDR10+ अडैप्टिव सपोर्ट की वजह से रंग ज्यादा ब्राइट, कॉन्ट्रास्ट गहरा और हर सीन में लाइटिंग अपने आप सेट होती है। REGZA इंजन ZRi, AI 4K अपस्केलिंग, AI पिक्चर ऑप्टिमाइज़र और AI ऑटो व्यू प्रो मिलकर लो-रेज़ोल्यूशन कंटेंट को भी शार्प और डिटेल्ड बना देते हैं। गेमिंग के लिए इसमें गेम मोड प्रो, VRR और AMD फ्रीसिंक प्रीमियम सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रीन टियरिंग कम होती है और इनपुट लैग घटता है। वहीं 61 वॉट का 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस और REGZA पावर ऑडियो प्रो के साथ बहुत ही शानदार आवाज़ देता है। इससे डायलॉग साफ सुनाई देते हैं और थिएटर जैसा दमदार, सराउंड साउंड मिलता है। साथ ही थिएटर, म्यूज़िक, स्पीच, स्पोर्ट्स और लेट नाइट जैसे कई साउंड मोड भी मौजूद हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 100 इंच
- ब्रांड - TOSHIBA
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- स्क्रीन शेयरिंग तकनीक से आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन टीवी पर दिखा सकते हैं।
- यह नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, सोनीलिव, जियोसिनेमा, ज़ी5 जैसे लोकप्रिय ऐप के साथ आता है।
- इसका स्लीप टाइमर रात में टीवी देखते हुए सो जाने पर बहुत काम आता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी इंस्टालेशन सर्विस को लेकर असंतुष्टि जाहिर की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
TCL 65 inche 4K UHD Smart QD-Mini LED TV
टीसीएल ब्रांड का यह 65 इंच 4K UHD स्मार्ट QD-मिनी एलईडी गूगल टीवी लेटेस्ट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ शानदार एंटरटेनमेंट और गेमिंग अनुभव देता है। इसमें दिया गया AiPQ प्रोसेसर पिक्चर क्वालिटी को अपने-आप ऑप्टिमाइज़ करता है, जबकि HDR10 सपोर्ट से हर सीन में बेहतर डिटेल और ब्राइटनेस मिलती है। वहीं इसकी 4K मिनी एलईडी रेज़ोल्यूशन (3840 x 2160) डिस्प्ले 144 Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे फास्ट-एक्शन सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग दृश्य बेहद बढ़िया और बिना ब्लर के दिखाई देते हैं। वहीं QD-मिनी एलईडी पैनल, 100% कलर वॉल्यूम प्लस, 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल और माइक्रो डिमिंग टेक्नोलॉजी मिलकर रंगों को ज्यादा ब्राइट, डीप ब्लैक और शानदार कंट्रास्ट के साथ पेश करती हैं। इसमें 40 वॉट का पावरफुल ऑडियो आउटपुट मिलता है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस वर्चुअल-एक्स सपोर्ट दिया गया है। इससे डायलॉग्स क्लियर सुनाई देते हैं और चारों तरफ़ से आने वाला सराउंड साउंड जैसा अनुभव मिलता है। यह गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें 3GB रैम, 32GB स्टोरेज और 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिससे ऐप्स और मेन्यू सहज और बढ़िया चलते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- ब्रांड - TCL
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- AirPlay 2 से आप iPhone, iPad या Mac का वीडियो, फोटो और म्यूज़िक सीधे टीवी पर चला सकते हैं।
- गेमिंग के लिए इसमें गेम मास्टर मोड दिया गया है, जो बेहतर रिस्पॉन्स और सहज गेमप्ले देता है।
- 2-स्टार एनर्जी रेटिंग होने से यह सालाना लगभग 305 यूनिट बिजली खपत करता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी कार्यक्षमता को बढ़िया नहीं बताया है।
03
Xiaomi Smart TV X Pro QLED Series 65 Inch
यह शाओमी टीवी 60 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, लेकिन DLG 120Hz और 120Hz गेम बूस्टर फीचर की मदद से गेमिंग के दौरान सहज और लो-लेटेंसी परफॉर्मेंस देता है। ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) और MEMC इंजन गेमिंग और फास्ट-एक्शन कंटेंट को और बेहतर बना देते हैं। यह 34 वॉट का पावरफुल ऑडियो आउटपुट देता है, जिसमें डॉल्बी ऑडियो, DTS:X और DTS वर्चुअल:X सपोर्ट मिलता है, जिससे चारों तरफ़ से आने वाला इमर्सिव साउंड अनुभव मिलता है। गेमिंग के लिए यह Xiaomi टीवी शानदार विकल्प है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 x 2160) और QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जो क्वांटम डॉट (MagiQLED) फीचर की मदद से रंगों को ज्यादा ब्राइट, डीप और नेचुरल बनाती है। इसमें ड्यूल-बैंड वाई-फाई, 3 HDMI पोर्ट (eARC सपोर्ट के साथ), 2 USB पोर्ट, ब्लूटूथ, ऑप्टिकल ऑडियो आउट और ईथरनेट पोर्ट की मदद से आप गेमिंग कंसोल, साउंडबार और अन्य डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- ब्रांड - Xiaomi
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें HDR10+, HLG और डॉल्बी विज़न सपोर्ट मिलता है, जिससे हर सीन में बेहतर ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और सिनेमैटिक फील मिलती है।
- विविड पिक्चर इंजन तकनीक से वीडियो की क्वालिटी और बेहतर बनती है।
- इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलती है, जिससे ऐप्स इंस्टॉल करना, स्ट्रीमिंग और गेमिंग स्मूद रहती है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी आवाज को एवरेज बताया है।
04
LG 55 inch Smart webOS LED TV
यह एलजी 55 इंच LED TV एक प्रीमियम और बढ़िया टेलीविजन है, जिसे शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और एडवांस AI टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। इसमें 4K Ultra HD (3840×2160) रिज़ॉल्यूशन मिलता है, जिससे तस्वीरें बहुत शार्प, क्लियर और डिटेल में दिखाई देती हैं। वहीं 178-डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से किसी भी कोने से देखने पर भी कलर और ब्राइटनेस में फर्क नहीं पड़ता। इसका 60Hz रिफ्रेश रेट रोजमर्रा की एंटरटेनमेंट, मूवी और स्पोर्ट्स देखने के दौरान सहज अनुभव देता है। इसमें नया α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 दिया गया है, जो पिक्चर और साउंड दोनों को स्मार्ट तरीके से बेहतर बनाता है। यह प्रोसेसर कंटेंट को पहचानकर कलर, शार्पनेस और डेप्थ को एडजस्ट करता है, जिससे हर सीन ज़्यादा रियल लगता है। इसका 4K सुपर स्केलिंग की मदद से कम रिज़ॉल्यूशन वाला कंटेंट भी 4K के करीब क्वालिटी में दिखता है। वहीं डायनामिक टोन मैपिंग हर फ्रेम को अलग-अलग प्रोसेस करता है, जिससे ब्राइट और डार्क सीन में सही बैलेंस बना रहता है। HDR10 और HLG सपोर्ट से कलर ज्यादा चमकदार और कॉन्ट्रास्ट बेहतर दिखाई देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- ब्रांड - LG
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 4K UHD
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- फिल्मेकर मोड टीवी की सारी अतिरिक्त प्रोसेसिंग बंद करके फिल्म को बिल्कुल वैसा ही दिखाता है जैसा डायरेक्टर ने बनाया है।
- 4K एक्सप्रेशन एन्हांसर चेहरे, बैकग्राउंड और ऑब्जेक्ट्स को और साफ व प्राकृतिक बनाता है।
- AI मैजिक रिमोट में मोशन सेंसर और स्क्रॉल व्हील होता है, जिससे आप माउस की तरह पॉइंट और क्लिक कर सकते हैं या सीधे बोलकर कमांड दे सकते हैं।
- AI Chatbot सेटिंग्स या समस्या हल करने में तुरंत मदद करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसके साथ मैजिक रिमोट न मिलने और डिस्प्ले के काम न करने की शिकायत है।
05
2026 के बढ़िया गेमिंग टीवी के मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध Sony, Toshiba, TCL, Xiaomi जैसे ब्रांडेड गेमिंग टीवी के 5 मॉडल्स के फीचर्स, साइज, डिस्प्ले और रेज़ोल्यूशन जैसे मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जिनको आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं -
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।